Category: उत्तर प्रदेश

  • पूर्व ब्लॉक प्रमुख और सपा नेता नवाब सिंह यादव को नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  वहीं नाबालिग विक्टिम को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।  आपको बता दें कि अखिलेश यादव की सरकार में कद्दावर नेता की पहचान रखने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव पर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस की माने तो रात 1:30 बजे एक कॉल 112 पर आई थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां से पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार किया और वहां मौजूद किशोरी को अपने साथ लेकर आई, किशोरी ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नवाब सिंह को जेल भेज दिया है।  ये पूरा मामला कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र का है।

    पूर्व ब्लॉक प्रमुख और सपा नेता नवाब सिंह यादव को नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नाबालिग विक्टिम को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। आपको बता दें कि अखिलेश यादव की सरकार में कद्दावर नेता की पहचान रखने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव पर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस की माने तो रात 1:30 बजे एक कॉल 112 पर आई थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां से पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार किया और वहां मौजूद किशोरी को अपने साथ लेकर आई, किशोरी ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नवाब सिंह को जेल भेज दिया है। ये पूरा मामला कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र का है।

    कन्नौज: पूर्व ब्लॉक प्रमुख और सपा नेता नवाब सिंह यादव को नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
    वहीं नाबालिग विक्टिम को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
    आपको बता दें कि अखिलेश यादव की सरकार में कद्दावर नेता की पहचान रखने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव पर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस की माने तो रात 1:30 बजे एक कॉल 112 पर आई थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां से पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार किया और वहां मौजूद किशोरी को अपने साथ लेकर आई, किशोरी ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नवाब सिंह को जेल भेज दिया है।
    ये पूरा मामला कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र का है।

  • बापू स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीपीगंज गोरखपुर में भारतीयज्ञानपरम्परायाः उपजीव्यस्रोतांसि वेदा

    बापू स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीपीगंज गोरखपुर में भारतीयज्ञानपरम्परायाः उपजीव्यस्रोतांसि वेदा

    पीपीगंज।गोरखपुर
    सोमवार को बापू स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीपीगंज गोरखपुर में भारतीयज्ञानपरम्परायाः उपजीव्यस्रोतांसि वेदा‌: इस विषयपर व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विश्वविद्यालय के वेदविभाग के अध्यक्ष प्रो देवेन्द्र प्रसाद मिश्र उपस्थित रहे । प्रो मिश्र ने बताया कि वेद ही हमारे समस्त ज्ञान के परम्परा के मूल में हैं परंपराएं हमें जीवित रखती हैं परम्परों के माध्यम से ही हमारा समाज आगे जाता है हमारे शास्त्र ही परम्परा के मूल तत्व हैं । स्वागत भाषण में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो मंजु मिश्रा ने कहा कि बदलते हुए समाज को परम्परा नवीन जीवन प्रदान करती है यह प्राचीनता एवं नवीनता का समावेश है । कार्यक्रम का संचालन संस्कृत विभाग के डॉ अतुल कुमार शुक्ल ने किया एवम धन्यवाद ज्ञापन अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रो नित्यानंद जी ने किया कार्यक्रम में डॉ राकेश प्रताप सिंह, डॉ अमित कुमार तिवारी, डॉ संजीत सिंह, डॉ देवनारायण पांडेय, डॉ अनुराग राय, डॉ नितिन कुमार लाल, डॉ सुनील प्रसाद, डॉ प्रमोद कुमार डॉ श्रीराम, डॉ दीपमाला, डॉ प्रेमलता अन्य शिक्षक एवम छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।

  • गोरखपुर महानगर भी शामिल हुआ अब BSNL 4G नेटवर्क की श्रेणी में

    गोरखपुर महानगर भी शामिल हुआ अब BSNL 4G नेटवर्क की श्रेणी में

    ब्रेकिंग – गोरखपुर महानगर भी शामिल हुआ अब BSNL 4G नेटवर्क की श्रेणी में

  • विधान परिषद सदस्य ने विकास निधि से राजनीति विज्ञान विभाग को दस लाख धनराशि की कि संस्तुति

    विधान परिषद सदस्य ने विकास निधि से राजनीति विज्ञान विभाग को दस लाख धनराशि की कि संस्तुति

    विधान परिषद सदस्य ने विकास निधि से राजनीति विज्ञान विभाग को दस लाख धनराशि की कि संस्तुति
    गोरखपुर: उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य तथा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने अपने विकास निधि से दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को दस लाख की धनराशि प्रदान करने की पहल की है।
    मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर को लिखे पत्र में ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में दो कक्षों के निर्माण के लिए अपने विकास निधि से दस लाख की धनराशि प्रदान किये जाने की संस्तुति की है।
    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो पूनम टंडन ने इस पहल का स्वागत किया है। कुलपति ने कहा की जनप्रतिनिधियों द्वारा ऐसी पहल से विश्वविद्यालय में शिक्षण एवं शोध संबंधी इंफ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
    राजनीति विज्ञान विभाग विश्वविद्यालय के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित विभागों में है। इस विषय में छात्रों की विशेष रुचि रहती है जिसकी वजह से विद्यार्थियों की संख्या भी अधिक होती है। नए कक्षों के निर्माण से विभाग विद्यार्थियों की शिक्षण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।

  • बाजार गयी महिला धोखाधड़ी की हुई शिकार

    बाजार गयी महिला धोखाधड़ी की हुई शिकार

    कुशीनगर
    बाजार गयी महिला धोखाधड़ी की हुई शिकार।
    उचक्के ने महिला से गहने उड़ाए।
    हाटा नगर पालिका के गांधी चौक गौरी तिराहे पर शातिर उचक्के ने एक महिला के जेवरात निकालकर खाली बैग थमाकर जेवरात लेकर हुआ फरार।
    मौके पर जुटी भीड़।

  • छात्र ने की खुदकुशी

    छात्र ने की खुदकुशी

    छात्र ने की खुदकुशी
    गोरखपुर।कैंट थाना क्षेत्र के सिंघड़िया चौराहा निवासी एक छात्रा ने शनिवार की रात में दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में छत की कुंडी में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
    भाई की सूचना पर रविवार की सुबह पहुंची कैंट पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा नीट की तैयारी कर रही थी। दो बार उसे असफलता मिल चुकी थी। पुलिस की जांच में कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने उसके मोबाइल को कब्जे में लिया है। जानकारी के अनुसार कैंट थाना क्षेत्र के सिंघड़िया चौराहा निवासी मनोज साहनी की 22 वर्षीय बेटी श्वेता साहनी शनिवार की रात अपने माता-पिता के साथ खाना खाने के बाद दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में सोने चली गई। वह सुबह जब समय से नहीं उठी तो उसका भाई प्रवीण सुबह करीब 8.30 बजे उसके कमरे की तरफ गया बाहर से आवाज लगाने लगा लेकिन कमरे के अंदर से किसी तरह की आहट नहीं मिली। खिड़की से देखा तो श्वेता छत की कुंडी में लगे पंखे में साड़ी का फंदा लगाकर लटक रही थी। शोर मचाने पर उसके माता-पिता पहुंचे। परिवारीजनों ने दरवाजा तोड़ दिया और कैंट पुलिस को सूचना दी। सूचना पर इन्जिनियरिंग कालेज चौकी इंचार्ज राकेश कुमार पहुंचे। उन्होंने फारेंसिक टीम को सूचना दी। टीम पहुंची और शव को पंखा से उतरवार पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। छात्रा का मोबाइल फारेंसिक टीम अपने साथ लेकर गई। पुलिस की जांच में छात्रा के कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
    डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, नीट की तैयारी कर रही थी श्वेता घरवालों के मुताबिक श्वेता नीट की तैयारी कर रही थी। दो बार नीट की परीक्षा दे चुकी थी लेकिन सफलता नहीं मिली थी। पिता मनोज साहनी ईंट भठ्ठे पर सम्पर्क कर ईट बेचने के साथ ही जमीन का कारोबार करते हैं। पिता मनोज बेटी को डॉक्टर बनाने के लिए विदेश भेजने की तैयारी में थे। आसपास के लोगों का कहना है कि श्वेता घर से बाहर कम ही निकलती थी। श्वेता से दो भाई में दूसरे नम्बर की थी। भाई हैं बड़ा भाई प्रिंस दो माह पहले मर्चेंट नेवी में ट्रेनिंग करने गया है। छोटा भाई प्रवीण घर पर रहकर पढ़ाई करता है। इंजीनियरिंग कालेज चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छात्रा नीट की तैयारी कर रही थी। उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कमरे से मोबाइल मिला है जो कब्जे में लिया गया है।

  • कैम्पियरगंज पुलिस के सामने ही लेखपाल पर हमला बोलते कब्जेदारी।

    कैम्पियरगंज पुलिस के सामने ही लेखपाल पर हमला बोलते कब्जेदारी।

    अवैध कब्जा करने वालों ने पुलिस की मौजूदगी में लेखपाल पर किया जानलेवा हमला
    जान बचाकर एक घर में छुपे लेखपाल।
    लेखपाल के बाइक की चाभी हमलावरों ने छीनी।
    हमलावरों के आगे लाचार दिखे पुलिस कर्मी।
    कैम्पियरगंज-गोरखपुर रविवार की सुबह कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सरपतहा में ग्राम पंचायत की नवीन परती की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को एसडीएम तहसीलदार के निर्देश पर मना करने गये लेखपाल रत्नेश कुमार मिश्र पर पुलिस के सामने ही अवैध कब्जा करने वालों ने जानलेवा हमला करते हुए लेखपाल के बाइक की चाभी छीन लिया , कुछ लोगों की मदद से लेखपाल जान बचाकर एक घर में छुप गये। पुलिस से बेख़ौफ़ हमलावरों ने छुपे लेखपाल वाले घर को घण्टे भर घेर कर उत्पात मचाया। इस अनहोनी घटना से डरे सहमें लेखपाल ने अपने संगठन सहित एसडीएम रोहित मौर्य एवं तहसीलदार को सूचना देकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई तब जाकर नजाकत को समझते हुए किसी तरह से लेखपाल को बैक डोर से निकाल कर थाने लेकर आये । लेखपाल की बाइक वहीं गांव में ही पड़ी रही जासे बाद में लाया गया। इस सम्बन्ध में एसडीएम ने नायब तहसीलदार हंसराज प्रसाद को थाने पर भेजा तब लेखपाल रत्नेश कुमार मिश्र ने प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह को नामजद तहरीर देकर हमलावरों परम मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग किया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामले को दर्ज नहीं किया है। राजस्व लेखपाल ने पूर्व प्रधान महेन्द्र चौरसिया सहित कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर की जानकारी होने पर पूर्व प्रधान ने अपने एवं हमलावरों सहित गांव की कुछ महिलाओं से छेड़छाड़ करने की तहरीर दिलाकर मामले को मोड़ने की फिराक में लगे हैं। इस घटना के बाद लेखपाल संगठन पुलिस प्रशासन की उदासीनता को लेकर काफी आक्रोशित है। संगठन के अध्यक्ष ताराचंद यादव एवं महामंत्री प्रिंस कुमार ने पूर्व प्रधान महेन्द्र चौरसिया सहित सभी हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग किया है।
    इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि नायब तहसीलदार हंसराज प्रसाद की मौजूदगी में लेखपाल रत्नेश कुमार मिश्र ने तहरीर दिया है लेकिन दूसरे पक्ष से भी आरोपी सहित कुछ महिलाओं ने भी तहरीर देकर लेखपाल पर कार्रवाई की मांग किया है। उन्होंने कहा कि एसडीएम व तहसीलदार के संज्ञान में मामला है अभी किसी पक्ष से मुकदमा नहीं किया गया है लेकिन आगे जैसा निर्देश मिलेगा वैसा किया जायेगा।
    कड़ी कार्यवाही की मांग
    इस सम्बन्ध में पीड़ित लेखपाल रत्नेश कुमार मिश्र ने बताया कि हमने तहरीर दे दी है मुकदमा दर्ज करना पुलिस का काम है यदि कार्रवाई नहीं हुई तो कल संगठन की बैठक में घटना को लेकर पूरी बात रख कर न्याय मागूंगा।

  • संत निरंकारी सत्संग भवन सूरजकुंड गोरखपुर के मीडिया सहायक सत्येंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया

    संत निरंकारी सत्संग भवन सूरजकुंड गोरखपुर के मीडिया सहायक सत्येंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया

    गोरखपुर, 11 अगस्त, 2024:- संत निरंकारी सत्संग भवन सूरजकुंड गोरखपुर के मीडिया सहायक सत्येंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सूरजकुंड धाम परिसर में 100 से ज्यादा वृक्ष लगाया गया जिसमे गोरखपुर शाखा के मुखी डा0 मुरलीधर मिश्रा के निर्देशन एवम सूरजकुंड धाम के अध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी के सहयोग से यह अभियान संपन्न किया गया उन्होंने आगे बताया कि प्रकृति संतुलन एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु ‘वननेस वन’ परियोजना के अंतर्गत ‘मेगा वृक्षारोपण अभियान’ का आयोजन सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के दिव्य मार्गदर्शन में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आज 11 अगस्त, 2024, रविवार को हरियाणा के आट्टा गांव में प्रातः 11:00 बजे से किया गया । इस अवसर पर हरियाणा राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
    संत निरंकारी मण्डल के सचिव परम् आदरणीय जोगिन्दर सुखीजा ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि समाज कल्याण के लिए आवश्यक इस महाअभियान में मिशन के सभी अनुयायी एवं स्वयंसेवक मिलकर लगभग 20 हजार के करीब वृक्षों को रोपित किया और आगामी वर्षो में इनकी देखभाल भी करेंगे जिससे इनका स्वरूप ‘लघु वन’ के रूप में प्रफुल्लित हो सके। यह परियोजना हरियाणा के अतिरिक्त संपूर्ण भारतवर्ष के लगभग 600 से अधिक स्थानों पर भी उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।
    जैसा कि पूर्व विदित ही है कि ‘वननेस वन’ परियोजना का आरम्भ कोरोना काल की विषम परिस्थिति में सन् 2021 में हुआ जब ऑक्सीजन की कमी ने वृक्षों के महत्व को समझाया जिसके उपरांत सतगुरू माता जी के दिव्य मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्ण भारतवर्ष में लगभग डेढ़ लाख के करीब वृक्ष रोपित किये गये।इन वृक्षों की समुचित देखभाल मिशन के स्वयंसेवक एवं सेवादार महात्माओं द्वारा तल्लीनतापूर्वक की गई जिसके परिणामस्वरूप वर्ष दर वर्ष निरंतर इनकी संख्या में वृद्धि हो रही है और अब यह संख्या बढ़कर 2.50 लाख के करीब पहुंच गई है।
    निसंदेह प्रकृति संरक्षण हेतु निरंकारी मिशन द्वारा इस प्रकार की अनेक कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करना एक सराहनीय कदम है जिसकी वर्तमान में नितांत आवश्यकता भी है।
    आपके सम्मानित समाचार पत्र/बुलेटिन में प्रकाशनार्थ।

  • योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर नेशनल एजूकेशन पाॅलिसी को लागू किए जाने के सम्बंध में बैठक की

    योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर नेशनल एजूकेशन पाॅलिसी को लागू किए जाने के सम्बंध में बैठक की

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर नेशनल एजूकेशन पाॅलिसी को लागू किए जाने के सम्बंध में बैठक की।
    मुख्यमंत्री जी ने पॉलिसी के अंतर्गत विभिन्न प्रमुख बिंदुओं पर गहनता से विचार करने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

  • रविंद्रालय में सुभासपा की महत्वपूर्ण बैठक आज

    रविंद्रालय में सुभासपा की महत्वपूर्ण बैठक आज

    लखनऊ : रविंद्रालय में सुभासपा की महत्वपूर्ण बैठक आज
    बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की होगी घोषणा
    प्रदेश पदाधिकारियों व कई जिलाध्यक्षों की घोषणा होगी
    सुभासपा का चुनाव चिन्ह बदलने का फैसला होगा
    आज की बैठक में नई कार्यकारिणी का होगा गठन.