रैगिंग से परेशान जीएनएम नर्सिंग छात्रा ने की आत्महत्या
बाराबंकी। हिंद मेडिकल कॉलेज में पांच दिन पहले एक नर्सिंग की छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला था। परिजनों का आरोप है कि सीनियर की रैगिंग से परेशान होकर ही छात्रा ने आत्महत्या की। घटना से पहले उसने प्राचार्य से इसकी शिकायत भी की थी लेकिन उसकी शिकायत को अनसुना कर दिया था। मृतका के परिजनों की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस इस मामले में एक सीनियर छात्रा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है। छात्रा की मां गोमती देवी ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सलोनी जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्रा थी। जब वह प्रथम वर्ष में थी तब उसकी रूममेट सीनियर छात्रा वर्षा यादव थी। वह लगातार सलोनी को न केवल परेशान करती थी बल्कि उसकी रैगिंग भी करती थी। आरोप लगाया कि कमरे का माहौल भी बता रहा था कि उसकी मौत संदिग्ध हालत में हुई है। मृतका सलोनी ने मौत से पहले भी घर पर फोन करके अपनी परेशानी बताई थी।मृतका के परिजनों ने सबूत के तौर पर पुलिस को एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी दी है। इसमें बताया गया कि 26 जुलाई को परेशान सलोनी ने कॉलेज के प्राचार्य से मिलकर अपनी परेशानी भी बताई थी लेकिन उन्होंने उसकी परेशानी को अनसुना करते हुए यह कर जाने के लिए कहा कि पढ़ाई के दौरान यह सब चलता है।
Category: उत्तर प्रदेश
-
रैगिंग से परेशान जीएनएम नर्सिंग छात्रा ने की आत्महत्या
-

गोरखनाथ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार अभियुक्त के घर की 82 सीआरपीसी की करवाई
गोरखनाथ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार अभियुक्त के घर की 82 सीआरपीसी की करवाई
गोरखपुर/कमहरिया खुर्द थाना फरेंदा जनपद महराजगंज के निवासी केशव देव पुत्र सुखई जिसके विरुद्ध जनपद गोरखपुर के थाना गुलहरिया पर अपराध संख्या 22/24 धारा (23)1 गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मुकदमा दर्ज है जिसकी विवेचना गोरखनाथ थाना प्रभारी जीतेन्द्र
कुमार सिंह कर रहे है फरार अभियुक्त केशव देव काफ़ी दिनों से फरार चल रहा है न्यायालय विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट जनपद गोरखपुर द्वारा अभियुक्त की उपस्थिति हेतु उदघोषणा वारंट जारी किया गया है न्यायालय के आदेश पर गोरखनाथ पुलिस गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी गई, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया। गोरखनाथ थाना प्रभारी जीतेन्द्र कुमार सिंह ने फरार अभियुक्त केशव देव के घर पर धारा 82 सीआरपीसी का नोटिस चस्पा किया मोहल्ले में पुलिस ने डुंगडूगी बजवाकर फरार अभियुक्त की जानकारी मोहल्ले वालो को दी गयी गोरखनाथ पुलिस ने माइक से अनाउंस भी किया की अगर फरार अभियुक्त ने सरेंडर नहीं किया तो धारा 83 के तहत संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। -

प्रदेश में विद्युत सप्लाई को लेकर पावर कॉरपोरेशन से निर्देश जारी
लखनऊ
प्रदेश में विद्युत सप्लाई को लेकर पावर कॉरपोरेशन से निर्देश जारी
सीएम योगी के सख्त निर्देश के बाद बिजली सप्लाई को लेकर आदेश जारी
जिला मुख्यालय पर 24 घंटे लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश
तहसील स्तर पर 21 घंटे 30 मिनट होगी बिजली सप्लाई
ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली सप्लाई के निर्देश
विद्युत सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए तत्काल फाल्ट ठीक करने के निर्देश
विद्युत फाल्ट होने पर कटी बिजली को अतिरिक्त सप्लाई देकर करना होगा पूरी
यूपीपीसीएल चेयरमैन आशीष गोयल ने प्रदेश के सभी डिस्काम को जारी किया निर्देश
पूर्वांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल, पश्चिमांचल, केस्को को निर्देश जारी
जनप्रतिनिधियों के पत्रों पर पॉवर कारपोरेशन एक्शन में -

सत्र 2024-25 हेतु समस्त नये प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है
सत्र 2024-25 हेतु समस्त नये प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि जिन अभ्यर्थियों ने एम.ए. अर्थशास्त्र प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश हेतु आवेदन किया था तथा प्रवेश शुल्क जमा कर दिया है, वे समस्त अभ्यर्थी हाईस्कूल से लेकर स्नातक तक के समस्त अंकपत्र, प्रमाण पत्र, जाति एवं अधिभार (वेटेज) प्रमाण पत्र इत्यादि की मूल प्रतियां एवं सभी की एक-एक छायाप्रति के साथ प्रवेश हेतु अर्थशास्त्र विभाग में दिनांक 01.08.2024 को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2:00 बजे तक उपस्थित हों।
प्रो. संदीप कुमार अध्यक्ष, अर्थशास्त्र विभग -

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर में सत्र 2024-2025 में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने वाले समस्त
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर में सत्र 2024-2025 में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने वाले समस्त छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि विश्वविद्यालय एन.सी.सी. की नामांकन प्रक्रिया में सम्मिलित होने हेतु नामांकन फार्म दिनांक 05.08.2024 से एन.सी.सी. कार्यालय (नियंता कार्यालय के बगल में) से प्रातः 10:00 बजे से 02:00 बजे तक मिलेगा।
नोट:- फार्म न जमा करने की स्थिति में संबंधित छात्र/छात्राओं को नामांकन प्रक्रिया में सम्मिलित होने से वंचित कर दिया जाएगा। छात्र/छात्राएं अपने प्रवेश संबंधी प्रमाण/फीस रशीद Counseling Letter / Fee Receipt की छाया प्रति के साथ आयेंगे।
प्रो. (कैप्टन) दिग्विजयनाथ कंपनी कमांडर, 44 वीं उत्तर प्रदेश वाहिनी एन.सी.सी. -

कर्नलगंज थाने की पुलिस ने फर्जी IAS युवक को किया गिरफ्तार।
- KANPUR.
कर्नलगंज थाने की पुलिस ने फर्जी IAS युवक को किया गिरफ्तार।
- KANPUR.
-

अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के करीबी सपा नेता ने किया नाबालिग से दुष्कर्म
अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के करीबी सपा नेता ने किया नाबालिग से दुष्कर्म
नौकर के साथ मिलकर ओबीसी समाज की बच्ची से रेप करता था सपा नेता, सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी भी है मोईद खान: घर में चल रही थी पुलिस चौकी!
बलात्कारी मोईद खान निकला सपा सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी!
उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। रेप का आरोप समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान और उनके नौकर राजू पर लगा है। मजदूर परिवार की पीड़िता का अश्लील वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल भी किया गया। मंगलवार (30 जुलाई, 2024) को पुलिस ने केस दर्ज कर के मोईद खान और उसके नौकर राजू को गिरफ्तार कर लिया है। जिस सपा नेता मोईद खान पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है उसी के घर में लगभग 12 साल से पुलिस चौकी चल रही थी!मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना अयोध्या के थाना क्षेत्र पूराकलंदर की है। यहाँ के चौकी क्षेत्र भदरसा में समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान की बेकरी की दुकान है। यहीं पर एक ओबीसी निषाद समुदाय की एक मजदूर महिला और उनकी 12 वर्षीया नाबालिग बेटी रहती है। लगभग 75 दिन पहले पीड़िता अपनी माँ के साथ मजदूरी कर के लौट रही थी। तभी रास्ते में मोईद की दुकान में काम करने वाले नौकर राजू खाँ ने पीड़िता को टोस्ट लेने के लिए अपनी दुकान पर बुलाया। लड़की पहले भी मोईद की दुकान पर आती जाती रही थी इसीलिए वो विश्वास कर के वहाँ चली गई! बताया जा रहा है कि दुकान में राजू और उसके मालिक मोईद ने पीड़िता से बारी-बारी सामूहिक दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपितों द्वारा रेप का वीडियो भी बना लिया गया। किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई। बाद में इसी वीडियो से डरा-धमका कर पीड़िता से 2 महीने तक दोनों आरोपितों ने गैंगरेप किया। इस वजह से पीड़िता गर्भवती हो गई। लड़की के पेट में दर्द होने पर माँ को शक हुआ। जब यह बात लड़की की माँ को पता चली तो उसने पूरी वजह पूछी। पीड़िता ने सारी बात अपनी माँ को बता दी। आखिरकार मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई! मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर हिन्दू संगठनों का जमावड़ा शुरू हो गया। भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ निषाद पार्टी के सदस्य भी थाने पर जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे। मौके पर पुलिस फोर्स पहुँची और नाराज लोगों को समझा कर शाँत करवाया। जाँच के दौरान यह भी पता चला कि जिस भदरसा पुलिस चौकी क्षेत्र की यह घटना है वह आरोपित मोईद खान की ही प्रॉपर्टी में चल रही थी। रात भर में ही पुलिस चौकी को मोईद खान की प्रॉपर्टी से अलग जगह शिफ्ट किया गया। आरोपित समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद का भी नजदीकी बताया जा रहा है! बताया जा रहा है कि मोईद खान की ही प्रॉपर्टी में एक बैंक भी संचालित हो रहा है। नाराज लोगों का यह भी आरोप है कि घटना की एफआईआर शिकायत देने के 30 घंटे बाद दर्ज हुई है। फिलहाल गैंगरेप के आरोप सपा नेता मोईद खान और उसके नौकर राजू को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपितों पर गैंगरेप की धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। मोईद खान के बेकरी की दूकान की वैधता जाँची जा रही है। पीड़िता की माँ का आरोप है कि शिकायत दर्ज करवाने के बाद उन्हें लगातार केस वापस लेने का दबाव दिया जा रहा है!*
-

रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, एण्टी करप्शन टीम ने की कार्रवाई
रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, एण्टी करप्शन टीम ने की कार्रवाई
गोरखपुर। आज दिनांक 31 जुलाई 2024 को, समय लगभग 14:15 बजे थाना क्षेत्र खोराबार के रामनगर कड़जहा चौकी पर एण्टी करप्शन टीम गोरखपुर ने एक बड़ी कार्रवाई की। टीम ने आरक्षी मुहम्मद एनाम खान और आरक्षी सूरज सिंह को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, मुहम्मद एनाम खान की नियुक्ति 6 फरवरी 2024 को चौकी रामनगर कड़जहा पर हुई थी, जबकि आरक्षी सूरज सिंह की नियुक्ति 3 अगस्त 2023 को हुई थी। दोनों पुलिसकर्मियों को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
गिरफ्तारी के बाद, एण्टी करप्शन टीम ने दोनों आरोपियों को थाना कैंट पर लाकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। इस घटना ने क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की पारदर्शिता और ईमानदारी को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है। -

सदन में उठा प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर के विकास की बात
सदन में उठा प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर के विकास की बात गोपालगंज – जदयू सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर स्थल को प्रसाद योजना में शामिल करने की मांग। लोकसभा में नियम 377 के तहत सदन पटल के माध्यम से पर्यटन मंत्रालय से की मांग। प्रसाद योजना में शामिल होने से रोजगार के साथ पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा।
-

सीट आवंटन के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने जमा की फीस
सीट आवंटन के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने जमा की फीस. दर्जन भर से अधिक यूजी कार्यक्रमों में भी सीट आवंटन परिणाम घोषित.
सर्वाधिक संख्या वाले बीए आनर्स का सीट आवंटन परिणाम गुरुवार को जारी होगा
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीजी सीट आवंटन के बाद पहले दिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन फीस जमा करने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली। पीजी के बाद आज अधिकांश स्नातक कार्यक्रमों के सीट आवंटन परिणाम भी देर शाम घोषित कर दिए गए।
अपना परिणाम देखने के लिए अचानक एक साथ बड़ी संख्या में हो सकने वाले ट्रैफिक लोड से प्रवेश पोर्टल और सर्वर की गति प्रभावित न हो और अभ्यर्थियों को परिणाम देखने या फीस जमा करने में दिक्कत न हो इसलिए क्रमिक रूप से परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। सर्वाधिक सीटों वाले बी ए आनर्स कार्यक्रम के सीट आवंटन परिणाम गुरुवार शाम को जारी होंगे।
इन अभ्यर्थियों के लिए फीस जमा करने की अंतिम तारीख 2 जुलाई निर्धारित है। तब तक शुल्क जमा कर लेने वाले प्रवेशार्थी 5 से 8 जुलाई तक अपने अपने विभागों में उपस्थित होकर प्रमाणपत्रों का सत्यापन करायेगे। प्रथम चरण के बाद रिक्त रह गई सीटों पर द्वितीय चरण में पुनः सीट आवंटन किया जाएगा।
इस वर्ष ऑनलाइन काउन्सिलिंग की प्रक्रिया विश्वविद्यालय ने पहली बार प्रारम्भ की है। इससे दूर-दराज के अभ्यर्थियों को बार-बार परिसर के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे। इस साल डेढ़ दर्जन से अधिक कालेज भी केंद्रीकृत प्रवेश व्यवस्था में हिस्सा ले रहे हैं।
जिन अभ्यर्थियों को प्रथम काउन्सिलिंग के बाद सीट आवंटित हुई है, वे आवंटन तिथि के बाद तीन कार्यदिवस के भीतर विश्वविद्यालय के पोर्टल- www.dduguadmission.in पर लागिन कर अपना निर्धारित शुल्क जमा करेंगे। शुल्क जमा करने के पश्चात प्राप्त फीस रसीद के साथ उस पर अंकित तिथि एवं समय के अनुसार अपने संकाय/विभाग/महाविद्यालय में सम्पर्क करेंगे। जहाँ उनके द्वारा ऑनलाइन भरे गये सभी अंकपत्रों एवं प्रमाण पत्रों का भौतिक सत्यापन किया जायेगा।
ऽ अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय ने उनकी फीस रसीद पर ही आवश्यक निर्देश अंकित कर दिये हैं । भौतिक सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों को अपने साथ शुल्क रसीद; सभी मूल अंकपत्र;जाति एवं आय के प्रमाण पत्र (जिन पर लागू हो), आधार कार्ड, चरित्र प्रमाण पत्र, स्थानान्तरण प्रमाण पत्र (टी0सी0)/माइग्रेशन एवं वेटेज से सम्बन्धित मूल प्रमाण पत्र लेकर उपस्थित होंगे।अभ्यर्थी अपने इन सभी प्रपत्रों की एक-एक स्वहस्ताक्षरित छायाप्रति (फोटो कॉपी) भी लेकर जायेंगे।वे अभ्यर्थी जिनके विषय में प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं हुई थी और उन्होंने अपना प्रवेश शुल्क जमा कर दिया है वे आज से अपने विभागों में जाकर प्रमाणपत्र सत्यापन कराएंगे।
*बॉक्स *
*इस बार अभ्यर्थियों को अपग्रेडेशन की सुविधा भी मिलेगी*
अगर अभ्यर्थी को प्रथम काउंसलिंग में उसकी सर्वोत्तम वरीयता नहीं मिलती है, तो उसे जो सीट आवंटित हुई है, उसका शुल्क जमा करने के बाद अपनी सीट अपग्रेड करने का अवसर भी मिलेगा।
कई बार किसी अभ्यर्थी को उसकी निचली रैंकिंग के कारण अपनी पहली वरीयता की सीट नहीं मिलती लेकिन ऐसा भी होता है की रैंकिंग में ऊपर आया कोई अभ्यर्थी प्रवेश न ले । ऐसे में ऊपर की सीट रिक्त रह जाती है।
नई व्यवस्था में अपनी आवंटित फीस की फीस जमा करने के बाद यदि अभ्यर्थी अपग्रेड बटन पर क्लिक करता है, तो द्वितीय काउंसलिंग में सीट उपलब्ध होने पर मेरिट के वरीयता क्रम में उसके द्वारा दी गयी वरीयता के अनुसार सीट आवंटित होगी और यदि अभ्यर्थी को उच्च वरीयता की सीट आवंटित नही होती है तो उसे पहले से आवंटित सीट बनी रहेगी। यह सुविधा केवल उन अभ्यर्थियों को ही होगी जो अपग्रेड का विकल्प चुनेंगे।







