प्रेमी के घर पहुंच कर युवती ने खाई कीटनाशक दवा हालत गंभीर
गोरखपुर।गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बुधवार को प्रेमी के घर पहुंचकर कीटनाशक खा लिया। हालत गंभीर होने पर पुलिस ने बीआरडी मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। उधर युवती के पहुंचने पर प्रेमी घर छोड़कर फरार हो गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सूत्रों से मेरी जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की युवती का पड़ोस के गांव के युवक से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती युवक पर शादी करने का दबाव बना रही थी। लेकिन घर वालों के इनकार करने पर युवक ने भी शादी करने से मना कर दिया।
इधर, जानकारी होने पर युवती के घर वालों ने भी प्रेम प्रसंग को लेकर उसे डांट फटकार लगा दी। इससे नाराज होकर युवती अपने घर से निकली और प्रेमी युवक के घर पहुंच गई। वहां पर युवक को नहीं पाकर उसके दरवाजे पर कीटनाशक खा लिया और कुछ देर बाद अचेत होकर गिर गई। युवक के घर वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया।
Category: उत्तर प्रदेश
-

प्रेमी के घर पहुंच कर युवती ने खाई कीटनाशक दवा हालत गंभीर
-
माथापच्ची के बाद पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया केस.
माथापच्ची के बाद पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया केस.
गोरखपुर।नए कानून में आईपीसी की धारा 377 का विकल्प ही नहीं दिया गया है. यानी समलैंगिकता को अपराध नहीं माना गया है. ऐसा ही एक मामला तीन दिन पहले जिले के सहजनवा थाने में सामने आया, जहां 12 साल के बच्चे से कुकर्म की घटना हो गई तो पुलिस ने माथापच्ची शुरू कर दी.
नाबालिग होने की वजह से पुलिस ने इस केस में लैंगिग अपराध एक्ट (पॉक्सो) तहत केस दर्ज किया. लेकिन, अगर बालिग होता तो फिर केस ही नहीं दर्ज हो पाता.
एक से आईपीसी को खत्म कर नए केस में बीएनएस के तहत केस दर्ज किए जा रहे हैं. नए कानून में समलैंगिकता को अपराध नहीं माना गया है. 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग को माना गया है, उसके साथ इस तरह की घटना नहीं हो सकती है. अगर एक से अधिक लोग जबरन घटना करते हैं तो फिर दुष्कर्म की श्रेणी में आ जाएगा. कानून नया होने की वजह से अभी पुलिस वालों के पल्ले भी बहुत नहीं पड़ रहा है. इसी बीच सहजनवा इलाके के एक बालक के पिता ने पुलिस को सूचना दिया कि उसके साथ गलत घटना हुई है. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो घटना सही भी निकली. फिर केस दर्ज करने के लिए धारा पर माथापच्ची शुरू हुई. कानून के पन्ने पलटने के बाद तय किया गया कि पॉक्सो एक्ट में केस को दर्ज किया जाएगा. अब इसमें सजा भी अपराध के गंभीरता के आधार पर ही तय होगी.
अकेले पॉक्सो का पहला केस अभी तक इस एक्ट का इस्तेमाल नाबालिग के साथ होने वाले छेड़खानी, दुष्कर्म या फिर कुकर्म की घटना में किया जाता था. जिले का यह पहला केस है, जिसमें सिर्फ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. इसमें दो महीने में विवेचना पूरी करने का भी प्रावधान हैं, ताकि केस ट्रालय पर जल्दी जा सके. -

BSP अध्यक्ष मायावती ने एक्स पर लिखा
लखनऊ – BSP अध्यक्ष मायावती ने एक्स पर लिखा
नीट-यूजी परीक्षा को लेकर माया ने एक्स पर लिखा
परीक्षार्थियों को मानसिक पीड़ा हमेशा सताएगी
समस्या अब गंभीर बनती जा रही है!
नीट-यूजी, पीजी परीक्षा को समाप्त करना चाहिए
पुरानी व्यवस्था को फिर से बहाल करना चाहिए -

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद आज सीएम से मिलेंगे अफसरों
- लखनऊ- कैबिनेट मंत्री संजय निषाद आज सीएम से मिलेंगे अफसरों की मनमानी की शिकायत करेंगे संजय निषाद.
कल ही संजय निषाद ने कहा था, अफसर नहीं सुनते
आज सीएम से मिलकर शिकायत करेंगे संजय निषाद
मुझे उम्मीद है कि CM योगी कार्रवाई करेंगे – निषाद
बेटे की सुरक्षा हटाए जाने से भी नाराज हैं संजय निषाद
मछुआ आरक्षण को लेकर भी CM योगी से बात करेंगे
- लखनऊ- कैबिनेट मंत्री संजय निषाद आज सीएम से मिलेंगे अफसरों की मनमानी की शिकायत करेंगे संजय निषाद.
-

सकरात्मक सोच के साथ स्मार्टफोन का करें उपयोग: धर्मेंद्र सिंह
सकरात्मक सोच के साथ स्मार्टफोन का करें उपयोग: धर्मेंद्र सिंह. -बंसी चन्द कॉलेज पर टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
गोला।गोला ब्लाक में स्थित बंशी चन्द पीजी कॉलेज चिलवाॅ में बुधवार को छात्राओं के बीच विधान परिषद सदस्य डाॅ धर्मेंद्र सिंह के द्वारा शासन प्रदत्त 85 टेबलेट व स्मार्टफोन का वितरण किया गया। टेबलेट व स्मार्टफोन पाकर छात्राएं खुशी से झूम उठी।कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि डॉ धर्मेंद्र सिंह ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन करने के उपरांत छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शासन कि मंशा है कि कोई भी छात्र तकनीकी रूप से पिछड़े नहीं। इसलिए स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत युवाओं में स्मार्टफोन व टेबलेट का वितरण किया जा रहा है। आज का युग तकनीकी युग है सरकार की मंशा है कि समस्त छात्र-छात्राओं को तकनीकी रूप से लाभ मिले उन्होंने छात्र छात्राओं से सकारात्मक सोच के साथ स्मार्टफोन का उपयोग कर लाभान्वित होने की अपील किया। कार्यक्रम में आये मुख्य अतिथि के द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। प्रबंधिका अस्मिता चंद ने कहा कि वर्तमान में युग डिजिटल युग है। डिजिटल युग मे डिजिटल कार्यक्रम से जुड़ कर ही विकास किया जा सकता है। इस टेबलेट का सदुपयोग कर अपने भविष्य का निर्माण करे। महाविद्यालय के संरक्षक रणविजय चंद ने आए हुए अतिथि गणों के प्रति आभार ब्यक्त किया।इस अवसर पर देवेंद्र प्रताप चंद विनोद गुप्ता रंजीत सिंह श्रीनेत वीरू सिंह डॉ राणा सत्यप्रकाश सिंह डॉ रोहित चंद अरविंद चंद कमलेश यादव सहित आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। -

सुल्तानपुर कोर्ट में 26 जुलाई को पेश होंगे राहुल गांधी
Lko
सुल्तानपुर कोर्ट में 26 जुलाई को पेश होंगे राहुल गांधी
मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट में पेश होंगे राहुल गांधी
गृहमंत्री अमित शाह पर की गई टिप्पणी के मामले में पेशी
राहुल ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान की थी टिप्पणी.
BJP नेता विजय मिश्रा ने राहुल पर मानहानि का दर्ज कराया था केस
राहुल गांधी 26 जुलाई को सुबह 9 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे
लखनऊ से सड़क मार्ग से सुल्तानपुर जाएंगे राहुल गांधी -

फिरोजाबाद में हुए सड़क हादसे का सीएम ने लिया संज्ञान
लखनऊ – फिरोजाबाद में हुए सड़क हादसे का सीएम ने लिया संज्ञान
मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त
सीएम योगी ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश. अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने दिए गए निर्देश* अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए -

मवक्किल के हितों को ध्यान में रखते हुए अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से रहे विरत
मवक्किल के हितों को ध्यान में रखते हुए अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से रहे विरत
गोरखपुर। जिला अधिवक्ता एसोसिएशन कलेक्ट्रेट के अधिवक्तागणों को बैठक करना है या अन्य कार्य करना है न्यायिक कार्यों से विरत रहते अपने मवक्किल वादकारियो के हितों का ध्यान तनिक भी नहीं देते मवक्किल अपने घरों से तैयार होकर अपना मुकदमा देखने कचहरी आता फिर तारीख लेकर वापस घर चला जाता इसका अधिवक्ता गणों को कोई मलाल नहीं रहता अधिवक्ता गणों को केवल मलाल यह रहता है कि मवक्किल कचहरी आए और हमें फीस दे घर वापस चला जाए अगर अधिवक्ता अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने मवक्किल के प्रति निष्ठावान रहते तो पहले न्यायिक कार्यों को संपादित कराने के बाद अपनी बैठक करते जिससे मवक्किल का भी कार्य हो जाता और अधिवक्ता गणों का बैठक भी हो जाता लेकिन सिर्फ अपने हितों का ध्यान दिया जाता है मवक्किल के हितों को ताक पर रख दिया जाता है अधिवक्ता गणों को अपने कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए जिन मवक्किल के वजह से रोजी-रोटी चलती है उनके प्रति संवेदनशील समर्पित होकर न्यायिक कार्यों को निस्तारित कराने का कार्य करना चाहिए जिससे वादकारियों को जल्द सेजल्द न्याय संगत न्याय मिल सके लेकिन ऐसा नहीं किया जाता।
-

यूपी में IAS अफ़सरों के हुए स्थानांतरण
यूपी में IAS अफ़सरों के हुए स्थानांतरण
डॉ कंचन शरण अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल को अपर आयुक्त आगरा मंडल बनाया गया.
अरुण कुमार अपर आयुक्त बरेली मंडल को अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल बनाया गया
शीलधर सिंह यादव अपर आयुक्त लखनऊ मंडल को विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग बनाया गया
रणविजय यादव अपर आयुक्त लखनऊ मंडल को विशेष सचिव सिंचाई विभाग. -

बेलीपार के व्यापारी की पोखरे में डूबने से मौत
बेलीपार के व्यापारी की पोखरे में डूबने से मौत
गोरखपुर।बेलीपार थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलीपार कस्बा निवासी 55 वर्षीय एक व्यक्ति मंगलवार की शाम को अपने खेत की तरफ गए थे, इस दौरान पैर फिसल कर बगल में स्थित गहरे पोखरे में गिर गए। यहां डूबने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बेलीपार पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलीपार कस्बा निवासी 53 वर्षीय वीरेंद्र मद्धेशिया पुत्र स्व. श्रीराम मद्धेशिया मंगलवार की शाम 7:00 बजे गांव से सटे अपने पुराने घर के बगल में स्थित खेत देखने गए थे। इस बीच अचानक पैर फिसलने से खेत के ठीक बगल में स्थित गहरे पोखरे में डूब गए। परिजन रात से ही तलाश कर रहे थे। इस बीच पता चला कि पोखरे के बगल में स्थित खेत में उनके एक पैर का चप्पल पड़ा हुआ है । जिसकी आशंका पर लोगों ने बेलीपार को सूचना दी। गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई । काफी देर तलाशने के बाद पोखरे से उनका शव बरामद हुआ। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह एवं हल्का दरोगा सरोज कुमार ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक वीरेंद्र मद्धेशिया के दो पुत्र मुकेश तथा शिवम विवाहित है। तथा 28 वर्षीय बिटिया खुशबू अविवाहित है। पत्नी गायत्री सहित पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।




सकरात्मक सोच के साथ स्मार्टफोन का करें उपयोग: धर्मेंद्र सिंह. 



