एतद् द्वारा समस्त सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि परीक्षा समिति की आकस्मिक बैठक दिनांक 01/08/2024 में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय इस प्रकार है, “समिति ने सर्वसम्मति से स्नातक पाठ्यक्रम के क्वालीफाईंग/नान-क्वालीफाईंग के माइनर को कैरिकुलर कोर्स में पंचम एवं षष्टम सेमेस्टर के प्रश्नपत्र PSY100 (Communication Skills and Personality Development) एवं HSC100 (Nutrition, Health and Hygine) के अनुत्तीर्ण छात्रों की विशेष परीक्षा कराये जाने हेतु सहर्ष सहमति प्रदान करते हुए पंचम एवं षष्टम सेमेस्टर के इसी ग्रुप के शेष प्रश्नपत्र FCA100, NCC100, NSS100, PHED100 एवं RR100 के भी ऐसे छात्र जो क्वालीफाई नही किये हैं, उनके लिए भी पोर्टल खुलवाकर नियमानुसार कार्यवाही कर अंक अपलोड करने हेतु अपनी सहमति प्रदान की गयी। समिति ने उक्त परीक्षा हेतु बैक पेपर के लिए पूर्व निर्धारित रूपये 500/- शुल्क के रूप में लिए जाने का निर्णय लिया.
उक्त के क्रम में विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के ऐसे छात्र/छात्राऐं जो पंचम एवं षष्टम सेमेस्टर 2023-24 की माइनर को कैरिकुलर परीक्षा में नानक्वालीफाइ हैं, उन्हे निर्धारित शुल्क जमा करते हुए विशेष परीक्षा में सम्मिलित होने का यह एक मात्र अन्तिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। अतः छात्र/छात्राओं से आपेक्षित है कि वे पोर्टल पर परीक्षा फार्म पूरित कर निर्धारित शुल्क जमा कर परीक्षा में सम्मिलित होंगे, अन्यथा की स्थिति में यदि कोई छात्र/छात्रा विशेष परीक्षा में सम्मिलित नही होते है तो उन्हे संगत सेमेस्टर की परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर दिया जायेगा।
विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर पोर्टल दिनांक 03/08/2024 से दिनांक 06/08/2024 तक खोला जा रहा है। विश्वविद्यालय एवं सभी सम्बद्ध महाविद्यालयों के ऐसे छात्र/छात्राओं को उपरोक्त वर्णित कैचो (07 कैच) में नान-क्वालीफाई है, वे पोर्टल पर जा कर अपना फार्म भर कर निर्धारित फीस जमा किया जाना समयान्तर्गत सुनिश्चित कर लें। यह व्यवस्था केवल उन्ही छात्र/छात्राओं को प्रदान किया गया है, जिनका परीक्षाफल सत्र 2023-24 में घोषित हुआ है तथा वे ही उक्त सन्दर्भित परीक्षा में बैठने हेतु अर्ह होंगे।
Category: उत्तर प्रदेश
-

एतद् द्वारा समस्त सम्बन्धित को सूचित किया जाता है
-

कुलपति के हाथों छात्रवृत्ति का चेक पाकर मेधावी हुए उत्साहित
विश्वविद्यालयों के 31 परास्नातक मेधावियों को मिली छात्रवृत्ति, चेक और प्रमाणपत्र पाकर खिले चेहरे
कुलपति के हाथों छात्रवृत्ति का चेक पाकर मेधावी हुए उत्साहित
शैक्षणिक सुविधाओं में आर्थिक सहयोग से विद्यार्थियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव : कुलपति
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के परास्नातक स्तर के विभिन्न विषयों के कुल 31 मेधावियों को कुलपति प्रो. पूनम टंडन के द्वारा स्वामी शिवानन्द मेमोरियल छात्रवृत्ति, श्रीमती शान्ति तिवारी मेमोरियल छात्रवृत्ति, पं. हरिहर प्रसाद दुबे मेमोरियल छात्रवृत्ति के लिए क्रमशः 6000, 14,500 एवं 16000 रुपए का चेक एवं प्रमाणपत्र प्रति छात्र प्रदान किया गया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में यह छात्रवृत्ति सत्र 2022-23 एवं 2023-24 के पीजी टॉपर्स को प्रदान की गई।
कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर प्रोत्साहित हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा* कि विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक सहयोग देकर समाज के लोग एक बड़ा योगदान कर सकते हैं। शिक्षा प्राप्त करने में दिए जाने वाले सहयोग से बड़ा कोई सामाजिक कार्य नहीं है। विद्यार्थियों की मदद से आत्मिक संतोष की भी प्राप्ति होती है। ज़रूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा में सहयोग के लिए नागरिकों और विश्वविद्यालय परिवार को आगे आना होगा। छात्रवृत्ति से बच्चों के जीवन में बड़ा परिवर्तन आता है। विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों को भी स्वैच्छिक आधार पर यथासंभव कुछ विद्यार्थियों को पुस्तक या वित्तीय सहायता प्रदान करने की पहल करनी चाहिए, जिससे उनके जीवन में बदलाव आ सके। समाज के लोगों से सहायता लेकर भी विद्यार्थियों को मदद दिलाई जा सकती है।
यहाँ यह बताना भी उल्लेखनीय है, कि *स्वामी शिवानन्द मेमोरियल छात्रवृत्ति सन् 2012 से प्रदान की जाती है जिसके अंतर्गत स्नातकोत्तर प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के हिन्दी, संस्कृत, प्राचीन इतिहास, शिक्षाशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, प्राणि विज्ञान, वाणिज्य एवं विधि के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दिया जाता है। यह फेलोशिप टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड के डिवाइन लाइफ सोसाइटी द्वारा दिया जाता है। रसायनशास्त्र विषय के स्नातकोत्तर प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के पिछले कोर्स एवं प्रवेश में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को श्रीमती शान्ति तिवारी मेमोरियल छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। यह छात्रवृत्ति पं. हरिहर प्रसाद दूबे फाउंडेशन ट्रस्ट बेतियाहाता द्वारा प्रदत्त है। वहीं पं. हरिहर प्रसाद दूबे मेमोरियल छात्रवृत्ति भौतिकी, गणित एवं प्राणि विज्ञान विषय के परास्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के टॉपर्स को दिया जाता है।
डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दूबे ने उक्त छात्रवृत्तियों की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी का स्वागत किया और छात्रवृत्ति प्राप्त विद्यार्थियों एवं उनके परिवार को शुभकामनाएँ दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ मनीष पाण्डेय ने किया।
कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो. शान्तनु रस्तोगी, वित्त अधिकारी, प्रो. कीर्तिपांडेय, प्रो श्री वर्धन पाठक, प्रो उमेश नाथ त्रिपाठी, प्रो रविशंकर सिंह , प्रो. रविकान्त उपाध्याय,, प्रो. दीपक त्यागी, प्रो विजय कुमार, प्रो. प्रज्ञा चतुर्वेदी, प्रो. अनिल द्विवेदी, प्रो. राजेश कुमार सिंह, डॉ महेंद्र सिंह, डॉ लक्ष्मी मिश्रा समेत कई शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थिति रहे।
आगामी सत्र से समाजशास्त्र और बायोटेक्नोलाजी के टॉपर्स को भी मिलेगी फेलोशिप, मेरियन फाउंडेशन भी देगा फेलोशिप विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में किए गए एमओयू (समझौता ज्ञापन) के आधार पर आगामी सत्र से समाजशास्त्र और बायोटेक्नोलाजी के परास्नातक विषय के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के प्रवेश एवं पिछली कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी छात्रवृत्ति मिलेगी। प्रभाशंकर पाण्डेय मेमोरियल छात्रवृत्ति परास्नातक समाजशास्त्र विषय के टॉपर्स और श्रीमती पुष्पा दूबे मेमोरियल छात्रवृत्ति बायोटेक्नोलाजी विषय के परास्नातक टॉपर्स को प्रदान की जायेगी। इसी के साथ द मेरियन फाउंडेशन फेलोशिप प्रोग्राम के अन्तर्गत बीए, बीकॉम एवं बीएससी की नव प्रवेशी छात्राओं को प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर फेलोशिप प्रदान की जायेगी। इसके लिए द मेरियन फाउंडेशन का विश्वविद्यालय के साथ एमओयू हो चुका है। यह फाउंडेशन विश्वविद्यालय की महिला बास्केटबॉल को भी वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है। -

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना
गोरखपुर। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत एमबीबीएस और पैरामेडिकल छात्रों को 483 टैबलेट स्मार्टफोन का वितरण और 55.43 करोड़ की 14 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण शुभारंभ शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा राधा दास मेडिकल कॉलेज से किया।
-

अयोध्या सामूहिक दुष्कर्म मामले में सांसद अवधेश प्रसाद का बयान आया.
अयोध्या सामूहिक दुष्कर्म मामले में सांसद अवधेश प्रसाद का बयान आया.
उन्होंने कहा “जहां तक इस घटना की बात है तो यह बेहद दर्दनाक और शर्मनाक है. इस घटना में शामिल सभी लोगों की जांच होनी चाहिए, सच्चाई का पता लगाना चाहिए और जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ पूरी ताकत से कार्रवाई होनी चाहिए…और जहां तक पीड़ित की बात है तो हमारी पार्टी पूरी तरह से पीड़ित के साथ खड़ी है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारतीय जनता पार्टी इस पर राजनीति कर रही है। मैं ऐसे लोगों से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि यह राजनीति का क्षण नहीं है… निर्दोषों को फंसाया नहीं जाना चाहिए और डीएनए परीक्षण कराया जाना चाहिए।’ उसकी (पीड़िता) आर्थिक रूप से भी मदद की जानी चाहिए… मैंने कभी भी किसी ऐसे व्यक्ति को अपने पास नहीं आने दिया जिसका अपराध से थोड़ा सा भी संबंध हो।’ -

गोपालगंज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
बिग ब्रेकिंग-गोपालगंज
गोपालगंज – गोपालगंज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। आठ करोड़ की चरस के साथ दो नशे के सौदागर गिरफ्तार। वाहन जांच के दौरान कुचायकोट थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बलथरी चेकपोस्ट के समीप की कार्रवाई। कार में तहखाना बनाकर नेपाल से दिल्ली भेजी जा रही थी नशे की खेप। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ में जुटी पुलिस। एसपी स्वर्ण प्रभात ने दी जानकारी। -

कसया तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस
बिग ब्रेकिंग कुशीनगर.
कसया तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते कुशीनगर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा। -

वैभव राय, सुजान सिंह व्यस्त हैं कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स व कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स की ‘भाड़े की दुल्हन’ की शूटिंग में
वैभव राय, सुजान सिंह व्यस्त हैं कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स व कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स की ‘भाड़े की दुल्हन’ की शूटिंग में कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स व कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स की दूसरी फ़िल्म ‘भाड़े की दुल्हन’ की शूटिंग में व्यस्त वैभव राय और सुजान सिंह
फ़िल्म एक्टर वैभव राय और बॉलीवुड अभिनेता सुजान सिंह एक साथ खूब धमाचौकड़ी मचाने वाले हैं। जी हाँ! कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स व कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स की दूसरी भोजपुरी फ़िल्म ‘भाड़े की दुल्हन’ की शूटिंग में वैभव राय और सुजान सिंह अति व्यस्त हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर में जोर शोर से की जा रही है। बिग लेबल पर बन रही यह फ़िल्म ‘भाड़े की दुल्हन’ फुल टू एंटरटेनिंग बन रही है, जोकि दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। इस फिल्म के निर्देशन की कमान फिल्म निर्देशक शिवजीत कुमार सिंह संभाल रहे हैं। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में ऋषभ कश्यप गोलू, शिल्पी राघवानी, वैभव राय, मंतोष सिंह, सुजान सिंह, माया यादव, बबलू खान, सुधा झा, रागिनी यादव, बबिता पासवान, अवनीश तिवारी, जूही पांडेय, अशोक गिरी, सचिन, विक्रांत, साहिल, दुर्गेश, अनु आदि अपने अभिनय का जलवा बिखेरेंगे। इस फिल्म के निर्माता गोविंद गिरी व नवीन कुमार पाठक हैं। सह निर्माता जीवा एंटरटेनमेंट (वैभव राय) हैं। फिल्म के डायरेक्टर शिवजीत कुमार सिंह हैं। लेखक मनोज प्रसाद गुप्ता, डीओपी सावन प्रजापति, डांस मास्टर सोनू प्रीतम, फाइट मास्टर दिनेश यादव, आर्ट डायरेक्टर संतोष सिंह सोमवंशी, प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज पांडेय, प्रोडक्शन मैनेजर धीरज गुप्ता, विनायक, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं।उल्लेखनीय है कि भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री कर चुकी कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स एंड कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग कर रही है। एक साल में 5 फिल्में बनाने का दावा पूर्ण होता नजर आ रहा है। इस फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस ने पहली फिल्म ‘हो हल्ला’ की शूटिंग अरविन्द अकेला कल्लू और काजल यादव के साथ पूरी है। वहीं अब दूसरी फिल्म ‘भाड़े की दुल्हन’ की शूटिंग ऋषभ कश्यप गोलू के साथ भव्य पैमाने पर शुरू कर दी है।
इस फिल्म को लेकर वैभव राय और सुजान सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि यह सम्पूर्ण पारिवारिक फ़िल्म बनाई जा रही है, ताकि उनका भरपूर मनोरंजन हो सके। इस फ़िल्म के निर्माता गोविंद गिरी और नवीन कुमार पाठक फ़िल्म इंडस्ट्री में सबको एक साथ जोड़ने और कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए आये हैं। उनका मुख्य उद्देश्य है अपने बैनर से भोजपुरी सिनेमा के लिए बेहतरीन से बेहतरीन फ़िल्म का निर्माण करते रहना। उनका पूरा फोकस अच्छी फिल्म बनाने के लिए अच्छी कहानी और अच्छी मेकिंग करना है। उम्मीद है कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री का सहयोग और प्यार उन्हें जरूर मिलेगा। -

सदर तहसील समाधान दिवस में 120 मामले आए 12 का किया गया निस्तारित
सदर तहसील समाधान दिवस में 120 मामले आए 12 का किया गया निस्तारित
पीड़ित पक्ष को न्याय संगत न्याय मिलना चाहिए खाना पूर्ति नहीं_ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
गोरखपुर। सदर तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस आयोजित किया गया आज 120 फरियादियों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी के पास बारी बारी से अपनी समस्याओं को बताया 12 मामलो का मौके पर निस्तारण किया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जमीनी विवाद मामले में लेखपाल और पुलिस की संयुक्त टीम तहसील दिवस समाप्त होने के बाद भेज कर मामले को निस्तारित करने का निर्देश दिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने संयुक्त टीम को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मौके पर पहुंचकर किसी प्रकार का खाना पूर्ति नहीं होना चाहिए पीड़ित पक्ष को न्याय संगत न्याय मिलना चाहिए अगर मौके पर मामले का निस्तारण नहीं हो सका है तो किन कारणों से निस्तारण नहीं हुआ उसका जवाब भी हमें एक हफ्ते के अंदर चाहिए जिससे हम उच्च अधिकारियों की टीम गठित कर फरियादियों के मामले का निस्तारण कर सकें आज तहसील दिवस में अधिकतर मामले जमीनी पारिवारिक विवाद के आए हुए थे अन्य पारिवारिक जमीनी विवाद का भी निस्तारित हो जाएंगे। शासन के निर्देश इस बार तहसील दिवस शनिवार की बजाय सोमवार को आयोजित किया गया शासन द्वारा निर्देश है की प्रत्येक महीने के पहले व तीसरे शनिवार को एक छत के नीचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारी गण तहसीलों में मौजूद रहकर आए हुए फरियादियों की समस्याओं का निराकरण करेंगे जिससे फरियादी को इधर-उधर अधिकारियों का चक्कर न लगाये। सदर तहसील में आने वाले हर फरियादियों से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर ने गंभीरता पूर्वक से उनके समस्याओं को सुन कर निस्तारण किया बचे हुए मामले का संयुक्त टीम से निराकरण करने का निर्देश दिया आज समाधान दिवस में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह तहसीलदार न्यायिक विकास कुमार नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पांडे नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान नायब तहसीलदार हिमांशु सिंह नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहे। -

काशी विश्वनाथ मंदिर में घूम रहे फर्जी दरोगा को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
वाराणसी
काशी विश्वनाथ मंदिर में घूम रहे फर्जी दरोगा को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पकड़े गए फर्जी पुलिस का नाम अभय सिंह है,जिसे वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
चौक पुलिस के द्वारा गिरफ्तार फर्जी दरोगा से पूछताछ की जा रही है।
काशी विश्वनाथ मन्दिर की तरफ से यह फर्जी दरोगा गुजर रहा था, जिसे देखकर पुलिस वालों को संदिग्ध लगा। -

अयोध्या आने वाले राम भक्तों के लिए खुशखबरी
लखनऊ : अयोध्या आने वाले राम भक्तों के लिए खुशखबरी
प्रदेश की योगी सरकार एक और सौगात देने की तैयारी
लखनऊ से अयोध्या के बीच हेलीकॉप्टर सेवा होगी शुरू
सेवा की शुरुआत करने की हरी झंडी मिल चुकी है.
सरयू होटल के निकट स्थित हेलीपैड पर तैयारी तेज.









