लखनऊ
लखनऊ में 150 साल पुराना पीपल का पेड़ गिरा
हुसैनगंज थाना परिसर में लगा पुराना पेड़ गिरा
पेड़ गिरने से 6 घंटे इलाके में ट्रैफिक जाम रहा
नगर निगम के 12 कर्मचारियों ने सड़क से हटाया
पेड़ गिरने से कई मकान भी क्षतिग्रस्त हुए
बिजली के तार पर पेड़ गिरने से घंटों बाधित रही.
Category: उत्तर प्रदेश
-

लखनऊ में 150 साल पुराना पीपल का पेड़ गिरा
-

वक्फ जमीनों से अवैध कब्जे हटाने पर चर्चा हुई
लखनऊ.
वक्फ जमीनों से अवैध कब्जे हटाने पर चर्चा हुई
अल्पसंख्यक विभाग की समीक्षा बैठक में हुई चर्चा
मुस्लिम समाज के लिए वक्फ संपत्ति उपयोगी बनाने पर चर्चा
वक्फ जमीनों को अवैध कब्ज़ों से कराया जाएगा मुक्त
शिया सुन्नी वक्फ़ की ज़मीनों से हटेगा अतिक्रमण
UP में शिया-सुन्नी वक्फ़ में बड़ी संख्या में हैं संपत्तियां
ओपी राजभर,दानिश आज़ाद समीक्षा बैठक में रहे मौजूद. -

प्रदेश भर के DM और कमिश्नर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
लखनऊ
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने ACS होम दीपक कुमार,DGP प्रशांत कुमार ,ADG LO अमिताभ यश के साथ वीडियो की कॉन्फ्रेंसिंग
प्रदेश भर के DM और कमिश्नर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ को लेकर निर्देश दिए.
हर घर तिरंगा अभियान,आरक्षी भर्ती-2023 को लेकर निर्देश इतिहास में काकोरी ट्रेन एक्शन महत्वपूर्ण घटना
8,9 अगस्त को जिलों में आयोजित होंगे कार्यक्रम
13 से 15 अगस्त ‘हर घर तिरंगा अभियान’ होगा। -

एसटीएम गोरखपुर यूनिट ने 1 लाख इनामियों को मुखभेड़ में गिरफ्तार किया
एसटीएम गोरखपुर यूनिट ने 1 लाख इनामियों को मुखभेड़ में गिरफ्तार किया
गोरखपुर एसटीएफ गोरखपुर यूनिट में 100000 इनामिया को मुखभेड़ में गिरफ्तार किया आज तड़के जनपद- मथुरा के थाना फरह क्षेत्र में लगभग 5.20 बजे मुख्तार अंसारी एवम् बिहार के माफिया शहाबुद्दीन और अन्य गिरोहों के लिए भाड़े पर हत्या करने वाला कॉंट्रैक्ट किलर एवं मन्ना सिंह हत्याकांड के मुख्य गवाह एवं उसके पुलिस सुरक्षा कर्मी की सनसनीखेज हत्या करने वाला व 1 लाख का इनामी बदमाश व 3 दर्जन से अधिक आपराधिक इतिहास पंकज यादव निवासीं ग्राम तहिरापुर थाना रानीपुर जनपद मऊ श्री DK शाही एवं एसटीएफ गोरखपुर की टीम से मुठभेड़ मे घायल हुआ जिसे तत्काल चिकित्सा हेतु नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया मौके से 1 अदद पिस्टल 32 बोर व 1 अदद रिवॉल्वर 1 दोपहिया गाड़ी बरामद हुई हैं मौक़े से एक भियुक्त भागने में सफल रहे हैं जिनकी तलाश आस पास के थाना क्षेत्रों में की जा रही हैं -

धक्का लगने पर डीएम ने एक व्यक्ति की कनपटी लाल कर दी
फतेहपुर.
धक्का लगने पर डीएम ने एक व्यक्ति की कनपटी लाल कर दी जिलाधिकारी सी इंदुमती ने जड़ा थप्पड़
DM सी इंदुमती का थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल
डूडा ऑफिस में निरीक्षण करने पहुंचीं थीं DM सी इंदुमती
भीड़ में धक्का लगने से नाराज हो गईं DM सी इंदुमती
‘बदमाश कहीं का, धक्का देकर आगे निकल रहा – डीएम
DM ने थप्पड़ मारा, आसपास खड़े अफसर सकपका गए. -

विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई
गोरखपुर।
13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई !
इस दौरान जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक संजय कुमार डीपीआरओ निलेश प्रताप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण मौजूद है। -

नागपंचमी पर गोरखनाथ मंदिर में होगी दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता
नागपंचमी पर गोरखनाथ मंदिर में होगी दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता
पुरस्कार वितरण एवं उत्साहवर्धन के लिए मौजूद रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ.
गोरखपुर, 6 अगस्त। नागपंचमी के पावन पर्व पर गोरखनाथ मंदिर के मेला परिसर में आयोजित होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता की परंपरा और समृद्ध होगी। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप इस प्रतियोगिता का स्वरूप गत वर्ष से प्रदेश स्तरीय कर दिया गया है। कुश्ती संघ की तरफ से इस प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता पहलवानों में लाखों रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। इस बार प्रतियोगिता में विश्व स्तरीय पहलवानों समेत 300 से अधिक पहलवान प्रतिभाग करेंगे। दो दिवसीय (8 व 9 अगस्त 2024) कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में उत्साहवर्धन तथा विजेताओं को पुरस्कृत करने के लिए मुख्यमंत्री 9 अगस्त को खुद मौजूद रहेंगे।यह जानकारी मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिनेश सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि नागपंचमी पर्व पर देशज खेलों की प्राचीन परंपरा रही है। गोरखनाथ मंदिर का भी इस परंपरा से गहरा जुड़ाव है। मंदिर में हर वर्ष इस पर्व पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होता है। कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बीते कुछ साल से प्रतियोगिता का स्वरूप विराट कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश केसरी, उत्तर प्रदेश कुमार व वीर अभिमन्यु तीन वर्गों में होगी। इसमें प्रदेश के विभिन्न मंडलों, कुश्ती छात्रावासों, स्पोर्ट्स कॉलेजों समेत गाजियाबाद, नोएडा, बनारस आदि जिलों व वके पहलवान भाग लेंगे। उत्तर प्रदेश केसरी के विजेता को पुरस्कार के रूप में 1.01 लाख रुपये नकद व गदा तथा उप विजेता को 51 हजार रुपये प्राप्त होंगे। उत्तर प्रदेश कुमार वर्ग में विजेता को 51 हजार रुपये नकद व गदा और उप विजेता को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। जबकि वीर अभिमन्यु का खिताब जीतने वाले को 51 हजार रुपये नकद व गदा तथा उप विजेता को 25 हजार रुपये का पुरस्कार प्राप्त होगा।सिंह ने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन 8 अगस्त 2024 को दोपहर 12:30 बजे से होगा जबकि समापन व पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम 9 अगस्त 2024 को दोपहर बाद 3 बजे होगा। समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन व पुरस्कार वितरण के लिए उपस्थित रहेंगे। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष अरुणेश शाही और कुश्ती प्रशिक्षक चन्द्रविजय सिंह आदि भी उपस्थित रहे।
-

दबंगो ने पुरानी रंजीश में आदेश नाम के युवक की हत्या की।
गोरखपुर- दबंगो ने पुरानी रंजीश में आदेश नाम के युवक की हत्या की।
पहले लाठी डंडे से पीटा फिर युवक को मार दी गोली।
युवक को ले गए अस्प्ताल ,डॉक्टरो ने किए मृत घोषित।
हत्या की सूचना से इलाक़े में मचा हड़कंप।
दबंगो ने रंजिश में पहले मृतक के चाचा पीटा था उनको देखने गांव पहुँचा था मृतक।
स्थानीय पुलिस की लापरवाही की बात भी आई सामने।
मृतक के चाचा के साथ हुई मारपीट को गंभीरता से लेता थाना तो घटना नही होती।
दबंगो ने चाचा को पीटा तो वो थाने गए आरोप की पुलिस द्वारा टरका दिया गया था।
गांव में तनाव देखते पुलिस फोर्स तैनात है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस किया दर्ज।
SSP ने गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई।
सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली खुर्द का मामला। -

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा।
लखनऊ
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा।
लखनऊ में महिला का आत्मदाह की कोशिश मामला
भाजपा के लिए जनता, सिर्फ़ मतदाता है।
चुनाव खत्म मतलब जनता से सरोकार खत्म।
महिला के प्रति सहानुभूति का भाव रखा जाए। -

गन्ना विभाग की समस्त निर्वाचन योग्य सहकारी विकास समितियों की प्रबन्ध कमेटी के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम हुआ जारी
- कुशीनगर
गन्ना विभाग की समस्त निर्वाचन योग्य सहकारी विकास समितियों की प्रबन्ध कमेटी के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम हुआ जारी.
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता / जिला सहायक सहकारी निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार गोड़ ने मा० निर्वाचन आयुक्त के आदेश क्रम में बताया है कि गन्ना विभाग की समस्त निर्वाचन योग्य सहकारी विकास समितियों की प्रबन्ध कमेटी के निर्वाचन हेतु कार्यकम जारी किया गया है। सहकारी निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यकम के अनुसार गन्ना समितियों के सामान्य निकाय के गठन हेतु प्रतिनिधियों के निर्वाचन हेतु दिनॉक 23.09.2024 से 03.10.2024 तक तथा प्रबन्ध कमेटी के सदस्यों के निर्वाचन हेतु दि० 07.10.2024 से 16.10.204 एवं सभापति / उपसभापति एवं अन्य समितियों में भेर्ज जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन हेतु दि० 17.10.2024 निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया गया है।
अतः इस सूचना के माध्यम से जनपद के सभी गन्ना विकास समितियों के कृषको से अपील की जाती है कि सहकारी गन्ना विकास समितियों के निर्वाचन में प्रतिभाग करने का कष्ट करे।
- कुशीनगर









