Category: उत्तर प्रदेश

  • ललित कला एवं संगीत विभाग में लोक चित्रकला विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला

    ललित कला एवं संगीत विभाग में लोक चित्रकला विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के ललित कला एवं संगीत विभाग में लोक चित्रकला विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे भारत के जानेमाने लोक चित्रकार प्रोफेसर राम शबद सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए । कार्यक्रम के आरम्भ में विभागाध्यक्ष प्रोफसर उषा सिंह ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया । प्रोफेसर शबद ने लोक कला की बारीकियों से छात्र, छात्राओं को अगवगत कराते हुए कहा कि हमारे देश की लोक कला कि परंपरा अत्यंत ही प्राचीन हैं लोक कला हमारे देश का गौरव रहा है । अपने जीवन की चित्रकला यात्रा को साझा करते हुए बताया कि लोक कला की प्रेरणा उन्हें मधुबनी कला से मिली । मधुबनी चित्रकला में उपयोग होने वाली छोटे-छोटे चिन्ह उनके महत्व, उनमें प्रयुक्त होने वाले रंग अत्यंत ही मनमोहक है । मधुबनी के साथ-साथ सांझी,मंडाना, चौका पूरना एवं उत्तर प्रदेश की अन्य लोक कलाओं का भी उनपर गहरा प्रभाव पड़ा। इन सभी लोक कलाओं का सम्मिश्न करते हुए उन्होंने अपनी नई कला शैली को विकसित किया। उन्होंने कहा कि कलाकार को अपनी शैली का विकास करना अत्यंत आवश्यक है जिससे कलाकार की अपनी पहचान बनती है । विभागाध्यक्ष प्रोफेसर उषा सिंह ने प्रोफेसर राम शबद जी का धन्यवाद देते हुए कहा कि लोक चित्रकला पर आधारित यह कार्यशाला छात्र-छात्राओं के लिए अत्यंत ही उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध होगा इससे निश्चित रूप से कला के विद्यार्थियों को लोक चित्रकला की बारीकियों को समझने और देखने का महत्वपूर्ण अवसर मिला है जिससे वह अपनी कला को और भी बेहतर बना सकते हैं । कार्यक्रम का संचालन डॉ गौरीशंकर चौहान ने किया। इस अवसर पर इस अवसर पर डॉ प्रदीप कुमार साहनी, डॉक्टर प्रदीप राजोरिया तथा शोध छात्र विष्णु देव शर्मा, देवानंद गुप्ता, प्रगति चौधरी, कीर्ति वर्मा, जैनेंद्र सिंह तथा अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

  • वर्कशॉप में ग्रामीण आर्थिक विकास की ओर बढ़ाया गया कदम

    वर्कशॉप में ग्रामीण आर्थिक विकास की ओर बढ़ाया गया कदम

    वर्कशॉप में ग्रामीण आर्थिक विकास की ओर बढ़ाया गया कदम
    गोरखपुर। *BAIF इंसिट्यूट फॉर सस्टेनेबल लाइवलीहुड एंड डेवलपमेंट* के संचालन में *L&T Finance* की *डिजिटल सखी परियोजना* का क्लस्टर लेवल वर्कशॉप के द्वारा विस्तार किया जा रहा है ।जिसमे मुख्य रूप से परियोजना की संक्षिप्त विवरण दिया गया, जिसमे डिजिटल सखी परियोजना के उद्देश्य एवम स्तम्भ बताए गए जिसके अंतर्गत इसमें डिजिटल वित्तीय साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, सरकारी योजना ( व्यक्तिगत एवम सामूहिक) दोनो तथा महिला उद्यमी का विकास ,महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता, पर्यावरण सुरक्षा, जीविकोपार्जन, शिक्षा का सामान अधिकार को लेकर प्रोजेक्ट मैनेजर अखिलेश्वर कुमार जी के द्वारा इस पर चर्चा किया गया ।
    इस कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर के अधिकारी BO, ADO, L&T Finance के ब्रांच मैनेजर, ब्लॉक मिशन मैनेजर,तथा baif हेड ऑफिस के सीनियर कार्यकर्ता (डीसी वर्मा जी ) प्रोजेक्ट मैनेजर अखिलेश्वर कुमार, प्रोजेक्ट एमआईएस,एवम गोला ब्लॉक के क्लस्टर कोऑर्डिनेटर अजीत मौर्या , उरुवा ब्लॉक के आशीष पाठक एवम 33 गांव के ग्राम प्रधान,पंचायत सहायक तथा 20 डीएस (अर्पिता,मंजू, उमा, सुनंदनी,सुनीता,अनामिका,सीखा, कु प्रियंका,अनु,खुशबू,शिवांगी,सोनमती,बिनु,नीलू,प्रियंका,तृप्ति,साधना,संध्या, प्रतिज्ञा,निक्की उपस्थित रही।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा की सभी ग्राम स्तरीय एवम विकासखंड स्तरीय लोगो में डिजिटल सखी परियोजना का प्रचार प्रसार हो जिससे इस परियोजना का क्रियान्वयन अनुशासित तरीके से सभी के साथ के आगे बढ़े ,साथ ही इस परियोजना के उद्देश्य एवम इसके स्तम्भ को लेकर उपस्थित जनों को जागरूक किया गया।

  • आज पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी,

    आज पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी,

    ब्रेकिंग न्यूज कुशीनगर
    आज पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह एवं समस्त क्षेत्राधिकारी के साथ शासन की जीरो टॉलरेन्स नीति के तहत जनपद में कानून व्यवस्था चुस्त -दुरुस्त रखने के संबंध में गोष्ठी कर दिये गये आवश्यक दिशा- निर्देश।

  • माफिया रमेश सिंह काका के सहयोगी की संपत्ति जप्त

    माफिया रमेश सिंह काका के सहयोगी की संपत्ति जप्त

    मऊ
    माफिया रमेश सिंह काका के सहयोगी की संपत्ति जप्त
    15 लाख कीमत की नई गाड़ी को पुलिस ने किया जप्त
    गैंगस्टर भैरव सिंह के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई
    भैरव सिंह मफ़िया रमेश सिंह का सहयोगी बताया गया
    सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे ने दी जानकारी
    बाइट…अंजनी कुमार पांडे .सीओ सिटी

  • विधानसभा में उठा स्व. हरिशंकर तिवारी की प्रतिमा के लिए चबूतरा तोड़ने का मुद्दा, माता प्रसाद पांडेय और शिवपाल ने कही ये बात

    विधानसभा में उठा स्व. हरिशंकर तिवारी की प्रतिमा के लिए चबूतरा तोड़ने का मुद्दा, माता प्रसाद पांडेय और शिवपाल ने कही ये बात

    विधानसभा में उठा स्व. हरिशंकर तिवारी की प्रतिमा के लिए चबूतरा तोड़ने का मुद्दा, माता प्रसाद पांडेय और शिवपाल ने कही ये बात लखनऊ. यूपी की राजनीति का बड़ा नाम रहे पंडित हरिशंकर तिवारी. उनकी पहचान बाहुबली नेता के रूप में भी होती थी, उत्तर प्रदेश के पांच मुख्यमंत्रीयों के कार्यकाल में इन्हें करीब 11 वर्षों तक लगातार कैबिनेट मंत्री होने का सौभाग्य प्राप्त था.पूर्व कैबिनेट मंत्री और राजनीति में बड़े चेहरे के रूप में शुमार पंडित हरिशंकर तिवारी के गांव टाडा में उनकी प्रतिमा के लिए बनाए गए चबूतरे को जिला प्रशासन ने बुलडोजर से धराशाई कर दिया।
    सियासत में स्व. हरिशंकर तिवारी की प्रतिमा के लिए बन रहे चबूतरे को तोड़ने का मुद्दा गरमाया रहा. `सोशल मीडिया साइट एक्स पर समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा, “अब तक भाजपा का बुलडोज़र दुकान-मकान पर चलता था, अब दिवंगतों के मान-सम्मान पर भी चलने लगा है. चिल्लूपार के सात बार विधायक रहे यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. श्री हरिशंकर तिवारी जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा के प्रस्तावित स्थापना स्थल को भाजपा सरकार द्वारा तुड़वा देना, बेहद आपत्तिजनक कृत्य है. प्रतिमा स्थापना स्थल का तत्काल पुनर्निर्माण हो, जिससे जयंती दिवस 5 अगस्त को प्रतिमा की ससम्मान स्थापना हो सके.”`
    अखिलेश यादव द्वारा पोस्ट किए जाने के बाद विधानसभा में भी नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और `सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने मुद्दा उठाया.शिवपाल यादव ने सत्र के चौथे दिन की शुरुआत होते ही इस मुद्दे को उठाया और कहा कि हरिशंकर तिवारी हमारे प्रेरणा स्रोत हैं. उन्होंने कहा कि इस मामले में समाजवादी पार्टी जांच की मांग` करती है.
    उधर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का भी बयान आया. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि `इसके लिए गोरखपुर वाले जानें.`   सपा ने गोरखपुर में पंडित हरिशंकर तिवारी की मूर्ति के लिए बन रहे फाउंडेशन को तोड़ने का मुद्दा उठाया. जिला प्रशासन ने फाउंडेशन पर बुलडोजर चलवा दिया था. इस पर सपा विधायकों ने विधानसभा में हंगामा किया.
    विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन शुरुआत होते ही माता प्रसाद पांडेय ने सबसे पहले यह मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान ने डीएम और एसडीएम को प्रस्ताव दिया और स्वीकृति मिल गई. चबूतरा मिला और गेट बन गया. अब उसे तोड़ दिया गया. इससे बहुत आक्रोश है. इस दौरान सपा `विधायकों ने नारे बाजी की और कहा कि तानाशाही नहीं चलेगी.`
    क्या है मामला?
    इस मुद्दे पर हंगामा बढ़ा तब स्पीकर सतीश महाना ने कहा कि मैं सरकार से क्या कहूं जब कोई नोटिस नहीं दी गई. सपा विधायक कमाल अख्तर ने भी सरकार से सवाल किए और कहा कि स्व. हरिशंकर तिवारी सात बार के विधायक रहे हैं और उनकी प्रतिमा के संदर्भ में ऐसा करना गलत है.
    जानकारी के अनुसार चिल्लूपार विधानसभा से सात बार विधायक है भूतपूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत हरिशंकर तिवारी के पैतृक गांव चिल्लूपार विधानसभा के बड़हलगंज टाड़ा में उनकी प्रतिमा लगने से प्रशासन और पुलिस ने रोका. मूर्ति लगाने के लिए बन रहे फाउंडेशन को जमींदोज किया. प्रशासन और पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. उधर, चिल्लूपार के पूर्व विधायक और हरिशंकर तिवारी के पुत्र सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने इसे खेदजनक बताते हुए ट्वीट कर निराशा व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि जिस सरकार में कल्याण सिंह के जमाने में उनके पिता मंत्री रहे हैं, आज इस सरकार के शासनाधीश द्वारा सत्ता के अहंकार में अपमान किया जा रहा है।उन्होंने लिखा, ” यह राजनैतिक अराजकता है .. प्रशासनिक गुंडई है ..या सत्ता का अहंकार .. नीचता निकृष्टता की पराकाष्ठा या व्यक्तिगत शत्रुता.. ब्राह्मण स्वाभिमान को चुनौती या समूची इन्सानियत की हत्या .. यह निर्णय समय पर चिल्लूपार विधान सभा के लोग तो करेंगे ही देश और प्रदेश के निवासियों को भी करना है !”
    उन्होंने आगे लिखा, “वस्तुत: हो यह रहा है कि लगातार चिल्लूपार से सात बार विधायक और सन 1996 से 2007 तक उत्तर प्रदेश की भिन्न भिन्न सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे सम्मान व स्वाभिमान के प्रतीक स्व. पण्डित हरि शंकर तिवारी जी के जन्म दिवस 5 अगस्त को उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित करने का मन बनाकर मेरे गांव टाड़ा के ग्रामप्रधान और ग्राम प्रबंध समिति के लोगों ने गांव के मुख्य द्वार का नामकरण उनके नाम पर करने और वहीं बगल में उनकी प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया ..विधिक रूप से प्रस्ताव बनाकर उसे स्वीकृति हेतु उपजिलाधिकारी तहसील गोला को प्रेषित किया और अपनी तैयारी में लग गए ..स्व.पंडित हरिशंकर तिवारी के कद पद प्रतिष्ठा सम्मान के अनुरूप उन्हे अपनी श्रद्धांजलि देने हेतु ग्राम वासियों के अतिरिक्त अन्य कई सारे वरिष्ठ नेताओं पूर्व मंत्रियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति होनी है सो स्वाभाविक रूप से इस आयोजन को एक भव्य स्वरूप देने की तैयारी चल रही थी कि अचानक आज दिनांक 31 जुलाई को मूर्ति स्थापना हेतु निर्मित चबूतरे को ढहाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल के साथ बुल्डोजर वाली सरकार बुल्डोजर के साथ पहुंची और निर्मित चबूतरे को ढहा दिया गया… !
    इस मामले में जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने कहा कि टांडा गांव में नवीन परती की जमीन पर चबूतरा बनाए जाने की शिकायत तहसील प्रशासन को मिली थी. इस मामले में प्रधान को चबूतरा न बनाने को कहा गया था, लेकिन प्रधान द्वारा ऐसा नहीं किया गया. इसके बाद तहसील प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की गई है. ग्राम प्रधान दयाशंकर तिवारी ने कहा कि गांव के प्रवेश द्वार के बगल में नवीन परती की भूमि पर पूर्व मंत्री की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धांजलि देने के लिए, डुगडुगी पिटवाकर सर्वसम्मत से ग्राम सभा का प्रस्ताव पारित किया गया था. जिसे एसडीएम गोला को अनुमति प्रदान करने के लिए प्रस्ताव भी दिया गया था, लेकिन अनुमति क्यों नहीं मिल रही थी. ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से पहले कोई नोटिस भी नहीं दिया गया. यह कार्रवाई गलत है.
    इस मामले में गोला तहसील के एसडीएम राजू कुमार ने कहा कि राजस्व जांच में अवैध निर्माण की पुष्टि होने के बाद एक सप्ताह पहले ग्राम प्रधान से चबूतरा हटवाने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने न तो काम रोका और नहीं निर्माण हटवाया. जिस पर कार्रवाई की गई है. इस मामले में उन्होंने बताया कि टांडा गांव के राजा वशिष्ठ तिवारी के द्वारा शिकायत की गई थी, जिसमें बताया गया था कि ग्राम सभा के प्रधान और ग्राम वासियों के द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर मूर्ति स्थापित करने के उद्देश्य से चबूतरे का निर्माण कराया जा रहा है. ग्राम समाज की भूमि पर कोई भी निर्माण करने के लिए नियमानुसार पहले प्रस्ताव होता है, जिसके अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी. बुधवार को उप जिलाधिकारी, सीओ रत्नेश्वर सिंह मौके पहुंचे. इस दौरान उन्हें ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ा. हरिशंकर तिवारी की जयंती (5 अगस्त) पर बड़ा आयोजन होना है।

  • विधानसभा में उठा हरिशंकर तिवारी का मुद्दा

    विधानसभा में उठा हरिशंकर तिवारी का मुद्दा

    लखनऊ
    विधानसभा में उठा हरिशंकर तिवारी का मुद्दा
    शिवपाल यादव ने उठाया हरिशंकर तिवारी का मुद्दा
    गोरखपुर में मूर्ति के लिए बन रहा फाउंडेशन तोड़ा गया था
    जिला प्रशासन ने फाउंडेशन पर बुलडोजर चलवा दिया था
    सपा विधायकों ने विधानसभा में हंगामा किया.

  • प्लेसमेंट सेल ने एलन कोचिंग, चेन्नई (दक्षिण क्षेत्र) के सहयोग से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया।

    प्लेसमेंट सेल ने एलन कोचिंग, चेन्नई (दक्षिण क्षेत्र) के सहयोग से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया।

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल ने एलन कोचिंग, चेन्नई (दक्षिण क्षेत्र) के सहयोग से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया।
    प्लेसमेंट ड्राइव में वनस्पति विज्ञान, प्राणि विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान, भौतिकी और रसायन विज्ञान के कुल 58 विद्यार्थियों ने भाग लिया। पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसके बाद छात्रों द्वारा अपने चुने हुए विषयों पर प्रेजेंटेशन किया गया और अंत में एलन समूहों के प्रबंधक द्वारा व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया गया।
    एलन समूह छात्रों का चयन कर उन्हें 2 साल के लिए प्रशिक्षित करेंगे, और फिर तीसरे वर्ष में उन्हें उच्च वेतन पर अध्यापन कार्य में लेंगे।
    प्लेसमेंट ड्राइव में गोरखपुर विश्वविद्यालय के आठ विद्यार्थियों का चयन एलन ग्रुप द्वारा किया गया। ये सारे ही विद्यार्थी वनस्पति विज्ञान विभाग से चयनित किए गए हैं। इन विद्यार्थियों को 3.6 लाख रुपया प्रति वर्ष देने के साथ ही एक ट्रेनी के रूप में रखा जाएगा। उसके बाद उनको कम से कम 22 लाख सालाना की सैलरी पर नियुक्त किया जाएगा ।
    एलन ग्रुप में क़रीब 150 शिक्षकों को इस समय एक करोड़ से ज़्यादा की सैलरी दी जा रही है और न्यूनतम सैलरी 30 लाख रुपये के क़रीब है ।
    विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो पूनम टंडन की विशेष पहल के रूप में इस प्लेसमेंट ड्राइव को देखा जा रहा है।
    पूरी ड्राइव में प्लेसमेंट सेल के समन्वयक प्रो आलोक गोयल, वनस्पति विज्ञान के अध्यक्ष प्रो अनिल कुमार द्विवेदी के सफल नेतृत्व तथा कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. तूलिका मिश्रा और डॉ राकेश पांडेय, डॉ सुरेंद्र गुप्ता तथा डॉ राजू गुप्ता ने विशेष रूप से विद्यार्थियों को प्रेरित किया। विद्यार्थियों को इस चयन पर प्लेसमेंट सेल तथा सभी शिक्षक गण विशेष रूप से आल्हादित है।

  • ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने पोल खोलो

    ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने पोल खोलो

    1. ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने पोल खोलो अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों की मांग पर चौरी-चौरा विधानसभा के ब्रह्मपुर ब्लॉक के दुबौली ग्राम पंचायत में बने ग्रामीण स्टेडियम का दौरा किया जिसका लोकार्पण 9 अप्रैल 2023 को मुख्यमंत्री के द्वारा हो चुका है.
      काली शंकर ने बताया कि कार्यदाई संस्था यूपी प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन के द्वारा लगभग 5 करोड़ रुपए से बने इस ग्रामीण स्टेडियम तक पहुंचाने के लिए अभी कोई सड़क भी नहीं बनी है, केवल एक कच्ची रोड है जो टूटी हुई है. इस ग्रामीण स्टेडियम का लोकार्पण हुए अभी 1 साल हुआ है और अभी से ही इसके सीमेंट उखड़ने लगे हैं तथा सीलन का भी प्रकोप हो चुका है. मौके पर कोई प्रशिक्षक नहीं था केवल एक गार्ड के भरोसे स्टेडियम को छोड़ दिया गया है.
      काली शंकर ने बताया कि उन्होंने जिला युवा कल्याण अधिकारी से तत्काल वार्ता कर समस्या से अवगत कराते हुए सड़क निर्माण और जो टूट है उसको ठीक करने के लिए और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वार्ता किया जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द इस संबंध में कार्यवाही की जाएगी.
      काली शंकर ने कहां की हम सरकार एवं जिम्मेदार अधिकारियों से मांग करते हैं कि इस ग्रामीण स्टेडियम तक पहुंचने के लिए जल्द से जल्द पक्की रोड का निर्माण किया जाए तथा जो घटिया निर्माण हुआ है उसकी जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के ऊपर कारवाई की जाए एवं इस स्टेडियम का प्रचार प्रसार कर युवाओं को आकर्षित किया जाए तथा व्यवस्था बेहतर बनाकर प्रशिक्षक की उपस्थिति नियमित की जाए
  • नवागत पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में सुनी गयी जनता की समस्याएं.

    नवागत पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में सुनी गयी जनता की समस्याएं.

    नवागत पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में सुनी गयी जनता की समस्याएं.
    निस्तारण हेतु सम्बन्धित को मिले निर्देश
    कुशीनगर । गुरुवार को *पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा* पुलिस कार्यालय में जनता की समस्याओं को सुना गया तथा गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

  • लखनऊ के गोमतीनगर में कल बारिश के बाद हुई घटना में शासन की बड़ी कार्रवाई।

    लखनऊ के गोमतीनगर में कल बारिश के बाद हुई घटना में शासन की बड़ी कार्रवाई।

    लखनऊ के गोमतीनगर में कल बारिश के बाद हुई घटना में शासन की बड़ी कार्रवाई। DCP, ADCP और ACP हटाये गए
    गोमतीनगर SHO दीपक पांडेय, चौकी इंचार्ज समेत चौकी के सभी पुलिसवाले सस्पेंड किए गए।
    इन्हें हटाए गया
    1- DCP प्रबल प्रताप सिंह
    2- ADCP अमित कुमावत
    3- ACP अंशु जैन
    ये हुए सस्पेंड
    1- इंस्पेक्टर गोमतीनगर दीपक कुमार पांडेय
    2- चौकी इंचार्ज दरोगा ऋषि विवेक
    3- दरोगा कपिल कुमार
    4- सिपाही धर्मवीर
    5- सिपाही वीरेंद्र कुमार