Category: उत्तर प्रदेश

  • विश्वविद्यालय की स्नातक प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित

    विश्वविद्यालय की स्नातक प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित

    विश्वविद्यालय की स्नातक प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित
    25 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन काउंसलिंग
    शोध पात्रता परीक्षा का कार्यक्रम जारी
    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की परा स्नातक प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम आज घोषित कर दिए गए। परिणाम विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर देखे जा सकते हैं। ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू होगी।
    ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट
    अभ्यर्थी प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission. in पर उपलब्ध परिणाम के बटन पर क्लिक करेंगे। इसके बाद अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भर कर अपना परिणाम देख और डाउनलोड भी कर सकते हैं।

    विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए परास्नातक के कुल 47 पाठ्यक्रमों में से 33 के लिए प्रवेश परीक्षा 27 जून से 9 जुलाई तक आयोजित की गई थी। शेष 14 में सीट की तुलना में कम आवेदन के चलते प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी। इन कोर्सेज में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया भी 25 जुलाई से ही शुरू होगी। इसके लिए आवश्यक निर्देश पोर्टल पर जल्दी ही उपलब्ध होंगे।

    प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि परास्नातक कोर्सेज के लिए भी ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू होगी। शीघ्र ही इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।

    ……………………………….

    बॉक्स 1/ शोध पात्रता परीक्षा का कार्यक्रम जारी

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा -2023 दिनांक 29 एवं 30 जुलाई को आयोजित होगी। कुल 36 विषयों के लिए लगभग पांच हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। शोध पात्रता परीक्षा(रेट) में कुल 70 प्रश्न होंगे। इनमें से 35 रिसर्च मेथडोलॉजी के तथा शेष 35 संबंधित विषय के होंगे। सभी विषयों की परीक्षाओं के सिलेबस प्रवेश पोर्टल पर पहले ही उपलब्ध करा दिए गए थे।
    परीक्षा कार्यक्रम
    दिनांक 29 जुलाई ,प्रातः सत्र ( 9- 10:30बजे)
    राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, मनोविज्ञान, सांख्यिकी, गृहविज्ञान, गणित, पर्यावरण विज्ञान, भूगोल एवं अंग्रेजी.
    29 जुलाई, सायं सत्र ( 3- 4:30 बजे) शिक्षाशास्त्र,समाज शास्त्र, मध्यकालीन इतिहास, वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, माइक्रोबायोलॉजी,इलेक्ट्रॉनिक्स, दर्शन शास्त्र, उर्दू, हिंदी, रक्षा एवं स्त्रातजिक विज्ञान, विधि, शारीरिक शिक्षा

    30 जुलाई, प्रात:सत्र (9- 10:30बजे)
    रसायन शास्त्र, प्राणिविज्ञान, कम्प्यूटर साइंस, कृषि विज्ञान (एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स एण्ड स्टेटिस्टिक्स),कृषि विज्ञान (एग्रीकल्चर एक्सटेंशन),कृषि विज्ञान (एन्टोमोलाॅजी),कृषि विज्ञान (जेनेटिक्स एण्ड प्लान्ट ब्रीडिंग).
    30जुलाई ,सायं सत्र (3- 4:30 बजे)
    प्राचीन इतिहास, बायोटेक्नालाॅजी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, परफार्मिंग आर्ट्स,विजुअल आर्ट्स एवं संस्कृत.
    यह जानकारी देते हुए प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रवेश पत्र 23 जुलाई से डाउनलोड किए जा सकेंगे।  “स्नातक कार्यक्रमों के बाद आज विश्वविद्यालय की परास्नातक प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। हम आशा करते हैं कि जल्दी ही नवागत प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के साथ गुणवत्तापूर्ण अकादमिक सत्र आरंभ करेंगे। 

  • ग्लोबल वार्मिंग की चेतावनी का संज्ञान लेकर बना रहे धरती माता को हरा-भरा : मुख्यमंत्री

    ग्लोबल वार्मिंग की चेतावनी का संज्ञान लेकर बना रहे धरती माता को हरा-भरा : मुख्यमंत्री

    ग्लोबल वार्मिंग की चेतावनी का संज्ञान लेकर बना रहे धरती माता को हरा-भरा : मुख्यमंत्री
    पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जन अभियान-2024 के तहत गोरखपुर चिड़ियाघर में सीएम योगी ने किया पौधरोपण
    व्यापक जनसहभागिता से हासिल हुआ एक दिन में 36.50 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य
    वैश्विक संस्थाएं भी दे रही हैं यूपी में पौधरोपण को मान्यता
    कार्बन क्रेडिट के लिए यूपी के किसानों को 200 करोड़ रुपये का अनुदान
    गोरखपुर, 20 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कभी अत्यधिक गर्मी तो कभी अतिवृष्टि और कभी असमय बाढ़ भविष्य के प्रति आगाह करने वाली तथा ग्लोबल वार्मिंग की चेतावनी है। इस चेतावनी का संज्ञान लेकर हम धरती माता को फिर से हरा-भरा बनाने के संकल्प को पूरा करने में जुटे हैं। इस संकल्प की कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सरकार ने व्यापक जनसहभागिता से उत्तर प्रदेश एक दिन में 36.50 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य हासिल कर नया कीर्तिमान रच दिया है। मुख्यमंत्री ने इस नए रिकॉर्ड के लिए सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
    सीएम योगी शनिवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ को समर्पित ‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ वृक्षारोपण जन अभियान-2024’ के अंतर्गत शनिवार शाम शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान (गोरखपुर चिड़ियाघर) में पारिजात पौध का रोपण करने के बाद यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण में आ रहे परिवर्तन की चर्चा करते हुए कहा कि इस वर्ष की गर्मी लोगों को लंबे समय तक याद रहेगी। अमूमन गोरखपुर और आसपास के जिलों में 42-43 डिग्री तापमान रहता था लेकिन इस वर्ष तापमान 46-47 डिग्री तक पहुंच गया। अत्यधिक गर्मी, भीषण लू, अतिवृष्टि, असमय बाढ़, कभी सूखा पड़ जाना, ये सभी ग्लोबल वार्मिंग की तरफ ध्यान आकृष्ट करते हैं। गत वर्ष अक्टूबर में बाढ़ आई जबकि पहले अधिकतम 15 सितंबर तक बाढ़ आती थी।
    प्रकृति कर रही आगाह, समय रहते करना होगा सुधार
    सीएम योगी ने कहा कि कभी जुलाई के प्रथम सप्ताह में बाढ़ नहीं आती थी। पर, इस वर्ष जुलाई के प्रथम सप्ताह में बाढ़ आई और इससे प्रदेश के 24 जिले प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि मौसम में यह बदलाव भविष्य के प्रति आगाह करने वाला है। हमें समय रहते सुधार करना होगा अन्यथा प्रकृति अपने हिसाब से सुधार करेगी। प्रकृति की इस चेतावनी का संज्ञान लेकर आज पूरे प्रदेश में जनता जनार्दन की सहभागिता से रिकॉर्ड पौधरोपण किया गया है। पीएम मोदी के आह्वन पर एक पेड़ मां के नाम का अनुसरण करते हुए प्रदेश में हर व्यक्ति, संस्था, विभाग इस पवित्र कार्य से जुड़े हैं। राज्य में एक व्यक्ति की तरफ से मां के नाम तीन-तीन पेड़ लगाए गए हैं। हर तरफ एक ही आह्वान नजर आया, पेड़ लगाना है, पेड़ बचाना है और पर्यावरण को बचाना है।

    सात वर्ष में 168 करोड़ पौधरोपण का कीर्तिमान
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत सात वर्ष में प्रदेश में 168 करोड़ पौधरोपण कर कीर्तिमान रचा गया है। इनमें से 75-80 प्रतिशत पेड़ सुरक्षित भी हैं। कहीं नक्षत्र वाटिका बनाई गई है तो कहीं नवग्रह वाटिका और हरिशंकरी वाटिका। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पौधों की कमी नहीं है। वन व उद्यान विभाग तथा निजी नर्सरियों के पास 50 करोड़ पौधे थे। इनमें से 36.50 करोड़ का इस्तेमाल आज के अभियान में हुआ है और शेष पौधों का भी क्रमिक रोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब वैश्विक संस्थाएं भी उत्तर प्रदेश में पौधरोपण को मान्यता दे रही हैं। उन्होंने कहा कि कार्बन उत्सर्जन से पर्यावरण को क्षति हो रही है। उसके बचाव के लिए किसानों ने पेड़ लगाने के साथ ही कार्बन क्रेडिट अभियान के साथ अपना पंजीकरण कराया। सरकार के प्रयास से उत्तर प्रदेश के 25 हजार किसानों को कार्बन क्रेडिट के लिए 200 करोड़ का अनुदान प्राप्त हो रहा है।

    इको टूरिज्म स्पॉट बनेगी कुकरैल नदी
    सीएम योगी ने कहा कि 50 साल पहले लखनऊ में कुकरैल नदी का गोमती नदी में संगम होता था। 50 सालों में इसे पाटकर भूमाफियाओं ने कब्जा कर लिया। वहां बांग्लादेशी और रोहिंग्या तक बस गए। कुकरैल नदी को उसका स्वरूप देने के लिए सरकार को बड़े पैमाने पर अभियान चलाना पड़ा। सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़ा। अब कुकरैल नदी को इको टूरिज्म के स्पॉट के रूप में निखारा जा रहा है। वहां भगवान श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण जी के नाम पर सौमित्र वन बसाया जा रहा है।
    गलत को प्रश्रय नहीं देना है
    सीएम योगी ने गोरखपुर के गोड़धोइया नाला परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे जलनिकासी की समस्या का समाधान होगा। नालों से अतिक्रमण हटेगा तभी शहरों में जलभराव को दूर किया जा सकेगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि कभी भी गलत को प्रश्रय नहीं देना है।
    चिड़ियाघर में होगा वन्यजीवों के अनुकूल पर्यावरण
    सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर के चिड़ियाघर को काकोरी कांड के नायकों में शामिल शहीद अशफाक उल्ला खान के नाम पर नामकृत किया गया है। यह चिड़ियाघर मनोरंजन और ज्ञानवर्धन का माध्यम है। यहां पौधरोपण कर चिड़ियाघर के पर्यावरण को वन्यजीवों के अनुकूल किया जा रहा है।
    जीव, जीवन और पर्यावरण की रक्षा के लिए सीएम योगी सदैव प्रयत्नशील : रविकिशन
    पौधरोपण कार्यक्रम में सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि सीएम योगी हमेशा जीव, जीवन और पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रयत्नशील रहते हैं। पर्यावरण और धरा को सुरक्षित करने के लिए उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश हर वर्ष पौधरोपण का नया कीर्तिमान बना रहा है। स्वागत संबोधन मुख्य वन संरक्षक भीमसेन ने किया। इस अवसर पर विधायक विपिन सिंह, श्रीराम चौहान, राजेश त्रिपाठी, महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत मे मुख्य वन संरक्षक तथा प्रभागीय वन अधिकारी एवं चिड़ियाघर के निदेशक विकास यादव ने मुख्यमंत्री एवं जनप्रतिनिधियों को पौधे भेंट किए।

  • कप्तान साहब एक नजर इधर भी.

    कप्तान साहब एक नजर इधर भी.

    गोरखपुर.
    कप्तान साहब एक नजर इधर भी.
    जनपद में पुलिस महकमे में कुछ न कुछ चलता ही रहता है, विभाग के कुछ साहब लोग कप्तान के आदेश को भी अपने आगे दर किनार कर देते है, कुछ ऐसा ही मामला तबादला लिस्ट को लेकर सामने आया है।
    बीते 23/2/24 को कप्तान साहब के आदेश पर जनपद के पांच थानों से पांच पुलिस कर्मियों को लाईन हाजिर किया गया था ,लेकिन उस आदेश का पालन बांसगांव थाना प्रभारी द्वारा अब तक नहीं किया गया, बांसगांव थाने पर तैनात एक मुंशी आशीष भारती भी उस लिस्ट में है लेकिन पांच महीने गुजरने के बाद भी लाईन हाजिर किया गया सिपाही आज भी थाने पर जमा हुआ है।*

    *तबादला लिस्ट भी संलग्न है।*

  • गोरखपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणी उद्यान  में पारिजात का पौधा लगाया।

    गोरखपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणी उद्यान में पारिजात का पौधा लगाया।

    गोरखपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणी उद्यान में पारिजात का पौधा लगाया।

  • रोहिणी नदी में नहाते समय किशोर की डूबने से हुई मौत

    रोहिणी नदी में नहाते समय किशोर की डूबने से हुई मौत

    रोहिणी नदी में नहाते समय किशोर की डूबने से हुई मौत       संवाददाता सूर्य प्रकाश ओझा
    गोरखपुर ।चिलुआताल थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आया जहां पर अपने साथियों संग नहा रहे किशोर की डूबने से मौत हो गई।
    जानकारी के अनुसार नौतनवा, ठूठी चौराहा महाराजगंज निवासी आसिफ उम्र 14 वर्ष पुत्र शमशाद चिलुआताल थाना क्षेत्र के जंगल बहादुर अली शेखपूरवा अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई लिखाई करता था। परिजनों के मुताबिक आसिफ फर्टिलाइजर अंतर्गत स्थित मदन मोहन कॉलेज में कक्षा नवी का छात्र था उसकी दो-तीन दिन से तबीयत खराब थी जिसके वजह से वह स्कूल नहीं गया था। आज दिन में लगभग 3:30 बजे अपने दो-तीन साथियों के साथ रोहिण नदी रामपुर वंधे के किनारे छोटी पुलिया के पास में जाकर नहाने लगा जिससे गहरे पानी में चला गया और डूब गया ।सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों की मदद से किशोर की नदी में तलाश कर रही है। समाचार लिखे जाने तक नदी में डूबे किशोर की बॉडी बरामद नहीं हुई थी।

  • पौधारोपण कर पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने का दिया संदेश

    पौधारोपण कर पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने का दिया संदेश

    पौधारोपण कर पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने का दिया संदेश युवा कल्याण अधिकारी ने किया पौधरोपण
    गोरखपुर। जंगल कौड़िया ब्लॉक क्षेत्र के परम ज्योति इंटर कॉलेज रसूलपुर चकिया में आम, लीची, आंवला, अमरूद, नीम, अर्जुन, शीशम, अमलतास, कनेर और सागौन के पौधों को रोपा गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ने भी प्रतिभाग किया। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने का दिया संदेश दिया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रूबी तिवारी ने कहा संसार के प्रत्येक पौधे से ऑक्सीजन के अतरिक्त कुछ ना कुछ अन्य लाभ भी अवश्य प्राप्त होता है इसलिए पौधों का अस्तित्व बनाए रखने के लिए सभी लोगों को पौधरोपण कर पौधों के संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। जीव विज्ञान प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह ने कहा पर्यावरण और जैव विविधता के संतुलन के लिए पौधरोपण आवश्यक है। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता दीनबंधु सिंह ने कहा पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ जन अभियान के तहत विद्यालय के सैकड़ो विद्यार्थियों ने “एक पेड़ मां के नाम” पर लगाया। इस दौरान

    क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रूबी तिवारी, किरन सिंह, रीना यादव, पलटूराम, रमेश पासवान, ईश्वरचंद, विष्णु सिंह, रमेश गौड़ मौजूद रहे।

  • पेड़ पौधे हमारे जीवन के बहुमूल्य अंग: प्रीति उमर

    पेड़ पौधे हमारे जीवन के बहुमूल्य अंग: प्रीति उमर

    पेड़ पौधे हमारे जीवन के बहुमूल्य अंग: प्रीति उमर
    गोला: पेड़-पौधे हमारे जीवन के बहुमूल्य अंग हैं। हमें जीने के लिए जिस ऑक्सीजन की जरूरत होती है, वह ऑक्सीजन हमें पौधों के माध्यम से ही प्राप्त होता है। अतः इनका संरक्षण बहुत ही आवश्यक है। हम सभी को अपने वनस्पति व पर्यावरण के लिए जागरूक होना चाहिए।
    उक्त बातें शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे 36.5 करोड़ पौधरोपण अभियान के तहत उपनगर के बाईपास स्थित डिवाइडर पर गोला एसडीएम राजू कुमार के साथ पौधारोपण करते हुए चेयरमैन प्रीति उमर ने कही। श्रीमती उमर ने नगर वासियों से पौधों के संरक्षण का भी अपील किया। एसडीएम राजू कुमार ने कहा कि पीएम मोदी के एक पेड़ मां के नाम व प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत जगह जगह पौधारोपण किया जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी शिवजीत ने बताया कि बड़हलगंज क्षेत्र में हजारों पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है। पौधारोपण के साथ ही ट्री गार्ड भी लगाए जा रहे हैं जिससे पौधो का संरक्षण हो सके। इस दौरान बीडीओ घिसम प्रसाद, सभासद दीपक शर्मा, राजू मिश्रा, रवि साहनी, राकेश राय, दीपक गौड़, रामदास मद्धेशिया, संजय सोनकर, बृजेश उमर, किशन उमर, मनोज निगम, अमलेश भारती, विकास गौड़, रविंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

  • गोरखपुर के रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग के तत्वाधान में  ख़ालिस्तान आन्दोलन

    गोरखपुर के रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग के तत्वाधान में ख़ालिस्तान आन्दोलन

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय , गोरखपुर के रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग के तत्वाधान में  ख़ालिस्तान आन्दोलन: पुरानी समस्या के नए आयाम विषय पर शनिवार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

    इस विषय पर आयोजित संगोष्ठी में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विनोद कुमार सिंह ने कहा कि ख़ालिस्तान आन्दोलन भारत की सुरक्षा के समक्ष एक जटिल समस्या के रूप में दसकों से विद्यमान रहा है। 1971 के युद्ध में मिलि पराजय के पश्चात से ही पाकिस्तान ब्लीड इंडिया पॉलिसी के तहत ख़ालिस्तान आन्दोलन को हवा देता रहा है। उन्होने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए भारत सरकार एवं पंजाब सरकार को मिलकर प्रयाश करना होगा। अगर आपसी राजनीति के वज़ह से हमने इस समस्या को नजरअंदाज किया तो हम अपने लिए एक अलगाववादी फ्रैंकस्टन पैदा करेंगें।
    उद्बोधन के अगले चरण में विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रोफेसर श्रीनिवास मणि त्रिपाठी ने कहा कि हमें न सिर्फ ख़ालिस्तान आन्दोलन से जुड़े अतिवादी समूहों एवं लोगों के खिलाफ लड़ना चाहिए, बल्कि ख़ालिस्तान आन्दोलन के वैचारिक अधिष्ठान के विरुद भी लड़ाई लड़नी होगी।
    इस विषय पर विभाग के शोध छात्र कृष्ण भूषण शुक्ल ने अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने भारत में ख़ालिस्तान आन्दोलन का भारत की आज़ादी के पूर्व से लेकर वर्तमान परिदृश्य में ख़ालिस्तान आन्दोलन के स्वरूप पर विस्तृत प्रकाश डाला। भारत के अंतरिक क्षेत्रो लेकर भारत के बाह्य क्षेत्रों तक किस प्रकार से इस आन्दोलन का विस्तार हुआ इसकी भी चर्चा की , साथ ही साथ भारत सरकार द्वारा समय समय पर इस आन्दोलन से निपटने के लिए किए गए प्रयासों जैसे आपरेशन ब्लू स्टार, आपरेशन ब्लैक थंडर एवं आपरेशन वुडरोज की भी चर्चा की। उन्होने अपने निष्कर्ष में कहा कि भारत सरकार को इस आन्दोलन से निपटने के लिए पूर्व में हुई गलती से सीख लेकर सभी सम्बंधित दलों को साथ लेकर प्रयास करना चाहिए एवं एक दूसरे के ऊपर ब्लेम गेम से बचकर निर्णायक प्रयास करने की अवश्यकता है। इस अवसर पर विभाग के सहायक आचार्य डॉ. आरती यादव, डा. विजय कुमार, डा. अभिषेक सिंह एवं विभाग के शोध छात्र छात्राएं व स्नातक एवं परास्नातक के छात्र छात्राएं भी मौजूद रहे।

  • महिला एशिया कप 2024 के पहले ही मैच में भारत की बेटियों ने पाकिस्तान पर शानदार विजय प्राप्त की

    महिला एशिया कप 2024 के पहले ही मैच में भारत की बेटियों ने पाकिस्तान पर शानदार विजय प्राप्त की

    महिला एशिया कप 2024 के पहले ही मैच में भारत की बेटियों ने पाकिस्तान पर शानदार विजय प्राप्त की , 7 विकेट से धूल चटाई पिछले 40 दिनों में तीसरी बार ऐसा कमाल हुआ है जब तीसरी बार भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई है . 9 जून को T20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की टीम ने पाकिस्तान को शिकस्त दी थी. फिर 13 जुलाई को हरभजन सिंह की कप्तानी में पूर्व खिलाड़ियों की टीम ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स के फाइनल में पाकिस्तान को हराया था. अब आज रात हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने एशिया कप 2024 के पहले ही मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से धो डाला.
    दांबुला , श्रीलंका में आज रात 8वें महिला एशिया कप T20 टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम को पहले ही दिन ग्रुप A के अपने मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ना था. दोनों टीमों के बीच 2022 के एशिया कप में भी टक्कर हुई थी, जहां पाकिस्तान ने भारत को 3 रन से हरा दिया था. ऐसे में उसका हिसाब तो बराबर करना ही था. टीम इंडिया ने ऐसा ही किया और वो भी जबरदस्त अंदाज में. शानदार फॉर्म में चल रही टीम इंडिया ने पहले पाकिस्तान को सिर्फ 108 रनों पर ढेर किया और फिर 14.1 ओवर में ही सिर्फ 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

  • लखनऊ एयरपोर्ट की 20 उड़ानें लेट, 12 रद्द की गई.

    लखनऊ एयरपोर्ट की 20 उड़ानें लेट, 12 रद्द की गई.

    Lucknow.
    लखनऊ एयरपोर्ट की 20 उड़ानें लेट, 12 रद्द की गई.
    माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में खराबी की वजह से हुई परेशानी.
    फ्लाइट्स में 6 डिपार्चर और 6 फ्लाइट अरवाइवल की.
    कुछ फ्लाइट्स लखनऊ से देरी से उड़ान भरेंगी…