आईजीआरएस संदर्भों सहित अन्य प्रार्थना पत्र का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया समीक्षा.
एक व्यक्ति द्वारा दिए गए एक ही संदर्भ में कई प्रार्थना में से एक प्रार्थना पत्र का किया जाए निस्तारण बाकी अन्य प्रार्थना पत्र को किया जाए खारिज_ सदर तहसीलदार
गोरखपुर। सदर तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी के अध्यक्षता में आईजीआरएस सहित अन्य प्रार्थना पत्र की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट) एसडीएम सदर तहसील सदर तहसील के समस्त अधिकारियों कानूनगो और लेखपाल से कहा कि सदर तहसील के चौमुखी विकास के लिए अपना अहम योगदान दें जिससे सदर तहसील प्रदेश में प्रथम स्थान पर आ सके। संदर्भों का निस्तारण करने के लिए लेखपाल अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए प्राप्त प्रार्थना पत्र का निस्तारण मौके पर जाकर ही निस्तारित करने का कार्य करें जिस किसी भी संदर्भ को निस्तारित करने में किसी प्रकार की शिकायती प्रार्थना पत्र किसी के खिलाफ न आने पाए यह तभी संभव है जब अपने क्षेत्र में जाकर मौके पर मामले का निस्तारण करेंगे कोई भी लेखपाल किसी भी आवेदक को अपना चक्कर न लगवाए शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह ने कहा कि आइजीआरएस आय जाति निवास प्रमाण पत्रों सहित अन्य शिकायती पत्रों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाए किसी भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण खानापूर्ति करके ना किया जाए केवल कागजों पर निस्तारण नहीं दिखाई देना चाहिए जमीनी स्तर पर मामले का निस्तारण होना चाहिए।
आय जात निवास प्रमाण पत्रों का निस्तारण समयबद्ध 5 दिन में निर्धारित करने का समय निर्धारित है लेकिन 3 दिन के अंदर इन प्रमाण पत्रों का निस्तारण किया जाए जिससे आवेदक को तहसील का चक्कर ना लगाना पड़े समय रहते इन प्रमाण पत्र का आवेदक सदउपयोग कर सके। सदर तहसीलदार ने कहा कि प्राप्त शिकायत का निस्तारण मुख्यमंत्री संदर्भ, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन संदर्भ, जिलाधिकारी /एसएसपी संदर्भ संपूर्ण समाधान दिवस, ऑनलाइन संदर्भ, पीजी पोर्टल संदर्भ, महिला हेल्प डेस्क आय जात निवास प्रमाण पत्रों सहित अन्य संदर्भ के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त कर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। कहा कि निस्तारण की गुणवत्ता व समय सीमा समयबद्ध सुनिश्चित हो इसमें लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आईजीआरएस पोर्टल और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों पर महज औपचारिकता के तहत निस्तारण न करें, बल्कि उसे गंभीरता से लेकर शिकायतकर्ता की संतुष्टि के मुताबिक निस्तारण करें। सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह ने कहा कि अगर एक ही आवेदक भिन्न-भिन्न नाम से शिकायत किया जाता है तो जांच में स्पष्ट होता है कि एक ही आवेदक द्वारा बार-बार एक ही मामले में आवेदन किया जा रहा है तो ऐसे आवेदक के एक मामले को गुणवत्ता युक्त सही तरीके से जांच कर संदर्भ को निस्तारित करें बाकी अन्य सभी प्रार्थना पत्रों का विस्तार पूर्वक विवरण देते हुए खारिज करने का कार्य करें जिस किसी प्रकार का कन्फ्यूजन किसी के अंदर ना रहे शिकायतकर्ता से फोन पर भी संपर्क करें जो लेखपाल शिकायतों के प्रति गंभीर नहीं है और शिकायत डिफाल्टर की श्रेणी में जा रही हैं ऐसे लेखपाल को दण्डित किया जाएगा। एक शिकायतकर्ता की बार-बार शिकायत आती है तो पता लगाया जायेगा की उसके मामले का समाधान क्यों और किन कारणों से निस्तारण नहीं किया जा रहा है ऐसे लेखपाल को चिन्हित किया जाएगा।
।बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पांडे नायब तहसीलदार हिमांशु सिंह नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन सहित समस्त कानूनगो लेखपाल संबंधित पटल के प्रभारी मौजूद रहे।
Category: उत्तर प्रदेश
-

आईजीआरएस संदर्भों सहित अन्य प्रार्थना पत्र का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया समीक्षा
-

यातायात पुलिस ने 547 वाहनों का चलान कर 61000 रुपए जुर्माना वसुले
यातायात पुलिस ने 547 वाहनों का चलान कर 61000 रुपए जुर्माना वसुले
गोरखपुर। अवैध तरीके से शहर में चलने वाले डग्गामार वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने किया कार्यवाही आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार के नेतृत्व में टीआई मनोज कुमार राय, टीआई अजीत कुमार पाण्डेय, टीएसआई नरेन्द्र पाल अपने सहयोगी कर्मचारी के साथ
रेलवे स्टेशन रोड एवं रोडवेज बस स्टेशन रोड पर अनाधिकृत रूप से खड़े रोडवेज बसों के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही करते हुये अनाधिकृत रूप से खड़े 5 डग्गामार बसों के विरूद्ध एम०वी०एक्ट के अन्तर्गत चालान/सीज की कार्यवाही की गयी तथा 50000 / शमन शुल्क वसुल कर राजकीय कोष में जमा कराया गया। इसके अनाधिकृत रूप से खड़े 24 चार पहिया वाहनो का चालान किया गया। सड़को पर लगे ठेले, खोमचे वालों को हटाया गया।
साथ में असुरन चौराहा से असुरन ओवरब्रिज तक पर अनाधिकृत रूप से खड़े दो/चार पहिया वाहनों के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही करते हुये अनाधिकृत रूप से खड़े 78 दो/चार पहिया वाहनों के विरूद्व एम०वी०एक्ट के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही की गयी तथा सड़को पर लगे ठेले, खोमचे वालों को हटाया गया।
वहीं यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाया गया तथा वाहन चलाते समय तीन सवारी ना बैठाने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन ना चलाने, वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने के लिये आम नागरिको से अपील की गयी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 547 वाहनों का चालान विभिन्न धाराओ में किया गया तथा शमन शुल्क रू0एल 61000/- जुर्माना वसुल कर राजकीय कोष में जमा कराया गया। यह कार्यवाही निरन्तर चलती रहेगी। -

बहू पर दिल हार बैठा बुजुर्ग ससुर,घर से भागे,फिर गांव लौटकर मंदिर में की शादी
गजब:बहू पर दिल हार बैठा बुजुर्ग ससुर,घर से भागे,फिर गांव लौटकर मंदिर में की शादी.
मऊ।उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है।घोसी में 70 वर्षीय बुजुर्ग (ससुर)ने अपनी 35 वर्षीय बहू से शादी कर ली।दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है।दोनों 10 दिन पहले घर से फरार हो गए थे,जिसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच दोनों अचानक मंदिर पहुंचे और शादी कर ली।मंदिर में शादी के दौरान गांव के भी कई लोग मौजूद रहे।उन्होंने दोनों की वीडियो भी बनाई।यह शादी जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। मामला घोसी कोतवाली क्षेत्र के गांव सरायसादी का है।सरायसादी के रहने वाले 70 वर्षीय हरिशंकर कोटेदार है। हरिशंकर के 5 बेटे हैं और सभी का भरापूरा परिवार है।रिश्ते में बहू लगने वाली 35 वर्षीय महिला के परिवार में भी पति और बच्चे हैं,लेकिन दोनों का नैन मट्टका हुआ और फिर घर से भागकर शादी कर ली।दोनों के बीच प्रेम संबंध की जानकारी तब हुई जब वे घर से भाग गए।दोनों के बीच प्यार कब शुरू हुआ और कब दोनों ने शादी करने का फैसला किया ये किसी को नहीं पता।परिवार वालों ने जब हरिशंकर की खोजना शुरू की तो पता चला की गांव में दो लोग नही है।इस बीच 10 दिन बीत गए परिजनों ने उनकी काफी तलाश की,लेकिन पता नहीं चला।इसके बाद ही लोगों ने समझ लिया कि दोनों के बीच कुछ मामला है।इसी बीच रविवार की रात बहू को लेकर हरिशंकर गांव के मंदिर पर पहुंचा।इसकी जानकारी होने पर काफी लोग मंदिर पहुंच गए।हरिशंकर अपने साथ लाई दो जयमाला निकाली और एक खुद ले ली और दूसरी बहू को दे दी।फिर दोनों ने एक दूसरे को जयमाला पहनाकर सभी के सामने शादी कर ली। हरिशंकर ने सिंदूर से बहू की मांग भर दी।मौके पर मौजूद सभी लोगों ने अपने-अपने मोबाइल में पूरी शादी कैद की। कुछ देर में सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो वायरल हो गया।लोग तरह-तरह के कमेंट करने लगे।
-

बदलते परिवेश में अपराध करने का बदला तरीका नए कानून में उसकी सजा -डॉ गौरव ग्रोवर(एसएसपी)
बदलते परिवेश में अपराध करने का बदला तरीका नए कानून में उसकी सजा -डॉ गौरव ग्रोवर(एसएसपी)
अंग्रेजों के समय के कानून को बदलकर स्वदेशी कानून बना न्याय संहिता-एस पी सिटी.
अपराध पत्रकारिता का बदलता स्वरूप और नये कानून पर मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति ने आयोजित किया संगोष्ठी
गोरखपुर । एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने कहा कि आईपीसी सीआरपीसी कानून जो अंग्रेजों के समय से चला रहा है उसे बदलकर स्वदेशी कानून बना दिया गया है समय के साथ परिस्थितियों बदली अपराध अपराधी और अपराध करने का तरीका बदलता गया इसकी जांच करने के लिए और माननीय न्यायालय में सुबूत इकट्ठा करने का तरीका और चार्जशीट प्रस्तुत करने और इसका ट्रायल के समय जो औपचारिकताएं होती है। वह अभी समय के साथ बदल रहा है नये कानून में जो भी बदलाव किए गए हैं उसे भविष्य को ध्यान में रखकर किया गया है कि भविष्य में कैसी परिस्थितियों होगी कैसे टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होना चाहिए कौन से हमारे पास सबूत होने चाहिए और जांच की विश्वसनीयता भी बनी रहेगी इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि वादी और प्रतिवादी दोनों के साथ न्याय हो किसी के साथ अन्याय ना हो उक्त बातें मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति द्वारा गोरखपुर के एक स्थानीय होटल में आयोजित अपराध पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और नए कानून पर आयोजित संगोष्ठी के दौरान उन्होंने कही।एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने कहा कि पुलिस और पत्रकार दोनों एक सिक्के के पहलू हैं जितना समय पुलिस किसी घटना पर देती है उतना समय पत्रकार भी उन बारीकियां को समझते हैं और अपने लेखनीय के माध्यम से समाचार पत्रों में प्रकाशित करते हैं।
संगोष्ठी के मुख्य वक्ता एसपीओ बीडी मिश्रा ने कहा कि नये कानून में सेक्शन 73 प्रेस के लिए जोड़ा गया है कानून में जितनी नयी व्यवस्थाएं दिया गया है चाहे पत्रकारिता से संबंधित 73 हो या किसी वयस्क महिला के साथ प्रपंच सेक्सुअल रिलेशन हो या भारत की संप्रभुता संपन्नता एकता अखंडता हो या संगठित अपराध हो वह अचानक नहीं जुड़ा यह सारे मामले विगत 10 वर्षों से किसी न किसी मामले में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत हुआ माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को निर्देशित किया कि इस पर कानून बनाया जाए इस परिपेक्ष में सेक्शन 73 कानून बना है। मुख्य वक्त बीडी मिश्रा ने नए कानून के बारे में विस्तार से सभी को अवगत कराया।
विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता जे पी सिंह ने नये कानून के बारे में सभी पत्रकारों को विस्तार से बताया। नये कानून के तहत पहला मुकदमा दर्ज करने पर कैंट थाना प्रभारी रणधीर मिश्रा को सम्मानित किया गया। सम्मान के क्रम में वरिष्ठ पत्रकार टीपी शाही विवेकानंद तिवारी अधिवक्ता रूपल तिवारी वरिष्ठ पत्रकार सफी आज़मी ,मानव सेवा संस्थान के राजेश मणि को सम्मानित किया गया अंत में मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के अध्यक्ष अरविंद राय ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया। -

व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सार्थक सेमिनार : लल्लन तिवारी
व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सार्थक सेमिनार : लल्लन तिवारी गोरखपुर। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड द्वारा विपणन विकास सहायता एवं प्रचार प्रसार योजनान्तर्गत एक दिवसीय मंडल स्तरीय माटी कला सेमिनार एवं टूल किट्स प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन कंबल कारखाना खजनी गोरखपुर में मंगलवार को किया गया।
सेमिनार के तकनीकी सत्र को संबोधित करते हुए तकनीकी सत्र विशेषज्ञ मनोज कुमार ने कहा कि आधुनिक युग में कार्य को सुलभ बनाने हेतु बहुत सी मशीन आ गई है जिनके प्रयोग से अपने प्रोडक्ट की अच्छी क्वालिटी के साथ कम से कम समय में अधिक से अधिक उत्पाद में तैयार किया जा सकती है। श्री मनोज कुमार ने कहा कि माटी कला के कारीगरों के लिए जो भट्टी प्रयोग की जाती है वह वस्तुतः दो प्रकार की होती है। जिन्हे अप ड्राफ्ट और डाउन ड्राफ्ट भट्टी के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने कहा कि कारीगरों के लिए उत्तम भट्टी वही होती है जो स्थानीय रूप से सर्वसुलभ हो। जिससे सस्ती ईंधन आसानी से प्राप्त हो जाए।उन्होंने कहा कि छोटे स्तर पर कार्य करने पारंपरिक भट्टी का ही इसेमाल करना चाहिए।
सेमिनार के शिल्पकारी सत्र में विशेषज्ञ देवानंद गुप्त ने शिल्पकारों को नए नए गुण समझाए। उन्होंने अपने कहा कि
मृद् भांड नव पाषाण काल से चला आ रहा है किंतु आज वर्तमान समय में पूजा पाठ की सामग्री तक ही सीमित रह गया है। उन्होंने कहा कि कुछ शिल्पकार हैं जो दैनिक जीवन में प्रयोग आने वाली वस्तुओं का निर्माण कर रहे हैं। इन्हीं वस्तुओं का अधिक से अधिक उत्पादन करके अपने व्यवसाय में वृद्धि किया जा सकता है। उन्होंने मृद् भांड सामग्री,गृह निर्माण सामग्री,सजावटी सामग्री एवं मूर्ति खिलौना के निर्माण तथा इनमें आनी समस्याओं के निदान पर प्रकाश डाला। सेमिनार में व्यावसायिक सत्र को संबोधित करते हुए सत्र विशेषज्ञ अजय कुमार ने उत्पादों के बाजार में उतारने से लेकर व्यवसाय की सफलता तक के हर पहलू की चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिससे शिल्पकार समृद्ध हो। उन्होंने कहा की माटी कला के व्यावसायिक अवसरों की पहचान उत्पादों की बाजार में मांग उत्पादों की कीमत निर्धारण मार्केटिंग और ब्रांडिंग गुणवत्ता नियंत्रण पैकेजिंग और परिवहन बिक्री और वितरण प्रदर्शनियां और नवाचार पर सरकार जोर दे रही है जिससे शिल्पकारों के व्यवसाय में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न आए और व्यवसाय सुचारू रूप से चले।
इससे पूर्व सेमिनार का उद्घाटन तहसीलदार खजनी कृष्ण गोपाल त्रिपाठी एवं पूर्व विधायक पूर्व सदस्य उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड लल्लन तिवारी परिषेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी ए के पाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने कहा कि तकनीकी शिल्पकारी तथा व्यावसायिक सत्र में हिस्सा लेने वाले शिल्पकारों के विकास में यह सेमिनार मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने सेमिनार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।श्री त्रिपाठी ने सेमिनार के उपादेयता पर प्रकाश डाला और सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रतिभागियों को दी। सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक एवं पूर्व सदस्य उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड लल्लन तिवारी ने सेमिनार की सफलता के लिए आयोजको को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन शिल्पियों में उत्साह एवं ऊर्जा भरते है। उन्होंने कहा कि आज का यह सेमिनार हुनरमंद हाथों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। अतिथियों का स्वागत करते हुए परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी ए के पाल ने कहा उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड की योजनाओं से शिल्पकारों को अवगत कराया। शिल्पकारों को टूल किट्स एवं प्रमाण पत्र वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन नवीन पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में आर के यादव जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, राम कृष्ण श्रीवास्तव, प्रबंधक ग्रामोद्योग देवरिया, ध्यानचंद आचार्य मंडल यह प्रशिक्षण केंद्र खजनी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में के एम पांडेय, विजय गुप्ता, प्रमोद श्रीवास्तव, मुहम्मद आरिफ, शिवेंद्र सिंह,अरुणेश पांडेय सहित सैकड़ों शिल्पकार मौजूद रहे। -

आज ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौरी चौरा विधानसभा के अंतर्गत ब्रह्मपुर ब्लॉक की राजधानी गांव
प्रकाशन हुआ प्रसारण हेतु.
आज ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौरी चौरा विधानसभा के अंतर्गत ब्रह्मपुर ब्लॉक की राजधानी गांव के लोगों की मांग पर जल आपूर्ति की समस्या देखने हेतु दौरा किया जहां समस्या के समाधान के लिए प्रदर्शन कर तत्काल मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर से वार्ता कर उन्हें ऑनलाइन पत्र भेज कर परियोजना में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच एवं समस्या समाधान की मांग किया.
काली शंकर ने बताया कि गांव में जाकर देखा की जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत राजधानी के टोला थनवारपार सहित अन्य टोलों में भी टोटीया लगा दी गई हैं परंतु विगत दो वर्षों से जलापूर्ति नहीं हो रही है. जबकि जल जीवन मिशन योजना के वेबसाइट पर योजना को पूर्ण बताया गया है जिससे प्रतीत होता है कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार है.
काली शंकर ने बताया कि जल जीवन मिशन की वेबसाइट पर योजना को पूर्ण दिखाया जा रहा है जबकि जमीनी हकीकत है कि पानी की आपूर्ति बहुत सारे घरों तक नहीं हो रही है. यह समस्या केवल एक गांव की नहीं है बल्कि चौरी-चौरा विधानसभा के अधिकतर गांवों में ऐसी समस्याएं हैं, जिसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए तथा जल आपूर्ति को दुरुस्त किया जाना चाहिए. -

आज पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल द्वारा पुलिस कार्यालय में जनता की समस्याओं
ब्रेकिंग न्यूज कुशीनगर.
आज पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल द्वारा पुलिस कार्यालय में जनता की समस्याओं को सुना गया तथा गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित लोगों को निर्देशित किया गया। -

यूपी में ‘लव जिहाद’ पर अब ताउम्र जेल होगी,
लख़नऊ से बड़ी खबर.
यूपी में ‘लव जिहाद’ पर अब ताउम्र जेल होगी,
आज योगी सरकार ने पेश किया विधेयक…
योगी सरकार ने विधानसभा में यूपी विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन) विधेयक पेश किया.
अपराधों में सजाएं दोगुनी करने का प्रस्ताव किया
यूपी में ‘लव जिहाद’ जैसे अपराधों पर योगी सरकार ने और कड़ी सजा करने का फैसला किया
लव जेहाद में आजीवन कारावास तक की सजा दिए जाने का प्रस्ताव.
कई अपराधों में सजा दोगुनी तक बढ़ा दी गई
लव जेहाद के तहत नए अपराध भी शामिल किए गए जिसमें ताउम्र जेल का प्रावधान किया गया!! -

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त निगरानी में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई । आज 23 विषयों के लिए आयोजित परीक्षा में
2631 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। कल दो पालियों में शेष 13 विषयों के आठ सौ अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
आज सम्पन्न हुई परीक्षा में प्रात:पाली में राजनीति विज्ञान ,अर्थशास्त्र ,कामर्स ,मनोविज्ञान, सांख्यिकी, गृहविज्ञान ,गणित ,इन्वायरमेंटल साइंस ,भूगोल एवं अंग्रेजी के कुल 1140 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। सायंकालीन पाली में 13 विषयों की परीक्षा सम्पन्न हुई जिसमें एजुकेशन ,समाज शास्त्र ,इतिहास ,वनस्पति विज्ञान ,भौतिक विज्ञान ,माइक्रोबायोलॉजी,इलेक्ट्रॉनिक्स,दर्शन शास्त्र, उर्दू,हिन्दी,रक्षा अध्ययन ,विधि,एवं फिजीकल एजुकेशन के 1491 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए।
आज की परीक्षा पर्याप्त पुलिस बल और नियंता मंडल की कड़ी निगरानी में सम्पन्न हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पिछले वर्ष सम्पन्न परीक्षा से सबक लेते हुए अभ्यर्थियों की निगरानी की कई स्तरों पर व्यापक व्यवस्था कराई थी।
कुलपति प्रो पूनम टंडन ने स्वयं भी कई केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया और अभ्यर्थियों से बातचीत भी की । कुलसचिव प्रो शांतनु रस्तोगी, मुख्य नियंता प्रो सतीश चंद्र पांडेय ने भी केन्द्रों का लगातार दौरा किया और व्यवस्था की निगरानी की। नियंता मंडल के सहयोग के लिए तैनात पर्याप्त पुलिस बल ने मुस्तैदी से परीक्षा के दौरान अनुशासन को बनाए रखा।परीक्षा समाप्त होने के पश्चात अभ्यर्थियों ने शुचितापूर्ण परीक्षा की मुखर प्रशंसा की।
कल शोध पात्रता परीक्षा का दूसरा दिन है जिसमें कुल 13 विषयों की परीक्षाएं सम्पन्न होंगी।सुबह की पाली में रसायन विज्ञान, प्राणि विज्ञान, कम्प्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर तथा सायंकालीन पाली में प्राचीन इतिहास, बायोटेक्नालाॅजी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, परफार्मिंग आर्ट्स, विजुअल आर्ट्स एवं संस्कृत विषय की परीक्षा सम्पन्न होगी। -

जनपद में विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए हो रहे भूमि अधिग्रहण
जनपद में विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए हो रहे भूमि अधिग्रहण के संबन्ध में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया की यदि किसी नागरिक को के मुआवजे के भुगतान में कोई समस्या आ रही हो तो 05568-222261, 225351 पर (सुबह 10 से शाम 5 के मध्य) भी संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।








