Category: उत्तर प्रदेश

  • ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मासिक बैठक संपन्न

    ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मासिक बैठक संपन्न

    ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मासिक बैठक संपन्न
    गोरखपुर।बांसगांव ब्लॉक संसाधन केंद्र बांसगांव में खंड शिक्षा अधिकारी श्रीनारायण मिश्र के अध्यक्षता में मासिक बैठक संपन्न हुआ ।बैठक में विद्यालयों में बच्चों के नामांकन को 10%तक बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया ।स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत सब पढ़े सब बढ़े के सिद्धांत पर अध्यापकों को काम करने का निर्देश दिया गया ।रसोईया चयन के संदर्भ में भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक करके विद्यालयों में जर्जर भवनों की सूचना हार्ड कॉपी के माध्यम से बीआरसी पर जमा करने के लिए कहा गया । जिन बच्चों का विद्यालय में आधार कार्ड नहीं बना है उनका आधार कार्ड बीआरसी पर बन रहा है उसका समय 10:00 बजे से 2:00 बजे तक निर्धारित हुआ। सभी प्रधानाध्यापको निर्देशित किया गया कि विद्यालय में पढ़ने वाले समस्त बच्चों का आधार कार्ड बनवा ले छात्र उपस्थिति कम से कम विद्यालयों में 75% होनी चाहिए ऐसी शासन की मंशा है और सभी को अपने विद्यालय में वृक्षारोपण करने को भी कहा गया ।खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी अध्यापकों से अपने अपने विद्यालय में कम से कम 5 वृक्ष लगाने को कहा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री संग्राम सिंह ने सभी शिक्षकों की समस्याओं को निराकरण करने के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय के समक्ष अपनी बात रखी एवं आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किया।निपुण भारत मिशन बांसगांव ब्लॉक के प्रभारी सत्यम आनंद ने ब्लॉक को निपुण कैसे बनाया जाए इस पर चर्चा किया ।इस बैठक में पंकज पांडेय विनय सिंह संदीप त्रिपाठी हरिश्चंद्र आलोक राय अखिलेश दुबे सीमा रानी वंदना सिंह उषा राय शशि उर्मिला पवन सिंह नीरज प्रताप सिंह अनिल कुमार पांडे संदीप कुमार मिश्रा अरविंद कुमार साहनी विजय कुमार डॉक्टर अनिल गुप्ता सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित थे।

  • मोती महल होटल पर छापा

    मोती महल होटल पर छापा

    मोती महल होटल पर छापा
    रंगरेलियां मानते पकड़े गए 41 जोड़े, होटल भी मिला अवैध
    गोरखपुर ।गुरुवार शाम को होटल मोती महल मेंछापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल से 41 जोड़ों को हिरासत में लिया। हालांकि, सभी जोड़े बालिग थे, जिससे प्रॉस्टिट्यूशन के आरोपों को पुलिस ने गलत बताया।होटल बिना मानकों के चल रहा था। होटल के पास फायर डिपार्टमेंट का NOC नहीं था, और न ही इसका रजिस्ट्रेशन था। इसके अलावा, GST और फूड विभाग के अलावा होटल के पास कोई अन्य कागजात नहीं थे।
    पुलिस की छापेमारी में पकड़े गए 41 जोड़े दरअसल, जब छापेमारी की सूचना मिली, तब होटल पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई । और माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।
    गोरखपुर के कैंपियरगंज रामचौरा स्थित अल्फा मोती महल, ब्लू स्टार और अन्य होटलों में भी अचानक पुलिस ने छापेमारी की। इस छापेमारी ने होटल मालिकों में हड़कंप मचा दिया। अल्फा मोती महल,होटल, में 41 जोड़े पकड़े गए।
    छापेमारी में होटल के मानक विहीन संचालन और कई उल्लंघन पाए गए
    SDM और CO ने छापेमारी की। अल्फा मोती महल होटल में छापेमारी की सूचना मिलते ही होटल मालिक के समर्थकों की भीड़ लग गई। काफी देर तक गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। कई लोग होटल में घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया।
    छापेमारी के दौरान विभिन्न विभागों के जिले और तहसील स्तर के अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। चार घंटे की जांच-पड़ताल के बाद, जांच टीम में शामिल SDM रोहित शर्मा और CO गौरव त्रिपाठी पुलिस बल के साथ वापस चले गए।
    CO गौरव त्रिपाठी ने जानकारी दी कि होटल बिना मानकों के चल रहा था। छापेमारी के दौरान 41 जोड़े मिले। होटल बिना मानक के संचालित हो रहा था। फूड विभाग ने सैंपल लिया, अग्निशामक अधिकारी ने भी जांच की, लेकिन होटल की NOC नहीं मिली।होटल मालिक का चरित्र प्रमाण पत्र भी सत्यापित नहीं पाया गया। बिजली विभाग और राजस्व टीम ने भी जांच की
    CO गौरव त्रिपाठी ने बताया कि सराय एक्ट का उल्लंघन पाया गया और संयुक्त रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। अल्फा मोती महल होटल रामचौरा के प्रधान प्रतिनिधि का है, जिससे मौके पर काफी गहमा-गहमी का माहौल देखने को मिला।

  • रक्षा एवम स्त्राताजिक अधययन विभाग के तत्वाधान में आज दिनांक 26 जुलाई 2024 को कारगिल विजय दिवस मनाया गया।

    रक्षा एवम स्त्राताजिक अधययन विभाग के तत्वाधान में आज दिनांक 26 जुलाई 2024 को कारगिल विजय दिवस मनाया गया।

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के रक्षा एवम स्त्राताजिक अधययन विभाग के तत्वाधान में आज दिनांक 26 जुलाई 2024 को कारगिल विजय दिवस मनाया गया।
    आज इस अवसर पर विश्वविद्यालय की माननिया कुलपति प्रो. पूनम टंडन महोदया ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और इस कार्यक्रम की अक्ष्यक्षता की , उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारे बहादुर सैनिकों की ही देन है कि हम सभी यहां सुरक्षित बैठे है हमे अपने देश के सैनिकों के शौर्य, बहादुरी एवं अपना सर्वस्य देश पर न्योछावर करने की भावना और उनके बलिदान पर गर्व है, कारगिल युद्ध में शहीद हुए सभी वीरों को श्रद्धांजलि एवं सभी देशवासियों को विजय दिवस की शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस को भी राष्ट्रीय पर्व के रूप मनाया जाना चाहिए। उन्होंने अपने संबोधन में रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग की भी तारीफ की और कहा कि यह विभाग विश्विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ विभागों में से एक है। 

    संबोधन के अगले क्रम में आज के विशिष्ट अतिथि प्रो प्रदीप कुमार यादव( सेवानिवृत) ने कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का वर्णन किया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आज के मुख्य अतिथि पूर्व प्रतिकुलपति दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर ,विश्वविद्याल गोरखपुर प्रो. हरी सरन ने भी कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और अपने संबोधन में कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सफेद सागर , ऑपरेशन विजय और भारतीय नौसेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन तलवार की विस्तृत व्याख्या की और सभी देश वासियों को विजय दिवस की शुभकामनाएं दीं।
    इस दौरान अतिथियों का स्वागत उद्बोधन विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार सिंह जी ने किया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, कार्यक्रम का संचालन डॉ आरती यादव जी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रो. श्रीनिवास मणि त्रिपाठी जी ने किया। इस अवसर पर विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रजनीकांत पांडेय, गणित विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. विजय शंकर वर्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के अध्यक्ष प्रो मनीष मिश्र, इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो मनोज कुमार तिवारी, प्रो. विनय कुमार सिंह, डॉ. उपेंद्र त्रिपाठी,डा. कुसुम रावत डॉ विजय कुमार, डॉ अभिषेक सिंह, डॉ विनोद कुमार यादव, विभाग के शोध छात्र एवं परास्नातक तथा स्नातक के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

  • सभासदों के गुटबाजी के चक्कर में नपेंगे ईओ व चेयरमैन

    सभासदों के गुटबाजी के चक्कर में नपेंगे ईओ व चेयरमैन

     क्रासर- सभासदो ने एडीएम को पत्रक सौंप गत 1996 से 2024 तक के चेयरमैनों द्वारा संपादित कराई गयी कार्ययोजनाओं के जांच की मांग।
    चित्र परिचय- नगर पंचायत कार्यालय में कार्यजनाओं की जांच करते एडीएम
    गोला,गोरखपुर। नगर पंचायत में चल रही तमाम कार्ययोजनाओं के औचक निरीक्षण में वृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचे एडीएम को सभासद दल के नेताओं ने पत्रक सौंप गत् 1996 से 2024 तक के चेयरमैनों के कार्यकाल के द्वारा संपादित कार्ययोजनाओं के जांच की मांग किया ।

    नगर पंचायत गोला के वार्ड 19 की महिला सभासद अनीता देवी के प्रतिनिधि व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कशौधन के नेतृत्व में सभासद विद्यावती के प्रतिनिध डा राजेश जायसवाल सच्चिदानंद राय भीम यादव रमाशंकर श्रीकांत निषाद शशि लता देवी तिलक धारी प्रमिला देवी निर्मला देवी संदीप सोनकर सुनीता आदि सभासदों ने नगर पंचायत के औचक निरीक्षण में आये एडीएम पुरूषोत्तम दास गुप्ता को पत्रक सौंप कर गत 1996 से 2006 तक चेयरमैन रहे गिरधारीलाल स्वर्णकार व 2012 से 2017 तक चेयरमैन रही श्री स्वर्णकार की पत्नी रानी वर्मा के कार्यकाल में सभी कार्यों को मानक के विपरीत कराये जाने व सरकारी धन का बंदर बाट करने जैसे गंभीर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर नगर प्रशासन द्वारा कराये गये कार्यों की जांच व तत्कालीन चेयरमैन सहित संबंधित जिम्मेदारों पर कार्यवाई की मांग किया है ।
    वहीं वार्ड नंबर 18 के सभासद व पूर्व चेयरमैन श्री स्वर्णकार एव श्रीमति वर्मा के पुत्र श्रवण कुमार वर्मा ने भी एडीएम को कुछ सभासदों के साथ पत्रक सौंप कर वर्तमान चेयरमैन लालती देवी के गत् वर्ष सन् 2017 से अब तक के कार्यकाल में कराये गये सभी कार्यों के गुणवत्ता मानक के विपरीत कार्य कराने जाने का प्रश्न चिन्ह लगाते हुए नगर प्रशासन व चेयरमैन के मिलीभगत से सरकारी धन के बंदरबांट होने का आरोप लगाया है साथ ही कहा की वर्तमान चैयरमैन साहिबा के कार्यकाल में वित्तीय अनियमितता का धुआंधार खेल चल रहा है। कई सभासदो के वार्डों में कोई काम नही हो रहा है। सारे काम सिर्फ कागजों में ही दिख रहा है सभी जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी बेलगाम व निरंकुश हो चुके है। इनके कार्यकाल के दौरान कराये गये सभी कार्यो की जांच के साथ दोषी जिम्मेदारों पर कार्यवाही की मांग की है।
    एडीएम के निरीक्षण के दौरान एस डीएम गोला राजू कुमार चेयरमैन लालती देवी अधिशाशी अधिकारी संजय तिवारी वरिष्ठ लिपिक जयप्रकाश श्रीवास्तव अरूण तिवारी शैलेन्द्र सिंह आदि सहित तमाम नगर कर्मी उपस्थित रहे।

  • यूपी के अंडर 19 बी सी राय फुटबॉल चैंपियनशिप ट्रॉफी टीम में एमपी इंटर कॉलेज से तनिष्क गौड़ का चयन

    यूपी के अंडर 19 बी सी राय फुटबॉल चैंपियनशिप ट्रॉफी टीम में एमपी इंटर कॉलेज से तनिष्क गौड़ का चयन

    यूपी के अंडर 19 बी सी राय फुटबॉल चैंपियनशिप ट्रॉफी टीम में एमपी इंटर कॉलेज से तनिष्क गौड़ का चयन
    गोरखपुर : उत्तर प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तरफ से बीसी राय चैंपियंस फुटबॉल ट्रॉफी के लिए राज्य स्तर पर चयनित फुटबॉल टीम में गोरखपुर मंडल से महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज गोरखपुर के अध्यनरत छात्र तनिष्क गौड़ जिनके पिता बृजेश उर्फ रिंकू गौड़ बहुत खुश हैं का चयन हुआ। यूपी के इस टीम के चयन हेतु वाराणसी में ट्रायल हुआ तथा चयनित छात्र आगरा के एकलव्य स्टेडियम में कैंप प्रशिक्षण प्राप्त किए। राष्ट्रीय स्तर की बीसी राय फुटबॉल चैंपियंस ट्रॉफी की प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित होना हैगोरखपुर मंडल के इस उपलब्धि पर सप्तम मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश कुमार सिंह, अच्छे लाल, हरिश्चंद्र यादव, अरविंद कुमार सिंह और फुटबॉल टीम के कोच संतोष कुमार सिंह ने खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
    सिंह तथा जिला स्कूल निरीक्षक. अमरकांत सिंह एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अरुण कुमार  सिंह चयनित  छात्र  को शुभकामनाएं तथा बधाई

  • गोरखपुर BJP MLA फतेह बहादुर सिंह के करीबी के होटल पर छापेमारी, 41 जोड़े धराए; देह व्यापार का आरोप

    गोरखपुर BJP MLA फतेह बहादुर सिंह के करीबी के होटल पर छापेमारी, 41 जोड़े धराए; देह व्यापार का आरोप
    कैंपियरगंज के अल्फा मोती महल,ब्लू स्टार होटल सहित कई होटलों में गुरूवार की शाम अचानक छापेमारी से हड़़कम्प मच गया। विधायक के समर्थकों की भीड़ लगी रही। गहमा गहमी का माहौल हो गया। कई लोग होटल में घुसना चाहे मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने रोक दिया।कैंपियरगंज के रामचौरा में अल्फा मोती महल होटल में विभिन्न विभागों के जिले व तहसील स्तर के अधिकारियों, कर्मचारियों की 4 घण्टे गहन जांच के बाद जांच टीम में शामिल एसडीएम रोहित शर्मा,पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरव त्रिपाठी,विद्युत,फायर,फूड व पुलिस विभाग के लोग सीधे होटल से निकल कर गाड़ी में बैठे और चले गए।पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरव त्रिपाठी ने बताया कि बिना मानक के होटल चलने की सूचना पर छापेमारी की गयी। होटल में कुछ जोड़े मिले थे, जो बालिक थे। होटल बिना मानक के संचालित हो रहा था। फूड विभाग ने सैम्पल लिया है। अग्निशमन के अधिकारी जांच किये एनओसी नहीं पाया है। होटल मालिक का चरित्र प्रमाण पत्र सत्यापित नहीं पाया गया। बिजली विभाग और राजस्व टीम ने भी जा़च किया।पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा सराय एक्ट के उल्लंघन पाया गया। संयुक्त रिपार्ट तैयार की जा रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देश कार्यवाही की जाएगी।अल्फा मोती महल होटल रामचौरा के प्रधान प्रतिनिधि व क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह के करीबी का है।

  • राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने भाजपा सांसद इरन्ना

    राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने भाजपा सांसद इरन्ना

    बजट सत्र | राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने भाजपा सांसद इरन्ना कडाडी को बोलने की अनुमति दिए जाने पर विरोध जताया, जबकि उनका मुद्दा शून्यकाल के दौरान उल्लेख के लिए सूचीबद्ध नहीं था।भाजपा सांसद इरन्ना कडाडी सदन में MUDA और वाल्मीकि कथित घोटालों पर बोल रहे थे।

  • डिप्टी सीएम केशव मौर्य के पत्र का दिखा असर

    डिप्टी सीएम केशव मौर्य के पत्र का दिखा असर

    लखनऊ- डिप्टी सीएम केशव मौर्य के पत्र का दिखा असर
    केशव मौर्य ने पत्र भेजकर विभागों से मांगी थी जानकारी
    आरक्षित वर्ग के कर्मियों की नियुक्ति की मांगी थी जानकारी
    सूचना विभाग ने जारी किया डाटा
    सूचना में आरक्षित वर्ग के 75% आउटसोर्सिंग कर्मचारी कर रहे काम.

  • बलिया के नरही थाना क्षेत्र के भरौली चौराहा पर एडीजी का छापा,

    बलिया के नरही थाना क्षेत्र के भरौली चौराहा पर एडीजी का छापा,

    बलिया के नरही थाना क्षेत्र के भरौली चौराहा पर एडीजी का छापा, तीन पुलिसकर्मी समेत कई हिरासत मे.
    बलिया के नरही थाना के चर्चित वसूली केन्द्र यूपी बिहार की सीमा स्थित भरौली चौराहा पर एडीजी वाराणासी का छापा
    तीन पुलिसकर्मी समेत 20 हिरासत में.
    शराब, पशु तस्करी, लाल बालू तस्करी आदि का मामला
    मौके पर 50 से अधिक मोबाइल, कई बाईक भी पुलिस के कब्जे में.   नरही थाना मे एडीजी, आईजी, एसपी, एएसपी मौजूद
    थानाध्यक्ष का कमरा सील, पुलिसकर्मियों के खंगाले गए बॉक्स

  • स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 में सहभागिता हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना के चार स्वयंसेवको का चयन*, कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने दी शुभकामनाएँ

    स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 में सहभागिता हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना के चार स्वयंसेवको का चयन*, कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने दी शुभकामनाएँ

    स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 में सहभागिता हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना के चार स्वयंसेवको का चयन*, कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने दी शुभकामनाएँ
    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना से स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 में सहभागिता हेतु चार स्वयंसेवको का चयन हुआ है। यह सभी स्वयं सेवक स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। स्वयं सेवकों की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सभी स्वयं सेवकों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   यहाँ यह बताना उल्लेखनीय है कि *मेरी माटी मेरा देश* नामक कार्यक्रम के अंतर्गत *अमृत वाटिका* के निर्माण करने वाले दो उत्कृष्ट स्वयंसेवक आकाश कुमार तथा यशी श्रीवास्तव का चयन हुआ है। *माय भारत पोर्टल* पर पंजीकृत ऐसे छात्र जो *छात्र पुलिस अनुभवात्मक कार्यक्रम* में प्रतिभा किए हैं, उनमें से दो स्वयंसेवक कृष्ण कुमार मिश्रा तथा आकांक्षा राय और साथ ही इनके एक-एक अभिभावक राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 में सहभागिता करके का अवसर मिला है।
    उक्त जानकारी देते हुए एनएसएस समन्वयक डॉ सत्यपाल सिंह ने बताया कि यह विश्वविद्यालय के स्वयं सेवकों के लिए बहुत उत्साहजनक है कि उनका चयन स्वतंत्रता दिवस में सहभागिता के लिए हुआ है। यह पहली बार है कि जब स्वतंत्रता दिवस पर स्वयं सेवकों को मुख्य कार्यक्रम के लिए दिल्ली बुलाया गया है।