योगी सरकार ने गोरखपुर मंडल को बनाया चिकित्सा शिक्षा का हब
मंडल में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए एम्स और पांच मेडिकल कॉलेज
इस साल एमबीबीएस की 675 सीटों पर पढ़ाई होगी इस मंडल मे
एक ही साल में तीन नए मेडिकल कॉलेजों में कुल मिलाकर 300 एमबीबीएस सीटों का इजाफा
गोरखपुर, 2 अगस्त। जिस गोरखपुर मंडल में इलाज और चिकित्सा शिक्षा के लिए एकमात्र मेडिकल कॉलेज था, बीते सात साल में योगी सरकार ने उसे हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर और मेडिकल एजुकेशन का हब बना दिया है। इस मंडल में इस साल एमबीबीएस की 300 नई सीटों पर दाखिला शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही गोरखपुर मंडल में एमबीबीएस की 675 सीटों पर पढ़ाई शुरू हो जाएगी। सरकार के प्रयास से इस मंडल में सात साल में एमबीबीएस की करीब सात गुना सीटें बढ़ गई हैं।
सात साल पहले तक गोरखपुर को केंद्र मानकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के माथे पर बदहाली की पहचान चस्पा थी। चिकित्सा और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में तो और भी। गोरखपुर समेत आसपास के कई मंडलों, सीमाई बिहार और नेपाल तक के लोगों के इलाज के लिए उम्मीद की एकमात्र किरण बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर ही था। इस पूरे अंचल में एमबीबीएस की पढ़ाई का भी एकमात्र केंद्र यही था। अव्यवस्था के चलते बीआरडी मेडिकल कॉलेज खुद बीमार नजर आता था तो कई बार इसकी एएमबीबीएस की मान्यता पर तलवार लटकती रही। पर, सिर्फ सात साल में ही गोरखपुर मंडल चिकित्सा और चिकित्सा शिक्षा के लिहाज से रोल मॉडल बनता जा रहा है।
स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को लेकर अपने संसदीय कार्यकाल से ही बेहद संवेदनशील और रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूं तो पूरे प्रदेश में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और मेडिकल एजुकेशन की तस्वीर बदल दी है लेकिन गोरखपुर मंडल में आया बदलाव कभी-कभी अकल्पनीय लगता है। कभी एक मेडिकल कॉलेज वाले इस मंडल के चार जिलों में आज पांच मेडिकल कॉलेज हैं तो विश्व स्तरीय एम्स भी है। एक लंबे दौर तक यहां सिर्फ बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ही एमबीबीएस की सौ सीटों पर पढ़ाई होती थी। इसमें 125 सीटों की वृद्धि गोरखपुर में एम्स खुलने के साथ तथा 100 सीटों का इजाफा देवरिया में महर्षि देवरहा बाबा राज्य स्वायत्तशासी मेडिकल कॉलेज की स्थापना से हुई। मंडल में इस साल से तीन नए मेडिकल कॉलेजों में कुल 300 एमबीबीएस सीटों पर दाखिला और पढ़ाई शुरू होने जा रही है। इनमें कुशीनगर में राज्य स्वायत्तशासी मेडिकल कॉलेज को 100, महराजगंज में पीपीपी मॉडल पर संचालित केएमसी मेडिकल कॉलेज को 150 और निजी क्षेत्र के महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के अंतर्गत संचालित श्रीगोरक्षनाथ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर को एमबीबीएस की 50 सीटों के लिए मान्यता और लेटर ऑफ परमिशन नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) से प्राप्त हुआ है। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय को आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में बीएएमएस की सौ सीटों के लिए पहले से ही मान्यता प्राप्त है। गोरखपुर में इस साल के अंत तक राज्य के पहले आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य भी पूरा हो जाने की उम्मीद है। आयुष विश्वविद्यालय के पूर्णतः क्रियाशील होने के बाद आयुर्वेद, होम्योपैथ, यूनानी आदि चिकित्सा पद्धतियों से इलाज व इन पद्धतियों में शिक्षा का भी प्रसार और विस्तार होगा।
*गोरखपुर मंडल में मेडिकल एजुकेशनकी नवीनतम स्थिति*
कॉलेज एमबीबीएस सीट
बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर 150
एम्स गोरखपुर 125
देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया 100
श्रीगोरक्षनाथ मेडिकल कॉलेज गोरखपुर 50
राज्य स्वा. मेडिकल कॉलेज कुशीनगर 100
केएमसी मेडिकल कॉलेज महराजगंज 150
Category: उत्तर प्रदेश
-

योगी सरकार ने गोरखपुर मंडल को बनाया चिकित्सा शिक्षा का हब मंडल में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए एम्स और पांच मेडिकल कॉलेज
-

केरल और गोपालगंज पुलिस की संयुक्त छापेमारी। एक साईबर अपराधी गिरफ्तार।
गोपालगंज- केरल और गोपालगंज पुलिस की संयुक्त छापेमारी। एक साईबर अपराधी गिरफ्तार।नोएडा का रहने वाला है गिरफ्तार साइबर अपराधी संदीप तिवारी। एक करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का है मामला। *नगर थाना क्षेत्र के कमला राय कॉलेज रोड से हुई गिरफ्तारी।
-

पूर्व प्रबंधक के बेटे पर लगे गंभीर आरोप
देवरिया
पूर्व प्रबंधक के बेटे पर लगे गंभीर आरोप
स्कूल के शिक्षकों ने लगाए गंभीर आरोप
छात्राओं से अश्लील हरकत करने का आरोप
फीस में अवैध वसूली, दबंगई का भी आरोप
पूर्व प्रबंधक के बेटे हैं अर्जुन राव
अर्जुन की पत्नी स्कूल में है लिपिक
कभी नहीं आती स्कूल, घर बैठे लेती है वेतन
पत्नी का हस्ताक्षर करते हैं अर्जुन राव
अभिभावकों ने भी अर्जुन पर लगाए आरोप
शिक्षकों ने DM,SP से कार्रवाई की मांग की
गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज महुआ पाटन तरकुलवा का मामला -

व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सार्थक सेमिनार : लल्लन तिवारी
व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सार्थक सेमिनार : लल्लन तिवारी
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड द्वारा विपणन विकास सहायता एवं प्रचार प्रसार योजनान्तर्गत एक दिवसीय मंडल स्तरीय माटी कला सेमिनार एवं टूल किट्स प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन कंबल कारखाना खजनी गोरखपुर में मंगलवार को किया गया।
सेमिनार के तकनीकी सत्र को संबोधित करते हुए तकनीकी सत्र विशेषज्ञ मनोज कुमार ने कहा कि आधुनिक युग में कार्य को सुलभ बनाने हेतु बहुत सी मशीन आ गई है जिनके प्रयोग से अपने प्रोडक्ट की अच्छी क्वालिटी के साथ कम से कम समय में अधिक से अधिक उत्पाद में तैयार किया जा सकती है। श्री मनोज कुमार ने कहा कि माटी कला के कारीगरों के लिए जो भट्टी प्रयोग की जाती है वह वस्तुतः दो प्रकार की होती है। जिन्हे अप ड्राफ्ट और डाउन ड्राफ्ट भट्टी के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने कहा कि कारीगरों के लिए उत्तम भट्टी वही होती है जो स्थानीय रूप से सर्वसुलभ हो। जिससे सस्ती ईंधन आसानी से प्राप्त हो जाए।उन्होंने कहा कि छोटे स्तर पर कार्य करने पारंपरिक भट्टी का ही इसेमाल करना चाहिए।
सेमिनार के शिल्पकारी सत्र में विशेषज्ञ देवानंद गुप्त ने शिल्पकारों को नए नए गुण समझाए। उन्होंने अपने कहा कि
मृद् भांड नव पाषाण काल से चला आ रहा है किंतु आज वर्तमान समय में पूजा पाठ की सामग्री तक ही सीमित रह गया है। उन्होंने कहा कि कुछ शिल्पकार हैं जो दैनिक जीवन में प्रयोग आने वाली वस्तुओं का निर्माण कर रहे हैं। इन्हीं वस्तुओं का अधिक से अधिक उत्पादन करके अपने व्यवसाय में वृद्धि किया जा सकता है। उन्होंने मृद् भांड सामग्री,गृह निर्माण सामग्री,सजावटी सामग्री एवं मूर्ति खिलौना के निर्माण तथा इनमें आनी समस्याओं के निदान पर प्रकाश डाला। सेमिनार में व्यावसायिक सत्र को संबोधित करते हुए सत्र विशेषज्ञ अजय कुमार ने उत्पादों के बाजार में उतारने से लेकर व्यवसाय की सफलता तक के हर पहलू की चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिससे शिल्पकार समृद्ध हो। उन्होंने कहा की माटी कला के व्यावसायिक अवसरों की पहचान उत्पादों की बाजार में मांग उत्पादों की कीमत निर्धारण मार्केटिंग और ब्रांडिंग गुणवत्ता नियंत्रण पैकेजिंग और परिवहन बिक्री और वितरण प्रदर्शनियां और नवाचार पर सरकार जोर दे रही है जिससे शिल्पकारों के व्यवसाय में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न आए और व्यवसाय सुचारू रूप से चले।
इससे पूर्व सेमिनार का उद्घाटन तहसीलदार खजनी कृष्ण गोपाल त्रिपाठी एवं पूर्व विधायक पूर्व सदस्य उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड लल्लन तिवारी परिषेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी ए के पाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने कहा कि तकनीकी शिल्पकारी तथा व्यावसायिक सत्र में हिस्सा लेने वाले शिल्पकारों के विकास में यह सेमिनार मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने सेमिनार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।श्री त्रिपाठी ने सेमिनार के उपादेयता पर प्रकाश डाला और सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रतिभागियों को दी। सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक एवं पूर्व सदस्य उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड लल्लन तिवारी ने सेमिनार की सफलता के लिए आयोजको को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन शिल्पियों में उत्साह एवं ऊर्जा भरते है। उन्होंने कहा कि आज का यह सेमिनार हुनरमंद हाथों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। अतिथियों का स्वागत करते हुए परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी ए के पाल ने कहा उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड की योजनाओं से शिल्पकारों को अवगत कराया। शिल्पकारों को टूल किट्स एवं प्रमाण पत्र वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन नवीन पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में आर के यादव जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, राम कृष्ण श्रीवास्तव, प्रबंधक ग्रामोद्योग देवरिया, ध्यानचंद आचार्य मंडल यह प्रशिक्षण केंद्र खजनी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में के एम पांडेय, विजय गुप्ता, प्रमोद श्रीवास्तव, मुहम्मद आरिफ, शिवेंद्र सिंह,अरुणेश पांडेय सहित सैकड़ों शिल्पकार मौजूद रहे। -

एक बार फिर से वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय कुमार जी से मुलाकात किया
चौरी चौरा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी और अधिवक्ता अमरनाथ पासवान जी एक बार फिर से वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय कुमार जी से मुलाकात किया। इस अवसर उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विचारों का आदान प्रदान हुआ।
-

गोमती नगर क्षेत्र में बारिश के दौरान महिला से छेड़छाड़ और राहगीरों से बदसलूकी का मामला।
लखनऊ बड़ी अपडेट
गोमती नगर क्षेत्र में बारिश के दौरान महिला से छेड़छाड़ और राहगीरों से बदसलूकी का मामला।
मामले में पुलिस ने घटना में शामिल अन्य आरोपियों को किया गिरफ्तार।
कुल 12 लोगो को किया अभी तक गिरफ्तार।
गोमतीनगर के बड़ी जुगौली निवासी पवन यादव, सुनील कुमार बारी गिरफ्तार।
विनीतखंड निवासी मो. अरबाज, विराज साहू गिरफ्तार।
विनयखंड निवासी अर्जुन अग्रहरि, रतन गुप्ता, विज्ञानखंड निवासी अमन गुप्ता गिरफ्तार।
बाराबंकी के बदोसराय निवासी अनिल
कुमार और उन्नाव के अजगैन निवास प्रियांशु शर्मा गिरफ्तार।
, कल्याणपुर निवासी आशीष सिंह, विकास भंडारी, हजरतगंज के प्रयाग
नारायण रोड निवासी मनीष कुमार, अभिषेक तिवारी, गिरफ्तार।
गोमतीनगर विस्तार निवासी कृष्णकांत, खरगापुर निवासी जय किशन और अभिषेक कुमार गिरफ्तार।हैं। -

केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर से बड़ा बयान देते हुए कहा
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर से बड़ा बयान देते हुए कहा कि सरकार से बड़ा संगठन होता है पार्टी फोरम पर यही बात करेंगे विधानसभा सत्र में शामिल होने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा पार्टी फोरम पर यही बात होती है सरकार से बड़ा संगठन होता है इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हरिशंकर तिवारी की प्रतिमा लगाने के लिए बनाए जा रहे चबूतरे को शासन द्वारा रोकने पर कहा यह गोरखपुर का मामला है गोरखपुर वाले जवाब देंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर से संगठन को सरकार से बड़ा बढ़कर सियासी गर्मी तेज कर दी है
-

बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल की अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री
लखनऊ
बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल की अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने नजूल ज़मीन विधेयक का खुलेआम विरोध किया है और इसे वापस लेने की मांग की है।
अनुप्रिया इतने पर ही नहीं रुकी। उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नजूल जमीन विधेयक यूपी की बीजेपी सरकार पर भारी पड़ गया है।
बीजेपी के अपने विधायकों के विरोध के बीच विधानसभा से इसे पास करा लिया गया
लेकिन आज विधान परिषद में बीजेपी अध्यक्ष और एमएलसी भूपेंद्र चौधरी ने विधेयक का विरोध करके इसको सेलेक्ट कमेटी के पास भिजवा कर पास नहीं होने दिया।
फौरी तौर पर विधेयक फिलहाल रुक गया है लेकिन दो महीने में जब सिलेक्ट कमेटी रिपोर्ट देगी तो ये विधेयक फिर से आ सकता है। -

कुलपति प्रो पूनम टंडन ने विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित
कुलपति प्रो पूनम टंडन ने विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित
प्लेसमेंट ड्राइव में एलन कोचिंग, चेन्नई (दक्षिण क्षेत्र) द्वारा चयनित विद्यार्थियों से भेंट की।
इस अवसर पर प्लेसमेंट सेल, वनस्पति विज्ञान के अध्यक्ष व अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। -

किशोरियों और महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर, स्तन कैंसर एवं स्वास्थ प्रबंधन” विषयक कार्यशाला का आयोजन
किशोरियों और महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर, स्तन कैंसर एवं स्वास्थ प्रबंधन” विषयक कार्यशाला का आयोजन.
आज दिनांक 1.08.2024 को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में महिला अध्ययन केंद्र तथा मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यशाला जिसका विषय “किशोरियों और महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर, स्तन कैंसर एवं स्वास्थ प्रबंधन “ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को श्री भगवती प्रसाद शिक्षा स्मृति समिति,गोरखपुर तथा वी.एस फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित किया गया था।
इस कार्यशाला का आशय समाज में सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर के बढ़ते आकड़ों के प्रति जागरूकता तथा रोकथाम के लिए उपाय रहा। कार्यक्रम का प्रारंभ कार्यक्रम की अध्यक्ष एवं प्रेरणा स्रोत प्रो पूनम टंडन माननीय कुलपति दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया जिसमे वरिष्ठ महिला स्वास्थ विशेषज्ञ डॉ अमृता जयपुरिया (गोरखपुर), डॉ रीना श्रीवास्तवा (गोरखपुर) , तथा मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ से डॉ फराह अर्शद जी रहीं l इस कार्यक्रम की संयोजिका प्रो.दिव्या रानी सिंह , निदेशक -महिला अध्ययन केंद्र ने अतिथियों का परिचय , समस्त सम्मानित पधारे अतिथियों का स्वागत किया तथा मंच पर उपस्थित अतिथियों को उत्तरीय तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।सर्वाइकल कैंसर तथा स्तन कैंसर में स्वास्थ प्रबंध पर जागरूक करते हुए उपस्थित महिला स्वास्थ चिकित्सकों द्वारा व्याख्यान दिया गया l डॉ रीना श्रीवास्तव जी ने अपने व्याख्यान में बताया कि HPV वैक्सीन सभी 9_26 वर्ष की लड़कियों को लगवाना चाहिए l गोडसिल -9 वैक्सीन 9 तरह की स्ट्रेन से बचाता है l डॉ अमृता जयपुरिया जी ने भी एच. पी .वी. वायरस के बारे बारे में चर्चा की एवं बताया कि वैक्सीन के विषय में जागरुकता की काफी कमी है तथा वैक्सीन का महंगा होना भी कम टीकाकरण का एक मुख्य कारण है , और भारत में अभी एक प्रतिशत से भी कम लोगों में एचपीवी का टीकाकरण हुआ है जो अत्यंत चिंतनीय है l वही मैक्स अस्पताल लखनऊ से आई डॉ फराह जी ने ब्रेस्ट कैंसर के कारण टेस्ट तथा बचने के उपाय के बारे में बताया l उन्होंने कहा कि कम क्रियाशीलता , शारीरिक व्यायाम की कमी ,अस्वास्थकारी भोजन ,तथा तनाव इसका मुख्य कारण है l कार्यक्रम अध्यक्ष माननीय कुलपति प्रो पूनम टंडन ने कार्यक्रम की उपयोगिता तथा समाज के हर वर्ग तक जागरूकता फैलाने और एचपीवी टीकाकरण को गति प्रदान करने में विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को उल्लिखित किया साथ ही महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल का महिला स्वास्थ ख़ासकर सर्वाइकल कैंसर के बचाव के लिए टीकाकरण को कम से कम दाम में उपलब्ध करना और भारत में इस टीके के निर्माण को और गति देने जिससे सरकार इसे हर सरकारी अस्पताल में मुफ़्त में उपलब्ध करा सके के महामहिम के मंतव्य को स्पष्ट किया ।कार्यक्रम को सफल बनाने और सहयोग के लिए प्रो एस एस दास तथा संगीता मल्ल का विशेष योगदान रहा ।कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक ,छात्र ,एवं अन्य लोग के द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों का विस्तारपूर्वक चर्चा किए एवं इनसे जुड़े सभी तथ्यों को बताया एवं प्रश्नों का जवाब दियाl एवं इस कार्यक्रम में , प्रो नंदिता , प्रो सुधा यादव , प्रो अनुभूति दूबे ,प्रो राजवन्त राव ,प्रो उपेन्द्र नाथ त्रिपाठी ,श्रीमती पूजा रस्तोगी ,श्रीमती वंदना त्रिपाठी डॉ गीता सिंह,डॉ कुसुम रावत , डॉ अपरा त्रिपाठी, डॉ तूलिका मिश्रा प्रो अनुभूति दुबे, डॉ प्रीति , डॉ अनुपमा कौशिक , डॉ नीता सिंह , शोध छात्राएं , एवं छात्र छात्राएं भी उपस्थिति रहें l







