ग्राम सचिव, रोजगार सेवक और ग्राम प्रधानों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी
पुरानी फोटो लगाकर भरी जा रही थी मनरेगा में हाजिरी
गोरखपुर । जिले के जंगल कौड़िया ब्लॉक के ब्लॉक के बेला, मीरपुर, फुलवरिया और उसका ग्राम में हो रहे मनरेगा के अंतर्गत भ्रष्टाचार का मामला सामने आया। इसके बाद हुए जांच के बाद संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा रूपम सिंह ने कारण बताओ नोटिस जारी किया और इन गांवो का मस्टररोल भी जीरो कर दिया। बड़ी कार्रवाई की सूचना मिलते ही ब्लॉक के अधिकारियों कर्मचारियों और विभिन्न ग्राम प्रधानों में हड़कंप मच गया। जानकारी अनुसार, गांव के जिम्मेदार मनमानी तरीके से फिर पुरानी फोटो अपलोड कर मजदूरों की हाजिरी एमएमएस ऐप पर भरी जा रही थी। इस मामले में ग्रामीणों ने बताया मौके पर हुए कार्यों के भौतिक सत्यापन की मांग अधिकारियों से की थी। ग्रामीणों का कहना है कि इन गांवों में मनरेगा के अलावा अन्य मद से हुए कार्य में भी भ्रष्टाचार हुआ है जिसकी जांच संबंधित अधिकारियों को करना चाहिए।
इस मामले में कार्यक्रम अधिकारी, मनरेगा रूपम सिंह ने बताया बेला, मीरपुर, फुलवरिया और उसका के ग्राम रोजगार सेवक, सचिव और प्रधानों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं इन गांवों का मस्टर रोल भी जीरो कर दिया गया।
वही इस मामले में डीसी मनरेगा सौरभ श्रीवास्तव ने कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
Category: उत्तर प्रदेश
-

ग्राम सचिव, रोजगार सेवक और ग्राम प्रधानों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी
-

370 समाप्त हुए 5 साल पूरे हो गए हैं, कश्मीर तरक्की के रास्ते पर बढ़ रहा है वहां शांति है
- भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, “आज बहुत पावन दिन है, 370 समाप्त हुए 5 साल पूरे हो गए हैं, कश्मीर तरक्की के रास्ते पर बढ़ रहा है वहां शांति है…कश्मीर के बच्चे अब नया भविष्य देखते हैं..आज वहां एम्स भी है, वहां तरक्की भी है, IT भी है करोड़ों की संख्या में पर्यटक भी हैं, कश्मीर इस देश का मुकुट है और 370 समाप्त होने के बाद आज देश और दुनिया कश्मीर के विकास पर गर्व करती है..
-

कांवरिया भक्तों तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर किया स्वागत अभिनंदन,शत्रुघ्न कसौधन
- कांवरिया भक्तों तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर किया स्वागत अभिनंदन,शत्रुघ्न कसौधन
गोला । नगर पंचायत गोला के भगवान रसिक बिहारी स्थित पक्का घाट मां सरयू के पावन तट पर अपने साथी शिव भक्तों के साथ भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन ने कांवरिया शिव भक्तों को तिलक लगाकर और उनके ऊपर पुष्प वर्षा तथा महाप्रसाद का विरतण कर किया स्वागत अभिनंदन।
इस मौके पर बोल बम और हर हर महादेव के नारों से माहौल गुंजायमान हो उठा।बता दें कि सावन का महीना शुरू होते ही भगवान शिव शंकर का पूजा अर्चना और जल अर्पण करने कार्यक्रम शुरू हो जाता है कांवरिया जत्था द्वारा कावरों में जल भरकर क्षेत्र के शिवालयों और देवालयों पर बोलबम नारों के साथ पहुंचकर जल अर्पित किया जाता है।सावन के तिसरे सोमवार के दिन गोला क्षेत्र में स्थित पतित पावनी मां सरयू के तट पर रविवार की देर रात से ही कांवरियों के समूह द्वारा जल भरने का काम किया गया और जल भरकर श्रद्धालुओं का जनसैलाब क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिरों पर पहुंचकर हर हर महादेव और बोल बम के नारों के बीच जलाभिषेक किया जाता है।इसी क्रम में तिसरे सोमवार को भक्तों ने शिव मंदिरों पर पहुंचकर जलाभिषेक किया।स्वागत के पश्चात भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री शत्रुघ्न कसौधन ने भगवान से सभी की मंगल कामना की प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान शिव शंकर माँ पार्वती मां सरयू सहित सभी देवी देवता गण लोगों को सुख समृद्धि और रक्षा व शांति प्रदान करें।इस अवसर पर सभासद रमाशंकर सभासद प्रतिनिधि सोमनाथ गुप्ता डॉ राजेश जायसवाल आकाश जायसवाल सरवन गुप्ता ऋषिकेश साहनी अनिल कुमार अर्जुन सोनकर महेंद्र सोनकर रिंकू चौधरी सदन कन्नौजिया मारकंडे गुप्ता बबलू सोनकर अमरनाथ जायसवाल बेचन वर्मा सहित अधिक संख्या में शिव भक्त शामिल रहे।
- कांवरिया भक्तों तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर किया स्वागत अभिनंदन,शत्रुघ्न कसौधन
-

फतेहपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर 87 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लोकेशन – फतेहपुर, यूपी
Qस्लग – फतेहपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर 87 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ANCHOR – यूपी के फ़तेहपुर एसपी धवल जायसवाल द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए वांछित व वारण्टियों के विरुद्ध चलाये गये विशेष अभियान के तहत 24 घण्टे के अन्दर कुल 87 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जिले के 21 थाना क्षेत्रों के अंतर्गत 10 वांछित और 77 वारंटियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
BYTE – विजय शंकर मिश्र – ASP, फतेहपुर -

विवि प्रवेश हेतु प्रमाणपत्रों का भौतिक सत्यापन शुरू, बड़ी संख्या में उपस्थित हुए अभ्यर्थी
विवि प्रवेश हेतु प्रमाणपत्रों का भौतिक सत्यापन शुरू, बड़ी संख्या में उपस्थित हुए अभ्यर्थी
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन काउंसिलिंग के प्रथम चरण में ही 80 प्रतिशत से अधिक सीटों पर प्रवेश पूर्ण हो चुका है। बीए आनर्स को छोड़कर ऑनलाइन काउंसिलिंग से सीट आवंटन हासिल करने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की सत्यापन प्रक्रिया भी शुरू हो गई। नवप्रवेशित अभ्यर्थियों के मूल अंकपत्रों और प्रमाण पत्रों के सत्यापन का आज पहला दिन था। सुबह से ही परिसर में अभ्यर्थियों की उपस्थिति के बीच आज विभिन्न विभागों और संकायों में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से सत्यापन का कार्य हुआ । सत्यापन प्रक्रिया के सरल और सुगम होने के चलते संकायों और विभागों को भी पहले के वर्षों की तुलना में काफी सहूलियत हुई।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष स्नातक स्तर के 15 और परास्नातक स्तर के 22 पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। इस वर्ष डेढ़ दर्जन महाविद्यालयों ने भी अपनी पूर्ण या आंशिक सीटों पर प्रवेश के लिए केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया में हिस्सा लिया था। केवल बीए आनर्स को छोड़कर सभी पाठ्यक्रमों के लिए काउंसिलिंग और सीट आवंटन की प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में संपादित हुई।
अब तक विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए 1876 तथा परास्नातक के 2629 अभ्यर्थी प्रवेश शुल्क जमा कर चुके हैं। महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवंटित स्नातक के 1285 तथा परास्नातक के 331 अभ्यर्थियों ने सीट कंफर्म करने हेतु निर्धारित शुल्क जमा कर दिया है।
प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को 8 अगस्त तक का समय दिया है। समय से प्रमाणपत्र प्रस्तुत न करने वाले अभ्यर्थियों का आवंटन निरस्त करने के बाद रिक्त सीटों पर दूसरे चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया आरम्भ की जाएगी।सभी संकायों, विभागों और कालेजों को अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र देखने, आवंटन स्थिति देखने और प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बाद अपनी ओर से इसकी पुष्टि करने के लिए लॉगइन सुविधा दी गई है। प्रायः सभी विभाग इस सुविधा का लाभ उठाते हुए प्रवेश की ताजा स्थिति अपडेट भी करते रहे।
-

समाजवादी पार्टी पूरी तरह से पीड़िता के साथ खड़ी है
फैजाबाद (अयोध्या) सांसद अवधेश प्रसाद ने अयोध्या गैंगरेप मामले पर कहा, “यह घटना बेहद शर्मनाक है। समाजवादी पार्टी पूरी तरह से पीड़िता के साथ खड़ी है। जो भी आरोपी है उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए, उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। पार्टी ने एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है और उसे जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट देने को कहा है, रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-

तिरंगा अभियान एक अनोखा उत्सव बन गया हर घर: रवि किशन शुक्ला
तिरंगा अभियान एक अनोखा उत्सव बन गया हर घर: रवि किशन शुक्ला
गोरखपुर।सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान तिरंगे की शान में एक अनोखा उत्सव बन चुका है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मानसिक कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम में जिक्र करते हुए कहा कि 15 अगस्त का दिन अब दूर नहीं है और अब तो 15 अगस्त के साथ एक और अभियान जुड़ गया है।हर घर तिरंगा अभियान पिछले कुछ वर्षों में तो पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान के लिए सबका जोश बहुत रहता है। गरीब हो,अमीर हो,छोटा घर हो,बड़ा घर हो हर कोई तिरंगा लहरा कर गर्व का अनुभव करता है ।
रवि किशन शुक्ला ने कहा आपने गौर किया होगा जब शहर,गांव, कॉलोनी,सोसाइटी,में एक एक घर पर तिरंगा लहराता है तो देखते देखते दूसरे घरों पर भी तिरंगा दिखने लगता है। यानी हर घर तिरंगा अभियान तिरंगे शान में एक अनोखा उत्सव बन चुका है।
सांसद ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पहले की तरह इस साल भी आप हर घर तिरंगा लहराकर तिरंगा डॉट कॉम पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी जरूर अपलोड करें। -

समाजसेवी अंकित मिश्रा राष्ट्रवादी बने रोटरेक्ट क्लब गोरखपुर के अध्यक्ष
समाजसेवी अंकित मिश्रा राष्ट्रवादी बने रोटरेक्ट क्लब गोरखपुर के अध्यक्ष
गोरखपुर। सोमवार को संगम आई सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल तारामंडल के कांफ्रेंस हॉल में रोटरेक्ट क्लब गोरखपुर का नौवां शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी अंकित मिश्रा “राष्ट्रवादी” को अध्यक्ष व जितेंद्र कुमार को सचिव पद की मुख्य अथिति पीडीआरआर रोटरी क्लब समाजसेवी मंकेश्वर नाथ पाण्डेय ने शपथ दिलाई ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप से उपस्थित समाजसेवी मंकेश्वर नाथ पाण्डेय ने बताया कि रोटरेक्ट एक वैश्विक है जिससे जुड़कर हर युवा सपने को साकार कर पूरे विश्व में अपनी पहचान बना सकता है और रोटरी अभिभावक की भांति उन्हें मार्गदर्शन प्रदान कर आगे बढ़ाता है ।
कार्यक्रम में रोटरेक्ट क्लब गोरखपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष समाजसेवी अंकित मिश्रा राष्ट्रवादी ने बताया कि प्रत्येक सदस्य को यह बात स्मरण रखनी चाहिए कि संगठन सर्वोपरि होता है और सदस्य अथवा व्यक्ति को संगठन की आवश्यकता होती है ना कि संगठन को उस व्यक्ति की आवश्यकता होती है क्योंकि संगठन को तो व्यक्ति का विकल्प मौजूद होता है परंतु व्यक्ति के पास रोटरेक्ट जैसे संगठन का कोई विकल्प नहीं है। सभी दायित्ववान सदस्य को अपने दायित्व का पूरी निष्ठा समर्पण के साथ पालन करना चाहिए क्योंकि संगठन ही उसे आगे बढ़ाता है।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि से रूप में रोटरी क्लब गोरखपुर के अध्यक्ष एमपी कंडोई, नेत्र सर्जन समाजसेवी डा वाई सिंह जी,समाजसेवी सुधा मोदी जी,डॉ आरपी शुक्ला,नीरज अस्थाना संचित श्रीवास्तव, प्रवीण आर्य, महेश गर्ग, हर्ष श्रीवास्तव ने भी उपस्थित कार्यकारिणी को संबोधित कर ऊर्जा प्रदान किया ।
कार्यक्रम का संचालन सचिव जितेंद्र और उज्ज्वल पाण्डेय ने किया तथा आभार ज्ञापन संस्थापक अध्यक्ष हर्ष श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम में रोटरेक्ट के सदस्य के रूप में अभिषेक सिंह, श्वेता गौर, जितेंद्र कुमार, रितिका, उज्ज्वल, युवराज, श्वेता गौड़,शुभम शशांक त्रिपाठी,अंकित त्रिपाठी,अंजू साहू, कन्हैया मिश्रा, अनुराधा श्रीवास्तव ,बस्ती से आए सुमीर गोयल, शौर्य गोयल, अरविंद यादव, उत्कर्ष पाण्डेय,साकेत शुक्ला आदि उपस्थित रहे । -

अयोध्या रेप कांड फिलहाल चर्चाओं में बना हुआ है.
अयोध्या रेप कांड फिलहाल चर्चाओं में बना हुआ है. इसपर खूब सियासत भी की जा रही है. आरोपी सपा नेता निकले हैं तो भाजपा भी सपा पर खूब हमलावर है. इसी बीच अयोध्या रेप कांड के पीड़ित परिवार से मिलने गया भाजपा का प्रतिनिधि मंडल उस समय काफी असहज हो गया, जब प्रेस वार्ता के दौरान वहां एक अन्य रेप पीड़िता पहुंच गई और उसने अपने ही ससुर और पति पर रेप का आरोप लगा दिया. पीड़िता ने रो-रोकर अपनी आपबीती सुनाई और भाजपा नेताओं से इंसाफ मांगा. पीड़ित का कहना था कि पुलिस उसकी नहीं सुन रही है और वह लगातार अधिकारियों के ऑफिसों के चक्कर लगा रही है.
अचानक प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं के सामने पहुंची पीड़िता रो-रोकर अपनी आपबीती भाजपा नेताओं को सुनाने लगी. उसने कहा कि जिस युवक ने उसके साथ रेप किया, उसके साथ उसकी शादी करवा दी गई और फिर ससुर ने भी उसके साथ रेप किया. पीड़िता की आपबीती सुन वहां मौजूद हर कोई सकते में आ गया.
अचानक पहुंची पीड़िता ने क्या बताया?
पीड़िता अयोध्या जिले की ही रहने वाली है. वह पिछड़ी जाति से संबंध रखती है. उसका आरोप था कि दलित समाज से आने वाले युवक ने उसका रेप किया. मामले में केस भी दर्ज किया गया. मगर फिर आरोपी पक्ष ने दवाब बनाकर उसकी आरोपी युवक के साथ शादी करवा दी. शादी के बाद वह पति के साथ दिल्ली रहने आ गई.
दिल्ली में पति का परिवार भी रहता था. वह पहले दिन से ही उसके साथ मारपीट शुरू हो गई. ससुर और देवर भी उसके साथ गलत व्यवहार करते थे. फिर ससुर ने ही उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दे डाला. जब उसने अपने पति को ये बात बताई तो उसने भी अपने ही पिता का पक्ष लिया और उसे अपने घर से भगा दिया.
पीड़िता ने भाजपा नेताओं से कहा कि वह लगातार इंसाफ के लिए पुलिस अधिकारियों के पास चक्कर लगा रही है. मगर उसकी सुनवाई कही नहीं हो रही है. पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने पीड़िता को हर संभव मदद का भरोसा दिया और कार्रवाई की बात कही. -

युवक की गोली मारकर हत्या नहीं हो सकी पहचान
- युवक की गोली मारकर हत्या नहीं हो सकी पहचान
गोरखपुर।लाख कोशिशों के बाद अपराध पर लगाम नहीं लग पा रही है. आए दिन लूट, हत्या, की वारदातें सामने आ रही है. शनिवार को खोराबार थाना क्षेत्र के कुसमी जंगल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि युवक के सिर में गोली मारकार हत्या की गई है उसके बाद शव को जंगल में फेक दिया गया.
जानकारी के मुताबिक वन चौकी के पास कच्ची सड़क पर एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा था. वहां से गुजर रहे लोगों ने की नजर जैसे ही शव पड़ पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची. इस दौरान घटना स्थल से पुलिस को 315 बार का खोखा भी बरामद हुआ है.
मृतक की नहीं हो सकी पहचान
मृतक युवक की उम्र 35 साल बताई जा रही है हालांकि फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है कि युवक के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है. थोड़ी ही दूर पर मृतक की चप्पल और सिलाई मशीन में डालने वाला तेल मिला बरामद हुआ हैं. मृतक के शरीर पर नीला शर्ट, नीला लोअर, सफेद बनियान थी. पुलिस मृतक की पहचा कराने में जुटी है. इसके लिए जिले के सभी थानों को मृतक की फोटो भेजी गई है साथ ही अलग जनपद के थानों से भी संपर्क किया जा रहा हैं
पिछले महीने भी हुई थी शख्स की हत्या
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब किसी शख्स की हत्या कर उसका शव फेक दिया गया हो. बीते महीने की 20 जुलाई रात जनपद के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के आम कल गांव के रहने वाले 50 साल के राम भजन की हत्या कर दी गई थी और उनका शव वनस्पति माता मंदिर के सामने बेलवार जाने वाली सड़क के किनारे फेक दिया गया था.
- युवक की गोली मारकर हत्या नहीं हो सकी पहचान









