आपको बताते चलें,गोंडा में चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 5 डिब्बे डिरेल ,चंडीगढ़ से गोरखपुर जाते ट्रेन के डिब्बे डिरेल,डब्बे डिरेल होने से यात्रियों में अफरातफरी,मौके के लिए रवाना हुआ दुर्घटना सहायता यान,रेलवे के तमाम उच्च अधिकारी मौके पर,ट्रेन हादसे में हताहत होने की खबर नहीं,गोरखपुर रेल खंड के मोतीगंज बॉर्डर का मामला
Category: उत्तर प्रदेश
-

ट्रेन दुर्घटना/- गोंडा के पास डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतर गई।
ब्रेकिंग
ट्रेन दुर्घटना/- गोंडा के पास डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। ट्रेन नंबर 15904 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कोच पटरी से उतरे, पूर्वोत्तर रेलवे कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के मुताबिक डिब्बे पटरी से उतर गए हैं -

सीएफसी से और परवान चढ़ेगा टेराकोटा शिल्प का कारोबार. ओडीओपी में शामिल होने के बाद टेराकोटा शिल्प को मिली संजीवनी
सीएफसी से और परवान चढ़ेगा टेराकोटा शिल्प का कारोबार. ओडीओपी में शामिल होने के बाद टेराकोटा शिल्प को मिली संजीवनी
सीएम योगी खुद टेराकोटा शिल्प के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर टेराकोटा कारीगरों के लिए सिडबी भी बना रहा कॉमन फैसिलिटी सेंटर
गोरखपुर, 18 जुलाई। गोरखपुर की खास पहचान में टेराकोटा शिल्प के उत्पाद भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सात साल पहले टेराकोटा को ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) योजना में शामिल किए जाने के बाद से ही मिट्टी के इस शिल्प का कारोबार दिनोंदिन आगे बढ़ रहा है। अब कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) के जरिये टेराकोटा कारोबार और परवान चढ़ेगा। जिला उद्योग केंद्र की तरफ से दो सीएफसी पहले से प्रकिया में हैं और अब सिडबी (भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक) के साथ मिलकर एक स्वयंसेवी संस्था सेफ सोसायटी ने भी इसके लिए पहल की है। सिडबी की तरफ से गुलरिहा के भरवलिया में सीएफसी खोले जाने पर काम शुरू हो चुका है। इससे टेराकोटा कारीगरों को काफी सहूलियत मिलेगी। जिला उद्योग केंद्र की तरफ से पादरी बाजार और औरंगाबाद में सीएफसी खोलने की प्रक्रिया जारी है।
भरवलिया में बन रहे टेराकोटा के कॉमन फैसिलिटी सेंटर के इस माह के अंत तक चालू हो जाने की उम्मीद है। यहां शिल्पकारों को हर तरह के काम के लिए सिंगल प्वाइंट ऑफ कॉन्टैक्ट होगा। सेफ सोसायटी के चेयरमैन वैभव शर्मा ने बताया कि टेराकोटा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो पहल की है, उसी से प्रेरित होकर सीएफसी बनाई जा रही है। इस सीएफसी पर पर इलेक्ट्रिक भट्ठी, कारीगरों को प्रशिक्षण और तैयार माल को बाजार उपलब्ध कराने की सुविधा मिलेगी।
सिडबी लखनऊ रीजन के जनरल मैनेजर मनीष सिन्हा का कहना है कि टेराकोटा की सीएफसी खुलने से नए तरीके की ट्रेनिंग, नई तकनीक से उत्पाद को तैयार करने में सहूलियत होगी। यही नहीं कम लागत और कम समय में ज्यादा माल तैयार हो सकेगा। मिट्टी के बर्तन या अन्य उत्पाद को पुराने तरीके से पकाया जाता है तो तकरीबन 18 घंटे से ज्यादा समय लगता है और यदि इसे सीएफसी के टनलभट्ठी में पकाया जाता है तो एक ट्राली टेराकोटा तीस मिनट में पककर तैयार हो जाता है। उन्होंने बताया कि सीएफसी से काम कर रहे शिल्पकारों को कारोबारी लाभ होगा तो इस क्षेत्र में नए लोग भी ट्रेनिंग लेकर कारोबार से जुड़ सकेंगे। मनीष सिन्हा ने बताया कि सीएफसी का संचालन दो साल तक सिडबी की तरफ से किया जाएगा। इसके बाद एसपीवी (स्पेशल पर्पज व्हीकल) बनाकर इसे लाभार्थी शिल्पकारों को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
शिल्पकारों के पास अब पूरे साल काम की भरमार
सात साल पहले तक रंगत खो रहे टेराकोटा शिल्प को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी ओडीओपी योजना की संगत मिली तो इस मिट्टी का रंग और चटक होता गया। कभी अक्सर खाली बैठने वाले टेराकोटा शिल्पकारों के पास अब सालभर काम की भरमार है। दीपावली जैसे पर्व पर उन्हें छह माह पहले गई ऑर्डर मिल जाते हैं।*उद्यम में बदल गया टेराकोटा शिल्प*
टेराकोटा शिल्प को उद्यम में बदलने के लिए सीएम योगी ने इसे बहुआयामी और महत्वाकांक्षी ओडीओपी योजना में शामिल किया। ओडीओपी में शामिल होने के बाद टेराकोटा शिल्पकारों को संसाधनगत, वित्तीय व तकनीकी मदद तो मिली ही, सीएम की अगुवाई में ऐसी जबरदस्त ब्रांडिंग हुई कि इसके बाजार का अपार विस्तार हो गया। मुख्यमंत्री खुद तमाम मंचों से टेराकोटा की ब्रांडिंग करते हैं। एक तरह से इसके ब्रांड एम्बेसडर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। इलेक्ट्रिक चाक, पगमिल, डिजाइन टेबिल आदि मिलने से शिल्पकारों का काम आसान और उत्पादकता तीन से चार गुना हो गई।*तीस फीसद से अधिक नए लोग जुड़े टेराकोटा के कारोबार से*
वर्तमान में टेराकोटा के मूल गांव औरंगाबाद के साथ ही गुलरिहा, भरवलिया, जंगल एकला नंबर-2, अशरफपुर, हाफिज नगर, पादरी बाजार, बेलवा, बालापार, शाहपुर, सरैया बाजार, झुंगिया, झंगहा क्षेत्र के अराजी राजधानी आदि गांवों में टेराकोटा शिल्प का काम वृहद स्तर पर चल रहा है। ओडीओपी में शामिल होने के बाद बाजार बढ़ने से करीब 30-35 फीसद नए लोग भी टेराकोटा के कारोबार से जुड़े हैं। -

तस्करों ने एसएसबी जवानों के ऊपर किया हमला, घायल संवाददाता अरविंद कुमार
तस्करों ने एसएसबी जवानों के ऊपर किया हमला, घायल
संवाददाता अरविंद कुमार
महराजगंज : भारत नेपाल सीमा पर तस्करों ने एक बार फिर दुस्साहस दिखाया है। तस्कर एसएसबी जवानों से भिड़ गए। यह तब हुआ जब एसएसबी जवान पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान तस्करों ने एसएसबी जवानों के बोलेरो पर हमला बोल दिया। काफी मशक्कत के बाद भी एसएसबी जवान चाइनीज माल लदा पिकअप नहीं बचा पाए।
यहां तक कि तस्करों ने इंस्पेक्टर सीडी मुकेश कुमार का हाथ तोड़ दिया। सरहद की सुरक्षा करने वाली एसएसबी ही को ही अब अपनी सुरक्षा के लिए यूपी पुलिस से गुहार लगानी पड़ रही है। अब सोचिए जब सेना के जवान ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता कैसे सुरक्षित रहेगी।
झूलनीपुर बीओपी कैंप क्षेत्र ग्राम सभा करमिशवा से चाइनीज माल की तस्करी हो रही थी। इसकी सूचना मिलने पर छापेमारी के लिए एसएसबी जवानों की एक टीम मौके पर पहुंची। यहां टीम को देखते ही तस्कर भड़क गए और बोलेरो पर हमला बोल दिया। बोलेरो को छतिग्रस्त कर और कई जवानों को घायल करके तस्कर नेपाल भाग गए।
इस मामले में चौकी प्रभारी नीरज कुमार बहुआर ने बताया कि एसएसबी की तरफ से एक तहरीर दी गई है। हम मामले की जांच में जुटे हैं। (more…) -

ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चौरी चौरा विधानसभा के अंतर्गत गोर्रा नदी बंधे का किया निरीक्षण
आज ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने चौरी चौरा विधानसभा के अंतर्गत गोर्रा नदी तट पर बसे ग्राम पंचायत कटसिकरा लकड़िया का बांध जगह-जगह क्षतिग्रस्त है जिसकी मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन किया गया तथा मुख्य अभियंता सिंचाई ए.के. सिंह से तत्काल वार्ता कर मरम्मत की मांग किया. राप्ती गोर्रा नदी के बीच बसे सभी 52 गांव के तटबंधों को भी मजबूत करने की मांग किया जिस पर मुख्य अभियंता सिंचाई ने तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन दिया.
कालीशंकर यदुवंशी ने कहा कि बांध की मरम्मत के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही ओबीसी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी क्योंकि इससे आम जनता का जीवन खतरे में पढ़ सकता है. लगातार ओबीसी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस विभीषिका के समय मजबूती से जनता के साथ कंधे से कंधा मिलकर संघर्ष करने का काम कर रहे है प्रदर्शन में प्रमुख रूप से एडवोकेट रंजीत बाघे, आकाश यादव, अभिषेक यादव, जयनाथ, बलिराम साहनी, भागवत निषाद रामकरण शर्मा, गामा साहनी, ध्रुव चंद, दिनेश पासवान, भैरवनाथ, राजेश जायसवाल, मालती देवी, छबिया, सुमित्रा, ज्ञानमती, कलावती आदि उपस्थित थे.
भारतीय
काली शंकर यदुवंशी
राष्ट्रीय अध्यक्ष- ओबीसी पार्टी
M- 8009794999 -

महंगाई से जूझ रहे प्रदेश की मण्डी स्थल को भी खाद्य तेलों पर एक प्रतिशत यूजर चार्ज समाप्त करने का मुख्यमंत्री द्वारा आदेश दिया गया है
महंगाई से जूझ रहे प्रदेश की मण्डी स्थल को भी खाद्य तेलों पर एक प्रतिशत यूजर चार्ज समाप्त करने का मुख्यमंत्री द्वारा आदेश दिया गया है, जिसके लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स मंडी के समस्त व्यापारियों की तरफ से माननीय मुख्यमंत्री जी को बधाई देता है।
गोरखपुर के महेवा मंडी में आज व्यापारियों ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया का स्वागत करते हुए खुशियां मनाया व एक दूसरे को बधाइयां देते हुए मिठाई बांटी। उपस्थित व्यापारियों ने एक स्वर से कहा कि हम सब के अगुवा श्री संजय सिंघानिया ने काफी दिनों से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग मुख्यमंत्री जी से कर रखा था जिसे एक आदेश पारित कर मुख्यमंत्री जी ने उक्त मांग को पूरा किया। इसके लिए पूरा व्यापारी समाज मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट करता है निश्चित तौर से महाराज जी व्यापारी समाज के अभिभावक है जिन्होंने इस आदेश से सिद्ध कर दिया है।
उपस्थित व्यापारी समाज को संबोधित करते हुए चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने कहा की हम सब की एकता का परिणाम है कि आप सब की बातों को मैं मुख्यमंत्री तक पहुंचा के समाधान पा सका। यह समस्या पहले से चली आ रही थी। अब पूरे प्रदेश में योगी सरकार ने युजर चार्ज को समाप्त करने का आदेश लागू हो चुका है और एक प्रतिशत यूजर चार्ज नहीं लगने से महंगाई पर जहां काबू पाया जा सकता है वही मण्डी स्थल के व्यापारी बेखौफ खाघ तेलों का सुचारू रूप से व्यापार कर सकेंगे आज के माल्यार्पण एवं मिष्ठान वितरण कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से आंनद गुप्ता पवन सिंघानिया राहुल देव मिश्र पवन गुप्ता मनोज गोयल सौरभ जालान राजेंद्र अग्रवाल मनोज त्रिपाठी बिजय सिंघानिया राजु गुप्ता गब्बु यादव मोनू अग्रहरि विशाल अग्रहरी रमेश कसौधन अनिल अग्रवाल दीपक राहुल पुरुषोत्तम अग्रवाल धीरज गुप्ता सुरेश अग्रवाल अमित गोयल बृजमोहन पांडे सतीश यादव महेंद्र अग्रवाल जितेंद्र अग्रहरि विनोद अग्रहरि आलोक कसौधन सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद थे। -

सीएम योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम
लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम
सुबह 9: 50 बजे सूचना विभाग की बैठक करेंगे सीएम
सूचना विभाग के अफसरों के साथ सीएम की मीटिंग
CM आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे बैठक
11 बजे परिवहन विभाग के अफसरों के साथ बैठक
राजस्व बढ़ाने को लेकर प्रजेंटेशन देखेंगे सीएम योगी
6.30 बजे सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल को लेकर मीटिंग
टैक्स संबंधी विषयों पर प्रजेंटेशन देखेंगे सीएम योगी. -

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का CHC बछरावां में छापा
ब्रेकिंग न्यूज
रायबरेली
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का CHC बछरावां में छापा
शिकायतों के बाद ब्रजेश पाठक ने सीएचसी में छापा मारा
डॉक्टरों और स्टाफ की हाजिरी रजिस्टर देख रहे डिप्टी CM.
दवाओं का स्टॉक चेक कर रहे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
बिना किसी को बताए CHC बछरावां पहुंच गए ब्रजेश पाठक DM-SP, CMO किसी को नहीं पता, सुबह-सुबह पाठक पहुंचे डॉक्टरों को सामने खड़ा करके, हाजिरी ले रहे ब्रजेश पाठक.
11 डॉक्टर, स्टाफ गैरहाजिर मिले, पाठक ने लगाई फटकार #Raebareli Brajesh Pathak -

मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के चौकी अमीरनगर क्षेत्र के ग्राम गरदहा में ताजिया निकालते समय विद्युत लाइन के संपर्क में आया ताजिया
लखीमपुर- मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के चौकी अमीरनगर क्षेत्र के ग्राम गरदहा में ताजिया निकालते समय विद्युत लाइन के संपर्क में आया ताजिया
ताजिया में करेंट से 15 से 20 लोगो के झुलसने की सूचना -

बजरंग दल की बैठक चौरी चौरा में संपन्न हुई
बजरंग दल की बैठक चौरी चौरा में संपन्न हुई
बजरंग दल की बैठक आरएफडी कॉम्प्लेक्स चौरी चौरा में डाॅ शिवेंद्र नाथ की अध्यक्षता में संपन्न हुई
जिसमें क्षेत्र संयोजक श्री पूर्णेन्द्र जी भाई साहब व प्रांत सह संयोजक श्री हरीनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति रही
जिसमें डॉक्टर शिवेंद्र नाथ( संयोजक),सागर वर्मा ( सहसंयोजक),ज्ञानेंद्र जी (मिलन प्रमुख),राजकुमार गुप्ता ‘टिनू’ (गोरक्षा प्रमुख ), ओम जी (बलोपासना प्रमुख ), कुणाल जी( कॉलेज विद्यार्थी संपर्क प्रमुख), ई. मानवेंद्र जी (सुरक्षा प्रमुख) दायित्व का गठन हुआ।









