हवाई यात्रियों की बढ़ी मुश्किल, एयरलाइंस सर्विस पड़ी ठप, इन कंपनियों की नहीं उड़ रही फ्लाइट.
हवाई यात्रियों के लिए शुक्रवार का दिन थोड़ी मुश्किलें लेकर आया. कई विमान कंपनियों के विमान उड़ान नहीं भर सके. दरअसल एयरलाइन सर्विस ठप पड़ने की वजह से कई कंपनियों के विमानों में परेशानी आ गई. मिली जानकारी के मुताबिक एयरलाइन कंपनियों के सर्वर में बड़ी तकनीकी खामी के चलते इन विमानों की आवाजाही पर ब्रेक लग गया. जिन कंपनियों के विमान उड़ान नहीं भर सके उनमें इंडिगो, अकासा और स्पाइस जेट प्रमुख रूप से शामिल हैं. इन एयरलाइंस से यात्रा करने वालों को शुक्रवार को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
दुनियाभर के एयरपोर्टस पर लगी यात्रियों की कतारें
सर्वर में आई गड़बड़ी की वजह से दुनियाभर के कई हवाई अड्डों पर यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं. कई लोगों को इमरजेंसी में यात्रा करना थी लेकिन विमान के उड़ नहीं पाने की वजह से उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं
भारत की बात करें तो मुंबई से लेकर बेंगलूरु, दिल्ली समेत कई हवाई अड्डों पर इस तरह की परेशानी खड़ी हो गई. यहां पर इंडिगो, स्पाइस जेट और अकासा के विमान न तो उड़ान भर पा रहे थे और ना ही आने वाले विमान लैंड.
क्या बोली अकासा एयरलाइन
इस बीच अकासा एयरलाइन की ओर से अपने यात्रियों को लिए एक हम जानकारी साझा की गई. इसमें कहा गया कि वे एयरपोर्ट्स पर मैनुअली चेक-इन और बोर्डिंग की सुविधा दे रहे हैं. ऐसे में यात्रियों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है और उनके विमान तय समये से देरी से उड़ान भर सकेंगे.
स्पाइसजेट ने भी दी चेतावनी
दूसरी तरफ स्पाइसजेट ने भी अपने हवाई यात्रियों को चेतावनी दी कि हम फिलहाल तकनीकी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. ऐसे में बुकिंग, चेक-इन जैसे सुविधाएं प्रभावित हो गई हैं. एयरपोर्ट्स पर मैन्यूअली प्रोसेस शुरू किया गया है. ऐसे में यात्रियों को थोड़ी देरी और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
माइक्रोसॉफ्ट देखती है सर्वर
इन तीनों ही एयरलाइंस के सर्वर जिस सॉफ्टवेयर से चलते हैं वह माइक्रोसॉफ्ट देखती है. ऐसे में ये तीनों एयरलाइंस कंपनियां GoNow चेक-इन सिस्टम के जरिए ही चेक-इन करती हैं. लेकिन इस सॉफ्टवेयर सुबह 10.45 बजे से दिक्कत आना शुरू हो गई. इसके बाद धीरे-धीरे जानकारी मिली की ये परेशानी भारत ही नहीं दुनियाभर के एयरपोर्ट्स पर देखने को मिल रही है.
Category: उत्तर प्रदेश
-

हवाई यात्रियों की बढ़ी मुश्किल, एयरलाइंस सर्विस पड़ी ठप, इन कंपनियों की नहीं उड़ रही फ्लाइट.
-

एसटीएफ ने 2 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया।
लखनऊ – एसटीएफ ने 2 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया।
असली नोट के बदले 2 गुना नकली नोट देते थे।
झांसा देकर ठगी करने वाले 2 सदस्य गिरफ्तार।
रामस्वरूप बिश्नोई और विष्णु शर्मा लखनऊ से अरेस्ट।
500 के नोटों की 50 नकली गड्डी बरामद की गई।। -

ऑल इंडिया आशा बहू महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती चंदा यादव ओबीसी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष बनी.
- ऑल इंडिया आशा बहू महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती चंदा यादव ओबीसी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष बनी.
ओबीसी पार्टी की केंद्रीय कमेटी ने ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कालीशंकर यदुवंशी की अनुमति से ऑल इंडिया आशा बहू महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती चंदा यादव को ओबीसी पार्टी महिला सभा उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने कहा कि श्रीमती चंदा यादव के ओबीसी पार्टी महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने से पिछड़ी एवं अनुसूचित जाति की महिलाओं की आवाज पूरे उत्तर प्रदेश में बुलंद होगी और पार्टी संगठन को बल मिलेगा.
श्रीमती चंदा यादव के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं एवं बधाई दिया है
- ऑल इंडिया आशा बहू महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती चंदा यादव ओबीसी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष बनी.
-
सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवाटन में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसे में दम्पती की मौत हो गई
पायनियर सोनभद्र
सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवाटन में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसे में दम्पती की मौत हो गई। घर की पोताई के दौरान स्टैंड फैन को हटाते समय पत्नी करंट की चपेट में आ गई, उसे बचाने की कोशिश में पति भी जद में आ गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
देवाटन गांव निवासी इद्रीश (32) पुत्र आलम और उसकी पत्नी नजबून खातून (28) मुहर्रम के तीजा की तैयारी में जुटे थे। इसके लिए घर की साफ सफाई कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह 5 बजे घर की मिट्टी से पोताई करते समय नजबून पंखा हटाने लगी। पंखे में करंट उतर रहा था। पैर गिला होने से वह करंट की चपेट में आ गई।उसकी चीख सुनकर पास में मौजूद पति उसे बचाने गया तो वह भी करंट के कारण चिपक गया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। -

परिवर्तन का दूसरा नाम निषादो के कांशीराम डा. संजय कुमार निषाद” वोट भी नोट भी
परिवर्तन का दूसरा नाम निषादो के कांशीराम डा. संजय कुमार निषाद” वोट भी नोट भी.
ऐ नौजवान साथियों ये मत भूलो! समाजिक परिवर्तन मतलब किचड़ मे कमल उगाने जैसा है, दूसरे शब्दो मे कहे तो रेगिस्तान मे घास उगाने जैसा, काँटो मे फूल खिलने जैसा, एक बहुत ही मुश्किलों भरा सफर है। किन्तु असंभव नहीं। मैं इस युग को बहुत ही सौभाग्यशाली या भाग्यशाली मानता हूँ कि इस युग मे मेरा जन्म हुआ। जिस प्रकार एक चमार भाई अपने आप को उस समय गौरवान्वित हुए थे जिस समय मान्यवर कांशीराम जी ने जंग छेड़ा था। मान्यवर काशीराम जी ने अपने ब्यान मे लिखा है – “मुझे तो अपने पढ़े लिखे लोगों ने धोखा दिया।” मान्यवर काशीराम जी के ऊपर भी कई दोषारोपड़ हुए थे। किन्तु उन्होंने हार नही मानी। अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया। उनके जहन मे अब्राहम लिंकन की एक बात थी जो लोगों को बताया करते थे। कोई भी जंग मनोबल से जीता जाता है। अर्थात् यदि आप के अंदर भावना ही नही रहेगी की मैं राजा बनू या रानी, इंजीनियर बनू की डाक्टर तो क्या आप कभी बन पायेगें?नौजवान साथियों, बहुत ही कठिन सफर है-“मान लो तो हार है, ठान लो तो जीत है।” आज ठानने की जरूरत है। क्योंकि कठिनाइयों से भरे इस रास्ते मे घर-घर नेता है। समाज के दुश्मनों ने इन घर-घर नेताओं को अपना मानसिक गुलाम बना रखा है। शायद ये भूल गये किसी भी विभाग मे निर्णय लेने के लिए उस विभाग का तजूरबा होना आवश्यक है। दोषारोपड़ करना तो आसान है किन्तु उस रास्ते पर चलना बहुत ही कठिन। तो. जाहिर है जो रास्ते मे ठोकर खाते हुए कामयाबी की ओर चलेगा उसे ही दोषारोपड़ भी झेलना पड़ेगा। अक्सर दोषारोपड़ करने वाले व्यक्ति सफर को आसान समझ बैठते है। जो कभी इन रास्तो पर चले ही ना होते है तो वो भला ठोकर कैसे खा सकते है।
अपने मान सम्मान स्वाभिमान के लिए अपने अगुवा की सुरक्षा करो। भविष्य मे गलती ना हो इसकी गारंटी वही ले सकता है जिसे भविष्य में कुछ काम नहीं करना है।
देश के आजादी के बाद महामना मा. डॉ संजय कुमार निषाद जी के विचारधारा को मानते हुए भारत की राजनीति के अखाड़े में पहली बार कदम रखने वाले मछुआ समुदाय के लोगों इस बात को जानना होगा कि जब तक दलित भाई, यादव भाई दस नेता व झंडे के चक्कर में रहते थे तब तक उनके मां के कोख से हरवाह और चरवाह पैदा होते थे जैसे ही उन्होंने एक झंडा और नेता के नेतृत्व में काम करना शुरू किया तो उनके मां के कोख से हाकीम पैदा होने लगे। इसी प्रकार मछुआ समुदाय को भी अपने कैडर, विचारधारा और नेता पर भरोसा करते हुए एक झंडा और एक नेता मानते हुए पुनः एक बार अपने मां के कोख से हुक्मरान पैदा करना होगा । अतः कैश नहीं कैडर को महत्व देते हुए आगामी 16 अगस्त 2024 को निषाद पार्टी 10 वें स्थापना दिवस प्रादेशिक अधिवेशन में लखनऊ पहुंच कर अपने त्याग व बलिदान को महत्व देते हुए अपनी और अपने आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए तन मन धन का योगदान दें।
जय निषाद राज! ये मत भूलो ये देश हमारा है, हमे हमारा देश चाहिए शासन सत्ता चाहिए।
सोचें, समझें और समझाएं….
कभी महाराजा गुह्यराज निषाद के किले पर मछुआरों की मां के कोख से मालिक और राजा पैदा होते थे। आज भीखारी, लाचार, बेबस, गरीब, बेरोजगार पैदा हो रहे है। कभी चमार भाइयों की मां की कोख से 1992 से पहले हरवाह पैदा होते थे आज बहुजन समाज पार्टी की नेता कुमारी बmहन मायावती, नीला झंडा, नीली टोपी, जय भीम का नारा की देन है कि अब कोख से अधिकारी और हाकिम पैदा हो रहे हैं। कभी यादव भाइयों की मां के कोख से चरवाहा पैदा होते थे आज समाजवादी पार्टी की नेता मुलायम सिंह यादव की देन है उनकी मां के कोख से आज एसडीएम, डीएम, मंत्री, मुख्यमंत्री पैदा हो रहे।निषाद पार्टी और नेता डा. संजय कुमार निषाद, मैरून रंग की टोपी, मैरून झंडा, जय निषाद राज का नारा की सोच है कि 18% आवादी वाले पुनः मछुआरों के मां की कोख से मालिक और राजा, अधिकारी, कर्मचारी, मंत्री, मुख्यमंत्री पैदा हों।
आप निषाद पार्टी का साथ दें लक्ष्य निर्धारित है आपके सक्रियता, समर्पण, संकल्प से भविष्य में मछुआरों की मां की कोख से पुनः राजा पैदा होंगे।
साथियों, निषाद पार्टी का ऐप https://play.google.com/store/apps/details?id=com.sanjay.nishad.party आ गया है पहले खुद डाउनलोड करें, अधिक से अधिक शेयर करें, साथियों से लोड कराएं।
आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए सदस्या लें, सहयोगी बनें और बनाएं।
फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर डॉक्टर संजय निषाद का सभी भाषण आप सुनें और सुनाएं तथा निषाद पार्टी न्यूज़ को भी पढ़े। विस्तृत जानकारी हेतु
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय कुमार निषाद पॉलिटिकल गॉडफादर ऑफ फिशरमैन 8840499545, 9415261898 पर बात करें और पोस्ट का पूरा लेख पढ़ें और लोगों को पढ़ाएं, संघर्ष का साथी बनें।
आगामी 16 अगस्त 2024 को निषाद पार्टी 10 वें स्थापना दिवस प्रादेशिक अधिवेशन में लखनऊ अपने साथियों सहित अवश्य आएं।
https://youtu.be/pvcAgWqzj1A?si=ybxibGirrV6nKuma
@फ़ॉलोअर्स @fallowers @हाइलाइट Dr.Sanjay Kumar Nishad Dr Amit kumar Nishad Ravindra mani Baburam Nishad Mithailal Nishad Byash Nishad Dilip Kumar Nishad chandesh Nishad sanjeet Nishad dayasanker Nishad Triloki Nishad Er-Sarvan Nishad Er Praveen
#Sringwerpur
#Jainishadraj
#MaharajGuhyarajnishad -

जन्मदिन पर कुलपति ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा
जन्मदिन पर कुलपति ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलकनंदा महिला छात्रावास में कुलपति के जन्मदिन पर पौधरोपण किया गया। कुलपति प्रो पूनम टंडन ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अलकनंदा महिला छात्रावास में रुद्राक्ष का पौधा लगाया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दूबे, अलकनंदा महिला छात्रावास की अभिरक्षिका डॉ. मीतू सिंह, अधीक्षिका डॉ. स्वर्णिमा सिंह, डॉ सोनल सिंह, डॉ कल्पना दिवाकर विश्वविद्यालय के संपत्ति अधिकारी डॉ अमित उपाध्याय, डॉ सूर्यकांत त्रिपाठी सहित अन्य लोगों ने कुलपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लम्बी उम्र की कामना की। -

बंद सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर फिर होंगे गुलजार
लखनऊ
बंद सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर फिर होंगे गुलजार
उत्तर प्रदेश में बंद सिनेमाघरों में फिर रौनक लौटेगी
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार देगी अनुदान.
कर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश
मनोरंजन के प्रमुख संसाधनों में सिनेमा की बड़ी भूमिका
सिनेमाघरों को दोबारा जीवित करने के लिए योजना चलाई जा रही राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन योजना लाई जा रही है
निवेश और रोजगार सृजन की दृष्टि से भी या उपयोगी होगा. -

कांवड़ मार्गों पर दुकान पर नाम लिखने का मामला
मुजफ्फरनगर
कांवड़ मार्गों पर दुकान पर नाम लिखने का मामला
आरएलडी प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने पोस्ट किय
RLD के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने वाला है आदेश
नाम और धर्म लिखना गैर संवैधानिक है
अनुचित आदेश को वापस ले प्रशासन. -

नगर आयुक्त ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण निर्माण कार्य की गति पाई धीमी दिया सख्त चेतावनी
नगर आयुक्त ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण निर्माण कार्य की गति पाई धीमी दिया सख्त चेतावनी
गोरखपुर।आज नगर आयुक्त द्वारा नगर निगम गोरखपुर के चरगांवा वार्ड में निर्माणाधिन गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, गाड़ियों की मरम्मत हेतु महेवा में बना रहे वर्कशॉप, राप्ती नदी के किनारे ने एकला बंधे पर लिगसी वेस्ट के निस्तारण के बाद जमीन पर चल रहे वृक्षारोपण कार्य एवं नौसड़ में बन रहे पशु शवदाहगृह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक नगर आयुक्त, सहायक अभियंता एवं संबंधित अवर अभियंता आदि उपस्थित थे।सर्वप्रथम नगर आयुक्त द्वारा चारगांवा में बन रहे गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गति काफी धीमी पाई गई। नगर आयुक्त द्वारा अधिशासी अभियंता अमरनाथ को सख्त चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया कि 31 जुलाई तक हर हाल में निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जाए।
इसके पश्चात नगर आयुक्त महोदय द्वारा महेवा में गाड़ियों की मरम्मत हेतु बन रहे वर्कशॉप का निरीक्षण किया गया। यहां भी निर्माण कार्य की गति काफी धीमी पाई गई नगर आयुक्त महोदय द्वारा अधिशासी अभियंता श्री अशोक भाटी एवं ठेकेदार को निर्देशित किया गया कि आदमी 15 दिनों के अंदर निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए।
इसके पश्चात नगर आयुक्त द्वारा नौसड़ में बन रहे पशु शवदाहगृह का निरीक्षण किया गया एवं निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया -

UP CM योगी ने जनपद गोंडा में हुए ट्रेन हादसे का संज्ञान लिया
UP CM योगी ने जनपद गोंडा में हुए ट्रेन हादसे का संज्ञान लिया मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश








