सावन के पहले सोमवार को सीएम योगी ने पूजा अर्चना, लगाया जनता दरबार.
गोरखपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं, सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे का आज तीसरा दिन है।
सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में सुबह सावन के पहले सोमवार पर पूजा अर्चना की और गौशाला जाकर गायों की सेवा की, दूरदराज से बड़ी संख्या में फरियादी गोरखनाथ मंदिर पहुंचे हुए थे।सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में पहुँचे जहां पर एक-एक फरियादियों के पास खुद सीएम योगी आदित्यनाथ गए उनकी प्रार्थना पत्रों को लिया उनकी समस्याओं के निदान के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया ।
Category: उत्तर प्रदेश
-

सावन के पहले सोमवार को सीएम योगी ने पूजा अर्चना, लगाया जनता दरबार
-

जनपद मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल.
मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग
जनपद मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल.
102 गाड़ी को दूसरी 102 गाड़ी खींच कर ले जाती हूं आई नजर जो एंबुलेंस सरकार द्वारा मदद के लिए चलाई जाती है उसे खुद मदद की आवश्यकता पड़ गई.
उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर की यह वीडियो वायरल है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
जनपद मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य विभाग की 102 गाड़ी जो मरीज को पहुंचती है अस्पताल वह खुद बीमार आई नजर
इतना ही नहीं न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया की टीम को देखकर गाड़ी किनारे लगाकर 102 गाड़ी के दोनों ड्राइवर तथा सहायक दूर जा खड़े हुए स्वास्थ्य विभाग की कितनी होते देख मुजफ्फरनगर के संबंधित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। -

मुख्यमंत्री ने आज गोरखनाथ मंदिर में देवाधिदेव महादेव के दर्शन-पूजन
गोरखपुर.
श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर, मुख्यमंत्री MYogiAdityanath ने आज गोरखनाथ मंदिर में देवाधिदेव महादेव के दर्शन-पूजन कर चराचर जगत के कल्याण की कामना की। -

कांग्रेस विधानसभा उप चुनाव के लिए तैयारी में जुटी
लखनऊ – कांग्रेस विधानसभा उप चुनाव के लिए तैयारी में जुटी जिला और शहर अध्यक्षों की बैठक में हुआ मंथन, सपा-कांग्रेस गठबंधन की लड़ने वाली सीटों पर मांगे सुझाव, सपा गठबंधन में उपचुनाव की 4 सीटें चाहती है कांग्रेस – सूत्र, पार्टी के बेहतर परफॉर्मेंस के लिए पदाधिकारी से मांगे सुझाव.
-

सीएम योगी आदित्यनाथ आज 2 जिलों के दौरे पर रहेंगे
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ आज 2 जिलों के दौरे पर रहेंगे
सीएम योगी आज आजमगढ़, वाराणसी के दौरे पर रहेंगे
सुबह 11 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचेंगे आजमगढ़
आजमगढ़ मंडल के सांसदों-विधायकों की लेंगे बैठक
विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे
शाम 4 बजे वाराणसी में सावन मेला की समीक्षा करेंगे -

रामपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है
रामपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, रामपुर जिले के मिलक में हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो बसों में सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 50 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया है।
हादसा सुबह 4:30 बजे मिलक रामपुर नेशनल हाईवे पर भैरव बाबा मंदिर के पास हुआ। सोमवार की सुबह एक रोडवेज और एक प्राइवेट बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 50 यात्री घायल हो गए। गंभीर रुप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बाकी अन्य घायलों का मिलक के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंचे डीएम, एसपी समेत सीओ ने जायजा लिया। डीएम ने बताया कि निजी बस गलत दिशा से आ रही थी, जिसकी वजह से हादसा हुआ है। निजी बस श्रावस्ती जा रही थी। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। नौ लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है। -

चार सौ करोड़ की ठगी मामले में फरार निहारिका वेंचर्स कंपनी के एमडी अभिषेक द्विवेदी
प्रयागराज -चार सौ करोड़ की ठगी मामले में फरार निहारिका वेंचर्स कंपनी के एमडी अभिषेक द्विवेदी को पुलिस ने – पानीपत से गिरफ्तार कर लिया। उसे संरक्षण देने वाले प्रापर्टी डीलर व तांत्रिक टीकम चंद्र जायसवाल उर्फ प्रीतमनाथ को भी पकड़ लिया गया है। दोनों को रविवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
गोविंदपुर निवासी अभिषेक द्विवेदी ने वर्ष 2020 में पत्नी निहारिका के नाम पर निहारिका वेंचर्स कंपनी खोली। इसमें वह अपनी पत्नी के साथ लोगों से शेयर बाजार व रियल एस्टेट में रुपये निवेश करवाता था। -

SC पहुंचा कांवड़ में ‘पहचान’ का विवाद,
SC पहुंचा कांवड़ में ‘पहचान’ का विवाद,
सरकार के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती
यूपी सरकार के आदेश को रद्द करने कि की गयी मांग, एक NGO ने लगाई सुप्रीम कोर्ट में याचिका,
कल SC करेगा याचिका पर सुनवाई। -

कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग का 108 एंबुलेंस एक्शन प्लान जारी.
लखनऊ
कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग का 108 एंबुलेंस एक्शन प्लान जारी.
लखनऊ अयोध्या रोड,BBD कॉलेज पर एक एंबुलेंस
पॉलिटेक्निक चौराहे पर मौजूद रहेंगी 2 एंबुलेंस
नादरगंज में 2, CHC सरोजनी नगर में 3 एंबुलेंस.
इसके अलावा हेल्थ पोस्ट का मैप भी शेयर किया
साथ ही साथ दवा देने वाली गाड़ी भी रहेगी मौजूद
कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर -

डिजिटली सशक्त युवा मौजूदा दौर की जरुरत : प्रो. पूनम टंडन
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर
डिजिटली सशक्त युवा मौजूदा दौर की जरुरत : प्रो. पूनम टंडन
सशक्त भारत की नींव है डिजिटली सशक्त युवा : प्रो पूनम टंडन
तकनीकी दक्षता पूरी दुनिया का प्रवेश द्वार : प्रो सत्यकाम
स्मार्टफोन का संयमित उपयोग करेगा मार्ग प्रशस्त: प्रो. संजीत गुप्त
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केन्द्र दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आज संवाद भवन में आयोजित स्मार्टफोन व टैबलेट वितरण समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने लाभार्थी विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय के छात्र टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थी अपने अंदर इतनी कौशल क्षमता विकसित करें कि उनकी पूछ देश-विदेश के संस्थानों तक हो, जिससे विश्वविद्यालय की ख्याति अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने की. उन्होंने कहा कि डिजिटली सशक्त युवा मौजूदा दौर की जरुरत है. आज के दौर में सशक्त भारत की कल्पना डिजिटल सशक्तिकरण के बगैर नहीं की जा सकती. विद्यार्थियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की यह दूरदर्शी योजना है.
विशिष्ट अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के माननीय कुलपति प्रो. संजीत गुप्ता ने विद्यार्थियों को बधाई देने के साथ-साथ सचेत भी किया. उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन व टैबलेट युवाओं की शक्ति है, इसे कमजोरी न बनने दें. इसका संयमित उपयोग आपके जीवन का मार्ग प्रशस्त करेगा. दुनिया की दौड़ में आगे ले जाएगा. अध्ययन केंद्र के समन्वयक और इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार तिवारी ने स्वागत वक्तव्य देते हुए बताया कि राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के विद्यार्थी सफलता की इबारत लिख रहे हैं. इस अध्ययन केंद्र के विद्यार्थियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने स्मार्टफोन व टैबलेट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी.आभार ज्ञापन बीएड समन्वयक डॉ.मीतू सिंह ने किया. अध्ययन केंद्र को उत्तर प्रदेश शासन से 726 स्मार्टफोन व टैबलेट वितरण हेतु प्राप्त हुआ था, जो आज के कार्यक्रम में सभी उपस्थित लाभार्थी विद्यार्थियों को प्रदान किया गया. इस अवसर पर डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. रंजनलता, डॉ.मनोज द्विवेदी,डॉ. रवीन्द्र सिंह, डॉ.सर्वेश शुक्ल, कन्हैया कुमार, प्रमथेश शर्मा, दीपक, यशवंत सिंह आदि उपस्थित रहे.








