Category: उत्तर प्रदेश

  • थाना प्रभारी प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ी गई

    थाना प्रभारी प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ी गई

    आगरा
    थाना प्रभारी प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ी गई
    प्रेमी भी है इंस्पेक्टर, परिजनों ने दोनों को पकड़ा
    प्रेमी और महिला इंस्पेक्टर को जमकर पीटा
    प्रेमी इंस्पेक्टर का उसकी पत्नी से चल रहा तलाक का केस
    मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
    थाना रकाबगंज की प्रभारी है महिला इंस्पेक्टर

  • सदर तहसील समाधान दिवस में 120 मामले आए 12 का किया गया निस्तारित

    सदर तहसील समाधान दिवस में 120 मामले आए 12 का किया गया निस्तारित

    सदर तहसील समाधान दिवस में 120 मामले आए 12 का किया गया निस्तारित
    पीड़ित पक्ष को न्याय संगत न्याय मिलना चाहिए खाना पूर्ति नहीं_ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
    गोरखपुर। सदर तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस आयोजित किया गया आज 120 फरियादियों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी के पास बारी बारी से अपनी समस्याओं को बताया 12 मामलो का मौके पर निस्तारण किया।
    ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जमीनी विवाद मामले में लेखपाल और पुलिस की संयुक्त टीम तहसील दिवस समाप्त होने के बाद भेज कर मामले को निस्तारित करने का निर्देश दिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने संयुक्त टीम को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मौके पर पहुंचकर किसी प्रकार का खाना पूर्ति नहीं होना चाहिए पीड़ित पक्ष को न्याय संगत न्याय मिलना चाहिए अगर मौके पर मामले का निस्तारण नहीं हो सका है तो किन कारणों से निस्तारण नहीं हुआ उसका जवाब भी हमें एक हफ्ते के अंदर चाहिए जिससे हम उच्च अधिकारियों की टीम गठित कर फरियादियों के मामले का निस्तारण कर सकें आज तहसील दिवस में अधिकतर मामले जमीनी पारिवारिक विवाद के आए हुए थे अन्य पारिवारिक जमीनी विवाद का भी निस्तारित हो जाएंगे। शासन के निर्देश इस बार तहसील दिवस शनिवार की बजाय सोमवार को आयोजित किया गया शासन द्वारा निर्देश है की प्रत्येक महीने के पहले व तीसरे शनिवार को एक छत के नीचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारी गण तहसीलों में मौजूद रहकर आए हुए फरियादियों की समस्याओं का निराकरण करेंगे जिससे फरियादी को इधर-उधर अधिकारियों का चक्कर न लगाये। सदर तहसील में आने वाले हर फरियादियों से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर ने गंभीरता पूर्वक से उनके समस्याओं को सुन कर निस्तारण किया बचे हुए मामले का संयुक्त टीम से निराकरण करने का निर्देश दिया आज समाधान दिवस में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह तहसीलदार न्यायिक विकास कुमार नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पांडे नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान नायब तहसीलदार हिमांशु सिंह नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहे।

  • एतद् द्वारा समस्त सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि परीक्षा समिति की आकस्मिक बैठक

    एतद् द्वारा समस्त सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि परीक्षा समिति की आकस्मिक बैठक

    एतद् द्वारा समस्त सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि परीक्षा समिति की आकस्मिक बैठक दिनांक 01/08/2024 में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय इस प्रकार है, “समिति ने सर्वसम्मति से स्नातक पाठ्यक्रम के क्वालीफाईंग/नान-क्वालीफाईंग के माइनर को कैरिकुलर कोर्स में पंचम एवं षष्टम सेमेस्टर के प्रश्नपत्र PSY100 (Communication Skills and Personality Development) एवं HSC100 (Nutrition, Health and Hygine) के अनुत्तीर्ण छात्रों की विशेष परीक्षा कराये जाने हेतु सहर्ष सहमति प्रदान करते हुए पंचम एवं षष्टम सेमेस्टर के इसी ग्रुप के शेष प्रश्नपत्र FCA100, NCC100, NSS100, PHED100 एवं RR100 के भी ऐसे छात्र जो क्वालीफाई नही किये हैं, उनके लिए भी पोर्टल खुलवाकर नियमानुसार कार्यवाही कर अंक अपलोड करने हेतु अपनी सहमति प्रदान की गयी। समिति ने उक्त परीक्षा हेतु बैक पेपर के लिए पूर्व निर्धारित रूपये 500/- शुल्क के रूप में लिए जाने का निर्णय लिया”.
    उक्त के क्रम में विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के ऐसे छात्र/छात्राऐं जो पंचम एवं षष्टम सेमेस्टर 2023-24 की माइनर को कैरिकुलर परीक्षा में नानक्वालीफाइ हैं, उन्हे निर्धारित शुल्क जमा करते हुए विशेष परीक्षा में सम्मिलित होने का यह एक मात्र अन्तिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। अतः छात्र/छात्राओं से आपेक्षित है कि वे पोर्टल पर परीक्षा फार्म पूरित कर निर्धारित शुल्क जमा कर परीक्षा में सम्मिलित होंगे, अन्यथा की स्थिति में यदि कोई छात्र/छात्रा विशेष परीक्षा में सम्मिलित नही होते है तो उन्हे संगत सेमेस्टर की परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर दिया जायेगा।
    विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर पोर्टल दिनांक 03/08/2024 से दिनांक 06/08/2024 तक खोला जा रहा है। विश्वविद्यालय एवं सभी सम्बद्ध महाविद्यालयों के ऐसे छात्र/छात्राओं को उपरोक्त वर्णित कैचो (07 कैच) में नान-क्वालीफाई है, वे पोर्टल पर जा कर अपना फार्म भर कर निर्धारित फीस जमा किया जाना समयान्तर्गत सुनिश्चित कर लें। यह व्यवस्था केवल उन्ही छात्र/छात्राओं को प्रदान किया गया है, जिनका परीक्षाफल सत्र 2023-24 में घोषित हुआ है तथा वे ही उक्त सन्दर्भित परीक्षा में बैठने हेतु अर्ह होंगे।

  • खजनी उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे कुल 67 फरियादी तीन मामले का हुआ निस्तारण.

    खजनी उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे कुल 67 फरियादी तीन मामले का हुआ निस्तारण.

    खजनी उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे कुल 67 फरियादी तीन मामले का हुआ निस्तारण.
    खजनी गोरखपुर।।
    तहसील में आयोजित अगस्त महीने के पहली संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी कुंवर सचिन सिंह के समक्ष कुल 67 फरियादी अपने प्रार्थनापत्र लेकर पेश हुए। जिनमें तीन मामलों का मौके पर समाधान करा दिया गया। वहीं शेष बचे 64 मामलों के जांच और निस्तारण की जिम्मेदारी संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपी गई है। इस दौरान पानापार गांव की महिलाओं चंदन शुक्ला,उषा,चंद्रप्रभा आदि ने तथा भैंसा नाथू गांव के परमेश्वर मौर्या ने अपने भूमि विवाद से संबंधित मामले के समाधान की गुहार लगाई। वहीं डोंड़ो ग्रामसभा के बिहारी बुजुर्ग गांव के निवासी रामप्रसाद विश्वकर्मा ने परिवार के रहने के लिए आवास न होने की समस्या बताई। सबसे अधिक मामले राजस्व विभाग के दूसरे स्थान पर पंचायत राज विभाग तथा तीसरे पर पुलिस विभाग से संबंधित मामले पेश हुए। उपजिलाधिकारी के साथ मौजूद *तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी*, नायब तहसीलदार राम सूरज प्रसाद, राकेश कुमार शुक्ला,आपूर्ति विभाग से गोपाल, पंचायत विभाग के रामपाल चकबंदी अधिकारी राजीव कुमार, सहायक चकबंदी राजन प्रसाद
    सहित अन्य बिभागाें के आधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    उप जिलाधिकारी कुंवर सचिन सिंह, तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, नायाब तहसीलदारगण हरीश यादव, रामसूरत प्रसाद, राकेश कुमार शुक्ला, चकबंदी अधिकारी राजीव कुमार, सहायक चकबंदी राजन प्रसाद एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • एसडीएम को लेखपालों ने अंश निर्धारण एवं कार्य के दबाव

    एसडीएम को लेखपालों ने अंश निर्धारण एवं कार्य के दबाव

    एसडीएम को लेखपालों ने अंश निर्धारण एवं कार्य के दबाव में होने वाले खतौनी में त्रुटियों आदि समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सम्बोधित सौंपा ज्ञापन।
    लेखपालों ने अपनी पीड़ा के साथ किसान काश्तकारों की भी लिखी परेशानी।
    गोरखपुर।शनिवार को कैम्पियरगंज तहसील समाधान दिवस में लेखपाल संगठन ने विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन को एसडीएम रोहित मौर्य को सौंप कर समस्याओं का तत्काल समाधान कराये जाने की मांग किया है। एसडीएम रोहित मौर्य ने लेखपाल संगठन को ज्ञापन के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। जिलाधिकारी को सम्बोधित अपने ज्ञापन में लेखपाल संगठन ने लिखा है कि लेखपालों पर बढ़ते काम के बोझ एवं लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के दबाव से अंश निर्धारण में अक्सर गलतियां हो जाती है और इसके लिए लेखपाल को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है यहां तक कि लेखपालों पर कुछ काश्तकारों द्वारा कोर्ट की शरण में जाकर धारा 156(3) के तहत अपराधिक मुकदमे दर्ज करा दिए जा रहे हैं जिसकी यातना से लेखपाल को गुजरना पड़ता है और वह और भी मानसिक अवसाद में हो जाता है। लेखपाल संघ ने ज्ञापन के माध्यम से जहां अपनी पीड़ा को लिखा है वहीं वह किसानों व काश्तकारों की समस्याओं को लिखा है कि लेखपालों के ऊपर काम के दबाव से हो जाने वाले त्रुटि के कारण किसानों को भी अनेक परेशानियों से गुजरना पड़ता है कभी कभी यह त्रुटि केसीसी आदि कार्य में असफल भी हो जातें हैं और उनका गुस्सा लेखपाल को ही झेलना पड़ता है। राजस्व वादों का अनावश्यक दबाव न्यायालय में बढ़ोत्तरी होती जा रही है। अपनी समस्याओं को दूर करने के सम्बन्ध में लेखपाल संगठन ने जिलाधिकारी से यह भी मांग किया है कि विवादित मामलों को छोड़कर बाकी अन्य मामले जिलाधिकारी स्तर पर नहीं लिया जाए । 

    ज्ञापन का नेतृत्व राजस्व लेखपाल प्रिंस जायसवाल, ताराचंद यादव, हेमंत शुक्ला, बिनीत सिंह, दिवाकर वर्मा,नागेन्द्र दूबे ने किया । इस अवसर पर सुलेखा, माधवी त्रिपाठी, अमन भूषण, शुभम तिवारी, सुधीर मिश्रा, शिवेन्द्र मिश्रा, गिरजा दत्त पाण्डेय, अजीत गौतम, अखिलेश कुमार,सहित संगठन के दर्जनों राजस्व लेखपाल मौजूद रहे।

  • प्रेमी युगल ने सरयू में लगाई छलांग, युवक की मौत

    प्रेमी युगल ने सरयू में लगाई छलांग, युवक की मौत

    प्रेमी युगल ने सरयू में लगाई छलांग, युवक की मौत गोला। थाना क्षेत्र के बारानगर गांव में सरयू घाट पर शनिवार को दोपहर में प्रेमी युगल ने नदी में छलांग लगा दी। जिसमें ग्रामीणों ने युवती को बचा लिया लेकिन युवक डूब गया। ग्रामीणों ने किसी तरह उसका शव बाहर निकाला। खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं पड़ी थी। युवती शव के साथ हॉस्पिटल में कार में बैठी थी।
    थाना क्षेत्र के सुरदापार राजा गांव निवासी 19 वर्षीय राजकेश यादव पुत्र सुरेंद्र सुबह नौ बजे से घर से आईटीआई में प्रवेश लेने हेतु बाइक से घर से निकला। दोपहर में उसके पिता को सूचना मिली कि उसका पुत्र सरयू नदी में डूब गया। वे लोग मौके पर पहुंचे तो घाट पर शव पड़ा था। एक युवती भी वहां मौजूद थी। स्वजन युवती को लेकर कार से सरकारी अस्पताल पहुंचे। युवती ने बताया कि वह मृत युवक के बगल के गांव की रहने वाली है। उसका युवक से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आज युवक बंगलौर जाने वाला था इसलिए हम लोग मिलने के लिए घाट पर पहुंचे थे। घाट पर हम लोगों में बातचीत में तय हुआ कि हमारे परिवार के लोग हम लोगो की शादी नहीं होने देंगे इसलिए हम लोग डूब कर मर जाय। सबसे पहले मैं नदी में कूदी, हमको बचाने के लिए युवक भी नदी में कूद गया। हमें ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन वह डूब गया। युवक दो भाइयों में छोटा था। इंटर की परीक्षा पास कर बंगलौर गया था। कुछ दिन पहले इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा देने आया था। आज ही उसकी बंगलौर जाने की ट्रेन थी।
    इनसेट –
    प्रेमी का शव गोंद में रखकर बिलखती रही प्रेमिका गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार में अपने प्रेमी का शव गोंद में रखकर घंटों प्रेमिका बिलखती रही। वह लोगों से अपने को जान से मार देने के लिए गुहार लगा रही थी। उसका कहना था कि युवक के मर जाने के बाद अब वह क्या करेगी ? मौके पर युवती के घर का कोई स्वजन नहीं दिखा।

  • नपं स्थित पोखरियों के नीलामी न होने से हो रहे राजस्व की हानी को लेकर सभासद ने सौंपा पत्रक

    नपं स्थित पोखरियों के नीलामी न होने से हो रहे राजस्व की हानी को लेकर सभासद ने सौंपा पत्रक

    नपं स्थित पोखरियों के नीलामी न होने से हो रहे राजस्व की हानी को लेकर सभासद ने सौंपा पत्रक
    गोला । नगर पंचायत गोला के वार्ड नंबर 18 के सभासद श्रवण कुमार वर्मा ने नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्र में सम्मिलित गांव की पोखरियों की नीलामी न होने से राजस्व की हो रही हानि तथा नगर पंचायत प्रशासन द्वारा किए जा रहे धन उगाही एवं बिना नीलामी प्रक्रिया के पोखर का आवंटन नियम विरुद्ध किए जाने तथा उसकी जांच कर कर पुनः नीलामी कराई जाने के संबंध में उपजिलाधिकारी गोला राजू कुमार को पत्रक सौंपते हुए अवगत कराया है कि नगर पंचायत गोला का विस्तार माह दिसंबर 2020 में किया गया था जिसमें करीब 12 गांव को सम्मिलित किया गया था इसके पश्चात नगर पंचायत क्षेत्र में कुल लगभग 45 पोखरियो का अस्तित्व है। पांच पोखरियों का उपयोग अवधी वर्ष 2007 से 2030 में समाप्त होगी बाकी 40 पोखरिया की अवधि 3 से 4 साल पहले समाप्त हो गई है नगर पंचायत अध्यक्षा तथा नगर पंचायत प्रशासन से कोई बार संबंध में लिखित तथा मौखिक मांग किया गया है कि नगर विस्तारित तथा पुराने नगर पंचायत में स्थित पोखरियों की नीलामी नियमानुसार कराया जाए ताकि नगर पंचायत के आय में वृद्धि हो और राजस्व की हानि न होने पाए। परंतु नगर पंचायत प्रशासन और नगर पंचायत अध्यक्षा द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। अपितु पुराने काश्तकारों को ही तथा अन्य लोगों को बिना नीलामी प्रक्रिया किये ही धन उगाही कर किसी को 3 हजार रुपए वार्षिक किसी को 4 हजार रुपए वार्षिक की रसीद काटकर उपयोग करने के लिए दे दिया गया। और नगर पंचायत को राजस्व में केई लाखों रुपए की हानि हो रही है। इस संबंध में वार्ड नंबर 2 में एक व्यक्ति के नाम से 3 हजार रुपए की रसीद काट कर दिया गया है। जिससे वह पोखरी पर कब्जा किए हुए हैं। जांच किया जाए तो कितने लोग ऐसे हैं जो छोटी-छोटी रसीद लेकर अवैध कब्जा किए हुए हैं। श्रीमान जी से निवेदन है कि उक्त प्रकरण की जांच कर नगर पंचायत में स्थित पोखरियों की नियमानुसार नीलामी कराया जाए तथा अवैध रूप से दिए गए पोखरियों का पट्टा निरस्त कर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए जिससे राजस्व की हानि न हो।

  • चोरी के सामान के साथ तीन चोर गिरफ्तार

    चोरी के सामान के साथ तीन चोर गिरफ्तार

    चोरी के सामान के साथ तीन चोर गिरफ्तार
    -48 घंटे मे पुलिस ने किया पर्दाफास
    गोला। बड़हलगंज कोतवाली पुलिस ने 48 घंटे मे चोरी का पर्दाफाश कर तीन चोरो को माल सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
    क्षेत्र के पिड़हनी चौराहे पर बीते 31 जुलाई की रात मनोज वर्मा की उत्तम ज्वेलर्स की दुकान से चोर नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने धारा 331(4), 305 BNS के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
    कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि शनिवार को पुलिस टीम पिड़हनी मार्ग पर भट्ठे से पहले मोड़ के पुलिया के पास तीन चोरों को माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये चोरों की पहचान इब्राहिम अंसारी पुत्र सिराजुद्दीन अंसारी निवासी रामपुर अवस्थी थाना तरकुलवा जनपद देवरिया, आशिक अंसारी पुत्र मुशाहिब अंसारी, शाहिल अंसारी पुत्र शगीर अंसारी निवासी बरियारपुर वार्ड नं0 13 थाना बरियारपुर देवरिया के रूप में हुई। उनके पास से एक जोड़ी पायल पेचदार बच्चीदार, एक जोड़ी बिछुवा, एक पायल पतला मोती लगा व एक पायल पतला धागे में गुथा मोतीदार सफेद धातु, एक जोड़ी टप्स पीली धातु, एक डीवीआर, एक वेट मशीन, एक मोटरसाइकिल, 3 अदद मोबाइल व 4370 रूपया नगद बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने में उ. नि. अखिलेश प्रजापति, रविकांत निगम, तनवीर खान आदि मौजूद रहे।

  • फंदे से लटक कर प्रेमी युगल ने दे दी जान

    फंदे से लटक कर प्रेमी युगल ने दे दी जान

    फंदे से लटक कर प्रेमी युगल ने दे दी जान
    गोरखपुर ।चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत शनिवार को प्रेमी युगल पानी की टंकी के नीचे साड़ी के फंदे से लटक्कर अपनी जान दे दी घटना की जानकारी जैसे ही गांव वालों को हुई पूरे गांव में कोहराम मच गया और काफी भीड़ इकट्ठा हो गई । वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
    जानकारी के अनुसार निखिल निषाद उम्र 19 वर्ष पुत्र अनिल निषाद निवासी मोहम्मदपुर माफी किंजल कनौजिया उम्र 20 वर्ष निवासी जमुआड़ दोनों के बीच प्रेम प्रपंच काफी दिनों से चल रहा था घर वालों को इसके बारे में जब पता चला तो यह बात नागवार लगी और घर वालों ने अपने-अपने बच्चों को समझाया बुझाया की दोनों की बिरादरी अलग-अलग है जिसे दोनों की शादी नहीं हो सकती है इससे आहत होकर प्रेमी युगल ने आज शाम लगभग 5:00 बजे जमुआड़ स्थित पानी की टंकी के नीचे फांसी से लटक कर अपनी जान दे दी।

  • बड़हलगंज थाने में तैनात सिपाही ने की खुदकुशी

    बड़हलगंज थाने में तैनात सिपाही ने की खुदकुशी

    1. बड़हलगंज थाने में तैनात सिपाही ने की खुदकुशी
      गोरखपुर । बड़हलगंज थाने पर तैनात एक सिपाही की फंदे से लटकी हुई लाश मिली है। हालांकि, उसने सुसाइड किया है कि या फिर उसकी हत्या की गई है, पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। अरुण कुमार (26) बलिया जिले का रहने वाला था और वह यहां बड़हलगंज थाने पर तैनात था। यहां उसकी पहली पोस्टिंग थी।अरुण थाने के पास ही यहीं किराए का कमरा लेकर रहता था। गुरुवार को सिपाही थाने पर यह कहकर निकला था कि मेरी तबियत ठीक नहीं है, मैं घर जा रहा हूं। तभी से वह ड्यूटी पर नहीं आया।शनिवार को बड़हलगंज इलाके के सिधुआपार स्थित उसके किराए के कमरे से अचानक तेज बदबू आने लगी। मकान मालिक रूदल यादव ने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद शक होने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो सिपाही अरुण का शव कुंडी से लटका हुआ मिला। उसने गमछा से फंदा लगाया हुआ था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने मृतक सिपाही के घर वालों को इसकी सूचना दे दी है। अरुण की अभी शादी नहीं हुई थी।जांच में जुटी पुलिस.
      मकान मालिक की सूचना पर सीओ रत्नेश्वर सिंह, थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल किए, लेकिन फिलहाल मौत की वजह पता नहीं चल सकी है। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। पुलिस की सूचना पर अरुण के परिवार से उसका चचेरा भाई यहां पहुंचा है।