Category: उत्तर प्रदेश

  • अक्षया फाउंडेशन के तत्वाधान में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

    अक्षया फाउंडेशन के तत्वाधान में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

    अक्षया फाउंडेशन के तत्वाधान में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
    कृष्णदेव सिंह निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उरूवा बजार, गोरखपुर में अक्षया फाउंडेशन के तत्वावधान में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण हेतु सप्तदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम में मुख्या वक्ता नीरज कुमार पाण्डेय, निदेशक, अक्षया फाउंडेशन ने  आपदा प्रबंधन पर बोलते हुए कहा की आपदा प्रबंधन में कुछ प्राकृतिक आपदाओं की भविष्यवाणी करना और किसी भी मानव निर्मित संभावना के लिए सतर्क रहना शामिल है। प्रबंधन इकाई अभाव और कमी के समय में आवश्यक वस्तुओं का भंडारण करती है। इसमें आम लोगों को उन परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षण देना भी शामिल है जब मदद पहुंचने में समय लगता है। भारत में सीआरपीएफ लोगों को आपदा प्रबंधन के बारे में शिक्षित करने के लिए समय-समय पर ऐसे अभियान आयोजित करता है।

    आपदा प्रबंधन की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक है मानवीय, प्राकृतिक, आर्थिक और शारीरिक नुकसान को इस हद तक कम करना कि घटना से उभरना और जीवन की गति को वापस पहले जैसी करना काफी हद तक संभव हो सके। लेकिन, ऐसी आपदाओं को रोकना सिर्फ़ सरकार की ज़िम्मेदारी नहीं है, बल्कि हमारी भी ज़िम्मेदारी है कि हम ऐसी किसी भी गतिविधि के खिलाफ़ कदम उठाएँ जिससे मानव प्रजाति को संभावित खतरा हो सकता है।
    बाढ़ का उदाहरण देते हुए नीरज पाण्डेय ने कहा की बाढ़ को पूरी तरह से रोका नहीं जा सकता, क्योंकि इसका मतलब होगा बारिश और तूफान को रोकना। हालांकि, बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जा सकता है। ऐसे मानव निर्मित सुरक्षा उपायों में तटबंध, तटबंध और बांध शामिल हैं।
    कार्यक्रम का संचालन बृजेश कुमार ने ,आभार ज्ञापन प्रशांत कुमार,प्रबंधक, कृष्णदेव सिंह निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने किया। इस अवसर पर संजय गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, कृष्णमोहन सिंह, विवेकानंद मौर्या, अश्वनी सिंह,अनादि सिंह अरुण कुमार सिंह सहित संस्था के विद्यार्थी मौजूद रहें।
    ये बांते आलोक कुमार मल्ल प्रभारी सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने बताई।

  • देवरिया सूचना विभाग में तैनात ओंकार पांडेय हुए सेवानिवृत

    देवरिया सूचना विभाग में तैनात ओंकार पांडेय हुए सेवानिवृत

    देवरिया सूचना विभाग में तैनात ओंकार पांडेय हुए सेवानिवृत इस मौके पर पत्रकार एकता समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विश्वामित्र मिश्र ने श्री पांडेय को अनंत शुभकामनाएं दी और उनके सेवाकाल की हृदय से प्रशंसा की कहा कि ओंकार नाथ पांडेय जब से देवरिया में आये पत्रकारों को अपने से अलग नहीं होने दिया सभी को साथ लेकर चलने का कार्य किया हम उनके कार्य शैली को कभी भूल नहीं पाएंगे। वहीं जनपद इकाई के जिला प्रभारी अनवर अंसारी ने भी उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी और उनके ईमानदार छवि की प्रशंसा की उन्होंने कहाकि श्री पांडेय कभी एहसास नहीं होने दिये की वे एक मात्र सरकारी सेवक हैं बल्कि अभिभावक के रूप में उन्होंने अपने आपको प्रस्तुत किया उनकी यह नेक कार्यशैली हमारे बीच आजीवन जीवित रहेंगी। इस दौरान पत्रकार एकता समन्वय समिति के तमाम पदाधिकारी व सदस्यगण ने उन्हें शुभकामनाएं दी और स्वास्थ्य रहने का प्रार्थना किया।

  • यूपी विधानसभा में नजूल भूमि विधेयक को लेकर भाजपा विधायक ने ही अपनी सरकार का विरोध किया

    यूपी विधानसभा में नजूल भूमि विधेयक को लेकर भाजपा विधायक ने ही अपनी सरकार का विरोध किया

    लखनऊ
    यूपी विधानसभा में नजूल भूमि विधेयक को लेकर भाजपा विधायक ने ही अपनी सरकार का विरोध किया
    मोदी जी आवास देकर लोगों को बसा रहे हैं आप उनके घर गिरा देंगे
    भाजपा विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी ने नजूल भूमि विधेयक को लेकर अपनी ही सरकार पर सवाल उठा दिए
    संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने जब उन्हें टोंका तो विपक्ष ने भी बयानबाजी की
    वाजपेयी ने कहा कि आजादी के 75 साल पहले से सौ-सौ वर्षों से लोग यहां रह रहे हैं
    पीएम मोदी लोगों को आवास देकर बसा रहे हैं आप उनके घर गिरा देंगे
    नजूल भूमि पर पहले से रह रहे हैं उसको फ्री होल्ड किया जाए
    राजा भैया और सिद्धार्थ नाथ सिंह के घर के आसपास 100 मीटर के दायरे में लोग रहते हैं,

    अधिकारियों ने गलत फीडबैक दिया है ।

  • एक बार फिर उत्तर प्रदेश की राजनीति में गूंजेगा विकास दुबे का नाम

    एक बार फिर उत्तर प्रदेश की राजनीति में गूंजेगा विकास दुबे का नाम

    ब्रेकिंग यूपी.
    एक बार फिर उत्तर प्रदेश की राजनीति में गूंजेगा विकास दुबे का नाम   विकास दुबे के एनकाउंटर से संबंधित शशिकांत आयोग की जांच रिपोर्ट विधानसभा मे पेश की जाऐगी
    न्यायिक आयोग ने पूरी की जांच आज सदन में पेश होगी विकास दुबे के एनकाउंटर से संबंधित रिपोर्ट.
    आज विकास दुबे के एनकाउंटर की रिपोर्ट आने के बाद सदन में हो सकता है हंगामा
    वर्ष 2021 में मजिस्ट्रेटी जांच रिपोर्ट विधानसभा में पेश की गई थी मजिस्ट्रेटी की जांच में पुलिस कर्मियों को मिल चुकी है क्लीन चिट अब शशिकांत आयोग की रिपोर्ट पर सबकी निगाहें
    10 जुलाई वर्ष 2020 में पुलिस मुठभेड़ में हुई थी गैंगस्टर विकास दुबे की मौत
    आज विधानसभा में पेश होगी विकास दुबे की एनकाउंटर में हुई मौत की शशिकांत आयोग के द्वारा तैयार की गई जांच रिपोर्ट.
    शशिकांत आयोग ने की है गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर की न्यायिक जांच

  • चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र की जनता जनार्दन से अपील

    चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र की जनता जनार्दन से अपील

    चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र की जनता जनार्दन से अपील.
    चौरी-चौरा क्षेत्र में यदि किसी भी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों से इलाज कराने के नाम पर गलत तरीके से पैसा मांगा जा रहा हो या दवा होते हुए भी बाहर से दवा लेने के लिए कहा जाए तो तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों को सूचित करें.
    यदि आपकी जनसुनवाई न हो तो हमें या हमारे किसी भी ओबीसी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी को सीधे तौर पर कॉल कर सकते हैं.
    हम ओबीसी पार्टी के पोल खोलो अभियान के अंतर्गत मामले को सरकार, उच्च अधिकारियों और मीडिया तक ले जाएंगे और आपकी समस्या का समाधान कराने का प्रयास करते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करेंगे.
    जनता की समस्याओं के समाधान में ओबीसी पार्टी मैदान में

  • मुख्यमंत्री आवास के बाहर पार्क रोड पर भरा जबरदस्त पानी

    मुख्यमंत्री आवास के बाहर पार्क रोड पर भरा जबरदस्त पानी

    लखनऊ
    मुख्यमंत्री आवास के बाहर पार्क रोड पर भरा जबरदस्त पानी
    सिविल अस्पताल रोड पर हुआ जलभराव
    जलभराव से गाडियां हुईं बंद पैदल घसीट रहे लोग

  • प्रेमिका से बात करते-करते युवक ने कनपटी पर तमंचा से मार ली गोली

    प्रेमिका से बात करते-करते युवक ने कनपटी पर तमंचा से मार ली गोली

    1. प्रेमिका से बात करते-करते युवक ने कनपटी पर तमंचा से मार ली गोली
      गोरखपुर । प्रेमिका की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने सुसाइड कर लिया। कार में बैठकर उसने महिला को वीडियो कॉल किया। फिर कनपटी पर तमंचा रखकर गोली चला दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
      घटना मंगलवार देर रात की गुलरिहा के सरैया पेट्रोल पंप के पास की है। गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग तुरंत गाड़ी के पास पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गाड़ी से शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस को कार से तमंचा भी मिला है
      शाहपुर के खजांची चौक का अखिलेश शर्मा उर्फ छोटू (23) एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। वह 2 बेटियों का पिता था। परिजनों ने कहा- महिला की 3 शादी कर चुकी है। अब उसने अखिलेश को अपने जाल में फंसाया था। रुपयों के लिए अखिलेश को ब्लैकमेल कर रही थी। इसी से तंग आकर उसने सुसाइड कर लिया है।
      परिजनों का कहना है कि महिला खुद को अखिलेश की पत्नी बताती थी।
      महिला ने बना लिए थे वीडियो
      पुलिस का कहना है कि अखिलेश की कुछ समय पहले खजनी की महिला से जान पहचान हुई थी। इस बीच दोनों के संबंध गहरे हो गए और महिला ने अखिलेश का वीडियो बना लिया। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगी। पिछले कुछ समय से यवक काफी परेशान चल रहा था।
      महिला ने पहले भी 3 युवकों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल किया था। अखिलेश चौथा युवक था, जो उसकी जाल में फंसा था। तंग आकर उसने मंगलवार की देर रात महिला को कॉल किया। पहले दोनों में जमकर बहस हुई, फिर अखिलेश ने खुद को गोली मार ली।
      अखिलेश के परिवार वाले इस घटना से सदमे में हैं। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और दोषी महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब महिला की क्राइम हिस्ट्री खंगाल रही है।
      पड़ोसियों का कहना है कि अखिलेश एक सीधा-सादा और मेहनती युवक था। उसकी अचानक आत्महत्या ने सभी को हैरान कर दिया। हालांकि पिछले कुछ समय से वह बीमार चल रहा था। कॉलोनी के लोगों ने उसे कई बार परेशान देखा था, लेकिन उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा।
  • नगर आयुक्त श्री गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा महानगर में गोरखपुर क्लब के पास बना रहे पहले सीनियर सिटिजन केयर सेंटर

    नगर आयुक्त श्री गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा महानगर में गोरखपुर क्लब के पास बना रहे पहले सीनियर सिटिजन केयर सेंटर

    नगर आयुक्त श्री गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा महानगर में गोरखपुर क्लब के पास बना रहे पहले सीनियर सिटिजन केयर सेंटर का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता एवं श्री सत्यांशु आर्किटेक्चर उपस्थित थे श्री सत्यांशु द्वारा सीनियर सिटीजन केयर सेंटर बिल्डिंग के बारे में नगर आयुक्त को जानकारी दी गई इसमें सीनियर सिटीजन व नागरिकों के लिए हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी इसमें एक फ्लोर पर जोनल ऑफिस/शहरी सुविधा केंद्र बनाया जाएगा सीनियर सिटीजन केयर सेंटर दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा जिसका हैंडोवर नगर निगम द्वारा दिसंबर में लिया जाएगा केयर सेंटर में सीनियर सिटीजन के लिए खेल रूम जिम रूम योगा रूम मेडिकल रूम सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी बिल्डिंग में इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन के लिए मुख्य अभियंता को निर्देश दिया गया सिटीजन कैंपस कैंपस को पूर्ण रूप से हरा भरा रखने हेतु बृहद स्तर पर विचारों पर कराया जाएगा नगर आयोग द्वारा प्रत्येक तल का निरीक्षण किया गया एवं निर्माण से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए सीनियर सिटीजन केयर सेंटर बनने से महानगर के लोगों को बहुत सी सुविधाओं का लाभ एक ही बिल्डिंग में दिया जाएगा

  • डिप्टी CM बृजेश पाठक के आवास का किया घेराव स्वास्थ्य विभाग के संविदाकर्मीयों

    डिप्टी CM बृजेश पाठक के आवास का किया घेराव स्वास्थ्य विभाग के संविदाकर्मीयों

    लखनऊ
    ब्रेकिंग न्यूज़ — लखनऊ मे डिप्टी CM बृजेश पाठक के आवास का किया घेराव स्वास्थ्य विभाग के संविदाकर्मीयों ने किया घेराव Covid-19 के दौर पर भर्ती हुए संविदाकार्मियों ने किया घेराव अचानक नौकरी से बाहर निकाले गए स्वास्थ्य संविदाकार्मियों ने किया घेराव

  • इंस्पेक्टर,दारोगा समेत 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    इंस्पेक्टर,दारोगा समेत 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    आगरा
    इंस्पेक्टर,दारोगा समेत 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज.
    डकैती समेत कई गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
    इंस्पेक्टर उत्तम चंद्र,दारोगा राहुल कटियार पर केस दर्ज
    सिपाही सर्वेश कुमार समेत 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
    दबिश मारकर युवक को घर से जबरन उठाने का आरोप
    दबिश के दौरान लैपटॉप समेत कई चीजें ले गई पुलिस
    पुत्र को बार बार मुकदमों में फसाने का आरोप
    घर से उठाया,दूर गांव से दिखाई पुत्र की गिरफ्तारी-पीड़िता
    मामले में कोर्ट के आदेश पर हुआ मुकदमा दर्ज
    आगरा के जगदीशपुरा थाने में दर्ज हुआ मुकदमा