Category: उत्तर प्रदेश

  • फाइलेरिया दवा वितरण अभियान का हुआ शुभारंभ

    फाइलेरिया दवा वितरण अभियान का हुआ शुभारंभ

     

    गोला: फाइलेरिया उन्मूलन एवं रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बड़हलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा वितरण अभियान का शुभारंभ किया गया।

    शनिवार को बड़हलगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फाइलेरिया दवा वितरण अभियान का शुभारंभ करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर व स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर शुभम कुमार ने कहा कि फाइलेरिया बीमारी के रोकथाम के मद्देनजर मोदी व योगी सरकार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। डा० शुभम कुमार ने बताया कि 2 वर्ष से अधिक प्रत्येक व्यक्ति को दवा खिलाई जाएगी। इस दौरान डा० शैलेश पांडेय, दीपक रजक, वाजिद अहमद, कमलेश नायक, रविंद्र, सभासद दीपक शर्मा, सूरज सोनकर, वीरेंद्र गुप्ता, लक्ष्मण साहनी, रवि साहनी, संजय सोनकर, बृजेश उमर, हिमांशु गौंड, विकास सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

  • आधुनिक तकनीकी से खेती कर बढ़ाएं उत्पादन: धीसम

    आधुनिक तकनीकी से खेती कर बढ़ाएं उत्पादन: धीसम

    गोला । देश में औद्योगिक विकास सड़क भवन निर्माण से खेती का क्षेत्रफल कम हो रहा है। जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। देश के नागरिकों को भोजन की व्यवस्था की जिम्मेदारी सरकार वैज्ञानिक कृषि विभाग एवं किसान भाईयों की है। अधिकतम खाद्यान्न उत्पादन तभी संभव है जब आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रयोग उन्नतशील बीज कृषि रक्षा रसायन का प्रयोग कर वैज्ञानिक तकनीकी एवं सरकार की योजनाओं का उपयोग कर खेती कर उत्पादन किया जाए तभी देश खाद्यान्न उत्पादन मैं आत्मनिर्भर होगा। उक्त जानकारी विकास खंड बड़हलगंज में आयोजित तिलहन विकास गोष्ठी में खंड विकास अधिकारी धीसम प्रसाद ने दिया। गोष्ठी में प्रमुख शैलेंद्र राय उर्फ पिंटू ने किसान भाइयों से अपील किया कि सरकार की योजनाओं का उपयोग कर वैज्ञानिक सलाह पर आधुनिक कृषि निवेश का प्रयोग कर खेती करें उत्पादन बढ़ाकर प्रदेश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाएं। शस्य वैज्ञानिक पीजी कॉलेज बड़हलगंज के डॉ वीरभद्र त्रिपाठी ने खेती में खेती के लिए मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरक प्रयोग बीज शोधन सिंचाई जल प्रबंधन आदि पर विस्तार से दी जानकारी। गोष्ठी में पूर्व अपर जिला कृषि अधिकारी राम अधार यादव ने आधुनिक कृषि यंत्रों की खेती में उपयोगिता फसल अवशेष प्रबंधन सरकार की कृषि उपयोगी योजनाओं की विस्तार से दी जानकारी। डॉ शिवेंद्र सिंह डॉ चिंतामणि हीरालाल चौहान रूप लाल दास ने प्राकृतिक खेती पशुओं की बीमारी एवं रोकथाम टीकाकरण जैविक खाद एवं रसायन फसल सुरक्षा फसल बीमा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आदि कृषि सबंधी योजनाओं पर दी जानकारी।मानसिंह यादव और दिवाकर मनीष अजीत मिश्रा वीरेंद्र गिरी सोना यादव सोनम दुबे ने तकनीकी जानकारी दी।गोष्ठी की अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी प्रवीण सिंह और संचालन क्रांति कुमार ने किया। इस अवसर पर रमेश शाही अतुल शाही अंगद शाही आलोक राय बैरिस्टर यादव मंजू सुनीता आरती मौर्य भीम यादव सुरेश दिनेश पाल सहित अधिक संख्या में किसान गण मौजूद रहे।

  • उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर बड़ी कार्रवाई के बाद सीमा क्षेत्र में एक बार हलचल तेज

    उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर बड़ी कार्रवाई के बाद सीमा क्षेत्र में एक बार हलचल तेज

    उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर बड़ी कार्रवाई के बाद सीमा क्षेत्र में एक बार हलचल तेज।850 करोड़ की रेडियो एक्टिव पदार्थ कैलिफोर्नियम की बरामदगी मामले में। डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी से संपर्क साधने में जुटी पुलिस। एफ एसएल की विशेष टीम करेगी पदार्थ की जांच। तस्करी, हैंडलिंग और बैकवर्ड फॉरवर्ड लिंकेज को भी खंगालने में जुटी पुलिस, अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में मची हड़कंप।

  • पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र गोरखपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा “काकोरी ट्रेन एक्शन डे

    पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र गोरखपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा “काकोरी ट्रेन एक्शन डे

    आज दिनांक 09.08.2024 को मंडलायुक्त गोरखपुर महोदय, पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र गोरखपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा “काकोरी ट्रेन एक्शन डे” पर जिला जेल गोरखपुर स्थित भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन क्रान्तिकारी पं0 राम प्रसाद ‘बिस्मिल’ जी के स्मारक पर माल्यार्पण किया गया । इस अवसर पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर, मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

  • काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ के अवसर पर जनपद के जनप्रतिनिधिगण

    काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ के अवसर पर जनपद के जनप्रतिनिधिगण

    काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ के अवसर पर जनपद के जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल फतेहपुर द्वारा बावन इमली शहीद स्थल पर बने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए वृक्षारोपण किया गया।
    फतेहपुर- थाना बिन्दकी क्षेत्रांर्तगत बावन इमली खजुआ में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का आयोजन मुख्य अतिथि राकेश सचान कैबिनेट मंत्री खादी एवं ग्राम उद्योग, रेशम उद्योग हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग की उपस्थित में किया गया । सभी महान क्रांतिकारियों की स्मृतियों को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में “एक पेड़ मां के नाम” के क्रम में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक फतेहपुर द्वारा बाबन इमली शहीद स्थल में वृक्षारोपण कर आमजन को पर्यावरण संरक्षण व वृक्षारोपण के प्रति जागरुक किया गया ।

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचे  गोरखनाथ बाबा का लिए आशीर्वाद

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचे गोरखनाथ बाबा का लिए आशीर्वाद

    गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचे गोरखनाथ बाबा का लिए आशीर्वाद।।

  • डिप्टी सीएम ने दो डॉक्टरों के खिलाफ दिए जांच के आदेश

    डिप्टी सीएम ने दो डॉक्टरों के खिलाफ दिए जांच के आदेश

    डिप्टी सीएम ने दो डॉक्टरों के खिलाफ दिए जांच के आदेश   गोरखपुर।गांव के अस्पतालों में चिकित्सा इंतजाम बेपटरी हो गए हैं. सीएचसी में तैनात चिकित्सक मरीजों से अभद्र व्यवहार कर रहे हैं. वह अधिकारियों के आदेश को भी दरकिनार कर दे रहे हैं.
    इसकी शिकायत उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को लगातार मिल रही है
    जिले में तैनात चिकित्सकों की शिकायत से नाराज डिप्टी सीएम ने दो सीनियर डॉक्टरों के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं. यह जांच एडी हेल्थ करेंगे. उप मुख्यमंत्री ने इसको लेकर सोशल मीडिया (एक्स) पर पोस्ट किया है. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शाम को एक्स पोस्ट डाला. उन्होंने पोस्ट के माध्यम संदेश दिया कि सीएचसी पिपरौली व सीएचसी जंगल कौड़िया में तैनात चिकित्साधिकारी द्वारा मरीजों से अभद्र व्यवहार करने, उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने तथा ड्यूटी में लापरवाही करने की शिकायत मिली है. इस प्रकार का प्रकरण संज्ञान में आने पर विभागीय अनुशासनिक जांच कराने का फैसला किया गया है. इसके लिए मंडलीय अपर निदेशक, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को जांच अधिकारी बनाया गया है. डिप्टी सीएम के एक्स पर इस पोस्ट के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया. डॉक्टर व कर्मचारी एक-दूसरे को इस पोस्ट का स्क्रीन शाट भेजकर डॉक्टरों के नाम पता करने में जुट गए. उधर इस मामले में सीएमओ डॉ. आशुतोष दूबे ने भी चुप्पी साध ली है.

  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांतिकारीयो ने अंग्रेजी हुकूमत पर बड़ी चोट किए: गिरीश चंद्र यादव

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांतिकारीयो ने अंग्रेजी हुकूमत पर बड़ी चोट किए: गिरीश चंद्र यादव

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांतिकारीयो ने अंग्रेजी हुकूमत पर बड़ी चोट किए: गिरीश चंद्र यादव
    काकोरी ट्रेन एक्शन के बाद अंग्रेजों के छूटने लगे थे पसीने: सुनील पासवान
    काकोरी ट्रेन एक्शन वर्ष शताब्दी समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण उत्तर प्रदेश एवं विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री ग्रामीण विकास व बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान के ओसडी सुनील पासवान ने किया।
    चौरी चौरा में काकोरी ट्रेन एक्शन वर्ष शताब्दी समारोह का शुभारंभ गिरीश चंद्र यादव और सुनील पासवान ने किया। सर्व प्रथम वीर शहीदों को पुष्प अर्पित कर तिरंगा फहराए व पौधा रोपण करके शहीद स्मृति से यात्रा निकालकर एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों के परिजनों को सम्मानित किए। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री ग्रामीण विकास व बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान के ओसडी सुनील पासवान ने कहा कि 9 अगस्त 1925 को रात 2 बजकर 42 मिनट पर कुछ क्रांतिकारियों ने मिलकर काकोरी में एक ट्रेन में एक्शन ले ली, जिसे हम काकोरी कांड के नाम से जानते हैं। क्रांतिकारियों ने फैसला किया था कि वो इस ट्रेन से आने वाले अंग्रेजों के खजाने को लूट लेगें। इस कांड के प्रमुख शहीद राम प्रसाद बिस्मिल को ही बताया जाता है और कहे कि काकोरी रेल एक्शन में धारा 120बी, 123A और धारा 396 के तहत भारत के सपूत पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह और अशफाक उल्ला खान के साथ क्रान्तिकारी राजेंद्र लाहिड़ी को भी मौत की सजा सुनाई गई। गिरीश चंद्र यादव राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने कहा कि 9 अगस्त 1925 की रात चंद्रशेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, राजेंद्र लाहिड़ी और रौशन सिंह समेत तमाम क्रांतिकारियों ने अंग्रेज़ी हुकूमत पर बड़ी चोट की। इन लोगों ने लखनऊ से कुछ दूरी पर काकोरी और आलमनगर के बीच ट्रेन में ले जाए जा रहे सरकारी खजाने को लूट लिया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रामदयागर निषाद, सरदारनगर प्रमुख प्रतिनिधि हरेन्द्र यादव ,चैयरमैन सन्नी जायसवाल, पूर्व चैयरमैन जे०पी० गुप्ता,भाजपा मण्डल अध्यक्ष योगेन्द्र जायसवाल, सभासद अजय पासवान, सभासद पौरुष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना, जिला विकास अधिकारी राजमणी वर्मा,जिला युवा कल्याण अधिकारी संजय सिंह,उप निदेशक यशवंत सिंह राठौर,प्रभागीय वन अधिकारी विकास यादव, उप जिलाधिकारी प्रशांत वर्मा सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन उपस्थित रहे।

  • लखनऊ में गाड़ियो से पेट्रोल चोर करने वाला गैंग सक्रिय हुआ

    लखनऊ में गाड़ियो से पेट्रोल चोर करने वाला गैंग सक्रिय हुआ

    लखनऊ में गाड़ियो से पेट्रोल चोर करने वाला गैंग सक्रिय हुआ । बीकेटी थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक। आधा दर्जन गाड़ियों से देर रात नक़ाबपोश चोरों ने घटना को दिया अंजाम , सोती रही पुलिस और रात भर चोर घटना को देते रहे अंजाम। कई घरों से एक साथ पेट्रोल चोरी की घटना हुई । पेट्रोल चोरी कर बड़ी घटना को अंजाम देने की फ़िराक़ में चोर , बम बनाने सहित अन्य मामलों में पेट्रोल का किया जाता है प्रयोग। घटना सीसीटीवी में हुई क़ैद ।नक़ाबपोश चोर गाड़ियो की टंकी से पाइप काटकर पेट्रोल चोरी करता हुआ दिखायी दिया । Bkt थाना क्षेत्र के अंतर्गत चक गजरिया बाबा विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र का मामला ।

  • पत्नी ने शराबी पति की पत्थर से सिर कूटकर की निर्मम हत्या    यूपी शाहजहाँपुर

    पत्नी ने शराबी पति की पत्थर से सिर कूटकर की निर्मम हत्या यूपी शाहजहाँपुर

    पत्नी ने शराबी पति की पत्थर से सिर कूटकर की निर्मम हत्या
    यूपी शाहजहाँपुर
    थाना रोजा के ग्राम हथौड़ा बुजुर्ग में पत्नी ने पति का ईंट पत्थर से सिर कूटकर की निर्मम हत्या ।
    पति पत्नी के बीच आये दिन झगड़ा होता रहता था ।
    महिला का पति सत्यपाल हथौडा में स्टेडियम में काम करता था पति शराब का आदी था । शराब पीकर जब वह घर आता था तो पत्नी शराब पीने से मना करती थी तो दोनों के बीच झगडा होता था इस लिये सत्यपाल के बच्चे एक लड़का एक लडकी अपनी दादी के पास रहते है और सत्यपाल और उसकी पत्नी दूसरे मकान मे अलग रहते थे । आज दोनों के बीच घर के अन्दर काफी झगड़ा हुआ पत्नी वीडियो में कह रही है कि पति सत्यपाल ने लाठी से मारा पीटा तथा गर्दन काटने की बात कह रही है । पत्नी ने अपने पति सत्यपाल को घर के अन्दर से खींचकर बाहर गेट पर उसे गिरा दिया तथा पत्नी ने पति के सीने पर बैठकर पति के सिर को पत्थर से कूटकर निर्मम हत्या कर दी तथा अपने हाथ से उसका भेजा निकालकर बाहर फेंक दिया । सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर आ गयी पुलिस ने निर्दयी बदहास पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया । गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण