नर्वदेश्वर महादेव मंदिर पर भंडारे का आयोजन
गोला। उपनगर के बेइली स्थित नर्वेदेश्वर महादेव शिव मंदिर पर मंगलवार की रात्रि महारुद्राभिषेक के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद का लाभ उठाया। इससे पूर्व गांव के श्रद्धालुओं ने लेटाघाट से जल भरकर मेन रोड, गोला तिराहा होते हुए मंदिर पर जाकर जलाभिषेक किया व शाम को रुद्राभिषेक करने के पश्चात भांडरे का आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, मोहन निगम, विजय निगम, किशन राय, सुमित गुप्ता, राजेश, अनंतनारायण, गोपीकृष्ण, विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Category: उत्तर प्रदेश
-

नर्वदेश्वर महादेव मंदिर पर भंडारे का आयोजन
-

संपत्ति के विभाजन,व्यवस्थापन पर नई योजना जल्द.
लखनऊ
संपत्ति के विभाजन,व्यवस्थापन पर नई योजना जल्द.
परिवार के सदस्यों के बीच बटवारे में 5 हजार रुपये लगेंगे
सीएम योगी ने नई व्यवस्था लागू करने के दिए निर्देश
जीवित व्यक्ति अपनी संपत्ति को देने पर 5 हजार लगेंगे.
परिजनों के नाम करने के लिए 5 हजार का स्टाम्प शुल्क लगेगा. -

आज श्री अयोध्या धाम में सीएम योगी से भदरसा क्षेत्र की नाबालिग पीड़िता प्रकरण के विषय में एक सामाजिक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की
आज श्री अयोध्या धाम में सीएम योगी से भदरसा क्षेत्र की नाबालिग पीड़िता प्रकरण के विषय में एक सामाजिक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।
सीएम योगी ने कहा आश्वस्त रहें, पीड़िता को हर स्थिति में न्याय दिलाने हेतु हम प्रतिबद्ध हैं। पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।
आपकी सरकार पूरी सक्रियता और संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना के दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई होगी। -

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पुलिस कार्यालय में सुनी गयी जनता की समस्याएं
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पुलिस कार्यालय में सुनी गयी जनता की समस्याएं
दो पक्षों के बीच कराये गये सुलह-समझौता एवं निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये गये निर्देश
कुशीनगर । बुधवार को *पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा* पुलिस कार्यालय में जनता की समस्याओं को सुना गया,साथ ही दोनों पक्ष को बुलाकर सुलह-समझौता भी कराया गया ।तथा गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। -

बीच सड़क पर घंटो होती रही गुंडई,पीटता रहा युवक
ब्रेकिंग देवरिया
बीच सड़क पर घंटो होती रही गुंडई,पीटता रहा युवक
मेडिकल कॉलेज के बाहर एक भी पुलिसकर्मी नहीं थे तैनात
देवरिया जनपद के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के #मेडिकलकॉलेज स्थित गेट के बाहर एक चाय की दुकान पर एक युवक देर शाम चाय पीने आया हुआ था। अचानक 7 से 8 मनबढ़ो ने युवक को घसीट कर बाइक पर बैठाने की कोशिश करने लगे। जब युवक ने विरोध किया तो वहीं युवक को घसीट घसीट कर लात घुसो से बेरहमी से पिटाई करने लगे विडियो सोशल मीडिया का वायरल। -

पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने डीजल लॉबी गोरखपुर पर आगामी मान्यता चुनाव तथा नई पेंशन स्कीम के विरोध में किया जनसंपर्क सभा
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने डीजल लॉबी गोरखपुर पर आगामी मान्यता चुनाव तथा नई पेंशन स्कीम के विरोध में किया जनसंपर्क सभा
कर्मचारी हित के लिए हमेशा लड़ता रहा हूं और लड़ता रहूंगा। सभी कर्मचारी अपनी एकता प्रदर्शित करें और PRKS को समर्थन दें- विनोद राय
आज रेलवे स्टेशन स्थित डीजल लॉबी पर आगामी मान्यता के चुनाव एवं नई पेंशन स्कीम के विरोध में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने जनसंपर्क सभा किया। सभा में सैकड़ो की संख्या में PRKS पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभा में बोलते हुए पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं सहायक महामंत्री एनएफआईआर श्री विनोद राय ने कहा की पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संगठन बिना मान्यता में रहते हुए भी कर्मचारियों के समस्याओं को लेकर प्रशासन से हमेशा वार्ताकर समस्याओं को हल करने का कार्य किया है। पुरानी पेंशन स्कीम के विरोध में एन एफ आई आर के केंद्रीय महामंत्री डॉ एम राघवैया लगातार भारत सरकार के साथ वार्ता कर रहे है एवं वार्ता के सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है ।उन्होंने कर्मचारियों का आह्वान किया कि इस बार मान्यता के चुनाव में हमें बहुमत देकर जिताए जिससे आपके सभी समस्याओं को और जोरदार ढंग से प्रशासन से हल कराया जा सके। महामंत्री विनोद राय ने पूर्वोत्तर रेलवे पर रेलवे हॉस्पिटल, आवास, ट्रांसफर, प्रमोशन इत्यादि समस्याओं का जिक्र किया और कहा कि यह प्रशासन की लापरवाही है कि ये सारी समस्याएं बनी हुई है इन समस्याओं को दूर करना आवश्यक है प्रशासन का दायित्व है कि उन सभी समस्याओं को दूर करने की व्यवस्था करें। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीसतीश अवस्थी, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, विजय पाठक, जयप्रकाश सिंह, देवेश सिंह अंशुमान पाठक , ए बी पांडे, हेमंत कुमार, एसके गोस्वामी, अजय त्रिपाठी,मुकेश कुमार,के के मधेशिया,गोपाल जी यादव,किशोर कुमार,डी के मिश्र ,विजय सिंह,आर एन दुबे,मनु सिंह,पी पी मौर्य,मनोज कुमार,अजय मौर्य,विनय गुप्ता,देवेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, अंजनी कुमार, निशांत यादव, दीपक प्रजापति, धीरज यादव, विनय यादव, राजेंद्र गौड़ इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। -

गोंडा जिला अस्पताल की इमरजेंसी में गुंडई आई सामने
गोंडा ब्रेकिंग
गोंडा जिला अस्पताल की इमरजेंसी में गुंडई आई सामने
अस्पताल के ही डॉक्टर और स्टाफ बने गुंडे
ब्लड प्रेशर चेक कराने आये मरीज से मारपीट
अस्पताल से आया डॉक्टर की गुंडई का वीडियो
वीडियो में मरीज के साथ मारपीट कर रहा स्टॉफ
मरीज व उसके भाई के साथ की गई मारपीट
स्वास्थ्य मंत्री के आदेशों को सरेआम उड़ाई जा रही धज्जियां
गोंडा में आए दिन ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल
गोंडा जिला अस्पताल से आए दिन कोई ना कोई मामला निकलकर सामने आता रहता है
नगर क्षेत्र के जिला अस्पताल का मामला -

सेमेस्टर परीक्षा संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए डीडीयूजीयू ने शुरू किया ‘सुधार पोर्टल’
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
सेमेस्टर परीक्षा संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए डीडीयूजीयू ने शुरू किया ‘सुधार पोर्टल’
विद्यार्थियों के हित में कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अभिनव पहल गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और अनुकूल शिक्षण वातावरण को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। बुनियादी ढांचे और सुविधाओं में वृद्धि के द्वारा विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों के शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षा परिणामों से संबंधित विद्यार्थियों की समस्याओं को दूर करने के लिए निर्मित नवीन पोर्टल ‘सुधार’ (स्टूडेंट यूटिलिटी फॉर डॉक्यूमेंट हैंडलिंग एंडyy to एकेडमिक रेक्टिफिकेशंस) की शुरुआत की है । ‘सुधार’ पोर्टल का उद्घाटन कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया।
सुधार पोर्टल का शुभारंभ छात्र सेवाओं में सुधार और शैक्षणिक उत्कृष्टता सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। इस पोर्टल के माध्यम से अपूर्ण परीक्षा परिणाम, एबीसी / अपार आईडी अपडेट, विषय परिवर्तन, विद्यार्थियों के नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि में सुधार सहित अन्य परीक्षा परिणाम-संबंधित समस्याओं को दूर किया जा सकेगा। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस पहल के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “सुधार पोर्टल यह सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है कि विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों में किसी भी विसंगति को दूर करने के लिए एक सहज और कुशल प्रक्रिया उपलब्ध हो। हमारा उद्देश्य एक केंद्रीकृत मंच प्रदान करके समस्याओं को तुरंत हल करना है ताकि यह सुनिश्चित हो कि किसी भी विद्यार्थी को अपनी शैक्षणिक यात्रा में अनावश्यक तनाव या देरी का सामना न करना पड़े।
सुधार पोर्टल के माध्यम से, छात्र व्यक्तिगत रूप से या परीक्षा विभाग के कर्मचारियों के माध्यम से पोर्टल पर अपनी समस्याओं को अंकित कर सकते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी सुधार या समस्या को एक सप्ताह के भीतर निस्तारित कर लिया जाए। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थी सीधे पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन की स्थिति भी देख कर सकते हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और विद्यार्थियों के अनुकूल होगी। -

मिशन खिलखिलाहट के अन्तर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी, गोरखपुर द्वारा पुनः अतिकुपोषित बच्चे को लिया गया गोद
मिशन खिलखिलाहट के अन्तर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी, गोरखपुर द्वारा पुनः अतिकुपोषित बच्चे को लिया गया गोद
बाल विकास विभाग गोरखपुर की नवीन पहल मिशन खिलखिलाहट के अंतर्गत अतिकुपोषित बच्चों को लगातार अधिकारियों द्वारा गोद लिया जा रहा है।
मिशन के अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी, गोरखपुर डॉ अभिनव कुमार मिश्रा द्वारा पुनः एक अतिकुपोषित बच्चे को गोद लिया गया है। आंगनबाड़ी केन्द्र-महुईसुघर के 01 वर्ष 02 माह के अतिकुपोषित बच्चे रुद्र को गोद लेते हुए उनके द्वारा बच्चे के घर भ्रमण कर उसकी वजन/लंबाई का मापन लिया गया तथा पोषण पोटली प्रदान की गई। इसके साथ ही उनके द्वारा बच्चे के अभिभावक को संतुलित आहार, स्वच्छता एवं साफ सफाई टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच आदि के बारे में जानकारी दी गईI उन्होंने बताया कि संतुलित आहार, स्वच्छता एवं साफ सफाई तथा सही मार्गदर्शन से कुपोषण को रोका जा सकता है और बच्चों के स्वस्थ विकास को सुनिश्चित किया जा सकता है। इस दिशा में उठाए गए कदम न केवल बच्चों के वर्तमान स्वास्थ्य को बेहतर बनाएंगे, बल्कि उनके भविष्य को भी उज्ज्वल बनाएंगे। डॉ अभिनव कुमार मिश्र द्वारा प्रत्येक सप्ताह मॉनिटरिंग कर रुद्र को शीघ्र ही कुपोषण मुक्त किया जाएगाI पूर्व में डीपीओ द्वारा सिविल लाइंस निवासी लाभार्थी परी को गोद लिया गया था जो कुपोषण मुक्त हो गई ।
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्रा ने बताया कि मिशन खिलखिलाहट मुख्य विकास अधिकारी संजय मीना के निर्देशन में शुरू किया गया पहल है जिसके अन्तर्गत विभागीय सेवाओं के अलावा अतिकुपोषित बच्चों पर व्यक्तिगत ध्यान देते हुए उन्हें कुपोषण मुक्त करने की कोशिश पहल है जिसमें कुपोषित बचपन से उन्हें मुक्ति दिलाकर उनकी खिलखिलाहट को बरकरार करने का प्रयास है. -

खुले में शराब पीने और सड़कों पर आतिक्रमण किए, लोगों के खिलाफ चौकी प्रभारी रेलवे ने की कार्रवाई
खुले में शराब पीने और सड़कों पर आतिक्रमण किए, लोगों के खिलाफ चौकी प्रभारी रेलवे ने की कार्रवाई.
आपको बता दे की रेलवे स्टेशन चौराहे पर लगातार लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए और शराब व बीयर की दुकानों के अगल-बगल होटल में बैठकर शराब पीने वालों के खिलाफ चौकी प्रभारी रेलवे स्टेशन ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों का चालान किया। इस मौके पर सरकारी शराब और बीयर की दुकान के मालिकों को हिदायत दी गई की आप अपने यहां किसी को खड़े होकर शराब या बियर पीने ना दे। वही खुले में शराब पीने वाले और सड़कों पर वाहन खड़ा किये।लोगों का चालान भी किया गया। इस मौके पर चौकी प्रभारी रेलवे स्टेशन महेश कुमार चौबे, उप निरीक्षक अभय सिंह कांस्टेबल मंगलदीप यादव,हेड कांस्टेबल आनन्द प्रकाश चौधरी सहित चौकी की टीम मौजूद रही।









