हरिद्वार में डूब रहे कावड़िए को गोताखोर पुलिस जवानों ने बचाया,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Category: उत्तर प्रदेश
-

शिक्षा मित्र संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपा ज्ञापन बांसगांव
शिक्षा मित्र संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपा ज्ञापन बांसगांव।ब्लॉक संसाधन केंद्र बांसगांव में शिक्षामित्र संगठन ने अपने पदाधिकारियों के साथ खंड शिक्षाधिकारी श्रीनारायण मिश्र बांसगांव के माध्यम से अपने विभिन्न मांगो को लेकर मुखमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।ज्ञापन देते समय शिक्षा मित्र संघ के अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह एवम मंत्री अजीत राय ने कहा कि सरकार को हमारी मांगों पर विचार करते हुए मांगो को मान लेना चाहिए।उनकी प्रमुख मांगो में पुनः शिक्षक पद पर समायोजित करने,महिला शिक्षामित्रों को उनके घर के करीब स्कूलों का आवंटन,जिले भर के शिक्षा मित्रों को उनके मूल विद्यालय पर भेजना तथा सर्विस के दौरान मृतक शिक्षामित्रों के पाल्यो को नौकरी देना,कैशलेश चिकित्सा,महिला शिक्षामित्रों के लिए सीसीएल स्वीकृत करना,आकस्मिक अवकाश 11से बढ़ाकर 14करना , अर्ध अवकाश की सुविधा दिया जाए एवम अंत में हमारी सेवा निवृत की आयु 62 वर्ष कर दिया जाए आदि मांगो को सरकार पूरी कर सकती है।इस अवसर पर अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह , कृष्ण पाल सिंह, मंत्री अजीत राय ,सविता राय,कंचन गोस्वामी, प्रवीन शर्मा ,कृष्णकांत,रविन्द्र यादव,बहादुर व मुहर्रम अली आदि शिक्षा मित्र शामिल हुए।
-

दिवानी कचहरी में पेशी पर आने के बाद फरार हुए हत्या के आरोपी को कैंट पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिवानी कचहरी में पेशी पर आने के बाद फरार हुए हत्या के आरोपी को कैंट पुलिस ने किया गिरफ्तार गोरखपुर ।दीवानी कचहरी से सोमवार को सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हुए हत्यारोपित बंदी सोनू सिंह को गोरखपुर पुलिस ने बस्ती के रूधौली थाना क्षेत्र के सुरवार खुर्द गांव से दबोच लिया।वह अपनी बहन के घर गया था।
सिकरीगंज के बारीगांव में रहने वाले सोनू सिंह ने आठ जनवरी 2021 को रुपये के बंटवारे को लेकर विवाद होने पर अपने बड़े भाई 49 वर्षीय बालेंद्र सिंह की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपित कुल्हाड़ी लेकर घर पर बैठा रहा। गांव के चौकीदार करिया की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेजा था। विवेचना में चचेरे भाई उमेश सिंह का नाम पुलिस ने बढ़ाया था।आठ मई 2022 को इस मामले में सिकरीगंज थाना पुलिस ने सोनू व उमेश के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था।इस मामले में उमेश को जमानत मिल गई थी।जेल में निरुद्ध सोनू की सोमवार को पेशी थी।न्यायालय में पेश होने के बाद लौटते समय वह सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।जिला कारागार में सोनू बैरक नंबर 22 में निरुद्ध था। गोरखपुर पुलिस ने उसे बस्ती से दबोच लिया है। -

सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी उपेंद्र ने टीबी मरीजों को गोद लेकर उनकी सेवा का संकल्प लिया
24 वर्ष की नौकरी के पश्चात तीस जून को सेवानिवृत्त हुए हैं उपेंद्र कुमार राय
जिले में 1175 निक्षय मित्र 3069 टीबी रोगियों को गोद लेकर कर रहे हैं मदद
गोरखपुर,
चौबीस वर्ष तक टीबी नियंत्रण व टीबी उन्मूलन कार्यक्रम से जुड़ कर सेवा देने के पश्चात वरिष्ठ प्रयोगशाला प्राविधिक ने तीन टीबी मरीजों को गोद लेकर उनकी मदद करने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में जिला क्षय रोग केंद्र में उन्होंने एक विवाहिता, एक युवती और एक टीबी पीड़ित विद्यार्थी को सोमवार को गोद लिया । वरिष्ठ प्रयोगशाला प्रावधिक उपेंद्र कुमार राय ने तीनों मरीजों को पोषण पोटली दी और हरसंभव आवश्यक सहयोग करने का आश्वासन भी दिया है । जिला क्षय रोग उन्मूलन अधिकारी डॉ गणेश यादव ने बताया कि जिले में इस समय 1175 निक्षय मित्र 3069 टीबी रोगियों को गोद लेकर उनकी मदद कर रहे हैं।जिला क्षय रोग अधिकारी का कहना है कि निक्षय मित्र उस व्यक्ति को कहते हैं जो किसी टीबी मरीज को गोद लेकर पोषण पोटली के जरिये, मरीज को मानसिक संबल देकर और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से मरीज को जोड़ कर उनका मददगार बनता है। कोई भी व्यक्ति या स्वयंसेवी संस्था व संगठन टीबी मरीजों को गोद ले सकते हैं। मरीज को गोद लेने वाले निक्षय मित्र को हर माह टीबी मरीज को फल, सोयाबिन, मूंगफली, चना, गुड़ आदि पोषक तत्वों को पोटली देनी है और उसका कुशलक्षेम पूछते रहना होता है। इससे मरीज का मनोबल बढ़ता है और उसकी दवा बीच में नहीं बंद हो पाती। नियमित दवा और पौष्टिक खानपान के सेवन से टीबी मरीज जल्दी ठीक हो जाता है।
निक्षय मित्र बने उपेंद्र कुमार राय ने बताया कि उन्होंने सेवानिवृत्ति के पहले ही सोच लिया था कि सेवानिवृत्ति के बाद जीवन की दूसरी पारी में भी मरीजों की मदद करते रहेंगे। जिन तीन मरीजों को गोद लिया है उसमें एक लड़की की मां ठेला लगा कर जीवन यापन करती हैं, जबकि दूसरी विवाहिता के पति श्रमिक हैं। तीसरा युवक भी कमजोर आर्थिक वर्ग का है और किसी प्रकार अध्ययन कार्य जारी रखे है। ऐसे मरीजों को गोद लेने के लिए समाज के सभी वर्गों से लोगों को आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर डीपीसी धर्मवीर प्रताप सिंह, पीपीएम समन्वयक अभय नारायण मिश्र, टीबी एचआईवी समन्वयक राजेश, एसटीएस गोबिंद, मयंक और टीबी चैंपियन चंद्र प्रकाश भी मौजूद रहे ।
आशा की मदद से मिली सूचना
टीबी का इलाज करवा रही 18 वर्षीय युवती और 24 वर्षीय महिला ने बताया कि दोनों लोग गोरखपुर शहर के ट्रांसपोर्टनगर के रहने वाले हैं। जिला क्षय रोग केंद्र से उन्हें दवा और इलाज की अच्छी सुविधा मिल रही है। युवती को खाते में 3000 रुपये भी मिले हैं, जबकि महिला का विवरण जमा कराया गया और उसे भी निक्षय पोषण योजना के तहत पोषण के लिए पैसे मिलेंगे। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता ने उन्हें सूचना दी थी कि जिला क्षय रोग केंद्र पर उन्हें गोद लिया जाएगा और पोषक सामग्री मिलेगी। वहीं, 23 वर्षीय युवक ने बताया कि वह इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर हुए थे लेकिन वहां बीमारी की पहचान के बाद बाकी की दवा जिला क्षय रोग केंद्र से ही चल रही है। एक्स्ट्रा पल्मनरी टीबी के इन तीनों मरीजों को दवा से काफी लाभ मिला है और उनके गले का दर्द ठीक हुआ है।जिले में टीबी की स्थिति
ड्रग रेसिस्टेंट टीबी मरीज
314
ड्रग सेंसिटिव टीबी मरीज 8198
टीबी नोटिफिकेशन की मासिक प्रगति-शत फीसदी
उपचार सफलता दर (2023) 91 प्रतिशत -

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं व्राटिनो टेक्नॉलॉजी के बीच करार: साथ मिलकर उन्नत नक्षत्रशाला तकनीक पर काम करेंगे ।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं व्राटिनो टेक्नॉलॉजी के बीच करार: साथ मिलकर उन्नत नक्षत्रशाला तकनीक पर काम करेंगे ।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय अपने छात्रो को आधुनिक नक्षत्रशाला तकनीक,नवाचार और अंतरिक्ष विज्ञान के शोध में दक्ष बनाने के लिए विश्वविद्यालय ने दिनाँक 22 जुलाई 2024, सोमवार को नक्षत्रशाला उपकरणों ,एस्ट्रोनॉमी आउटरीच एवं स्पेस साइंस के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था व्राटिनो टेक्नोलॉजीज गोरखपुर, के साथ महत्वपूर्ण करार किया है। इसको लेकर दोनों संस्था के बीच समझौता ज्ञापन(एमवोयू) हो गया है।समझौता ज्ञापन के मुताबिक दोनों एक दूसरे को उन्नत नक्षत्रशाला प्रोजेक्शन मशीन ,नक्षत्रशाला प्रोजेक्शन स्क्रीन,ऑब्जर्वेटरी,3- डी तकनीक विकसित करने एवं खगोल विज्ञान के अनुसंधान में सहयोग करेंगे। समझौता ज्ञापन पर विश्वविद्यालय की ओर से प्रो. शांतनु रस्तोगी और व्राटिनो टेक्नोलॉजी, गोरखपुर की ओर से निदेशक श्री सचिन्द्र नाथ ने हस्ताक्षर किया है।
करार के बाद कुलपति प्रो. पूनम टंडन जिनका खगोलशास्त्र शोध क्षेत्र रहा है, उन्होंने बताया की व्राटिनो के विशेषज्ञों से विश्वविद्यालय के छात्र नक्षत्रशाला एवं वेधशाला विकसित करने की तकनीक सीखेंगे साथ ही साथ खगोल विज्ञान के शोध में व्राटिनो के साथ मिलकर काम भी करेंगे। इस तकनीक के विकास से भारत में चल रहे महंगे विदेशी नक्षत्रशाला उपकरण सस्ते दर पर स्वदेशी तकनीक से उपलब्ध होंग एवं वेधशाला के विकास से खगोल शास्त्र में रूचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए शोध का अवसर भी प्रदान करेगा । विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एव ख्यातिलब्ध भौतिकीशास्त्री प्रो. शांतनु रस्तोगी जो एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट भी रहें हैं उन्होंने जोर दिया की यह स्वदेशी तकनीक होगी जो सस्ती होगी इससे भारत में आबादी के हिसाब से नक्षत्रशाला की कमी को दूर किया जा सकेगा एवं आम जनमानष के लिए ज्यादा से ज्यादा नक्षत्रशाला बन पायंगे जिससे लोग ब्रह्माण्ड के रहस्य को समझने और जिज्ञासा पूरी कर सकेंगे।व्राटिनो के निदेशक सचिन्द्र नाथ ने बताया की व्राटिनो का उद्देश्य है भारत में वैज्ञानिक ज्ञान को उन्नयन में योगदान देना जिसके अंतर्गत प्रदेश में एक मात्र कार्य कर रही व्राटिनो श्री शंकर वेधशाला को विश्वविद्यालय के एस्ट्रोफिजिक्स के छात्रो के लिए हम उपलब्ध कराएंगे जहा छात्र-छात्राये अपने समय के उपलब्धता के अनुसार कार्य कर सकेंगे । इस मौक़े पर डॉo राजेश कुमार, डॉo प्रभुनाथ प्रसाद एव व्राटिनो के तकनीकी सहायक श्री उमेश कुमार उपस्थित रहेl -

डीएम बांदा को हाईकोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांदा – डीएम बांदा को हाईकोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट इलाहाबाद हाईकोर्ट ने DM के खिलाफ वारंट जारी किया
आदेश का अनुपालन न करने पर हाईकोर्ट नाराज
CJM बांदा के समक्ष 20 हजार जमा करने के आदेश
DM को 25 जुलाई को हाईकोर्ट में पेश होने के आदेश
30 जून को रिटायर कर्मियों को वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिला
1 जुलाई को मिलने वाली वेतनवृद्धि का लाभ देने का आदेश था आदेश का पालन न होने पर DM के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट.
रमेश श्रीवास्तव व 16 अन्य ने दाखिल की थी याचिका
वर्ष 2012 से 2023 के बीच में अलग-अलग वर्ष में हुए थे रिटायर -

सावन का प्रथम सोमवार: मंदिरों में उमड़ी भीड़, भक्तों ने किया अभिषेक
सावन का प्रथम सोमवार: मंदिरों में उमड़ी भीड़, भक्तों ने किया अभिषेक
गोरखपुर।सावन महीने के पहले सोमवार को विकासखंड जंगल कौड़िया अंतर्गत प्राचीन शिव मंदिर जिंदपुर , झारखंडी मंदिर महला, श्री नीलकंठ महादेव मंदिर सिहोरवा, शिव मंदिर बलुआ, सहित अन्य शिवालयों में हर-हर महादेव, जय ओम शिवकारा की गूंज सुनाई दी और वही महिलाओं के गीत से भक्तिमय माहौल बना रह।मध्य रात से ही श्रद्धालुओं की मंदिरों में खास भीड़ लगी रही। साथ ही अंचल के सभी प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ की। सावन माह के पहले सोमवार के दिन शिवलिंगों का दूध, जल, से अभिषेक कर शिवलिंगों पर पुष्प, बेल पत्र,भांग, धतूरे ,से सजाकर विध विधान से पूजा पाठ अर्चन किया गया। -

तीन बच्चों समेत महिला खुद पर पेट्रोल डालकर खुदकुशी की कोशिश
तीन बच्चों समेत महिला खुद पर पेट्रोल डालकर खुदकुशी की कोशिश
गोरखपुर कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर करमहा की रहने वाली महिला ने पुलिस आफिस में दोपहर 2.30 बजे के करीब खुद पर पेट्रोल छिड़करकर खुदकुशी की कोशिश की। एसएसपी दफ्तर के सामने ही तीन मासूम बच्चों के साथ आई महिला ने खुद पर पेट्रोल डालने के बाद दो बाइ लाइटर से आग लगाने की कोशिश की, लेकिन आग नहीं लगी।
तभी एसएसपी के स्कॉट में तैनात सिपाही हरीश यादव की नजर पड़ गई। उस ओर जैसे ही बढ़ा उसने एक बार फिर लाइटर जलाने की कोशिश की और कहा कि अगर पास आएगा तो आग लगा लुंगी। लेकिन, उसने हिम्मत से उसके हाथ से पेट्रोल और लाइटर छिन लिया। लेकिन, इस दौरान सिपाही हरीश के आग की चपेट में आ जाने की वजह से वह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिये जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा दिया गया।
कैंपियरगंज इलाके के शिवपुर करमहा की रहने वाली सुनीता का कहना है कि उसके खेत के बगल में ही कुछ अन्य लोगों का खेत है, जो कब्जा करना चाहते हैं। जबकि, विपक्षी बताते हैं कि उस खेत की सात साल पहले ही रजिस्ट्री करा चुके हैं। पुलिस में मामला जाने के बाद पुलिस ने लेखपाल से पैमाइश की सलाह दी थी। इसके बाद सोमवार की दोपहर महिला अपने तीन बच्चों के साथ पुलिस आफिस पहुंच गई। हाथ में पेट्रोल लेकर आई महिला ने खुद पर पेट्रोल डालने के बाद आग लगाने की कोशिश की। महिला से एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने मुलाकात कर मदद का आश्वासन दिया, लेकिन रजिस्ट्री की बात जानने के बाद समझाने की कोशिश करने लगे। -

पूर्वोत्तर रेलवे यांत्रिक कारखाना इज्जत नगर मंडल ने कर्मचारी समस्याओं एवं PRKS/IZN द्वारा किए गए
पूर्वोत्तर रेलवे यांत्रिक कारखाना इज्जत नगर मंडल ने कर्मचारी समस्याओं एवं PRKS/IZN द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों का ज्ञापन NFIR के केंद्रीय महामंत्री डॉक्टर एम राघवैया को सौंपा
PRKS/IZN एवं मंडल मंत्री श्री पंकज दत्त भट्ट को कर्मचारी समस्याओं को प्रमुखता से हल कराने एवं सामाजिक कार्यों के लिए बधाई देता हूं – विनोद राय
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ कारखाना मंडल इज्जत नगर ने कर्मचारी समस्याओं एवं संघ द्वारा कराये गये सामाजिक कार्यों से संबंधित ज्ञापन NFIR के केंद्रीय महामंत्री डॉ एम राघवैया को नई दिल्ली में सौंपा। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वर्किंग प्रेसिडेंट एवं जोनल सचिव NFIR श्री रमेश मिश्रा, पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं सहायक महामंत्री एनएफआईआर श्री विनोद राय एवं पूर्वोत्तर रेलवे कारखाना मंडल इज्जत नगर के मंडल अध्यक्ष श्री भावेश कुमार, मंडल मंत्री श्री पंकज दत्त भट्ट एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में इज्जत नगर कारखाना मंडल के पदाधिकारियो ने NFIR के केंद्रीय महामंत्री डॉ एम राघवैया का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। मंडल अध्यक्ष श्री भावेश कुमार ने पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ इज्जत नगर कारखाना मंडल में व्याप्त कर्मचारी समस्याओं एवं संगठन द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत किया। जिसमें 2013 से अब तक प्रत्येक वर्ष 100 यूनिट से अधिक का रक्तदान, बरेली शहर में स्थित कुष्ठ आश्रम में जाकर कुष्ठ रोगियों की सेवा, कोरोना काल में जरूरतमंदों को भोजन करना, ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराना, कर्मचारियों की यू एमआईडी कार्ड बनवाने हेतु कैंप लगवाना, इज्जत नगर कारखाना में कोरोना वैक्सीन का कैंप लगवाना इत्यादि।
NFIR के केंद्रीय मंत्री डॉ एम राघवैया ने इज्जत नगर कारखाना मंडल एवं विशेष रूप से मंडल मंत्री श्री पंकज दत्त भट्ट के द्वारा कराए गए सामाजिक कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा किया एवं PRKS/IZN द्वारा कराए गए सामाजिक कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट मंगवाया है जो वार्षिक पत्रिका में प्रकाशित करवाया जाएगा उन्होंने कर्मचारी समस्याओं को जल्द हल कराने का आश्वासन दिया। वर्किंग प्रेसिडेंट श्री रमेश मिश्रा एवं महामंत्री विनोद राय ने भी इज्जत नगर कारखाना मंडल के श्री पंकज दत्त भट्ट द्वारा कराए गए सामाजिक कार्यों की सराहना किया। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री दीपक चौधरी, इज्जत नगर कारखाना मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री भावेश कुमार, मंडल मंत्री श्री पंकज दत्त भट्ट, शशि कुमार, संतोष, अनिल गौतम, सुदर्शन शर्मा, प्रिय चंदन कुमार ,रितेश्वर सिंह ओटीए संघ के महामंत्री श्री गौरी शंकर जी, अध्यक्ष श्री खजांची शाह, राकेश सिंह, राजन प्रसाद, पितांबर जी, यशपाल जी, दिनेश अंजारा, अशोक कुमार, श्याम कुमार, मीरा वर्मा, आशा, राजेश, रामाराव, विनोद रजक, जयप्रकाश साहू, दारा सिंह, शशि कुमार
इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित रहे। -

अविवाहितों व विधुर का कर दिया बंध्याकरण


फोटो कैप्शन : सुरेश, रामभवन, जयराम।
संवाददाता अरविंद कुमार:
नौतनवा / महराजगंज : नौतनवा विकास खंड के कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव में अविवाहित व विधुर लोगों को पेंशन के नाम पर गुमराह कर बंध्याकरण करा दिया गया। गौर करने वाली बात यह है कि जिन अविवाहितों का बंध्याकरण हुआ है वह मानसिक रूप से ठीक नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए इस कारनामे से बंध्याकरण का शिकार हुए लोगों के स्वजनों में आक्रोश है। मामले की जानकारी होने पर स्वास्थ्य महकमे ने जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं रविवार की शाम ग्रामीण खनुआ पुलिस चौकी पर पहुंचे और गांव के आशा कार्यकर्ता व स्वास्थ्य कर्मियों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
राम भवन का बताना है कि उनकी पत्नी का देहांत हो गया है। दो दिन पूर्व गांव की आशा कार्यकर्ता घर पर आए। कहा कि स्वास्थ्य परीक्षण व पेंशन की योजना है। साथ लेकर पहले रतनपुर सीएचसी ले गए फिर फरेंदा क्षेत्र के बनकटी सीएचसी पर उनका आपरेशन किया गया। सुरेश, रामभवन, जयराम के स्वजनों का बताना है कि स्वास्थ्य कर्मी उनके घर पर आए और कहा कि पेंशन की योजना है उनके घर के मानसिक दिव्यांग लोगों को अपने साथ ले गए। जिनका विवाह नहीं हुआ है। जब स्वास्थ्य कर्मी वापस आए तो उनके घर के सदस्यों के गुप्तांगों के पास टांका लगा मिला। जिससे उनको शक हुआ। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से जब सवाल जवाब किया तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। जब वह स्थानीय चिकित्सकों से परामर्श किए, तो उनके घर के दिव्यांग अविवाहित सदस्यों का बंध्याकरण हुआ मिला।
एसीएमओ डा. राकेश कुमार का बताना है कि बरगदही गांव में अविवाहित व विधुर लोगों के बंध्याकरण का मामला संज्ञान में आया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
खनुआ चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग पर मनमाने तरीके से बंध्याकरण का आरोप लगा, स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ शिकायत लेकर आएं है, मामले की जांच की जा रही है।











