लखनऊ सीएम ऑफिस से प्राइवेट कर्मचारियो की सरकारी कार्यालय में किसी भी प्रकार का कार्य करने पर लगी पूर्ण रूप से रोक। सभी राजस्व कार्यालय और थानों के अंदर प्राइवेट कर्मचारियों को कतई भी ना रखा जाएं अगर कोई भी प्राइवेट कर्मचारी किसी भी एसडीएम की गाड़ी या थानों में तैनात पाया गया तो होगी कड़ी कार्रवाई। अवैध वसूली के खेल को बंद करने के लिए सीएम ऑफिस से जारी हुए यूपी में दिशा निर्देश।
Category: उत्तर प्रदेश
-

बेटी को खर्च नही देने पर ससुर ने दमाद को बिजली के पोल में बाध कर पीटा
महाराजगंज ब्रेकिंग
बेटी को खर्च नही देने पर ससुर ने दमाद को बिजली के पोल में बाध कर पीटा।
भिटौली थाना क्षेत्र के गंगराई का है युवक।
गणेशपुर निवासी ससुर ने अपने दमाद को टेम्पु में बैठा कर लाया गांव।
दमाद को बिजली के पोल में बाधा कर पीटा, वीडियो वायरल। पुलिस की डायल 112 मौके पर पहुंच पीड़ित को बचाया।
भिटौली थाना प्रभारी दुर्गेश वैश्य ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर दर्ज की जा रही है मुकदमा -

भूत’’ ने कराई FIR, बयान दिया, पुलिस ने चार्जशीट तक दाखिल की… इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंचा अनोखा केस
“भूत’’ ने कराई FIR, बयान दिया, पुलिस ने चार्जशीट तक दाखिल की… इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंचा अनोखा केस
कुशीनगर जिले की पुलिस ने गजब का कारनामा कर दिखाया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट में पुलिस जांच में आंखें खोल देने वाला एक अनोखा मामला सामने आया। इसमें मरने के तीन साल बाद शब्द प्रकाश नाम के व्यक्ति की तरफ से FIR दर्ज करा देने के बाद कुशीनगर के पुलिस विवेचना अधिकारी द्वारा उस शख्स का बयान भी दर्ज कर चार्जशीट दाखिल कर दी गई।
बात यहीं नहीं रुकी, वादी शब्द प्रकाश के ‘भूत’ ने हाई कोर्ट में दाखिल याचिका में 19 दिसंबर 2023 को वकालतनामा पर हस्ताक्षर भी मिले। इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सौरभ श्याम की बेंच में जब यह मामला सामने आया, तब यह बात खुली। जस्टिस सौरभ श्याम भी मामले को देखकर हैरत में पड़ गए और उन्होंने पूछा कि पुलिस ने तीन साल पहले मर चुके आदमी का बयान कैसे लिया ?
हाई कोर्ट ने कुशीनगर SP से तलब की रिपोर्ट
हाई कोर्ट ने कुशीनगर पुलिस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मैं इस केस के तथ्यों से हैरान हूं। किस तरह से पुलिस अपराध की विवेचना करती है। पुलिस ने तीन साल पहले मर चुके आदमी का बयान दर्ज कर लिया। ये कैसे किया होगा ? कोर्ट ने SP कुशीनगर को निर्देश दिया कि यहां एक ‘भूत’ निर्दोष को परेशान कर रहा है। विवेचना अधिकारी को अपना बयान दर्ज करा रहा है। ऐसे विवेचना अधिकारी की जांच करके रिपोर्ट पेश करें।
साथ ही, हाई कोर्ट ने आपराधिक केस की कार्रवाई को रद्द कर दिया। कोर्ट ने हाई कोर्ट बार एसोसिएशन से कहा कि इस मामले में वादी के वकील को भविष्य में सावधानी बरतने की सीख दें।
जानें क्या था पूरा मामला
ये अजीबो-गरीब मामला शिकायतकर्ता शब्द प्रकाश से जुड़ा है, जिसकी 19 दिसंबर 2011 मौत हो गई थी। कुशीनगर की कोतवाली हाता में एक FIR 2014 में दर्ज होती है। इसमें वादी शब्द प्रकाश थे, आरोपी पुरुषोत्तम समेत 4 लोगों को बनाया गया। धारा धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज लगाना और धमकी देने की लगाई गई। जांच के बाद विवेचक ने 23 नवंबर 2014 में चार्जशीट लगा दी।
इसके बाद पुरुषोत्तम समेत चारों ने हाईकोर्ट में चार्जशीट को रद्द करने की अपील दाखिल की। उन्होंने केस को चैलेंज किया कि पूरा केस ही फर्जी है, जिसका समर्थन CJM कुशीनगर की रिपोर्ट में भी किया गया। उन्होंने मृतक की पत्नी के बयान और मृत्यु प्रमाणपत्र के आधार पर रिपोर्ट दी थी। वकील ने कोर्ट में कहा कि मृतक व्यक्ति कैसे केस कर सकता है। मृत्यु प्रमाण पत्र साक्ष्यों को प्रस्तुत किया। चारों ने चार्जशीट रद्द करने को हाई कोर्ट में अपील की थी, जिसके बाद यह मामला सामने आया। -

कुशीनगर जिले के हाटा पुलिस का कारनामा, भूत ने दर्ज करायी थाने में एफआईआर
ब्रेकिंग कुशीनगर/प्रयागराज
कुशीनगर जिले के हाटा पुलिस का कारनामा, भूत ने दर्ज करायी थाने में एफआईआर
कुशीनगर में भूत ने दर्ज कराई एफआईआर, दरोगा ने CRPC की धारा 161 के तहत दर्ज किए भूत के बयान
भूत की गवाही के आधार पर ही लगी न्यायालय में चार्जशीट, मामला हाईकोर्ट पहुंचा तो पुलिस की खुल गयी पोल.
अब दरोगा की जांच करेंगे SSP कुशीनगर , 2011 में मरे व्यक्ति के नाम से 2014 में हाटा थाने में दर्ज हुई FIR.
दरोगा ने 161 में मृत व्यक्ति के बयान दर्ज किए तथा गम्भीर धाराओं में प्रेषित किया आरोप पत्र.
वकील साहब ने भी मृतक की ओर से वकालतनामा लगाया, वकील के लिए न्यायालय ने बार एसोसिएशन को लिखा पत्र -

बड़ौदा यू पी बैंक बनरहिया बाग के शाखा प्रबंधक
जौनपुर ।बड़ौदा यू पी बैंक बनरहिया बाग के शाखा प्रबंधक राजकुमार विश्वकर्मा ने क्षेत्रीय जनता एवं ग्राहकों से अपील किया है कि वह बैंक की विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लिये गये ऋणों की अदायगी समय से करना सुनिश्चित करें वर्तमान समय में लगभग छः हजार से अधिक बचत खाताधारकों के साथ बैंक अपने लक्ष्यों के प्रति सतत क्रियाशील है जमा राशि की बढ़ोत्तरी हेतु क्षेत्रीय लोगों से निरन्तर संवाद स्थापित किया जा रहा है बैंक अपने सीमित संसाधनों से निरन्तर ग्राहकों को बेहतर सेवा देते हुए वसूली के लिए सचेष्ट है ।
आगे शाखा प्रबंधक श्री विश्वकर्मा ने क्षेत्रीय जनों को आगाह करते हुए बैंक की विभिन्न संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से अपील किया कि वह योजनाओं का लाभ लें और लिए गये ऋणों के प्रति चैतन्य होकर उसकी अदायगी करें।शाखा प्रबंधक की क्षेत्रीय जनता से अपील
-

पुलिस लाइन परेड ग्राउंड कॉलोनी का पानी मोटर खराब,जल का संकट
पुलिस लाइन परेड ग्राउंड कॉलोनी का पानी मोटर खराब,जल का संकट
पिछले दो दिनों से खराब है मोटर, नहीं की गई वैकल्पिक व्यवस्था कॉलोनी में पानी लेने के लिए लगी लाइन
गोरखपुर । जल ही जीवन है जल के बिना सब शून्य। सुबह नित्य कर्म के साथ ही जल की आवश्यकता पड़ती है स्नान से लेकर किचन तक में पानी के बिना कोई काम सम्भव नहीं। मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में पुलिस लाइन परेड ग्राउंड कॉलोनी का मोटर पिछले दो दिनों से खराब है जिसकी कंप्लेन कॉलोनी के लोगों ने की है लेकिन जिम्मेदार को इसकी फिक्र नहीं है ना ही कॉलोनी में पानी के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था जैसे पानी का टैंकर भी नहीं लगाया गया है जिससे लोगों की समस्याएं आसान हो । कॉलोनी में एक ही नल होने की वजह से पानी के लिए लोग बाल्टी लेकर लाइन लगाकर पानी भर रहे हैं खास तौर से उन महिलाओं को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिनके परिवार में पुरुष नहीं है उन्हें दो मंजिले भवन पर ऊपर पानी लेकर चढ़ना पड़ रहा है सुबह पानी न होने की वजह से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं पानी के बिना जीवन शून्य है इसीलिए कहा गया है कि जल ही जीवन है पानी की समस्या से जूझ रहे कॉलोनी वासियो का कहना है कि इसकी कंप्लेंन की गई है लेकिन अभी तक पानी के मोटर को ठीक नहीं कराया गया है वही इस संबंध में पुलिस लाइन के आरआई हरिशंकर सिंह से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि कल रात को ही मुझे जानकारी हुई है मिस्त्री को सूचना दी गई है जल्दी उसे ठीक कर दिया जाएगा। -

थूक से मसाज करने वाले के सैलून पर चला योगी का बुलडोजर
कन्नौज : थूक से मसाज करने वाले के सैलून पर चला योगी का बुलडोजर
नगर पंचायत व पुलिस प्रशासन ने सैलून को गिराया
अवैध जगह पर आरोपी युसूफ चला रहा था सैलून
तालग्राम नगर पंचायत प्रशासन ने की कार्रवाई -

नाबालिग लड़की से गैंगरेप केस में सपा नेता मोईद खान का DNA टेस्ट होगा
अयोध्या : नाबालिग लड़की से गैंगरेप केस में सपा नेता मोईद खान का DNA टेस्ट होगा। पूर्व CM अखिलेश यादव ने DNA टेस्ट की मांग उठाई थी, ताकि आरोपों की सच्चाई वेरिफाई हो सके। मोईद के साथ उसके बैकरी नौकर राजू का भी DNA टेस्ट होगा।
-

त्रिवार्षिक डीहराजा पूजा उत्सव में मन्दिर पर नृत्य करते कलाकार
त्रिवार्षिक डीहराजा पूजा उत्सव में मन्दिर पर नृत्य करते कलाकार
बड़हलगंज में डीह बाबा का 11 दिवसीय त्रैवार्षिक पूजा आरम्भ
क्रासर – आज निकलेगा पहला पूजा जुलूस।
गोला।नगर की सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ प्रत्येक तीन वर्ष पर सामूहिक रूप सम्पन्न होने वाले नगर के देवता डीह राजा की त्रिवार्षिक 11 दिवसीय पूजा मंगलवार से शुरू हो गई।
गुरुवार को पूजा के प्रथम सामूहिक समर्पण के रूप में धार (जल, पंचमेवा, पुष्प, सिन्दूर, कपूर आदि) चढ़ाते हुये जुलूस निकाला जायेगा।
डीह राजा कमेटी बड़हलगंज के अध्यक्ष
अभिषेक गुप्ता ने बताया कि नगर की खुशहाली के लिये परम्परागत रूप से 11 दिवसीय त्रिवार्षिक पूजा के 03 विशेष दिनों में जुलूस निकाल के नगर के सभी देवस्थानों पर जल/धार समर्पित किया जाता है। इसी कड़ी में पहला जुलूस गुरुवार को सुबह 08 बजे से नगर के डीह राजा स्थान से निकलेगा जो चरणपादुका कुटी स्थित माँ काली मंदिर व अन्य मंदिरों से होकर कोडारी में माँ विंध्यवासिनी देवी के मंदिर पर जाकर सम्पन्न होगा, सभी श्रद्धालु जन अपने घर से एक लोटा जल व धार आदि पूजा सामग्री लेकर इस धर्मं यात्रा जुलूस में जरूर शामिल हों।
उन्होंने बताया कि दूसरे दिन का जुलूस 11 अगस्त दिन रविवार को गोला मोहल्ला देवी माई का मंदिर, पुरानी हनुमानगढ़ी, नई हनुमानगढ़ी, शीतला माता मंदिर, निसवा स्कूल, बेनी बाबू का कुआं, सोती चौराहा महाकाली मंदिर, मछली हट्टा, तरकुलही घाट समधिर बाबा मंदिर, काली चौरा मोहल्ला, जलेश्वर नाथ मंदिर, काली मंदिर, पटना चौराहा, छात्र संघ भवन होकर चंडी माता मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगा, तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण पूजा पूर्णहुति जुलूस 16 अगस्त दिन शुक्रवार को रात्रि 08 बजे उपनगर स्थित तरकुही घाट सन्तोषी माता मंदिर से जुलूस आरम्भ होकर काली चौरा, पटना चौराहा, चण्डीस्थान, जलेश्वर नाथ मंदिर, सोती चौराहा, महाकाली मन्दिर, गोला मुहल्ला देई मन्दिर, गोला रोड होकर तुलादास वन जाकर पूजा करने के बाद करीब पूरी रात चलते हुये पुनः डीह स्थान पर सम्पन्न होगा।
उन्होंने सभी नगरवासियो से डीह राजा की पूजा में शामिल होने की अपील किया।
इस अवसर पर पवन गुप्ता, अनिल गोंड, विजय यादव, प्रभुनाथ सोनी, विजय सोनी विनोद प्रजापति, विजय यादव, डबलू मोदनवाल, झिनक मोदनवाल, निखिल गोड़, लाल चंद मद्धेशिया, सचिन गुप्ता, छोटू पंडित आदि मौजूद रहे -

डिप्टी कमिश्नर ने मुक्तिपथ पर किया पौधरोपण
डिप्टी कमिश्नर ने मुक्तिपथ पर किया पौधरोपण
गोला: उपनगर के बाईपास पर जे एल जी मेमोरियल न्यूरो व माइंड क्लिनिक का उद्धघाटन करने के पश्चात मुक्तिपथ का भ्रमण करने पहुंचे गोरखपुर जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर मृत्युंजय राय व विवेक मिश्रा ने प्लाश के पौधे का रोपण किया।
बुधवार को पौधारोपण के पश्चात मुक्तिपथ का भ्रमण करते हुए गोरखपुर जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर मृत्युंजय राय व विवेक मिश्रा ने कहा कि मुक्तिपथ अपने आप में दिव्य स्थल है। श्मशान स्थल होने के बाद भी मुक्तिपथ की भव्यता अपने आप में मनोरम है। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, सभासद वीरेंद्र गुप्ता, दीपक शर्मा, राकेश राय, लक्ष्मण साहनी, सूरज सोनकर, संजय सोनकर, विद्या गुप्ता, अमरनाथ उमर, संदीप गुप्त, पुनीत अग्रवाल, दिनेश निगम सहित अन्य लोग मौजूद रहें।








