Category: उत्तर प्रदेश

  • केंद्रीय राज्य मंत्री ने पत्रकार वार्ता के दौरान विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी

    केंद्रीय राज्य मंत्री ने पत्रकार वार्ता के दौरान विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी

    केंद्रीय राज्य मंत्री ने पत्रकार वार्ता के दौरान विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी
    गोला । गोला तहसील क्षेत्र में भाजपा सरकार के केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान के आगमन पर जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। केंद्रीय ग्रामीण राज्य मंत्री श्री पासवान ने पकड़ी क्षेत्र में स्थित आईटीआई कॉलेज का निरीक्षण किया।इसके इसके पश्चात भाजपा के वरिष्ठ नेता नित्यानंद मिश्र के आवास पर पहुंचे और पत्रकार वार्ता किया। इस दौरान श्री पासवान ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि हम सब लोगों के लिए हर्ष का विषय है। की चुनाव के बाद चुनाव में मैं जो घोषणा किया था कि देवरिया से लेकर रुद्रपुर और रुद्रपुर से गजपुर और गजपुर से बांसगांव होते हुए खजनी जो पूर्वांचल एक्सप्रेस में मिलने के लिए मैं मांग कर रखी थी। और इसको सदन में भी उठाया था। यह बताते हुए मुझे प्रसन्नता होती है कि हमारा एक फेस सरकार ने संज्ञान में लिया और उसका प्राक्कलन और इस्टीमेट बनने की तैयारी भी चालू हो गई है। जो कौड़ीराम से लेकर खजनी और खजनी से लेकर माल्हनपार होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस में जुड़वाने के लिए इसका टू लेन में इसका आकलन मांग लिया गया है। दूसरा फेस इसको हम लोग कह सकते हैं कि देवरिया से गाजीपुर का उसे पर हमारा प्रयास जारी है उम्मीद करता हूं कि बहुत जल्द आने वाले समय में काम पूरा होगा। देख रहे होंगे की बहुत तेजी से राम जानकी मार्ग का सड़क काम चल रहा है बरसात का समय है इसलिए थोड़ा विलंब हो रहा है। लेकिन बरसात ज्यों खत्म होता है उसको और तेजी से काम करने का प्रयास करेंगे। दूसरा हम और विधायक राजेश त्रिपाठी जी के नेतृत्व में हम लोगों ने आईटीआई कॉलेज का हम लोगों ने निरीक्षण किया। इससे पहले जब-जब हम लोग यहा आना-जाना रहा हम लोग उसे बिल्डिंग को देखकर उम्मीद करते थे कि कब चालू हो इस पर भी आप सभी लोगों को प्रसन्नता होगी की सितंबर तक आईटीआई कॉलेज का शुभारंभ करने जा रहे हैं। जैसा की अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान बताया है कि सितंबर तक हम लोग पूरा प्रयास कर रहे हैं की चालू कर दें।हाजीपुर गोला पुल निर्माण और धुरियापार मार्ग के बारे में बताया कि धुरियापार की सड़क विधायक जी के नेतृत्व में स्वीकृत कर दी गई है। और पैसा भी रिलीज करने की बात हो गई है। हम एसएससी मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। हाजीपुर और गोला पुल निर्माण का कार्य के लिए हम और विधायक जी प्रयासरत हैं उसे पर जल्द ही स्वीकृत प्रदान कराने में सफलता प्राप्त करेंगे। राम जानकी मार्ग पर हो रहे निर्माण कार्य को लेकर जो पेड़ बाहर के कट रहे हैं उसे पर बताया कि जो भी निर्माण कार्य होते हैं। आने वाले समय में यह सड़कफोर लेंथ भी हो सकता है इस सोच कर कार्य हो रहा है। कोई भी पेड़ काटता है तो दुख तो होता है लेकिन इसीलिए प्रधानमंत्री जी ने एक पेड़ मां के नाम पर अभियान चालू किया गया है। मंत्री जी और विधायक जी ने अपने क्षेत्र की जनता से अपील किया है कि जो भी यह प्रेस वार्ता पाठक गण अखबार को पढ़े वह एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जरूर लगाए और संरक्षित करें। कौड़ीराम से लेकर बांसगांव तक दो से तीन इलेक्ट्रिक बस स्वीकृत हो गई मंत्री जी से हम सभी लोगों का मांग है कि पूर्व गोला बड़हलगंज इलेक्ट्रिक बस चले। चार्जर स्टेशन कौड़ीराम में बनने वाला है जब बन जाएगा तो इलेक्ट्रिक बस चलना सुलभ हो जाएगा। रावत पर से लेकर गोला तहसील तक सड़क बहुत जर्जर हो चुकी है उसे पर भी हम लोग प्रयासरत हैं कि यह सड़क जल्द से जल्द बन जाए।

    #-केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री का क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत
    तिलसर गांव में समाजसेवी राधेश्याम दुबे बघौरा में समाजसेवी हृदय नारायण पांडेय पोखरी गांव में समाजसेवी मुकुंद चंद पकड़ी में पूर्व ग्राम प्रधान नागेंद्र यादव मिश्रौली में वरिष्ठ भाजपा नेता नित्यानंद मिश्रा गाजेगड़हा में नित्यानंद तिवारी पूर्व प्रधान सुअरज गांव में समाजसेवी अशोक जायसवाल और इसी क्रम में उपनगर गोला के भीटी में भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन और समाजसेवी सोमनाथ गुप्त ने साथी कार्यकर्ताओं के साथ किया भव्य स्वागत। इस अवसर पर आईटीआई कॉलेज के संयुक्त निदेशक एस एस राम प्रधानाचार्य नोडल संतोष कुमार श्रीवास्तव प्रधानाचार्य चौरी चौरा यशवंत कुमार जिपंस माया शंकर शुक्ल विनोद तिवारी नन्हे लाल यादव संतोष तिवारी निखिल राय नवनीत राय सहित अधिक संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं के साथ हैवानियत वार्डन ने खाने की शिकायत पर पिटा

    कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं के साथ हैवानियत वार्डन ने खाने की शिकायत पर पिटा

    कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं के साथ हैवानियत वार्डन ने खाने की शिकायत पर पिटा
    गोरखपुर। में छात्रावास में रह रही छात्राओं को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है. पिटाई भी ऐसी जिसे देखकर किसी का भी दिल पसीज जाएगा. ये मामला कस्तूरबा गांधी विद्यालय के छात्रावास का है.
    छात्राओं का कसूर महज इतना था कि वो डाइट के हिसाब से खाना मांग रही थीं. वॉर्डन के जरिए छात्रों को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसके बाद विभाग के आलाअधिकारी ने फौरन मौके पर जांच टीम को भेजा. वहीं खजनी थाने की पुलिस भी मामले की छानबीन में जुट गई है.
    वायरल वीडियो में साफतौर पर देखा जा सका है कि किस तरह से वॉर्डन डंडे से छात्राओं को पीट रही है. छात्राएं चीख रही हैं चिल्ला रही हैं लेकिन वॉर्डन को उन पर जरा भी तरस नहीं आया वो उन्हें लगातार पीटे जा रही है. कमरे से वार्डन के जाने के बाद छात्राएं एक-एक कर वीडियो में रोते हुए अपनी अपनी चोट दिखा रहीं हैं. वार्डन का नाम अर्चना पांडे बताया जा रहा है
    डाइट चार्ट के मुताबिक नहीं मिल रहा खाना
    पाड़ित छात्राओं का कहना है कि डाइट चार्ट के मुताबिक खाना न देने की शिकायत करने पर वार्डन ने उनकी पिटाई की हैं. उन्होंने बताया कि डाइट चार्ट के मुताबिक उन लोगों को छात्रावास में खाना नहीं दिया जाता है. इसकी की मांग छात्राओं ने की थी. जिससे वॉर्डन भड़क गई और उनकी पिटाई करने लगी.सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आरोपी वॉर्डन के खिलाफ काफी नाराजगी है. वहींगोरखपुर पुलिस की मीडिया सेल ने वीडियो का संज्ञान में लेते हुए इसकी जानकारी स्थानीय थाने को दी. इसके बाद पुलिस स्कूल पहुंची और छात्राओं से मिलकर उनकी समस्या सुनी. मामले की जांच में जुटी पुलिस.
    वहीं इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह जानकारी मिली है.उन्होंने कहा कि वार्डन द्वारा छात्राओं की पिटाई की पिटाई किए जाना का मामला बेहद गंभीर हैं और घटना की जानकारी के लिए टीम गठित कर स्कूल भेजी गई थी जिसकी रिपोर्ट टीम ने सौंप दी है. उन्होंने बताया कि फिलहाल रिपोर्ट की जांच की जा रही है और दोषी वॉर्डन के खिलाफ नियम के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.

  • राजकीय आई टी आई खुल जाने से युवकों व युवतियों को रोजगार परक शिक्षा और रोजगार मिलेगा

    राजकीय आई टी आई खुल जाने से युवकों व युवतियों को रोजगार परक शिक्षा और रोजगार मिलेगा

    राजकीय आई टी आई खुल जाने से युवकों व युवतियों को रोजगार परक शिक्षा और रोजगार मिलेगा। : केन्द्रीय राज्यमंत्री
    राजकीय आई टी आई के निर्माणाधीन भवन के अवशेष कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करने का दिए निर्देश।
    केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने राजकीय आई टी आई, बड़हलगंज, कोहड़ा बुजुर्ग का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को अवशेष कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करने का दिए निर्देश।
    गोला/बड़हलगंज विकास खण्ड के कोहड़ा बुजुर्ग स्थिति राजकीय आई टी आई का निरीक्षण केन्द्रीय राज्यमंत्री ग्रामीण विकास श्री कमलेश पासवान ने किया। राजकीय आई टी आई बड़हलगंज का निर्माण उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा कुल 1081.68 रुपए से किया जा रहा है। संस्थान में इसी सत्र से प्रशिक्षण कार्य संचालित होना है तो केन्द्रीय राज्यमंत्री ग्रामीण विकास कमलेश पासवान ने कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के अधिकारीयों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अवशेष कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करें, जिससे कि प्रशिक्षण कार्य संचालित हो सके। इस अवसर पर श्री पासवान ने कहा कि आई टी आई बड़हलगंज खुल जाने से बच्चों को शिक्षा मिलेगा जिससे स्किल डेवलपमेंट के तहत रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर श्री एस एन राम, संयुक्त निदेशक, प्रशिक्षण एवं एप्रेंटिस,गोरखपुर मंडल,गोरखपुर, व्यावसायिक शिक्षा,कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के द्वारा भवन का कार्य पूर्ण हो जाने पर आगामी नए सत्र से नव निर्मित भवन में ही प्रशिक्षण कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया।नए भवन में प्रशिक्षण कार्य प्रारंभ होने से कौशल प्रशिक्षण युवक और युवतियों को अब गोरखपुर नही आना पड़ेगा। भविष्य में न्यू एज कोर्स भी पूर्ण किया जा सकता है। संस्थान में महिलाओं के लिए फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी कोर्स भी संचालित है। इस अवसर पर चिल्लूपार के विधायक व पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी, नित्यानंद मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य माया शंकर शुक्ला, बंसत पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेश निषाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी, अनिल भट्ट,ओसडी सुनील पासवान , पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामबृक्ष यादव, मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव,ओपी यादव, शत्रुघ्न कशौधन, कुमार श्रीवास्तव नोडल प्रधानाचार्य, श्री एस एन राम संयुक्त निदेशक, श्री यशवंत कुमार सिंह, प्रधानाचार्य चौरी चौरा श्री प्रदीप यादव, विजय यादव श्री दुर्गेश सिंह कार्यदेशक भाजपा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता और अधिकारी उपस्थित रहे।

  • अयोध्या गैंगरेप मामले के बाद भाजपा ने लगाई लखनऊ में होर्डिंग

    अयोध्या गैंगरेप मामले के बाद भाजपा ने लगाई लखनऊ में होर्डिंग

    अयोध्या गैंगरेप मामले के बाद भाजपा ने लगाई लखनऊ में होर्डिंग

  • BSP सुप्रीमो मायावती उपचुनाव को लेकर 11 अगस्त को करेंगी बैठक

    BSP सुप्रीमो मायावती उपचुनाव को लेकर 11 अगस्त को करेंगी बैठक

    Lko.
    BSP सुप्रीमो मायावती उपचुनाव को लेकर 11 अगस्त को करेंगी बैठक
    प्रदेश पदाधिकारी, जोनल इंचार्ज और जिला अध्यक्षों के साथ होगी बैठक
    विधानसभा उपचुनाव को लेकर रणनीति का खुलासा करेंगी बीएसपी सुप्रीमो
    फूलपुर विधानसभा सीट पर शिवबरन पासी को बनाया प्रभारी

  • जनता दर्शन में सीएम योगी ने लगातार दूसरे दिन सुनीं 400 लोगों की समस्याएं

    जनता दर्शन में सीएम योगी ने लगातार दूसरे दिन सुनीं 400 लोगों की समस्याएं

    त्वरित व संतुष्टिपरक हो लोगों की समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री.
    जनता दर्शन में सीएम योगी ने लगातार दूसरे दिन सुनीं 400 लोगों की समस्याएं.
    जनता की हर समस्या का निराकरण सरकार की प्राथमिकता : सीएम योगी
    गोरखपुर, 5 अगस्त। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे दिन सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि जन समस्याओं का समाधान शीघ्रता से किया जाए, इसमें किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जनता की हर समस्या का निराकरण सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।

    जनता दर्शन में गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में बैठाए गए लोगों तक सीएम योगी खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने करीब 400 लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। जिन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ किन्हीं कारणों से नहीं मिल पाया है उन्हें इसके दायरे में लाया जाएगा। जनता दर्शन में मुस्लिम समाज की भी कई महिलाएं भी पहुंची थीं। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित निस्तारण का निर्देश देने के साथ मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाए।
    हर बार की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को उन्होंने पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी यह ध्यान दें कि कोई भी गरीबों की जमीन, संपत्ति पर कब्जा न करने पाए। किसी ने ऐसा दुस्साहस किया तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिन भी जरूरतमंदों को अभी पक्का मकान नहीं मिल पाया है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के दायरे में लाकर पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जनता दर्शन के दौरान कुछ महिलाओं संग पहुंचे उनके बच्चों को मुख्यमंत्री ने प्यार-दुलार और आशीर्वाद देते हुए चॉकलेट दिया। जनता दर्शन के अलावा मंदिर परिसर का भ्रमण करने के दौरान भी सीएम योगी ने परिजनों के साथ आए कई बच्चों से मुलाकात कर उन्हें स्नेहिल आशीष दिया। उन्होंने बच्चों के साथ खूब हंसी ठिठोली भी की और उन्हें चॉकलेट गिफ्ट किया। एक मासूम बच्चे को उन्होंने अपने हाथों से चॉकलेट खिलाया।

  • केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जाति जनगणना की मांग की.

    केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जाति जनगणना की मांग की.

    Lko
    केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जाति जनगणना की मांग की.
    आउट सोर्सिंग में आरक्षण का कोई नियम नहीं है
    दबे कुचले के पास कोई ऑप्शन नहीं है
    नियमित भर्ती में आरक्षण का लाभ मिलता था
    नजूल भूमि विधेयक गैर जरूरी,जनभावना के खिलाफ है’
    आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए
    मैंने पत्र लिखा था टॉप लीडर ने संज्ञान लिया

  • मुस्कुराते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोद में है रोता हुआ बच्चा

    मुस्कुराते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोद में है रोता हुआ बच्चा

    मुस्कुराते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोद में है रोता हुआ बच्चा और सेल्फी लेने वाली माँ का वायरल फोटो
    गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सेल्फी लेती एक माँ और रोता हुआ बच्चा जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोद में है ये फोटो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है

  • मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के ट्वीट पर कहा

    मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के ट्वीट पर कहा

    मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के ट्वीट पर कहा-
    लोग समाजवादी पार्टी की सरकार को गुंडों की सरकार कहते थे, आज लोग NDA सरकार को बुलडोजर सरकार कहते हैं, इस सरकार से अपराधी डरते हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में अपराधी खुले बैल की तरह घूमते थे, अपराधियों को संरक्षण मिलता था… अगर(अखिलेश यादव) उन्हें सरकार की कार्रवाई पर भरोसा नहीं है, तो उन्हें खुद इस विषय पर जांच कर लेनी चाहिए।

  • अयोध्या की घटना का बाल आयोग ने लिया संज्ञान

    अयोध्या की घटना का बाल आयोग ने लिया संज्ञान

    लखनऊ.
    अयोध्या की घटना का बाल आयोग ने लिया संज्ञान
    नाबालिग से गैंगरेप के मामले में स्वतः संज्ञान लिया
    मामले में बाल आयोग ने स्वतः लिया संज्ञान
    बाल आयोग ने अयोध्या के SSP को दिया नोटिस
    नोटिस में मुस्लिम सपा नेता पर कार्रवाई का जिक्र
    लड़की की गोपनीयता बनाए रखने का दिया निर्देश