Category: उत्तर प्रदेश

  • आज पिपराइच ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष श्री रंभू पासवान जी के अंतिम संस्कार में जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान कांग्रेस के तिरंगे के साथ सलामी देती हुई

    आज पिपराइच ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष श्री रंभू पासवान जी के अंतिम संस्कार में जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान कांग्रेस के तिरंगे के साथ सलामी देती हुई

    आज पिपराइच ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष श्री रंभू पासवान जी के अंतिम संस्कार में जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान कांग्रेस के तिरंगे के साथ सलामी देती हुई कंधा देती हुई प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय पूर्व राज्य मंत्री आदरणीय अजय राय जी के द्वारा शोक पत्र भेजा गया कांग्रेस पार्टी की बहुत क्षति हुई कांग्रेस पार्टी का एक सिपाही नहीं रहा उनके परिवार के साथ कांग्रेस पार्टी हर संभव उनके दुख में साथ खड़ी है साथ में प्रदेश महासचिव अमरेंद्र मल जी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चौरी चौरा जितेंद्र पांडे जी ,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आदरणीय धर्मराज चौहान जी जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र , पिपराइच नगर अध्यक्ष चंद्र शेखर उपाध्याय जी,ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश मौर्या ,अभयानंद दिवेदी , मुन्ना तिवारी जी राम नगीना सनी निर्मला गुप्ता

  • पिंकी पर कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं

    पिंकी पर कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं

    हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र उर्फ पिंकी चौधरी पर NSA लगाने की तैयारी। पिंकी पर कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीटर भी है।
    उत्तर प्रदेश के मुस्लिम परिवारों को बांग्लादेशी बताकर पीटने में गाजियाबाद पुलिस ने पिंकी को अरेस्ट किया है। मॉब लिंचिंग की FIR हुई है।

  • दीक्षांत समारोह में श्रीमती राधिका गुप्ता को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, कार्य परिषद की स्वीकृत

    दीक्षांत समारोह में श्रीमती राधिका गुप्ता को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, कार्य परिषद की स्वीकृत

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
    दीक्षांत समारोह में श्रीमती राधिका गुप्ता को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, कार्य परिषद की स्वीकृत
    गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो पूनम टंडन की अध्यक्षता में आज आयोजित कार्य परिषद की बैठक में श्रीमती राधिका गुप्ता को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।
    श्रीमती राधिका गुप्ता को व्यवसाय प्रशासन में मानद डॉक्टरेट (डॉक्टर ऑनोरिस कॉसा Doctor Honoris Causa) प्रदान करने की स्वीकृति दी गई। एडलवाइस म्यूचुअल फंड (Edelweiss Mutual Fund) की प्रबंध निदेशक और सीईओ श्रीमती गुप्ता 30 अगस्त, 2024 को होने वाले आगामी दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
    श्रीमती राधिका गुप्ता: संक्षिप्त परिचय
    श्रीमती राधिका गुप्ता का वित्तीय क्षेत्र के प्रोफेशनल्स में एक प्रतिष्ठित नाम है। वो भारत के निवेश परिदृश्य के निर्माण के लिए समर्पित रही हैं।
    वह वर्तमान में एडलवाइस म्यूचुअल फंड (Edelweiss Mutual Fund) की एमडी और सीईओ हैं। श्रीमती गुप्ता पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित जेरोम फिशर कार्यक्रम (Jerome Fisher Program) से प्रबंधन और प्रौद्योगिकी में से स्नातक हैं, जिसमें उन्हें सर्वोच्च सम्मान प्राप्त है।
    उनका करियर मैकिन्से एंड कंपनी McKinsey & Company में रणनीति परामर्श, AQR कैपिटल में पोर्टफोलियो प्रबंधन और SEBI द्वारा लाइसेंस प्राप्त भारत के पहले घरेलू हेज फंड, फोरफ्रंट कैपिटल मैनेजमेंट की स्थापना तक है। उनके नेतृत्व में, एडलवाइस म्यूचुअल फंड की संपत्ति 2017 में ₹5,000 करोड़ से बढ़कर आज ₹1.4 लाख करोड़ हो गई है। श्रीमती गुप्ता शार्क टैंक (Shark Tank) में जज और इन्वेस्टर रही है।
    विश्वविद्यालय की पहल और निर्णय
    सभी स्नातक और स्नातकोत्तर स्व-वित्त पाठ्यक्रमों के टॉपर्स को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक
    विश्वविद्यालय ने हाल ही में कई स्व-वित्तपोषित पाठ्यक्रम शुरू किए हैं और वर्तमान सत्र में अतिरिक्त पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना बना रहा है।
    एक महत्वपूर्ण कदम में कार्यकारी परिषद ने 2023-2024 सत्र से शुरू होने वाले सभी स्नातक और स्नातकोत्तर स्व-वित्त पाठ्यक्रमों के टॉपर्स को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक प्रदान करने को मंजूरी दी। नतीजतन, ये पदक आगामी दीक्षांत समारोह के दौरान प्रदान किए जाएंगे।
    कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा, “हमें श्रीमती राधिका गुप्ता का स्वागत करते हुए गर्व महसूस हो रहा है, जिनकी वित्तीय क्षेत्र में अनुकरणीय उपलब्धियां और वित्तीय साक्षरता और स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के प्रति समर्पण हमारे छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मुख्य अतिथि के रूप में उनकी उपस्थिति निस्संदेह दीक्षांत समारोह को समृद्ध करेगी।”

  • आलाधिकारियों की मौजूदगी में नई पुलिस चौकी का हुआ उद्घाटन

    आलाधिकारियों की मौजूदगी में नई पुलिस चौकी का हुआ उद्घाटन

    पहले झोपड़ी में चल रही थी पुलिस चौकी

    बीते वर्ष 15 मार्च को सीओ चौरीचौरा रहे IPS मानुष पारिक ने किया था चौंकी का भूमिपूजन

    गोरखपुर।गुलरिया थाना क्षेत्र में एक और पुलिस चौकी का उद्घाटन आलाधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। जिसे नये भवन में स्थापित कर दिया गया। आपको बतादें कि शनिवार को पुलिस चौकी का उद्घाटन कर गुलरिया पुलिस को सौंप दिया गया। बताते चलें कि जंगल डुमरी नं० दो में खपड़हवा चौराहे पर झोपड़ी में चल रही पुलिस चौकी शनिवार को नये भवन में स्थापित हो गई। इस चौकी के क्षेत्र की बात की जाए तो इसमें तकरीबन 6 ग्रामसभा आते हैं जिसमें 60 से 70 टोले शामिल है। बतादें कि क्षेत्रफल और आबादी के हिसाब से यहां चौकी का निर्माण किया गया है। गुलरिया थाना क्षेत्र में जंगल डुमरी नं० दो पुलिस चौकी पहले प्रस्तावित थी। जो झोपड़ी में चल रही थी। 2023 में 15 मार्च को चौकी निर्माण का भूमिपूजन सीओ चौरीचौरा रहे IPS मानुष पारिक ने किया था। अब वह पुलिस चौकी शनिवार को गोरखपुर के आलाधिकारियों की मौजूदगी में उद्घाटन के बाद नये भवन में स्थापित हो गई है। गुलरिया थाना क्षेत्र में मेडिकल कालेज, सरहरी, भटहट, हरसेवक नंबर दो, जंगल डुमरी नं० दो और आयुष विश्वविद्यालय को लेकर कुल 6 पुलिस चौकी है। जंगल डुमरी नं० दो में पुलिस चौकी के उद्घाटन के अवसर पर जिले के आलाधिकारियों में शामिल एसएसपी डा० गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई, सीओ गोरखनाथ योगेन्द्र सिंह, के साथ गुलरिया एसएचओ शशिभूषण राय, ग्राम प्रधान सिद्धू पासवान, जैनपुर के ग्राम प्रधान वाजिद अली को लेकर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही।

  • यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 20 अगस्त से

    यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 20 अगस्त से

    लखनऊ: 5 सितंबर को पूरी होगी पहले चरण की प्रक्रिया ,एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स के लिए होंगे दाखिले, मेडिकल और डेंटल कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया को लेकर कार्यक्रम जारी

    20 से 24 अगस्त तक अभ्यर्थी ऑनलाइन कर सकेंगे पंजीकरण

    24 अगस्त को ही ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की जारी होगी मेरिट सूची

    25 से 29 अगस्त तक अभ्यर्थी अपने मनपसंद डेंटल व मेडिकल कॉलेज का भर सकेंगे विकल्प।

    30 अगस्त को सीट आवंटन की सूची होगी जारी।

  • जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा सवालों के घेरे में

    जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा सवालों के घेरे में

    आगरा: हिस्ट्रीशीटर मनोज से जेल अधीक्षक की नजदीकी

    जेल में हिस्ट्रीशीटर मनोज अग्रवाल की हुई एंट्री

    जेल अधीक्षक के साथ हिस्ट्रीशीटर ने की पूजा अर्चना

    जेल के कई अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

    VIP की तरह जेल में हिस्ट्रीशीटर मनोज ने की पूजा

    मनोज ने जेल के अंदर कराया सुंदरकांड का पाठ

    मुझे नहीं थी इसकी जानकारी

    मनोज की एंट्री पर लगा दी गई है रोक

    कमला नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है मनोज अग्रवाल आगरा की जिला जेल में हुआ सुंदरकांड का पाठ

  • फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन कर महापौर ने एमडीए अभियान का किया शुभारंभ

    फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन कर महापौर ने एमडीए अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर:शहर के महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल परिसर में बने बूथ पर फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन कर शनिवार को सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान का शुभारंभ किया । यह अभियान दो सितम्बर तक चलेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने महापौर को दवा का सेवन कराया । उन्होंने बताया कि सोमवार से सप्ताह में चार दिन बचाव की दवा खिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम घर घर जाएंगी। विभाग की टीम के सामने ही दवा का सेवन करना है। इस मौके पर सभी लोगों ने फाइलेरिया उन्मूलन की शपथ ली और जनजागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।

    दवा सेवन के उपरांत महापौर ने जनपदवासियों से अपील की कि वह फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन अवश्य करें। वह खुद विगत कई वर्षों से दवा का सेवन कर रहे हैं। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। यह दवा खाली पेट नहीं खानी है । उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि महानगर के लोगों की जागरूकता के कारण सोलह शहरी क्षेत्र फाइलेरिया से मुक्ति की ओर अग्रसर हैं। इस बार शहर के सिर्फ सात क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर निगम इस अभियान में हरसंभव सहयोग करेगा ताकि पूरे शहर को फाइलेरिया मुक्त किया जा सके।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि जिले में 4133 टीम द्वारा करीब 46 लाख लोगों को घर घर जाकर दवा खिलाई जाएगी। प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरूवार और शुक्रवार को टीम घर घर जाएंगी। टीम में आशा कार्यकर्ता के साथ एक पुरुष सदस्य होंगे। टीम के लोग दवा खिलाने के साथ साथ नये फाइलेरिया रोगियों को भी ढूंढेंगे। इस अभियान में स्वयंसेवी संस्था डब्ल्यूएचओ, पाथ, पीसीआई, सीफार और फाइलेरिया रोगी नेटवर्क भी सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

    इस मौके पर जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ जय कुमार, महिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ जय कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एके चौधरी, डॉ एनएल कुशवाहा, जिला सर्विलांस अधिकारी व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह, सहायक मलेरिया अधिकारी राजेश चौबे, जेई एईएस कंसल्टेंट सिद्धेश्वरी सिंह, समस्त मलेरिया और फाइलेरिया निरीक्षक समेत सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधिगण भी मौजूद रहे।

    *लगातार पांच साल तक खानी है दवा*

    जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि फाइलेरिया जिसे आमतौर पर हाथीपांव भी कहते हैं, एक लाइलाज बीमारी है। इस बीमारी से खुद को, परिवार को और समाज को बचाने के लिए दवा का सेवन बेहद जरूरी है। लगातार पांच साल तक साल में एक बार अगर फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन किया जाए तो इस बीमारी से पूरे समाज को मुक्ति मिल सकती है। वर्ष में एक बार दवा खा लेने के बाद वर्ष भर के अव्यस्क कृमि मर जाते हैं और लगातार पांच साल तक दवा खाई जाती है तो हर साल इन अव्यस्क कृमि का सफाया तो होता ही है, साथ में वयस्क कृमि भी समाप्त हो जाता है। इस तरह से दवा का सेवन करने वाला व्यक्ति फाइलेरिया से बच जाता है। फाइलेरिया के प्रमुख लक्षणों में हाथ, पैर, स्तन व अंडकोष में सूजन हैं। यह लक्षण संक्रमित मच्छर के काटने के पांच से पंद्रह साल बाद प्रकट होते हैं।

    *मिथक बनती है बाधा*

    श्री सिंह ने बताया कि कुछ लोग इस मिथक के कारण दवा का सेवन नहीं करते हैं कि दवा खुली हुई है और इसकी सुरक्षा में संशय है। ऐसे लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है कि दवा विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के अनुसार प्रमाणित है। इसे तभी खोला जाता है जब लाभार्थी को सेवन करवाना होता है। दवा का कोई भी दुष्प्रभाव नहीं होता है। जिन लोगों के भीतर पहले से माइक्रोफाइलेरी मौजूद होते हैं उन्हें दवा के सेवन के बाद मतली, चक्कर आना, सिरदर्द जैसे लक्षण आते हैं जो कुछ समय बाद स्वतः समाप्त हो जाते हैं। ये पूरी तरह से सामान्य लक्षण हैं और इनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान सभी ने दवा का सेवन किया है और किसी को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई।

  • एसडीएम की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस में आये 18 प्रार्थना पत्रों में मात्र दो निस्तारित

    एसडीएम की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस में आये 18 प्रार्थना पत्रों में मात्र दो निस्तारित

     

    गोरखपुर। कैंपियरगंज शनिवार को स्थानीय थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल 18 प्रार्थनापत्र आये जिनमें मात्र दो ही प्रार्थना पत्र का निस्तारण हो सका है। समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम रोहित मौर्य ने किया। समाधान दिवस में सर्वाधिक मामले जमीन से जुड़े होने से उनके निस्तारण के लिए एसडीएम ने सम्बन्धित राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों को संयुक्त रूप से मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया। पुलिस एवं राजस्व विभाग से तत्काल दो मामलों का निस्तारण किया गया जोकि पुलिस से सम्बन्धित थे।
    समाधान दिवस में एसडीएम की मौजूदगी से फरियादियों को निस्तारण को लेकर काफी उम्मीदें थीं लेकिन निस्तारण के लिए कोई ठोस पहल न देख कर फरियादियों को निराशा हुई जिससे अधिकांश लोगों ने बिना प्रार्थना पत्र दिये वापस चलें गये। समाधान दिवस को सुनने के लिए बैठे अधिकारी के उदासीन रवैए को लेकर लोग जहां फरियादी हतोत्साहित देखें गये वहीं फरियाद लेकर आये लालमणि बंशू ,कौशिल्या देवी सहित कई लोगों का कहना था कि समाधान दिवस में मौजूद उच्चाधिकारी की रुचि मामले को लेकर उदासीन है और वह बे मन से खाना पूर्ति कर रहे थे इसलिए मामले को उनके सामने प्रस्तुत करने के बाद भी रुचि नहीं दिखाई इस लिए हमने अपने प्रार्थना पत्र को लेकर हम वापस चलें आये अब मुख्यमंत्री दरबार में अपनी फरियाद लेकर जायेंगे।
    पुलिस से सम्बन्धित आये मामले को प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने लेकर तत्काल सम्बन्धित पुलिस कर्मियों को मौके पर पहुंच कर मामले में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
    समाधान दिवस में नायब तहसीलदार हंसराज प्रसाद, चौकी प्रभारी राकेश कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, उमाशंकर कनौजिया, रुद्र प्रताप सिंह,,एस आई ज्ञान प्रकाश शुक्ला, प्रमोद यादव,आशीष चौधरी, सचिन कुमार, राहुल द्रविड़, राजस्व निरीक्षक रमाशंकर, जद्दू सिंह भगवंत प्रसाद, राजस्व लेखपाल रत्नेश कुमार मिश्र, हेमंत शुक्ला, योगेन्द्र सिंह, गुरविंदर सिंह, हरे राम, गणेश, जितेन्द्र कुमार, माधवी त्रिपाठी, सुलेखा, संगीता गुप्ता, अमन भूषण सहित दर्जनों राजस्व कर्मी उपस्थित थे।

  • CM योगी दो मृतक आश्रित महिलाओं को दी आर्थिक मदद

    CM योगी दो मृतक आश्रित महिलाओं को दी आर्थिक मदद

    गोरखपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में दो मृतक आश्रित महिलाओं को पांच और दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि सौंपी और भरोसा दिलाया कि दुख और संकट की हर परिस्थिति में सरकार उनके साथ खड़ी है।

    खजनी क्षेत्र के बेलवाडाढ़ी निवासी धर्मात्मा सिंह के निधन के बाद परिवार को आर्थिक संबल की आवश्यकता को
    देखते हुए सीएम योगी ने उनकी पत्नी श्रीमती कमलेश सिंह को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। गोरखनाथ मंदिर में चेक देने के साथ मुख्यमंत्री ने परिवार का हाल जाना और आश्वस्त किया कि संकट में मदद करने में उनकी सरकार हमेशा तत्पर है। इस अवसर पर सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ल भी मौजूद रहे।

    *CM ने आश्वस्त किया कि दुख की घड़ी में उनके साथ सरकार है*

    शनिवार सुबह सीएम योगी ने महानगर के सूरजकुंड कॉलोनी निवासी श्रीकृष्ण अरुंधती मिश्रा को भी मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये की आर्थिक मदद का चेक प्रदान किया। श्रीमती अरुंधती के पति सिद्धार्थ शंकर मिश्र का निधन हो गया है और उन्हें मुख्यमंत्री की तरफ से यह धनराशि मृतक आश्रित सहायता के रूप में दी गई। सीएम योगी ने उन्हें भी आश्वस्त किया कि दुख की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। इस दौरान गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह भी उपस्थित रहे।

    इलाज के लिए CM ने दी डेढ़ लाख रुपये की सहायता शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीर बीमारी के इलाज के लिए वार्ड नम्बर ग्यारह, पिपराइच निवासी चंदन जायसवाल, पुत्र दयानंद जायसवाल को डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता की धनराशि का चेक प्रदान किया। यह धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से उपलब्ध कराई गई है।

  • बिना विलंब किए हो पीड़ितों की मदद मुख्यमंत्री

    बिना विलंब किए हो पीड़ितों की मदद मुख्यमंत्री

    संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह जनता दर्शन में लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
    इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ितों की मदद और पात्रों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने में विलंब नहीं होना चाहिए। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी स्तर पर कोई दिक्कत आ रही है तो उसका पता लगाकर निराकरण कराया जाए और किसी स्तर पर जानबूझकर कर प्रकरण को लंबित रखा गया है तो वहां जिम्मेदारी सुनिश्चित कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

    गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित जनता दर्शन के दौरान समस्या लेकर सीएम योगी से मिलने पहुंचे लोगों को भरोसे का आत्मीय संबल मिला। इत्मीनान से सबकी बात सुनते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को आश्वस्त किया कि किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का वह प्रभावी निस्तारण कराएंगे। इसे लेकर उन्होंने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को मौके पर ही दो टूक समझाया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 400 लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

    कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जा करने की शिकायत किए जाने पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। जमीन कब्जाने की शिकायतों पर विधि सम्मत कठोर कदम उठाएं जाएं। कहा कि प्रशासन का यह मंत्र होना चाहिए कि मनमानी किसी की नहीं चलेगी और न्याय सबको मिलेगा। कुछ प्रकरणों पर मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देशित किया कि यह भी पता लगाएं कि यदि किसी को प्रशासन का सहयोग नहीं मिला है तो ऐसा क्यों और किन कारणों से हुआ। हर पीड़ित की त्वरित मदद की जाए।

    हर बार की तरह इस बार भी जनता दर्शन में कई लोग इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। इस पर सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध करा दें। इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त मदद की जाएगी।

    मंदिर की गोशाला में सीएम ने की गोसेवा

    शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मंदिर की गोशाला भी पहुंचे। यहां उन्होंने गोवंश को दुलारा और उनकी सेवा की। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से गोवंश को गुड़ खिलाया और गोवंश की देखभाल के लिए गोशाला के स्वयंसेवकों को जरूरी निर्देश दिए।