समाधान थाना दिवस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व सी ओ ने सुनी फरियाद गोरखपुर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर वह क्षेत्राधिकारी कोतवाली थाना कोतवाली पर फरियादियों की सुनी फरियाद। आज शनिवार को थाना दिवस आयोजित किया गया शासन के निर्देश पर दूसरे और चौथे शनिवार को प्रत्येक थाने पर थाना दिवस आयोजित कर थाने पर आने वाले समस्त फरियादियों की समस्याओं का समाधान एक छत के नीचे करने का निर्देश है क्योंकि थाना दिवस पर प्रशासन और पुलिस के राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहकर आए हुए फरियादियों की समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश है जिसके अनुपालन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी सी ओ कोतवाली ओमकार दत्त तिवारी कोतवाली थाने पर पहुंचकर आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगर जमीन संबंधित विवाद है तो लेखपाल और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर मामले का निस्तारण करेगी आदेश का अनुपालन न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाएगा। फरियादियों को थाने का चक्कर न लगवाया जाए उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए।
Category: उत्तर प्रदेश
-

जॉइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर व क्षेत्राधिकारी कोतवाली द्वारा स्वामी योगानंद जी के जन्मस्थली का निरीक्षण किया गया।
गोरखपुर।जॉइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर व क्षेत्राधिकारी कोतवाली द्वारा स्वामी योगानंद जी के जन्मस्थली का निरीक्षण किया गया।
-

मूछें हो तो नत्थू लाल जैसी…यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने तो नत्थू लाल को भी पीछे छोड़ दिया है
मूछें हो तो नत्थू लाल जैसी…यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने तो नत्थू लाल को भी पीछे छोड़ दिया है.
उप राष्ट्रपति ने दिल्ली के हंसराज कालेज के कार्यक्रम में यूपी पुलिस प्रमुख प्रशांत कुमार को सम्मानित करने के दौरान ये वक्तव्य दिया। -

कल रात बीएल संतोष और CM योगी की हुई मुलाकात.
दिल्ली : बीजेपी सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर.
कल रात बीएल संतोष और CM योगी की हुई मुलाकात.
तकरीबन डेढ़ घंटे चली दोनों नेताओं की मुलाकात
यूपी में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर हुई चर्चा
बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री हैं बीएल संतोष
लोकसभा चुनाव परिणामों को लेकर भी हुई बात -

कैंपियरगंज की जनता के सम्मान में, संजय सिंह मैदान में
कैंपियरगंज की जनता के सम्मान में, संजय सिंह मैदान में
विधायक के जान को खतरा को लेकर आरोप प्रत्यारोप के बाद पोस्टर वार शुरू हो गया है। पहले विधायक फतेह बहादुर सिंह के समर्थकों ने मेरा नेता मेरा अभियान का बड़े पैमाने पर शहर से लेकर कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र में अपने नेता के समर्थन में पोस्टर लगाया था। शुक्रवार की देर शाम भरोहिया प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह ने पोस्टर लगवाया। कैंपियरगंज की जनता के सम्मान में संजय सिंह मैदान में। -

रेलवे प्रसाशन को ठेंगा दिखाते स्कूल के बच्चे
रेलवे प्रसाशन को ठेंगा दिखाते स्कूल के बच्चे
गोरखपुर : गोरखनाथ क्रासिंग पर यह दृश्य आम है। लगभग इस रूट से दिन 50 से अधिक ट्रेने गुज़रती हैं। मगर स्कूल के बच्चे हो या आम लोग थोड़ी सी जल्दी के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हुए नज़र आते हों। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि ट्रेन हॉर्न बजा कर आ रही है मगर स्कूली बच्चे आराम से बंद क्रासिंग को पार करते नज़र आ रहे हैं।
यह बहुत ही महत्वपूर्ण सवाल है कि यदि कोई हादसा होता है तो कौन जिम्मेदार होगा…? प्रशासन… पुलिस… रेलवे… स्कूल… बच्चों के अभिभावक… या फिर बच्चे खुद…?
थोड़ी सी जल्दबाज़ी में जान जोखिम में डाल देते हैं लोग -

चाइनीज़ मांझे की चपेट में आया युवक, गर्दन पर लगे आधा दर्जन टांके
चाइनीज़ मांझे की चपेट में आया युवक, गर्दन पर लगे आधा दर्जन टांके
गोरखपुर । कोतवाली थानांतर्गत मियाबाज़ार निवासी युवक सरफ़राज़ की सुबह चाइनीज़ माझें से गर्दन कट गई। गनीमत रहा कि युवक की जान बच गई।
फिलहाल उसको आधा दर्जन से ज़्यादा टांके लगे हैं।
मामला सुबह 7 बजे का है। युवक स्कूटी से रेती चौराहे की तरफ जा रहा था कि उसकी गर्दन में चाइनीज़ माझा फंस गया। जब तक वो समझता तब तक माझें से उसकी गर्दन का हिस्सा कट गया था। युवक फिलहाल खतरे से बाहर है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्रशासन ने जल्द ही चायनीज़ माझें पर रोक नही लगाई तो किसी के साथ कहीं भी कोई अप्रिय घटना घट सकती हैं। -

गोरखपुर के SSP रहे आईपीएस ऑफिसर अनंत देव तिवारी को आया हार्ट अटैक
गोरखपुर के SSP रहे आईपीएस ऑफिसर अनंत देव तिवारी को आया हार्ट अटैक, मैक्स हॉस्पिटल में हुए भर्ती
-

फ़र्ज़ी जन्म प्रमाण पत्र मामले में सीएम योगी
रायबरेली – फ़र्ज़ी जन्म प्रमाण पत्र मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले बीजेपी MLA.
BJP MLA अशोक कोरी ने सीएम को दिया पत्र
फ़र्ज़ी जन्म प्रमाण पत्र मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की रायबरेली में गैर प्रान्त के लोगो के बनाये गए है फ़र्ज़ी जन्म प्रमाण पत्र
विधायक अशोक कोरी ने एनआईए व एसटीएफ से जांच करवाएं जाने की मांग की
विधायक ने पत्र में लिखा बोगस वोटर से भी जुड़ा हो सकता है यह मामला
कई लोगो के आधार , पैन व पासपोर्ट भी हो सकते है जारी- अशोक कोरी
इस पूरे मामले में अब तक 4 लोगो को भेजा जा चुका है जेल.
Mla अशोक कोरी की विधानसभा में 20 हजार से ज्यादा लोगो के बने है फ़र्ज़ी जन्म प्रमाण पत्र -

पोल पर चढ़ा विद्युत कर्मी करंट की चपेट से घायल
पोल पर चढ़ा विद्युत कर्मी करंट की चपेट से घायल
संवाददाता अरविंद कुमार
नौतनवा/ महराजगंज : नौतनवा थाना क्षेत्र के भैंसहिया चौराहा पर विद्युत फाल्ट को ठीक करने पोल पर चढ़े संविदा विद्युत कर्मी तार में अचानक करंट आ जाने से उसकी चपेट में आ गया। वह पोल से गिर पड़ा। ग्रामीणों व अन्य विद्युत कर्मियों की मदद से उसे इलाज के लिए लक्ष्मीपुर सीएचसी ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विद्युत फाल्ट होने की सूचना पर संविदा कर्मी शरिफुल पावर शट डाउन लेने के बाद पोल पर चढ़ा। अभी वह फाल्ट ठीक कर ही रहा था कि पावर सप्लाई आ गई और वह करंट की चपेट में आ गया।
विद्युत विभाग के जेई राकेश कुमार का बताना है घायल संविदा कर्मी को विभाग की निगरानी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। शट डाऊन के बावजूद पावर सप्लाई कैसे हो गई। इसकी जांच कराई जा रही है।









