विधायक ग्रामीण सदर तहसील प्रशासन के साथ बाढ़ राहत सामग्री की वितरित
गोरखपुर। राप्ती नदी के बाढ़ से प्रभावित गांवों में विधायक ग्रामीण विपिन सिंह 416 परिवारों को सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह के साथ राशन किट वितरित किए प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश है की बाढ़ प्रभावित गांव का निरीक्षण जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी गांव-गांव पहुंचकर खाने की वस्तु पहुंचाएं जिससे कोई भी ग्रामीण भूखे ना सोने पाए आज रविवार को विधायक ग्रामीण विपिन सिंह सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह के साथ विभिन्न गांव में पहुंचकर बाढ़ से प्रभावित गांव चकरा दोयम–61कठवतिया उर्फ कठउर –78 सेमरादेवी प्रसाद –65 महेवा ऐतमाली –110
डोमिनगढ़ –06 बाघागाड़ा –50
चकरा दोयम(बगिया)–46
कुल 416 परिवारों को आटा दाल चावल नमक लाई तेल आलू प्याज मोमबत्ती माचिस पानी रखने का डिब्बा सहित अन्य रोजमर्रा की जरूरी सामानों का वितरण किया। विधायक ग्रामीण विपिन सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदा रोकी नहीं जा सकती है बल्कि तत्परता दिखाकर हानि कम की जा सकती है हमारी सरकार ने प्रयास किया है कि सभी तक राहत सामग्री समय से पहुंचे। इसमें शासन प्रशासन के लोग लगे हुए हैं। हम लोग बाढ़ पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रख रहे हैं और कैंप स्थापित किया गया है। सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में लेखपाल कैंप कर रहे हैं ग्रामीणों को कोई असुविधा न हो लेखपाल पूरा ख्याल रख रहे हैं लेखपाल द्वारा बराबर बाढ़ प्रभावित गांव का खबर लिया जा रहा है अगर किसी ग्राम वासी का स्वास्थ्य संबंधित किसी प्रकार की दिक्कत आ रही है तो उसे तत्काल दवा उपलब्ध कराई जा रही है बाढ़ प्रभावित ग्राम वासी के साथ सदर तहसील प्रशासन सदैव उनके साथ खड़ी है आपकी दिक्कत सदर तहसील प्रशासन की दिक्कत किसी भी ग्रामवासी को घबराने की जरूरत नहीं।
Category: उत्तर प्रदेश
-

विधायक ग्रामीण सदर तहसील प्रशासन के साथ बाढ़ राहत सामग्री की वितरित
-

जरूरत मंदो मे बांटी राहत सामग्री
रेडक्रॉस टीम ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का किया दौरा.
जरूरत मंदो मे बांटी राहत सामग्रीगोरखपुर।जिलाधिकारी के निर्देश पर इंडियन रेडक्रास सोसायटी गोरखपुर की टीम ने तहसील गोला के सरयू राप्ती के बाढ़ से ग्रस्त क्षेत्रों का आज रविवार को भ्रमण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा जरूरत मंदो को राहत सामग्री वितरित की गयी।
रेडक्रास के मण्डल प्रभारी/सचिव अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में बाढ़ ग्रस्त राजस्व ग्राम कोलखास, रामनगर, पटना, दिस्तवलिया, लखनौरी, सूबेदार नगर का भ्रमण करने बाद उन्होंने बताया की आपदा ग्रस्त प्रभावित गांवों की आवश्यक जानकारी संकलित की जा रही है,रेडक्रास हर एक चिन्हित प्रभावित पीडितों को किचेन सेट, तारपोलीन, हाईजिन, बाल्टी, कपड़े, स्वच्छता किट, का वितरण किया जायेगा, वहीं आपदा ग्रस्त गावों मे कुशल डॉक्टर की टीम के साथ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के माध्यम से आवश्यक दवा भी उपलब्ध करायी जायेगी।वहीं आज कोलखास, रामनगर, दिस्तवलिया, जरुरत मंद क्षत विहीन लोगों को तारपोलीन, व महिलाओं को हाईजिन कीट वितरित की गयी।
उक्त जानकारी देते हुवे इंडियन रेडक्रॉस के रक्तदान प्रभारी ज्ञानेन्द्र ओझा ने बताया कि रेडक्रॉस के सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह के मार्गनिर्देशन में चल रहे इस बाढ़ राहत सामग्री वितरण के अवसर पर उत्तर प्रदेश पंचायतीराज संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री हृदय शंकर सिंह, रेडक्रास के आजीवन सदस्य प्रभात सिंह, छोटकु सिंह, जयंत सिंह, जितेन्द्र यादव, उमेश यादव, भोली यादव, धर्मेंद्र सोनकर सहित कई वॉलंटियर उपस्थित रहे।
यह बातें ज्ञानेंद्र ओझा (रक्तदान प्रभारी)
इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, गोरखपुर ने बताई। -

योगी आदित्यनाथ का आजमगढ़ दौरा कल.
आजमगढ़
योगी आदित्यनाथ का आजमगढ़ दौरा कल.
आजमगढ़ मंडल की समीक्षा बैठक लेंगे योगी
कलेक्ट्रेट सभागार में मंडल के 3 जनपदों की समीक्षा करेंगे, योगी CM राजस्व विभाग और कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा लोकसभा चुनाव के बाद CM की पहली मंडलीय समीक्षा बैठक -

दवा विक्रेता समिति ने किया पौध रोपड़
दवा विक्रेता समिति ने किया पौध रोपड़
300 पौधे लगाने का लक्ष्य-सन्तोष जायसवाल
गोला।अपने सामाजिक दायित्वों को निभाने की कड़ी में आगे बढ़ते हुये दवा विक्रेता समिति बड़हलगंज ने अपने अध्यक्ष सन्तोष जायसवाल की अगुवाई में जामुन और सागौन सहित औषधीय वृक्षों का रोपड़ किया।
शनिवार को वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत करते हुये अध्यक्ष सन्तोष जायसवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर दवा विक्रेता समिति के नेतृत्व में हम सभी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी जी की मुहिम “एक वृक्ष अपनी माँ के नाम” का अनुसरण करते हुये समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को कम से कम एक पौध का रोपण कर के उसका संरक्षण करने का संकल्प जरूर लेना चाहिये। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा 300 पौधों को लगाने का लक्ष्य रखा गया इसकी कड़ी में 150 पौधों का रोपड़ शांति सशक्तिकरण महाविद्यालय के खेल ग्राउण्ड में लगाया गया। जल्द ही और पौधों का रोपड़ कराया जाएगा। इसीलिये उन्होंने सन्देश दिया था “एक वृक्ष-दस पुत्र समान” हम सबको भी यह बात समझनी चाहिये।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक राजीव कुमार दूबे, उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद पाण्डेय आदि मौजूद थे। -

लोक और राष्ट्र कल्याण से जुड़ी है भारत की ऋषि परंपरा : सीएम योगी
लोक और राष्ट्र कल्याण से जुड़ी है भारत की ऋषि परंपरा : सीएम योगी
गोरखनाथ मंदिर में आयोजित श्रीरामकथा के विश्राम और गुरु पूर्णिमा महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर
लोक व राष्ट्र कल्याण के लिए अहर्निश कार्य करती है गोरक्षपीठ : योगी आदित्यनाथ
भारतीय संस्कृति दुनिया में सबसे प्राचीन और समृद्ध
गोरखपुर, 21 जुलाई। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की सनातन ऋषि परंपरा व गुरु परंपरा लोक और राष्ट्र कल्याण की परंपरा है। यह परंपरा हमें इस बात के लिए प्रेरित करती है कि हमारे जीवन का एक-एक कर्म, एक-एक क्षण सनातन के लिए, समाज के लिए, राष्ट्र के लिए समर्पित होना चाहिए। ऐसा करके ही हम गुरु परंपरा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर सकते हैं। गोरक्षपीठ भी उसी गुरु परंपरा की पीठ है जो अहर्निश लोक कल्याण और राष्ट्र कल्याण के लिए कार्य कर रही है।
सीएम योगी रविवार को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में विगत 15 जुलाई से चल रही श्रीरामकथा के विश्राम सत्र और गुरु पूर्णिमा महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। गोरक्षपीठ के ब्रह्मलीन महंतद्वय दिग्विजयनाथ जी महाराज एवं महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के चित्र पर पुष्पार्चन करने तथा व्यासपीठ का पूजन करने के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन संस्कृति में ऋषि के साथ गोत्र की परंपरा भी साथ में चलती है। जब गोत्र की बात होती है तो जाति भेद समाप्त हो जाता है। हर गोत्र किसी न किसी ऋषि से जुड़ी है और ऋषि परंपरा जाति, छुआछूत या अश्पृश्यता का भेदभाव नहीं रखती है। एक ऋषि के गोत्र को कई जातियों के लोग अनुसरित करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति दुनिया में सर्वाधिक और समृद्ध और प्राचीन है और सनातन पर्व-त्योहार इसके उदाहरण हैं। ये पर्व-त्योहार भारत को और सनातन धर्मावलंबियों को इतिहास की किसी न किसी कड़ी से जोड़ते हैं।
ग्रंथों को पीढ़ियों के अनुकूल मार्गदर्शक बनाया महर्षि वेदव्यास ने सीएम योगी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। यह महर्षि कृष्ण द्वैपायन व्यास की जयंती है जिनकी कृपा से वैदिक साहित्य प्राप्त हुए हैं। जिन्होंने वेदों, पुराणों और अनेक महत्वपूर्ण शास्त्रों को उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि 5000 वर्ष पहले महर्षि व्यास इस धराधाम पर थे। उस कालखंड में उन्होंने कई पीढ़ियों का प्रतिनिधित्व किया। अनेक ग्रंथों की रचना कर उसे वर्तमान पीढ़ी के मार्गदर्शन के लिए भी अनुकूल बना दिया। भारत के अलावा 5000 वर्ष का इतिहास दुनिया में किसी के पास नहीं है। वर्तमान समय द्वापर और कलयुग का संधिकाल है। महाभारत के युद्ध के बाद महर्षि वेदव्यास ने श्रीमद्भागवत पुराण रचा जो मुक्ति और मोक्ष के मार्ग पर चलने को प्रेरित करने वाला पवित्र ग्रंथ है।
जैसा कर्म करेंगे, उसी के अनुरूप मिलेगा फल
गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माता-पिता पहले गुरु हैं। इसके बाद स्कूली शिक्षक, पुरोहित-कुलगुरु, बड़ा भाई, और ऋषि-संतों की परंपरा, गोत्रों की परंपरा भी गुरु परंपरा में सम्मिलित होती है। गुरु परंपरा का उद्देश्य मनुष्य को अच्छे मार्ग पर अग्रसर करना है। माता-पिता, बड़ा भाई, पुरोहित-कुलगुरु, संत, ऋषि इसी उद्देश्यपरक कार्य के हितैषी होते हैं। उन्होंने कहा कि हम जैसा कार्य करेंगे, परिणाम भी उसी के अनुरूप मिलेगा। अच्छा कार्य करेंगे तो अच्छा फल मिलेगा और गलत काम करेंगे तो उसका फल भी हमें ही भुगतना होगा। इस संबंध में उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के संत बनने से पूर्व के जीवन की कथा भी सुनाई और संदेश दिया कि कोई भी गलत काम में हासिल होने वाले पाप में भागीदारी नहीं बनना चाहता है। सीएम योगी ने कहा कि भगवान श्रीराम ने जीवन में मर्यादा को महत्व दिया। हर कार्य की लक्ष्मण रेखा तय की, संबंधों को मर्यादित तरीके से जीना सिखाया। इसी तरह भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म की प्रेरणा दी। आज अधिकतर लोग कम कर्म के बदले अधिक हाईलाइट होने के प्रयास में रहते हैं। जबकि भगवान श्रीकृष्ण ने निष्काम कर्म की प्रेरणा दी है। यानी कर्म करो, फल की चिंता मत करो। हमारे शास्त्र और गुरु परंपरा में भी कहा गया है- अवश्यमेव भोक्तव्यं कृतं कर्म शुभाशुभम्। अर्थात जैसा कर्म करेंगे, उसके अनुरूप फल से वंचित नहीं रहेंगे। जो करेंगे, उसके अनुरूप परिणाम अवश्य भोगना पड़ेगा।सही मार्ग पर चलने को प्रेरित करता है सच्चा गुरु
सीएम योगी ने कहा कि सच्चा गुरु वही है जो सही मार्ग पर चलने को प्रेरित करे। हमारे जीवन में महत्व धन-धान्य का नहीं है बल्कि सद पुरुषार्थ से हासिल उस समृद्धि से है जो लोक कल्याण के कार्य आ सके। यदि हम गलत तरीके से समृद्धि अर्जित करेंगे तो पाप कृत्य के भागी होंगे। जबकि यदि हम वंचितों पर उपकार करेंगे, जीवमात्र के प्रति दया का भाव रखेंगे तो उसका पुण्य लाभ अवश्य प्राप्त होगा। गुरु का कार्य सही और गलत में अंतर बताकर सही मार्ग दिखाने का होता है।
मनुष्य सृष्टि की सर्वश्रेष्ठ कृति, इसे अपने कर्म से साबित भी करना होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि मान्यता है कि मनुष्य इस सृष्टि की सर्वश्रेष्ठ कृति है। इस मान्यता को अपने कार्यों से साबित करने का दायित्व भी मनुष्य का ही है। हमारे शास्त्र और हमारी ऋषि परंपरा इसी दायित्व का बोध कराने वाली है। ऋषि परंपरा और अवतारी विभूतियों के मार्ग का अनुसरण करते हुए हमें ऐसा कार्य करना चाहिए जो समाज, राष्ट्र और धर्म के अनुकूल हो। ऐसा कार्य खुद व परिवार के अनुकूल आप ही हो जाता है।
आरती के साथ हुआ श्रीरामकथा का विश्राम
गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में 15 जुलाई से चल रही श्रीरामकथा का विश्राम व्यासपीठ पर विराजमान श्रीरामचरितमानस ग्रंथ की आरती के साथ हुई। सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरती उतारी। इस अवसर पर उन्होंने कथाव्यास बाबा बालकदास के प्रति आभार भी व्यक्त किया और कहा कि हर व्यक्ति को कुछ समय ऐसी कथाओं के श्रवण के लिए जरूर निकालना चाहिए। कार्यक्रम में गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, देवीपाटन शक्तिपीठ के महंत मिथिलेशनाथ, महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. यूपी सिंह, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास, श्रीरामजानकी हनुमान मंदिर के महंत रामदास समेत कई जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, प्रबुद्धजन व बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।
चार स्थानों पर लगा भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
श्रीरामकथा के विश्राम और गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर के चार स्थानों महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने, साधना भवन, मंदिर के मुख्य भंडारा भवन और प्रथम तल पर भंडारा का आयोजन किया गया। इन सभी स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। -

अयोध्या में 29 से चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद
अयोध्या
अयोध्या में 29 से चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद
सावन मास का शुभारंभ 22 जुलाई से हो रहा
रामनगरी में कावड़ मेले का भी होगा शुभारंभ
रामनगरी में कांवड़ियों श्रद्धालुओं की भीड़ 28 जुलाई के बाद से बढ़नी शुरू हो जाएगी
भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा हुआ व भीड़ नियंत्रण का खाका तैयार किया
बाहरी जिलों के वाहनों को हाईवे पर किया जाएगा डाइवर्ट
सावन के हर सोमवार पर भी किया जाएगा डाइवर्जन। -

रोगों की कराई जांच, निशुल्क परामर्श दवा का लिया लाभ.
रोगों की कराई जांच, निशुल्क परामर्श दवा का लिया लाभ. -गुरुद्वारा जटाशंकर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ की टीम ने देखे मरीज
गोरखपुर। शहर के प्रमुख गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जटाशंकर गोरखपुर में रविवार को मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के द्वारा एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 120 लोगों ने हड्डी रोग से लेकर विभिन्न बीमारियों की जांच कराई एवं निशुल्क परामर्श व दवा प्राप्त करने का लाभ उठाया।
शिविर में जहां बीपी, ब्लड शुगर, वजन बीएमआई एवं spo2 जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की गई, वही विशेष रूप से मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के आर्थोपेडिक निदेशक डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने बड़ी संख्या में आए हड्डी रोग से संबंधित मरीजों की गंभीरता से जांच कर उन्हें उचित सलाह व दवाइयां देने का कार्य किया। डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा वर्तमान युग की आपाधापी भरी जिंदगी में अधिकांश लोगों के रहन-सहन व खानपान में अनियमितता के चलते बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऑर्थो से संबंधित समस्याएं भी अनियमित जीवन शैली का ही परिणाम है। शरीर में कैल्शियम की कमी का असर हमारे हड्डियों पर पड़ता है साथ ही तमाम अन्य करण भी हैं, जिनके चलते ऑर्थो रिलेटेड मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, इसलिए शरीर में जब भी कोई हड्डी से संबंधित समस्या महसूस हो तो तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेना आवश्यक है। सिविल में विशेष तौर पर उपस्थित फिजियोथैरेपिस्ट देवेंद्र मोर्य ने भी तमाम मरीज की जांच की और उन्हें स्वस्थ रहने के लिए दवाइयां देकर व्यायाम से संबंधित तमाम उपाय बताए।
शिविर के सफल समापन पर गुरुद्वारा जटाशंकर के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह ने कहा कि संसार में सबसे महत्वपूर्ण पूंजी स्वास्थ्य है। शरीर अगर स्वस्थ नहीं तो दुनिया की सारी धन दौलत उसके आगे बेकार है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा गुरुद्वारा जटाशंकर प्रबंध समिति का मूल मंत्र है। जिसके तहत गुरुद्वारा परिसर में रक्तदान से लेकर समय-समय पर विभिन्न बीमारियों के स्पेशलिस्ट चिकित्सकों को बुलाकर शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिससे समाज लाभान्वित हो। श्री सिंह ने शिविर की सफलता के लिए मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ की समस्त टीम के प्रति आभार प्रकट किया। -

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की गुरु गोरखनाथ की पूजा
शक्तिपीठ में रुद्राभिषेक कर लिया महादेव का आशीर्वाद
सूर्य प्रकाश ओझा
गोरखपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महायोगी गुरु गोरखनाथ की विधि विधान से पूजा की। इसके बाद उन्होंने गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर देवाधिदेव महादेव से सभी के लिए सुख-शांति, आरोग्यता एवं समृद्धि हेतु प्रार्थना की।
इसके बाद सीएम योगी ने मंदिर में भ्रमण किया और बच्चों से मिलकर उन्हें आशीर्वाद दिया। भ्रमण के दौरान सीएम योगी ने एक बच्चे को अपनी गोद में उठाया।
सीएम योगी ने दी गुरु पूर्णिमा की बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गुरु पूर्णिमा पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, ”प्रदेश वासियों को ‘गुरु पूर्णिमा’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! गुरु कृपा शिष्य की सभी प्रकार के विघ्नों से रक्षा करती है। शरणागत शिष्य के दैहिक, दैविक, भौतिक कष्टों को दूर कर उसे सद्गति प्रदान करती है। सभी गुरुजनों का सादर अभिनंदन एवं उन्हें नमन!
सीएम योगी ने की पूजा
सीएम योगी ने गोरखपुर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महायोगी गुरु गोरखनाथ की विधि विधान से पूजा की। इसके बाद उन्होंने श्री योगिराज गंभीरनाथ, युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ एवं अपने पूज्य गुरु राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। -

डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन हादसे की वजह रेलवे की लापरवाही है.
गोंडा: डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन हादसे की वजह रेलवे की लापरवाही है. वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों की पांच सदस्य टीम ने रेलवे ट्रैक की मरम्मत में लापरवाही और पटरी को ठीक से कसे न जाने को दुर्घटना का जिम्मेदार ठहराया है. रेलवे की संयुक्त जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि सेक्शन पर ट्रेन को 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलाना था, लेकिन सूचना देर से दी गई. जिससे लोको पायलट को सतर्क होने तक का समय नहीं मिला. हादसे के समय 3 मीटर तक पटरी फैल गई.जिससे पावर जनरेटर कार का पहिया उतर गया. लोको पायलट ने झटका लगने पर इमरजेंसी ब्रेक लगाया. उस वक्त ट्रेन की रफ्तार करीब 83 किलोमीटर प्रति घंटा थी.
-

हिस्ट्रीशीटर ने नवागत थानाध्यक्ष को पहनाई माला,कमिश्नर साहब ने किया लाइन हाज़िर
आगरा
हिस्ट्रीशीटर ने नवागत थानाध्यक्ष को पहनाई माला,कमिश्नर साहब ने किया लाइन हाज़िर
थाने पर हिस्ट्रीशीटर लोकेंद्र ने थानाध्यक्ष मोहित शर्मा को पहनाई माला।
माला पहनाते का फोटो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।
कमिश्नर आगरा ने संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष को किया लाइन हाज़िर
थाना निबोहरा का मामला











