Category: उत्तर प्रदेश

  • पुलिस डीजल पेट्रोल चोरी करने वाले माफियाओं पर मेहरबान

    पुलिस डीजल पेट्रोल चोरी करने वाले माफियाओं पर मेहरबान

    Breaking News

    गोरखपुर खोराबार पुलिस डीजल पेट्रोल चोरी करने वाले माफियाओं पर मेहरबान आखिरकार क्यों माजरा समझ में नहीं आ रहा है। हम आपको बता दे की देसी चूल्हा के नीचे होती है डीजल और पेट्रोल कारोबारियों देवरिया डिपो से आने वाले टैंकरों को रोक करके टैंकर ड्राइवर की मदद से निकाले जाते डीजल पेट्रोल..?

  • शिक्षण कार्य की गुणवत्ता, शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को जॉइंट मजिस्ट्रेट ने किया जॉच

    शिक्षण कार्य की गुणवत्ता, शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को जॉइंट मजिस्ट्रेट ने किया जॉच

    शिक्षण कार्य की गुणवत्ता, शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को जॉइंट मजिस्ट्रेट ने किया जॉच
    गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षण कार्य की गुणवत्ता, शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन, निःशुल्क पुस्तक एवं ड्रेस वितरण, आधार फीडिंग, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई तथा भवन का जायज़ा लेने के उद्देश्य से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी प्राथमिक विद्यालय गरौली बुजुर्ग पिपरौली प्राथमिक विद्यालय हरैया सहित अन्य विद्यालयों का अपने सहयोगी नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पांडे के साथ निरीक्षण कर विद्यालय परिसर में समुचित साफ-सफाई शौचालय सहित शिक्षण स्टाफ को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।

    पठन-पाठन की गुणवत्ता को को परखा यूनीफार्म का पैसा बच्चों के खाते में पहुंचने की बाबत जानकारी प्राप्त की
    बच्चे पेयजल के लिए इण्डिया मार्का हैण्डपम्प का उपयोग करे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बच्चों से वार्ता कर मिल रहे मिड डे मील के बारे में जानकारी प्राप्त कर आए हुए अभिभावकों से भी जानकारियां प्राप्त की शिक्षकों से कहा कि सभी शिक्षक गण समय से विद्यालय में आकर पठन-पाठन सुचारू रूप से संचालित करें जिससे नन्हे मुन्ने बच्चे देश के भविष्य के लिए तैयार हो सके।

  • विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान में लैब सुपर वाइजर के पद पर कार्यरत श्री अरविन्द कुमार

    विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान में लैब सुपर वाइजर के पद पर कार्यरत श्री अरविन्द कुमार

    गोरखपुर: दीनदायल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान में लैब सुपर वाइजर के पद पर कार्यरत श्री अरविन्द कुमार श्रीवास्तव का आज असामयिक निधन हो जाने कारण विश्वविद्यालय परिवार द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया।
    प्रशासनिक भवन के कमेटी हाल में आयोजित शोक सभा में कुलसचिव प्रो शांतनु रस्तोगी, शिक्षकगण, अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की। शोक सभा के पश्चात विश्वविद्यालय में शैक्षणिक एवं अन्य प्रशासनिक कार्य स्थगित कर दिया गया। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की पीजी कक्षाओं में ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद सीट आवंटन के परिणाम आज जारी कर दिए गए। परास्नातक कृषि, एमएड एवं सभी स्नातक कार्यक्रमों के सीट आवंटन परिणाम कल शाम घोषित किए जाएंगे।
    अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर लॉग इन कर देख सकेंगे। इन कार्यक्रमों के कट ऑफ भी प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। सीट आवंटन के अनुसार अभ्यर्थी अपना प्रवेश शुल्क 2 अगस्त तक ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।
    आज जिन विषयों के सीट आवंटन परिणाम घोषित हुए उनमें मनोविज्ञान, समाज शास्त्र, भूगोल, गृह विज्ञान, राजनीति शास्त्र, शिक्षा शास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, इतिहास,दृश्य कला, प्राचीन इतिहास, शिक्षा शास्त्र, गणित, ऍम. एससी. वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, रसायन विज्ञान, इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, भौतिकी , इलेक्ट्रॉनिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, बायो टेक्नोलॉजी, ऍम.कॉम., ऍम.बी.ए., एल.एल.ऍम., ऍम.एड. प्रमुख हैं।

  • दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा भी आज सुव्यवस्थित और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा भी आज सुव्यवस्थित और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। इस माह के दूसरे सप्ताह में संपन्न हो चुकी स्नातक और परास्नातक परीक्षाओं की तरह यह परीक्षा भी निर्दोष ढंग से पूरी हो गई। परीक्षा के दूसरे दिन दो पालियों में आज कुल 679 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
    कल की तरह आज भी परीक्षा कड़ी निगरानी में संपन्न हुई। मुख्य नियंता प्रो सतीश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में नियंता मंडल के सदस्य और पुलिस बल मुस्तैद रहा। आज कुल 13 विषयों की परीक्षाएं सम्पन्न हुईं।सुबह की पाली में रसायन विज्ञान, प्राणि विज्ञान, कम्प्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर में कुल 323 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी ।   सायंकालीन पाली में प्राचीन इतिहास, बायोटेक्नालाॅजी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, परफार्मिंग आर्ट्स, विजुअल आर्ट्स एवं संस्कृत में कुल 356 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी ।

  • SO गौरव सिंह को मिली सफलता.

    SO गौरव सिंह को मिली सफलता.

    गोरखपुर.
    SO गौरव सिंह को मिली सफलता.
    महिलाओं के जेवर चोरी करने वाली गिरफ्तार.
    अभियुक्ता अर्चना को किया गया गिरफ्तार
    मंदिर में महिलाओं के जेवर चोरी करते पुलिस ने पकड़ा.
    एक पीली धातु की चैन औऱ एक लॉकेट को किया बरामद
    बेलीपार क्षेत्र से हुई अभियुक्ता की गिरफ्तारी

  • फूड विभाग की टीम ने मेडिकल कॉलेज रोड बशारतपुर में की छापेमारी की कार्रवाई.

    फूड विभाग की टीम ने मेडिकल कॉलेज रोड बशारतपुर में की छापेमारी की कार्रवाई.

    फूड विभाग की टीम ने मेडिकल कॉलेज रोड बशारतपुर में की छापेमारी की कार्रवाई.
    एक्सपायरी आटा और टॉफी पाए जाने पर किया गया नष्ट
    टीम ने मौके से दो नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला हेतु जांच के लिए भेजा
    गोरखपुर । शासन के निर्देश पर आम जनमानस को शुद्ध खाद्य पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभिहित अधिकारी के निर्देश पर मुख्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने जनपद के मेडिकल कॉलेज बशारतपुर में राहुल ट्रेडर्स के वहां छापेमारी की कार्रवाई की गई कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में एक्सपायरी डेट की टॉफी, बिस्किट और आटा मिला। टीम ने सभी सामानों को कब्जे में लेकर नष्ट की कार्रवाई की गई ।

    मुख्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र मोहन त्रिपाठी में बताया कि निरीक्षण के क्रम में राहुल ट्रेडर्स मेडिकल कॉलेज रोड के पास जांच किया गया तो यहां पर एक्सपायरी डेट के आटा पाया गया जो खाने योग्य नहीं था जिसे नष्ट कराया गया और संडे के आधार पर रेड बुल एनर्जी ड्रिंक और कन्फेक्शनरी के दो सैंपल लेकर नमूने के लिए भेजा गया है मौके से लगभग एक कुंटल ट्रॉफी बिस्कुट और 10 कुंतल आटा 5 kg व 10 kg के बरामद किया गया है जो एक्सपायरी डेट की हो चुके थे उसे नष्ट की कार्रवाई की गई है। जिसकी कीमत बाजार भाव 60 हजार के आसपास होगी। प्रतिष्ठान संचालक को कारण बताओं नोटिस जारी किया जा रहा है।
    कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमाशंकर सिंह कमल नारायण आभा प्रतिमा उपाध्याय नागेंद्र शैलेंद्र श्रीवास्तव विजयनंद विनय शाही समेत अन्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

  • RSS प्रमुख मोहन भागवत ने किया पौधारोपण

    RSS प्रमुख मोहन भागवत ने किया पौधारोपण

    अमरोहा – RSS प्रमुख मोहन भागवत ने किया पौधारोपण, कन्या गुरुकुल महाविद्यालय में किया पौधारोपण,कन्याओं के उपनयन कार्यक्रम में पहुंचे हैं मोहन भागवत,सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे मोहन भागवत,RSS प्रमुख के लिए कड़ी सुरक्षा तैनात की गई

  • राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने X पर मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

    राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने X पर मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

    लखनऊ
    राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने X पर मुख्यमंत्री से लगाई गुहार लिखा आपका महिला सुरक्षा पर दिया गया भरोसा अच्छा लगा
    मेरी फरियाद पर भी मुख्यमंत्री जी ध्यान दीजिए
    लोग मुझ पर मानसिक दबाव बना रहे हैं
    पुलिस कर्मी किसके दबाव में काम कर रहे हैं

  • विद्युत सप्लाई को लेकर पावर कॉरपोरेशन से निर्देश जारी

    विद्युत सप्लाई को लेकर पावर कॉरपोरेशन से निर्देश जारी

    लखनऊ
    विद्युत सप्लाई को लेकर पावर कॉरपोरेशन से निर्देश जारी
    सीएम योगी के सख्त निर्देश के बाद आपूर्ति को लेकर आदेश
    जिला मुख्यालय पर 24 घंटे लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश तहसील स्तर पर 21 घंटे 30 मिनट होगी बिजली सप्लाई.
    ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली सप्लाई के निर्देश दिए
    पूर्वांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल, पश्चिमांचल, केस्को को निर्देश जारी.

  • वित्त समिति और कार्य परिषद ने दी मंजूरी, गोरखपुर विवि प्रशासन ने संविदा शिक्षकों को दी राहत

    वित्त समिति और कार्य परिषद ने दी मंजूरी, गोरखपुर विवि प्रशासन ने संविदा शिक्षकों को दी राहत

    डीडीयू
    वित्त समिति और कार्य परिषद ने दी मंजूरी, गोरखपुर विवि प्रशासन ने संविदा शिक्षकों को दी राहत
    संविदा शिक्षकों की भी 57 हजार 700 रुपये होगी बेसिक सैलरी*
    पूर्व कुलपति प्रो. राजेश सिंह का एक और विवादास्पद फैसला पलटा.
    2021 में संविदा शिक्षकों की नियुक्ति के समय हुई थी यह गड़बड़ी संविदा के असिस्टेंट प्रोफेसर्स का बेसिक अब तक 57 हजार रुपये था। इसे यूजीसी और एआईसीटीई के गाइडलाइंस के मुताबिक 57,700 रुपये कर दिया गया है।
    इससे भविष्य में किसी भी संस्थान में नियमित नियुक्ति के समय इन शिक्षकों की सर्विस जुड़ सकेगी।
    प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू.
    ईश्वर सिंह
    गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने संविदा शिक्षकों को बड़ी राहत दी है।
    तीन वर्ष पूर्व के फैसले को पलटते हुए उनकी बेसिक सैलरी नियमित शिक्षकों की तरह निर्धारित करने का निर्णय लिया है।
    डीडीयू की वित्त समिति और कार्य परिषद ने इसे मंजूरी दे दी है। डीडीयू में वर्ष 2021 में कृषि और इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू हुई थी।
    तब इन विषयों के लिए संविदा पर असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति हुई थी।
    यूजीसी और एआईसीटीई के मानक के अनुसार संविदा शिक्षकों की बेसिक सैलरी नियमित असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पदनाम के अनुरूप ही होना चाहिए।
    लेकिन डीडीयू में तब हुई नियुक्ति में असिस्टेंट प्रोफेसरों की बेसिक सैलरी 57,000 रुपये रखी गई थी।
    नियुक्त शिक्षक इसकी विसंगतियों की तरफ ध्यान दिलाते रहते थे। नैसर्गिक न्याय को देखते हुए *कुलपति प्रो. पूनम टंडन” ने इसे वित्त समिति और कार्य परिषद में ले जाने का निर्णय लिया था।
    दोनो ही समितियों ने संविदा असिस्टेंट प्रोफेसर की सैलरी 57,700 रुपये किए जाने पर मुहर लगा दी है।
    कम सैलरी से नहीं जुड़ पाती सर्विस
    मात्र सात सौ रुपये वेतन कम होने के कारण संविदा शिक्षक असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए तय क्राइटेरिया से बाहर थे।
    इस वजह से उनकी सर्विस आगे नहीं जुड़ पाती।अब वे नियमित असिस्टेंट प्रोफेसरों की तरह ही एसोसिएट प्रोफेसर के लिए अर्ह होंगे।
    59 संविदा शिक्षकों के लिए वैकेंसी
    डीडीयू में स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में संविदा के 59 पदों के लिए वैकेंसी निकली है।
    इसमें होटल मैनेजमेंट में 4, फिजिकल एजुकेशन में 2, विज्ञान संकाय के लिए 10, कृषि संस्थान के लिए 9, इंजीनियरिंग के लिए 33, ज्योतिष कर्मकांड के 1 पद के लिए संविदा शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।