इटावा:
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार और बस में टक्कर, सात लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल
Category: उत्तर प्रदेश
-

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार और बस में टक्कर, सात लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल
-

जनपद के खड्डा तहसील क्षेत्र के तुर्कहा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर प्रशासन मुस्तैद
कुशीनगर.
जनपद के खड्डा तहसील क्षेत्र के तुर्कहा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर प्रशासन मुस्तैद।
कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते कमिश्नर, डीएम, डीआईजी,व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर। -

कल गोंडा के दौरे पर रहेंगे सीएम योगी
गोंडा: कल गोंडा के दौरे पर रहेंगे सीएम योगी
गोंडा में करेंगें देवीपाटन मंडल की समीक्षा
सुबह 10.30 बजे से जनपद में कार्यक्रम
10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक करेंगे समीक्षा
जिले के विकास व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे
सीएम के दौरे से सरकारी महकमे में अलर्ट
4 घंटे तक सर्किट हॉउस में होगा मंथन
पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से करेंगे बात
सुबह 10 बजे पुलिसलाइन पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी. -

महिला इंस्पेक्टर के सरकारी आवास पर अभद्रता और मारपीट का प्रकरण.
आगरा से बड़ी खबर.
महिला इंस्पेक्टर के सरकारी आवास पर अभद्रता और मारपीट का प्रकरण.
महिला इंस्पेक्टर और उसके मित्र मुजफ्फरनगर में तैनात इंस्पेक्टर के साथ मारपीट पर गंभीर धाराओं में मुकदमा,
पुरुष इंस्पेक्टर के हाथ में आया फ्रेक्चर,महिला इंस्पेक्टर की तहरीर पर छह पर मुकदमा,
पुरुष इंस्पेक्टर की पत्नी ,साला और एक अन्य पर जानलेवा हमले का मुकदमा,
महिला थाना प्रभारी के साथ अभद्रता पर बचाने की बजाय पुलिसकर्मियों ने बनाए थे वीडियो,
कर्तव्य में लापरवाही पर डीसीपी सिटी ने माना आठ पुलिस कर्मियों को दोषी,
हेड कांस्टेबल हरिकेश और विशाल और महिला थाना की रेखा का निलंबन
दारोगा सुनील लाम्बा, दारोगा देवेंद्र समेत सिपाही अंकित, पीआरवी पर तैनात सिपाही गिरीश,चालक सिपाही राजेंद्र को किया लाईन हाजिर,
पुलिस कमिश्नरेट के इतिहास में लापरवाही ,साजिश और कर्तव्य अपरायणता का रहा ऐतिहासिक मामला
महिला प्रभारी से मन ही मन रंजिश मानकर पुलिसकर्मियों ने जानबूझकर फैलाया था रायता। -

संपूर्ण समाधान दिवस में मोबाइल पर मूवी देखते मिले मार्केटिंग इंस्पेक्टर
संपूर्ण समाधान दिवस में मोबाइल पर मूवी देखते मिले मार्केटिंग इंस्पेक्टर
संवाददाता अरविंद कुमार
नौतनवा/महराजगंज : नौतनवा तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस पर कई अधिकारी जन समस्या सुनते नजर आए। लेकिन इस दौरान वहां मौजूद मार्केटिंग इंस्पेक्टर का ध्यान समाधान दिवस की हो रही कार्रवाई पर न होकर मोबाइल फोन पर रहा। वह ईयर फोन लगा जीओ सिनेमा की मूवी देखते मिले।
मार्केटिंग इंस्पेक्टर राकेश कुमार तिवारी की यह करतूत लोगों ने मोबाइल फोन में कैद का उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।
मार्केटिंग इंस्पेक्टर मोबाइल पर मूवी देखने के बावत कुछ भी बोलने से कतराते रहे। एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य ने बताया है कि प्रसारित विडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -

सीएम योगी ने पीड़िता परिवार के लिए भेजी पांच लाख की आर्थिक सहायता राशि.
अयोध्या सामूहिक दुष्कर्म मामला
सीएम योगी ने पीड़िता परिवार के लिए भेजी पांच लाख की आर्थिक सहायता राशि.
– पीड़िता के घर चेक लेकर पहुंचे स्थानीय विधायक.
– पीड़िता की मां ने कहा, सरकार की कार्रवाई बिल्कुल उचित* अयोध्या, 3 अगस्त।भदरसा में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तेजी से कार्रवाई करा रहे हैं। शनिवार दोपहर मामले में मुख्य आरोपी मोइद खान के अवैध निर्माण बुलडोजर चला तो शाम होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से पीड़िता को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। स्थानीय विधायक अमित सिंह चौहान ने पीड़िता के घर पहुंच कर परिजनों को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह व एसएसपी राजकरन नैय्यर भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ पीड़िता की मां को मिला भरोसा, लगातार पूरा किया जा रहा है। चाहे वह आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का हो या परिवार को आर्थिक सहायता की बात हो। स्थानीय विधायक अमित सिंह ने बताया है कि मुख्यमंत्री ने कहा था अगर किसी भी चीज की जरूरत होगी तो तुरंत पूरा किया जाएगा। विधायक ने जब पीड़ित बच्ची के माता से पूछा कि आप कार्रवाई से संतुष्ट हैं तो उन्होंने कहा हां सरकार बिल्कुल ठीक कार्रवाई कर रही है। वहीं विधायक ने बताया कि प्रदेश की योगी सरकार पीड़ित परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। -

घूसखोर दरोगा गिरफ्तार
- लखनऊ: घूसखोर दरोगा गिरफ्तार* विजिलेंस की टीम ने थाना माल के दरोगा अमीन खां को किया गिरफ्तार। विजिलेंस की टीम ने दरोगा अमीन खां को 30 हज़ार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। दहेज़ के मुकदमें की विवेचना में पीड़ित से मांगे थे नाम निकालने के बदले 30 हज़ार रूपए। मुकदमें में से बहन बहनोई वाले भाईयों के नाम निकालने के एवज मे मांगी गई थी घूस। पैसे ना देने पर सबको जेल भेज देने की धमकी भी दे रहा था दरोगा अमीन खां। इससे पहले भी अमीन खां पर कई आरोप लगे हैं घूसखोरी के। माल थाने मे तैनात दरोगा अमीन खां को विजिलेंस की टीम ने अरेस्ट कर, दर्ज किया केस
-

घबराइए मत, सबकी समस्या दूर करने को संकल्पित है सरकार : मुख्यमंत्री
घबराइए मत, सबकी समस्या दूर करने को संकल्पित है सरकार : मुख्यमंत्री.
जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 400 लोगों की समस्याएं.
अधिकारियों से बोले सीएम, हर पीड़ित की समस्या का हो समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण
गोरखपुर, 4 अगस्त। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों से आत्मीयता से संवाद करते हुए कहा, ‘घबराइए मत, सबकी समस्या दूर करने को सरकार संकल्पित है। हर पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर सुनिश्चित कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान कराया जाएगा।’ जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उसका समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण कराएं।
रविवार सुबह बारिश की आशंका के चलते जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में किया गया। इस दौरान आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 400 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने का निर्देश दिया। जनता दर्शन में महिलाओं की संख्या अधिक रही। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे। एक-एक कर और इत्मीनान से सबकी समस्याएं सुनीं। उन्हें आश्वस्त किया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जाने की शिकायत पर उन्होंने कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अफसरों को यह निर्देश भी दिए कि यदि किसी प्रकरण में पीड़ित को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा है तो इसकी भी जांच कर जवाबदेही तय की जाए। कुछ प्रकरणों पर सीएम योगी ने अफसरों को निर्देशित किया कि वे यह भी पता लगाएं कि यदि किसी पीड़ित को प्रशासन का सहयोग नहीं मिला है तो ऐसा क्यों और किन कारणों से हुआ। हर पीड़ित की त्वरित मदद की जाए।
जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने अफसरों से कहा कि हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए जिससे उन्हें इलाज के लिए परेशान न होना पड़े। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई थीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को दुलारकर आशीर्वाद दिया। उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और चॉकलेट गिफ्ट कर उन्हें खूब पढ़ने को प्रेरित किया।
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान रविवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करने, अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर मत्था टेकने के बाद सीएम योगी गोशाला में पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया। गोशाला में उन्होंने गोवंश को खूब दुलारा और अपने हाथों से उन्हें गुड़ खिलाया। गोसेवा के बाद मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री ने परिजनों के साथ आए बच्चों से भी मुलाकात की और उनके साथ फोटो खिंचवाई। -

अयोध्या गैंग रेप मामले में बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है
लखनऊ: अयोध्या गैंग रेप मामले में बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा की आरोपी पर सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई उचित है
मायावती ने स्पष्ट कहा कि – “सपा ये भी बताये कि उनकी सरकार में ऐसे कितने आरोपियों को डीएनए टेस्ट हुए थे” -

पेशेंट और अटेंडेंट के प्रति पेशेंस का भी भाव रखें डॉक्टर
पेशेंट और अटेंडेंट के प्रति पेशेंस का भी भाव रखें डॉक्टर : मुख्यमंत्री आमजन की श्रद्धा और उनसे मिलने वाले सम्मान को संजोए रखना डॉक्टर की जिम्मेदारी : सीएम योगी
बीआरडी मेडिकल कॉलेज को 55.43 करोड़ रुपये की सौगात दी सीएम योगी ने.
एमबीबीएस व पैरामेडिकल के छात्रों को सीएम ने वितरित किए टैबलेट-स्मार्टफोन
गोरखपुर, 3 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपरीत परिस्थितियों में भी अथक परिश्रम के साथ मरीजों की सेवा करने के लिए डॉक्टरों की सराहना करने के साथ उनसे किसी भी हालत में धैर्य बनाए रखने की सीख दी है। उन्होंने कहा कि पेशेंट और अटेंडेंट के प्रति सेवा भाव के साथ ही पेशेंस का भी रखना बेहद जरूरी है। एक डॉक्टर के प्रति आमजन जो श्रद्धा और सम्मान की भावना रखता है, उसे बड़े मेहनत से संजोए रखना डॉक्टर की जिम्मेदारी है।
सीएम योगी शनिवार को बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ ही जनहित में विभिन्न नई सुविधाओं का शुभारंभ करने के बाद मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने एमबीबीएस और पैरामेडिकल के छात्रों को टैबलेट व स्मार्टफोन भी वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब किसी के परिवार का कोई सदस्य बीमार होता है तो उसके तनाव की सहज कल्पना की जा सकती है। कोई मरीज किसी के परिवार का मुखिया होता है तो कोई मरीज किसी परिवार का इकलौता बेटा। हालांकि आयुष्मान योजना और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मिल रही बड़े पैमाने पर सहायता से पैसे को लेकर तनाव नहीं रह गया है फिर भी बीमार और उसके तीमारदार की अपनी समस्याएं होती हैं। उसके तनाव को समझा जा सकता है और ऐसे में जब किसी मरीज-तीमारदार के साथ मारपीट की घटना हो जाती है तब लोगों में खिन्नता का भाव पैदा होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक डॉक्टर की पहचान योग्यता, सेवा के साथ धैर्य से भी बननी चाहिए क्योंकि डॉक्टर का पेशेंस जवाब दे देगा तो पेशेंट की दिक्कत बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि प्यार के दो बोल से मरीज की स्थिति में बड़ा परिवर्तन आ सकता है, उसे नया जीवन मिल सकता है।
एक जिला-एक मेडिकल कॉलेज की तरफ तेजी से आगे बढ़ा यूपी सीएम योगी ने कहा कि एक दौर वह भी था जब गोरखपुर मंडल में एकमात्र बीआरडी मेडिकल कॉलेज ही था। बस्ती, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन मंडल में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं थे। जबकि आज कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बहराइच, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, आजमगढ़ आदि जिलों में मेडिकल कॉलेज बन गए हैं। महराजगंज, शामली और संभल में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज शुरू हो गए हैं, बलरामपुर और बलिया में भी मेडिकल कॉलेज बनने की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की लंबी श्रृंखला खड़ी हो रही है। यूपी एक जिला-एक मेडिकल कॉलेज की तरफ तेजी से आगे बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष यूपी में 10500 से अधिक एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश होने जा रहा है। इससे डॉक्टरों की कमी को पूरा करने में काफी मदद मिलेगी।
स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ होने के आ रहे सुखद परिणाम
सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने नए मेडिकल कॉलेज खोले तो वहीं पुराने मेडिकल कॉलेजों को बेहतरीन सुविधाओं, संसाधनों से आच्छादित किया। स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ होने के सुखद परिणाम आ रहे हैं। नेशनल हेल्थ सर्वे में 2011-14 तक प्रदेश में मातृ मृत्यु दर 285 थी जबकि आज यह घटकर 150 से 165 के बीच आ गई है। इसी तरह शिशु मृत्यु दर पहले 57 प्रति हजार थी जो अब घटकर 30 से 35 के बीच रह गई है। सीएम ने कहा कि हमें स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र को उत्कृष्ट बनाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना होगा। खुद को नए शोध और नई तकनीकी की जानकारी से अपडेट करते रहना होगा।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पतन से उत्थान तक का साक्षी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नई सुविधाओं का शुभारंभ करते हुए कुछ यूं भावुक हुए कि उन्होंने इसके बदहाल स्थिति से लेकर बदलाव तक की कहानी सबको याद दिला दी। उन्होंने कहा कि वह 30-35 वर्ष से बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पतन से लेकर उत्थान तक कि कहानी देखते रहे हैं। कभी मेडिकल कॉलेज की डिग्री व मान्यता पर खतरा मंडराता था तो प्रति वर्ष बड़े पैमाने पर बच्चों की मौत इंसेफेलाइटिस से होती थी। कभी कभी लगता था कि इसकी मान्यता अब गई कि तब गई। इंसेफेलाइटिस पूर्वी यूपी के लिए अभिशाप बनी हुई थी। बड़ी संख्या में मरीज भर्ती होते थे, कोई सुविधा नहीं थी। एक बेड पर चार बच्चे भर्ती रहते थे। पुरानी बिल्डिंग के थर्ड फ्लोर पर इंसेफेलाइटिस वार्ड में पंखा तक नहीं था। टॉयलेट चोक होने से फर्श पर पानी पसरा रहता था। भीषण गर्मी और बदबू से लोगों को चक्कर आने लगता था। 1998 में पहली बार सांसद बनने के बाद से ही उन्होंने राज्य से लेकर केंद्र सरकार के स्तर तक लड़ाई लड़ी। आज छह से सात साल में इस मेडिकल कॉलेज की पूरी तस्वीर ही बदल गई है। इंसेफेलाइटिस के इस साल सिर्फ चालीस मरीज भर्ती हुए और कैजुअल्टी एक भी नहीं है। अंतर विभागीय समन्वय और टीम वर्क से इंसेफेलाइटिस नियंत्रण एक मॉडल बना है जिसे हम देश-दुनिया के सामने रख सकते हैं।पीएम मोदी का जताया आभार.
अपने संबोधन के दौरान सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि पीएम मोदी ने इंसेफेलाइटिस के समाधान के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक दिया। महत्वपूर्ण जांच की सुविधा के लिए आईसीएमआर के रीजनल सेंटर की सौगात दी और गोरखपुर में 2016 में एम्स खोलने की स्वीकृति दी।
बीआरडी की प्रतिस्पर्धा एम्स से
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मरीजों से बातचीत का अपना अनुभव साझा करते हुए कहा जाता कि आसपास के जिलों में मेडिकल कॉलेज बन जाने के बाद भी उन जिलों, बिहार और नेपाल तक के मरीजों के मन में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रति विश्वास का भाव है। एम्स चिकित्सा क्षेत्र का एक बड़ा नाम है पर उससे भी बड़ी बात है एम्स होने के बावजूद बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मरीजों का आना। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बीआरडी की प्रतिस्पर्धा एम्स से है और इसके लिए यहां के डॉक्टरों को खुद को तैयार रखना होगा। इसके लिए संसाधनों का कोई अभाव नहीं होने दिया जाएगा।
युवाओं की ऊंची उड़ान में पंख लगाने को खड़ी है सरकार
मुख्यमंत्री ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में डिजिटल प्लेटफार्म के महत्व को समझाते हुए कहा कि डिजिटल तरीकों से सेवा देने के लिए कई महत्वपूर्ण संस्थानों से एमओयू किया जा सकता है। मेडिकल छात्रों को डिजिटली सक्षम बनाने के लिए उन्हें टैबलेट-स्मार्टफोन दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊंची उड़ान में पंख लगाने के लिए सरकार उनके साथ खड़ी है।
निरीक्षण कर सीएम ने जाना मरीजों का हाल, बाल मरीजों पर बरसाया स्नेह
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेडिकल कॉलेज में 500 बेडेड हॉस्पिटल, पीडियाट्रिक आईसीयू, बर्न यूनिट का निरीक्षण कर वहां भर्ती मरीजों का हाल जाना। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और फल वितरित करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बाल मरीजों को देखकर सीएम योगी काफी भावुक हो गए। उन्होंने आत्मीय अंदाज में उनसे बात की, चोट लगने के कारण और बीमारी के बारे में पूछा। बाल मरीजों पर उन्होंने खूब स्नेह बरसाया और फल के साथ उन्हें चॉकलेट देकर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेर दिया। सीएम योगी ने इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट लैब का भी भ्रमण कर वहां के डॉक्टरों से आपातकालीन इलाज के बारे में जानकारी ली।
एमबीबीएस व पैरामेडिकल के 483 छात्रों में टैबलेट-स्मार्टफोन का वितरण
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 483 एमबीबीएस और पैरामेडिकल छात्रों को टैबलेट-स्मार्टफोन का वितरण भी किया। इनमें से 15 छात्रों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों टैबलेट-स्मार्टफोन प्राप्त हुए। उल्लेखनीय है कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत गोरखपुर जिले में योजना के प्रारंभ वर्ष 2021-22 से अब तक 118938 छात्र-छात्राओं को टैबलेट-स्मार्टफोन वितरित किए जा चुके हैं जबकि 22125 टैबलेट के वितरण का कार्य महाविद्यालयों के माध्यम से जारी है।
इन सुविधाओं का सीएम ने किया शुभारंभ.
– 7 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से सीटी स्कैन मशीन
– जेनेटिक मेडिसिन की ओपीडी
– पीडियाट्रिक्स आर्थोपेडिक्स की ओपीडी
– मिल्क बैंक
– माइक्रोबायोलॉजी विभाग में सैम्पल कलेक्शन सेंटर
– पैथोलॉजी विभाग में फुली आटोमेटिक टिशु प्रोसेसर, फुली आटोमेटिक यूरिन एनालाइजर, 5 पार्ट सिमेक्स सीबीसी एनलाइजर तथा न्यू एडवांस टेक्नोलॉजी का हारमोन ट्यूमर मेकर डिडक्शन की एलाइनिटी मशीन की स्थापना
– आईएचसी पैनल के रेंज की वृद्धि का कार्य
इनका हुआ लोकार्पण
– 6 करोड़ 12 लाख 62 हजार रुपये की लागत से बर्न यूनिट की स्थापना
– 8 करोड़ 5 लाख 7 हजार रुपये की लागत से फार्मेसी कॉलेज का विस्तार निर्माण कार्य
– 2 करोड़ 67 लाख 79 हजार की लागत से नेशनल इमरजेन्सी लाइफ सपोर्ट लैब की स्थापना
– 11.25 लाख रुपये की लागत से लिथोट्रिप्सी मशीन
– 97 लाख 90 हजार रुपये की लागत से स्टेडियम की चहारदीवारी का निर्माण कार्य.
इस परियोजना का सीएम योगी ने किया शिलान्यास.
– 30 करोड़ 31 लाख 35 हजार रुपये की लागत से सुपर स्पेशिलिटी हास्पिटल में कार्यरत उपचारिकाओं हेतु 100 सीटेड छात्रावास का निर्माण कार्यमेडिक कॉलेज के लिए भुलाया नहीं जा सकता योगी जी का संघर्ष लोकार्पण, शिलान्यास व जनहित की कई सुविधाओं के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए विधायक महेंद्रपाल सिंह ने कहा कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज को बचाने और इसे बेहतर बनाने के लिए सांसद के रूप में योगी जी द्वारा किए गए संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने प्रदेश में उत्कृष्ट हो रहे हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की चर्चा करते हुए कहा कि सीएम योगी के विजन के अनुरूप वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज का मिशन प्रदेश के चिकित्सा क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विकास) संजय निषाद, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव,
विधायक विपिन सिंह, श्रीराम चौहान, राजेश त्रिपाठी, डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, सरवन निषाद, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, प्रमुख सचिव चिकित्सा पार्थसारथी सेन शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष दूबे, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल, भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।








