उत्तर प्रदेश.
IPS तबादले
केशव कुमार- DCP लखनऊ
राम नयन सिंह – DCP लखनऊ
महेंद्र पाल सिंह – SP क्राइम
शिवा जी – SP तकनीकी सेवाएं !!
Category: उत्तर प्रदेश
-

उत्तर प्रदेश
-

आजादी अचानक हमें नहीं मिली
आजादी अचानक हमें नहीं मिली।
आजादी के लिए एक लंबा संघर्ष हुआ था… सीएम योगी। -

जिला अस्पताल के बाहर सड़क पर लगे होर्डिंग से कोई वास्ता नहीं : प्रमुख अधीक्षक
जिला अस्पताल के बाहर सड़क पर लगे होर्डिंग से कोई वास्ता नहीं : प्रमुख अधीक्षक
गोरखपुर जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक ने दावा किया है कि जिला अस्पताल के परिसर के बाहर सड़क पर लगे बैनर, पोस्टर आदि से अस्पताल की व्यवस्था का कोई संबंध नहीं है.
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने अस्पताल के भ्रमण के बाद प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को पत्र लिखकर जिला चिकित्सालय, गोरखपुर के बाहर लगे तमाम निजी अस्पतालों के बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटाए जाने की मांग की थी.
उन्होंने कहा था कि जिला अस्पताल के गेट पर सीएमओ कार्यालय के सामने अनेक निजी अस्पतालों के होर्डिंग, बैनर और पोस्टर लगे हैं. उन्होंने अस्पताल के कुछ कर्मियों द्वारा जिला अस्पताल में आने वाले लोगों को इन निजी अस्पतालों में भेज कर दलाली प्राप्त करने की शिकायत भी की थी.
इस पर प्रमुख अधीक्षक ने कहा है कि जिला अस्पताल के चार दिवारी के अंदर कोई भी प्राइवेट अस्पताल के बैनर, पोस्टर नहीं पाए गए हैं तथा अस्पताल परिसर के बाहर सड़क पर प्राइवेट अस्पताल और चिकित्सा के बैनर पोस्टर से अस्पताल का कोई संबंध नहीं है. उन्होंने अस्पताल के कर्मियों द्वारा किसी भी प्रकार की प्राइवेट अस्पताल से सांठ गांठ होने और दलाली करने के आरोपों को भी पूरी तरह असत्य बताया है.
अमिताभ ठाकुर ने प्रमुख अधीक्षक के इस दावे को अनुचित बताते हुए इस संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई किए जाने की बात कही है. संलग्न- जिला अस्पताल के बाहर का फोटो तथा प्रमुख अधीक्षक की रिपोर्ट -

UP में 10 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव मामला
- लखनऊ-
UP में 10 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव मामला
सूत्रों के हवाले से खबर।
अकेले 9 सीटों पर चुनाव की तैयारी में लगी BJP
आरएलडी के खाते में जाएगी मीरापुर सीट – सूत्र।
अलीगढ़ की खैर सीट के लिए भी RLD लगी – सूत्र।
सुभासपा, निषाद पार्टी को नहीं मिलेगी एक भी सीट।
2022 चुनाव में कटेहरी, मझवां सीट निषाद पार्टी के खाते में थी। 9 सीटों पर सीएम योगी चुनाव की तैयारी में लगे।
हर सीट की मंत्रियों से लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी।
- लखनऊ-
-

लखनऊ काकोरी एक्शन शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने नेताओं के साथ सेल्फी ली
लखनऊ काकोरी एक्शन शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने नेताओं के साथ सेल्फी ली
सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पर्यावरण मंत्री जयवीर सिंह समय तमाम नेता सेल्फी में दिखाई दिए -

दिव्यांग बच्चों के अभिभावको की काउंसलिंग का हुआ आयोजन
दिव्यांग बच्चों के अभिभावको की काउंसलिंग का हुआ आयोजन गोरखपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र बांसगांव के सभागार में खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीनारायण मिश्र के अध्यक्षता में ब्लॉक के समस्त परिषदीय उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालयों की अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के दिव्यांग बच्चों के माता-पिता अभिभावको की काउंसलिंग का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सभी अभिभावकों को अपने दिव्यांग बच्चों को विद्यालय प्रतिदिन भेजना चाहिए एवम सरकारी सुविधा ट्राई साइकिल बैसाखी लो विजन किट व्हील चेयर एम आर किट हियरिंग एड किट आज सारी सुविधाओं तथा एस्कॉर्ट स्टाइपेंड अलाउंस का लाभ शासन द्वारा प्राप्त करने के साथ उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित किया गया ।रिसोर्स पर्सन राजकुमार द्वारा भी दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को बच्चों से संबंधित प्रेरणादायक बातों को बताया। विद्यालय प्रतिदिन भेजने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मुकेश कुमार, विश्वनाथ राजबाला, राजेश सिंह चंद्रकेश सिंह ,अमित पांडेय, मनोज यादव, ईश्वर दयाल श्रीवास्तव सहित समस्त बीआरसी स्टाफ उपस्थित रहे।
-

कानून व्यवस्था क़ो लेकर CM की अहम बैठक आज
लखनऊ-
कानून व्यवस्था क़ो लेकर CM की अहम बैठक आज।
शांम 7 बजे 5 कालिदास मार्ग स्थित आपने आवास पर करेंगे बैठक।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये CM योगी बैठक मे लेंगे हिस्सा।
अपर मुख्य सचिव गृह, DGP प्रशांत कुमार, ADG जोन, पुलिस कमिश्नर, IG, DIG, SSP व SP बैठक मे होंगे शामिल।। -

प्रतिबंधित पशुओं के वध के आरोपी पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया
अंबेडकरनगर
अंबेडकरनगर जिले के बसखारी थाने की पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं के वध के आरोपी पशु तस्कर को बीती रात एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसे पैर में गोली लगी है। दो सिपाही भी इसमें घायल हुए हैं।
मुठभेड़ बसखारी थाना क्षेत्र के कसदहां गांव के निकट हुई। घेराबंदी के बाद पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो वह पैदल भागने लगा। पुलिस के अनुसार उसने बचाव के लिए फायर करना शुरू कर दिया। इससे दो सिपाही गुलाम गौस और अभिषेक चौरसिया मामूली रूप से घायल हो गए
पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो पशु तस्कर आजमगढ़ जनपद के अहिरौला निवासी नसीम उर्फ कल्लू के बाएं पैर में गोली लग गई। गिरते ही पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी संतकुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के खिलाफ आजमगढ़ और प्रतापगढ़ में कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं। इनमे से ज्यादातर पशु वध के हैं। -

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की बैठक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , दिनांक 08 अगस्त 2024 को अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग, लखनऊ पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की बैठक करते हुये।
-

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का महापौर व नगर आयुक्त ने किया उद्धाष्टन
काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का महापौर व नगर आयुक्त ने किया उद्धाष्टन
गोरखपुर।काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का फीता काट कर महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने उद्धाष्टन किया।
महोत्सव के तहत गौरव गाथा स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्र चिंतन विचार, शहीदों को नमन, पर्यावरण संरक्षण एक जीवन शैली, सांस्कृतिक विरासत एवं गौरवशाली इतिहास, समर्पण एवं राष्ट्र की सेवा इत्यादि विषयों पर काकोरी ट्रेन एक्शन से जुड़े प्रदर्शनी का अवलोकन महापौर डॉटर मंगलेश श्रीवास्तव नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने किया।









