बरेली – रिश्वत मांगने के आरोप में सीओ दीपशिखा पर जांच पूरी एसएसपी अनुराग आर्य ने शासन को भेजी फाइनल रिपोर्ट
शासन से हो सकती सीओ डॉ. दीपशिखा पर बड़ी कार्रवाई
जांच रिपोर्ट में दोषी पाई गई थी सीओ दीपशिखा
SP की जांच रिपोर्ट के बाद SP सिटी ने की विस्तृत जांच
ईट भट्टा मालिक से 2 लाख की रिश्वत मांगने का था आरोप
रिश्वत न देने पर जबरन किया था ट्रैक्टर ट्रॉली, JCB सीज
Category: उत्तर प्रदेश
-

रिश्वत मांगने के आरोप में सीओ दीपशिखा पर जांच पूरी
-

वर्तमान लोकसभा सत्र में गोरखपुर के सासंद रवि किशन शुक्ला ने संसद में तीन व्यक्तिगत बिल प्रस्तुत कर जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण तीन बिल पुर्नस्थापित कराया l
* संसद में रवि किशन शुक्ला ने तीन व्यक्तिगत बिल प्रस्तुत किया, कलाकारों के हित, मछुआरा समाज और भोजपूरी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की किए मांग l
* नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भोजपुरी समाज को सम्मान के साथ ही फिल्म जगत की समस्या के समाधान और मछुआरा समाज के हित के लिए सरकार उठाएगी क़दम – रवि किशन शुक्लागोरखपुर! वर्तमान लोकसभा सत्र में गोरखपुर के सासंद रवि किशन शुक्ला ने संसद में तीन व्यक्तिगत बिल प्रस्तुत कर जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण तीन बिल पुर्नस्थापित कराया l
इसकी जानकारी जारी विज्ञाप्ति में प्रदान किया गया रवि किशन शुक्ला ने संसद में हर विधा के कलाकारों के लिए उनका सामाजिक सुरक्षा कल्याणकारी योजनाओं और उपाय के माध्यम से कलाकारों के हित के लिए सरकार द्वारा कार्य किए जाने की मांग किए l
नियम 70 में मछुआरा समाज के हित के लिए मछुआरा समाज के परंपरागत रूप से इस कार्य से जुड़े हुए लोगों को जीवन बीमा सुरक्षा , सुरक्षा स्वास्थ्य सुविधाएं , उनके बच्चे के शिक्षा दीक्षा में सहयोग, मछुआरा समाज के संरक्षण सहित अन्य कल्याणकारी उपाय किया जाए उनको सामाजिक सुरक्षा, विकास में भागीदारी मिले यह मांग किए जिसकी आज आवश्यकता है l
रवि किशन शुक्ला ने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में मछुआरा समाज के हित के लिए बहुत सारे प्रयास किया जा रहे हैंl
संसद में इसके साथ ही भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग हेतु पुनः व्यक्तिगत बिल प्रस्तुत किया है l
इसके माध्यम से भोजपुरी साहित्य को बढ़ावा देने की मांग प्रमुखता से उठाया है lरवि किशन ने कहा आज भेजपुरी समाज का यह वर्षो से माॅग है जिसके लिए हमारे द्वारा पूर्व में भी संसद में व्यक्तिगत बिल प्रस्तुत किया गया था, पुनः जनहित से जुड़े वृहद् भोजपुरी समाज के लिए भोजपुरी भाषा को आठवाीं अनुसूची में शामिल कराने की माॅग को संसद में पेश किया ।
रवि किशन शुक्ला ने कहा आज जरुरत है कि भोजपुरी भाषा को सम्मान मिलना चाहिए, जिसके लिए बिहार, उत्तर प्रदेश के माननीय सांसदों ने समय समय पर इसके लिए माॅग प्रमुखता से उठाते रहे है, मैं भोजपुरी समाज से आता हूॅ और आज भोजपुरी समाज के कारण से ही आपके समक्ष खड़ा हूॅ, आज मुझे मौका मिला है तो अपनी भोजपुरी के सम्मान के लिए आपके समक्ष अपनी दरखास्त रख रहा हूॅ lरवि किशन शुक्ला ने कहा मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमारी मांगे पुरी होगी यह पुर्ण विश्वास है l
रवि किशन शुक्ला ने कहा उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी को संविधान की 8वी अनुसूची में शामिल कराने की मांग किया था
रवि किशन शुक्ला ने कहा कि गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता जनार्दन की आवाज़ को पुरजोर तरीके से हर उचित मंच पर पुरी जिम्मेदारी से उठाता रहूंगा l
जनहित और समाज हित हमारे लिए सर्वोपरी है l
भवदीय
रवि किशन शुक्ला
सासंद गोरखपुर -

टूरिस्ट बस ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी।
मिर्जापुर
मिर्जापुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है।हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लकर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, विंध्याचल थाने के खम्हरिया दमुआन गांव के सामने रविवार की सुबह मिर्जापुर की ओर से प्रयागराज जा रही टूरिस्ट बस ने मालवाहक ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। घटना में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। 10 घायलों को सर्रोई स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, यहां से सभी को मिर्जापुर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। एक बच्चे की हालत गंभीर बनी है।
बताया जा रहा है कि ऑटो रिक्शा में सवार सभी लोग कड़े मानिक से विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे। प्रयगराज के सराय मेमराज के रहने वाले कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के साथ कौशाम्बी के कड़े मानिक धाम में दर्शन करने के बाद विंध्याचल दर्शन करने आ रहे थे। 15 लोग मालवाहक ऑटो रिक्शा में सवार थे। सुबह पांच बजे के करीब खम्हरिया दमुआन गांव के सामने मिर्जापुर की तरफ से जा रही टूरिस्ट बस ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो रिक्शा के परखच्चे उड़ गए।
घटना में चालक कल्लू चौहान पुत्र स्व श्रीनाथ (60), फोटो देवी पत्नी राधेश्याम (52), रेशमा पत्नी मुलायम (28) की मौके पर मौत हो गई। हादसे का शिकार सभी लोग थानापुर थाना सराय मेमराज, प्रयागराज के हैं। 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सर्रोई स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, यहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ये हुए घायल
घायलों में प्रिंश डेढ़ वर्ष, हिमांशु (5), मुलायम (40), सुनीता (35), नीतेश (4), मारकण्डेय (40), सोना (35), आदित्य (11), गोलू (12), मंतारा (55), पंचम (18), राधेश्याम (55), जय बहादुर (5), प्रेमा (25), बबुल्ले (32), आशा देवी (48), कविता (18), विजय बहादुर (35), सोमारी (30), कुंदन (8), घायल हो गए। -

यूपी विधानसभा का मानसून सत्र कल से
लखनऊ : यूपी विधानसभा का मानसून सत्र कल से
➡29 जुलाई से 2 अगस्त तक चलेगा सत्र
➡सत्र में कई अध्यादेश पटल पर रखे जाएंगे
➡अधिसूचनाओं को सदन के पटल पर रखा जाएगा
➡30, 31 जुलाई और 1, 2 अगस्त को होंगे विधाई कार्य
➡यूपी राज्य राजधानी क्षेत्र अध्यादेश 2024 सदन में होगा पेश
➡अन्य क्षेत्र विकास परिषद अध्यादेश 2024 भी होगा पेश
➡यूपी नजूल संपत्ति अध्यादेश 2024 सदन में होगा पेश
➡यूपी विधियां संशोधन अध्यादेश सदन में होगा पेश
➡30 जुलाई को यूपी सरकार अनुपूरक बजट करेगी पेश
➡सरकार 2024-25 का पहला अनुपूरक बजट करेगी पेश
➡2025 के होने वाले कुंभ को लेकर जारी होगी धनराशि
➡बसों की खरीद के लिए जारी होगी धनराशि. -

गैंग के सरगना नितेश का वीडियो वायरल का मामला
देवरिया – गैंग के सरगना नितेश का वीडियो वायरल का मामला अपराधी दिनेश यादव ने रील बनाकर किया था वायरल
पुलिस अभिरक्षा में व्हीलचेयर पर बैठकर बनाई थी रील
24 जुलाई को पुलिस, रफ्तार यादव में हुई थी मुठभेड़
गैंगस्टर रफ्तार के पैर में लगी थी गोली, अस्पताल में था भर्ती.
एसपी संकल्प शर्मा ने मामले का लिया संज्ञान
रील बनाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
लापरवाह तीन पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड
कार्रवाई से पुलिस विभाग में मचा हड़कंप -

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल के निर्देशन में अपर
ब्रेकिंग न्यूज कुशीनगर
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर व क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा संयुक्त रुप से थाना जटहां बाजार परिसर में नवनिर्मित बैरक का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। -

विधायक विनोद सिंह ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र वायरल
लखनऊ
पूर्व मंत्री एवं सुल्तानपुर विधायक हैं विनोद सिंह
जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना के साथ हुई बैठक
बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होने का उठाया मुद्दा.
पत्र के जरिए बिजली व्यवस्था सुधारने की उठाई मांग
विनोद सिंह के पत्र ने बढ़ाई बिजली इंजीनियरों में हलचल
ऊर्जा मंत्री के साथ जिलाधिकारी को भी भेजा गया पत्र -

भारत रत्न डा. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर आयोजित कवि सम्मेलन में शायरों ने उन्हें किया नमन
भारत रत्न डा. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर आयोजित कवि सम्मेलन में शायरों ने उन्हें किया नमन
डा. एपीजे अब्दुल कलाम ने अपनी काबिलियत से पूरी दुनिया में अपने कार्यों से भारत का नाम बुलंद किया : पद्मश्री रामचेत चौधरी दुर्गम इलाकों से निकल कर डा. एपीजे अब्दुल कलाम ने सपनों को किया था साकार : राकेश श्रीवास्तव
गोरखपुर। पूर्वांचल कम्प्यूटर एजुकेशन बक्शीपुर सेन्टर पर मिसाइलमैन, पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डा.एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कवि सम्मेलन एवं शेरी नशिस्त का आयोजन प्रबंधक जावेद अंसारी की उपस्थिति में मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री रामचेत चौधरी थे। विशिष्ट अतिथि भोजपुरी एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, रईस अहमद चुन्नू, कैश अंसारी, मुर्तजा हुसैन रहमानी, आफताब अहमद मुन्ना, अमीरून निशा स्वीटी थे। कार्यक्रम का संचालन कवि व शायर मिन्नत गोरखपुरी ने पढ़ा,
जो एक शख्स था,
वही अब्दुल कलाम था किया।
सुनकर लोगों ने खूब तालियां बजाई |
इस अवसर पर कवियित्री आशियां सिद्दीकी ने पढ़ा,
कलम काप उठती हैं जब अब्दुल कलाम लिखती हूं
कलम की नोक कहती हैं मैं हिंदुस्तान लिखती हूं |
गौतम गोरखपुरी ने पढ़ा,
मोहब्बत लेकर निकला हूं जहां में
पिछली पहचान से बाहर आ गए
एकता उपाध्याय ने पढ़ा,
आवाज देने पर तो जमाना सुन लेता है,
जो खामोशी भी सुन ले वो मुहब्बत है!
फुरकान फरहद गोरखपुरी ने पढ़ा,
रुकावट आएगी लेकिन तुझे आगे ही चलना है
अंधेरों से न घबराना दिया बनकर के जलना है |
अरविंद यादव ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि पद्मश्री रामचेत चौधरी ने कहा कि भारत रत्न डा. एपीजे अब्दुल कलाम ने अपनी काबिलियत से पूरी दुनिया में अपने कार्यों से भारत का नाम बुलंद किया। ऐसे महान शख्सियत को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि डा. एपीजे अब्दुल कलाम को नयी पीढ़ियों को प्रेरणा लेकर अपने कैरियर को लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने डा. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि दुर्गम इलाकों से निकल कर उन्होंने अपने सपनों को साकार किया था। उन्होंने कहा कि डा. एपीजे अब्दुल कलाम के संघर्षों को कभी भी भूलाया नहीं जा सकता है।
इस मौके पर सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए जावेद अंसारी ने कहा कि डा. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर विशेष रूप से उन्हें याद करना सभी भारतीयों का नैतिक अधिकार है।
इस अवसर पर मुख्य रूप अभिषेक विश्वकर्मा, आशुतोष सिंह चौहान, साजदा, नितेश श्रीवास्तव, जितेन्द्र ओझा, खुशबू साहू, अलहम, सिद्धार्थ, विट्टू, हिना, प्रिंस, साहिल, स्वाति, नीतीश , सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। -

उत्तर प्रदेश BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद,पूर्व केंद्रीय मंत्री बरेली संतोष गंगवार झारखंड के राज्यपाल बनाये गए..
उत्तर प्रदेश BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद,पूर्व केंद्रीय मंत्री बरेली संतोष गंगवार झारखंड के राज्यपाल बनाये गए.. ओम माथुर सिक्किम के राज्यपाल बनाये गए… The President of India has accepted the resignation of Shri Banwarilal Purohit as Governor of Punjab and Administrator of Union Territory of Chandigarh.
2. The President of India is also pleased to make the following appointments of Governors: –
(i) Shri Haribhau Kisanrao Bagde appointed as Governor of Rajasthan.
(ii) Shri Jishnu Dev Varma appointed as Governor of Telangana.
(iii) Shri Om Prakash Mathur appointed as Governor of Sikkim.
(iv) Shri Santosh Kumar Gangwar appointed as Governor of Jharkhand.
(v) Shri Ramen Deka appointed as Governor of Chhattisgarh.
(vi) Shri C H Vijayashankar appointed as Governor of Meghalaya.
(vii) Shri C.P. Radhakrishnan, Governor of Jharkhand with Additional Charge of Telangana, appointed as Governor of Maharashtra.
(viii) Shri Gulab Chand Kataria, Governor of Assam, appointed as Governor of Punjab and has also been appointed as Administrator of the Union Territory of Chandigarh.
(ix) Shri Lakshman Prasad Acharya, Governor of Sikkim, appointed as Governor of Assam and has also been given additional charge of the Governor of Manipur.
3. The above appointments will take effect from the dates they will assume charge of their respective offices. -

सीएम के निर्देश प्रदेश के 721 पुलों की जांच पूरी
Lko
सीएम के निर्देश प्रदेश के 721 पुलों की जांच पूरी.
उत्तर प्रदेश में जर्जर हो चुके 75 पुल तोड़े जाएंगे
नागरिकों की सुरक्षा के लिए बंद किए जाएंगे जर्जर ब्रिज.
PWD ने 50 वर्ष की आयु पूरे कर चुके पुलों की जांच की
लोक निर्माण विभाग अगले सप्ताह शासन को भेजेगा रिपोर्ट
बिहार में कई पुलों के गिरने के बाद यूपी में शुरू हुई थी जांच
PWD के मुख्य अभियंता स्तर के अधिकारियों ने की जांच
कानपुर क्षेत्र के 10, सहारनपुर में 6, उन्नाव में 4 जर्जर
मैनपुरी, अमेठी, गाजीपुर, सोनभद्र, सीतापुर में 3-3 पुल जर्जर लखनऊ, जालौन, हरदोई, प्रयागराज, आजमगढ़ में 2-2 पुल जर्जर. लखीमपुर खीरी में 2 पुल जर्जर अवस्था में मिले
नए पुल बनाये जाएंगे,पुराने पुलों की मरम्मत होंगी।








