Category: उत्तर प्रदेश

  • योगी की मीटिंग से आज नदारद रहे दोनों डिप्टी सीएम

    योगी की मीटिंग से आज नदारद रहे दोनों डिप्टी सीएम

    योगी की मीटिंग से आज नदारद रहे दोनों डिप्टी सीएम
    राजनीति गलियों में बना चर्चा का विषय
    उमेश चन्द्र त्रिपाठी.
    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ को हटाए जाने की सियासी चर्चा के बीच आज योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट बैठक से उनके दोनों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव मौर्य नदारद रहे। केशव मौर्य जहां दिल्ली में जेपी नड्डा से मुलाकात कर रहे हैं वहीं लखनऊ में रहते हुए भी बृजेश पाठक आज कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं हुए। कहा जा रहा है कि जेपी नड्डा संगठन को लेकर केशव प्रसाद मौर्य से विचार विमर्श कर रहे हैं लेकिन ऐसे में सवाल उठता है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रभारी और संगठन मंत्री वहां क्यों मौजूद नहीं है अगर मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर चर्चा हो रही है तो फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विश्वास में क्यों नहीं लिया जा रहा है।

    दिल्ली में कुछ तो खिचड़ी पक रही है लेकिन आने वाले समय में ही इसकी वास्तविकता का पता चलेगा।

    माना जा रहा है कि केशव प्रसाद मौर्य के बयान को जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार से बड़ा संगठन है इसको केंद्रीय हाई कमान का समर्थन मिला है। योगी को संदेश देने की कोशिश की गई है कि संगठन को इग्नोर करके सरकार नहीं चला सकते।

  • गोरखपुर मे नवजात का शव मिलने से क्षेत्र मे मची सनसनी

    गोरखपुर मे नवजात का शव मिलने से क्षेत्र मे मची सनसनी

    गोरखपुर मे नवजात का शव मिलने से क्षेत्र मे मची सनसनी
    स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंट चौराहे के पास से एक नवजात का शव बरामद किया है .. हालांकि अज्ञात शव होने के कारण पुलिस ने कागजी कार्रवाई करने के बाद नवजात के शव को पीएम के लिए भेज दिया है.ताकि पूरा मामला स्पष्ट हो सकेl
    मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को रात करीब 8:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कैंट चौराहे पर ही एक नवजात का शव सड़क पर फेंका हुआ है.जिसे कुत्ते नोच रहे हैं मौके पर पहुंची.कैंट पुलिस ने कागजी करवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है.वही स्थानीय लोगों ने बताया की कैंट चौराहे के पास कुत्ते कुछ नोच रहे थे.नजदीक जाकर देखने के बाद पता चला की यह नवजात का शव है..जिसमे से खून भी निकल रहा था

  • पूर्व बाहुबली विधायक की पत्नी फूट-फूट कर रोई

    पूर्व बाहुबली विधायक की पत्नी फूट-फूट कर रोई

    स्लग -पूर्व बाहुबली विधायक की पत्नी फुट फुट कर रोई, मुझे व मेरे बेटे को बाहुबली पूर्व विधायक गुड्डू पंडित जान से मारवा देगा / बुलन्दशहर / 18।7।2024.
    अर्चना पण्डा समाजवादी पार्टी से नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए बुलंदशहर से चुनाव भी लड़ चुकी है। वही वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई बुलंदशहर पुलिस ने आनन फानन में अर्चना पण्डा की दी तहरीर पर पुलिस अर्चना पण्डा के सौतेले बेटे सार्थक शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्यवाही ने जुटी है।
    / वायरल वीडियो – अर्चना पण्डा, पूर्व विधायक गुड़डू पंडित की पत्नी।

  • डीडीयूजीयू के डा. अम्बरीश चुने गए भारतीय विज्ञान अकादमी के असोसिएट

    डीडीयूजीयू के डा. अम्बरीश चुने गए भारतीय विज्ञान अकादमी के असोसिएट

    डीडीयूजीयू के डा. अम्बरीश चुने गए भारतीय विज्ञान अकादमी के असोसिएट
    डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय में भौतिकी विभाग के सहायक आचार्य डा. अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव भारतीय विज्ञान अकादमी के असोसिएट चुने गए हैं। बंगलोर में स्थित भारतीय विज्ञान अकादमी, देश के तीन विज्ञान अकादमियों में से है। यह प्रतिवर्ष देश के शीर्ष युवा वैज्ञानिकों में लगभग 30 को एक असोसिएट के रूप में चुनती है जिनका कार्यकाल 3 वर्षों के लिए होता है। ये असोसिएट अकादमी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। इनका चुनाव इनके शोध की गुणवत्ता एवं परिमाण के आधार पर किया जाता है। ज्ञात हो कि डा. श्रीवास्तव के 130 से ज़्यादा शोधपत्र विभिन्न अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं एवं इनकी छठवीं पुस्तक हाल ही में प्रकाशित हुई है। डा. श्रीवास्तव को पिछले वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, प्रयागराज द्वारा नासी युवा वैज्ञानिक पुरस्कार भी प्रदान किया गया था।
    बहराइच जिले में नानपारा क़स्बे के डा. अम्बरीश लखनऊ वि.वि. से पीएच.डी. के बाद गोरखपुर वि.वि. में नेशनल पोस्टडाक्टोरल फ़ेलो भी रह चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर कुलपति समेत पूरे विश्वविद्यालय परिवार तथा उनके गाइड प्रो. नीरज मिश्र एवं मेंटर प्रो. सुग्रीव नाथ तिवारी ने शुभकामनायें दी हैं।
    “युवा शिक्षकों की इस तरह की उपलब्धियाँ विश्वविद्यालय के लिए काफ़ी उत्साहजनक है। यह निश्चित ही विश्वविद्यालय की कीर्ति पूरे देश में फैलाता है।
    -प्रो. पूनम टण्डन, कुलपति

  • पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने यांत्रिक कारखाना गोरखपुर में पुरानी पेंशन योजना लागू करने एवं कर्मचारी समस्याओं पर किया

    पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने यांत्रिक कारखाना गोरखपुर में पुरानी पेंशन योजना लागू करने एवं कर्मचारी समस्याओं पर किया

    पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने यांत्रिक कारखाना गोरखपुर में पुरानी पेंशन योजना लागू करने एवं कर्मचारी समस्याओं पर किया सभा एवं मुख्य कारखाना प्रबंधक के माध्यम से माननीय वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार को कल 18/07/24 को सौंपेंगे ज्ञापन
    पुरानी पेंशन कर्मचारी का हक है और हम उसे लेकर रहेंगे- विनोद राय
    कल 18/07/24 को भी यांत्रिक कारखाना गोरखपुर के मेंन गेट के अंदर सभा की जाएगी कर्मचारियों एवं पदाधिकारियो से उपस्थित होने की अपील है- विनोद राय
    आज दिनांक 17/07/24 को पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने यांत्रिक कारखाना परिसर गोरखपुर में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एक कर्मचारी सभा किया तथा कल 18/07/24 को पुरानी पेंशन बहाली एवं कर्मचारी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन मुख्य कारखाना प्रबंधक के माध्यम से माननीय वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार को सौंपेंगे । सभा में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारी तथा सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। सभा में बोलते हुए पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी NFIR श्री विनोद राय ने पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ द्वारा कर्मचारी हित में कराए गए कार्यों का विवरण विस्तार से बताया।
    महामंत्री विनोद राय ने पुरानी पेंशन बहाली में विलंब होने पर ,कारखाने की समस्या हल होने में विलंब जैसे टॉयलेट की व्यवस्था न होने, सभी शॉप में पंखे तथा पेयजल की व्यवस्था न होने, कार्यालय में ए सी की व्यवस्था न होने,रेलवे हॉस्पिटल की समस्या जैसे फार्मेसी एवं वार्डों में ऐ सी की व्यवस्था खराब होने, गंभीर रोगियों को रेफर करने में आनाकानी, प्राइवेट इलाज करा लेने पर रीइंबर्समेंट में होने वाले विलंब,जर्जर आवास की समस्या जैसे पूर्वोत्तर रेलवे की बहुत सी कॉलोनी जर्जर है एवं छत बारिश में टपक रहे हैं, टाइल्स उखड़े हुए हैं, साफ-सफाई की कमी है , कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओ में कटौती जैसे शनिवार को छुट्टी लेने पर पूरे दिन का सी एल देना पड़ता है जो गलत है। इस पर आक्रोश व्यक्त किया तथा उन्होंने कहा की सारी समस्याओं पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ की प्रशासन से लड़ाई जारी है हर समस्या को हल कराया जाएगा। सभा में कारखाना मंडल के श्री दीपक चौधरी ,कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने भी अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री एस सी अवस्थी,के एम मिश्रा,संजीव धर , दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, विजय पाठक, जयप्रकाश सिंह, बृजपाल सिंह, सतीश श्रीवास्तव, लक्ष्मी श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव,पदम शुक्ला, राजेश जायसवाल,योगेंद्र पाल ,अनिल गौतम, गंगेश प्रसादराजवंशी, दीपक पांडे,सुरेंद्र तिवारी,विनोद मिश्रा,मनोज शुक्ला,ए डी सिंह,सुनील त्रिपाठी,अजय गुप्ता,देवेश सिंह, अंशुमान पाठक, निशांत यादव, अजय त्रिपाठी ,दीपक प्रजापति, धीरज यादव, प्रदीप श्रीवास्तव शशि भूषण सिंह विनय यादव,अभिषेक गुप्ता,मुकेश कुमार, नंदन चौधरी रोहित कुमार के के मधेशिया अल्बर्ट पीटर इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • गोपागंज के भाजपा विधायक श्याम रजक द्वारा अपनी ही सरकार पर कड़ा और तीखा प्रहार

    गोपागंज के भाजपा विधायक श्याम रजक द्वारा अपनी ही सरकार पर कड़ा और तीखा प्रहार

    गोपागंज के भाजपा विधायक श्याम रजक द्वारा अपनी ही सरकार पर कड़ा और तीखा प्रहार
    विना रिश्वत दिए भाजपा कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं, बेहद बेइमान और भ्रष्ट हैं अधिकारी- श्याम रजक विधायक भाजपा गोपागंज हरदोई
    उमेश चन्द्र त्रिपाठी.
    लखनऊ महराजगंज!योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भाजपा विधायकों की बगावत तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में हरदोई के गोपागंज विधायक श्याम रजक ने भी मोर्चा खोल दिया है। अपने फेसबुक पेज पर उन्होंने कहा है कि बिना रिश्वत दिए भाजपा कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। भ्रष्टाचार का ही परिणाम जनता ने दिया है और आगे भी देगी। हालांकि फेसबुक पेज पर उनका बयान वायरल होने के बाद उन्होंने कहा कि योगी ईमानदार हैं लेकिन अधिकारी बेहद बेईमान और भ्रष्ट हैं जिससे सरकार की छवि खराब हो रही है।

  • डिप्टी सीएम केशव मौर्य के सौजन्य से बीजेपी में लखनऊ दिल्ली के बीच चार दिन चली खींचातानी के क्रम में बुधवार देर शाम को

    डिप्टी सीएम केशव मौर्य के सौजन्य से बीजेपी में लखनऊ दिल्ली के बीच चार दिन चली खींचातानी के क्रम में बुधवार देर शाम को

    डिप्टी सीएम केशव मौर्य के सौजन्य से बीजेपी में लखनऊ दिल्ली के बीच चार दिन चली खींचातानी के क्रम में बुधवार देर शाम को “बागी अभियान के फुस्स हो जाने के बाद” वीर योद्धा खाली हाथ लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरे और सरकारी आवास कालीदास मार्ग रवानगी के आधे घंटे बाद समाजवादी पार्टी मुखिया सांसद ने नाम का उल्लेख किये बगैर X पर मेसेज चेप डाला….इस सब के बीच मारे गये गुलफाम (चौधरी भूपेंद्र सिंह )!

  • विश्वविद्यालय की स्नातक प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित 25 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन काउंसलिंग

    विश्वविद्यालय की स्नातक प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित 25 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन काउंसलिंग

    शोध पात्रता परीक्षा 29 जुलाई से
    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम आज घोषित कर दिए गए। परिणाम विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर देखे जा सकते हैं। ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू होगी। परास्नातक प्रवेश परीक्षा के परिणाम 20 जुलाई को घोषित किए जायेंगे।
    स्नातक के 15 पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित करते हुए कुलपति प्रो पूनम टंडन ने सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे काउंसलिंग प्रक्रिया में भी इसी प्रकार पूरे उत्साह और गंभीरता से प्रतिभाग करेंगे।
    ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट
    अभ्यर्थी प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission. in पर उपलब्ध परिणाम के बटन पर क्लिक करेंगे। इसके बाद अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भर कर अपना परिणाम देख और डाउनलोड भी कर सकते हैं।
    विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश परीक्षाएं 27 जून से 9 जुलाई तक आयोजित की गई थी। इनमें बीए आनर्स, बीएससी आनर्स (गणित एवं जीवविज्ञान संवर्ग) , बीकॉम आनर्स, बीएससी आनर्स गृहविज्ञान, बीकॉम बैंकिंग एंड इंश्योरेंस। बीए जेएमसी, बीएससी कृषि, बीटेक,बीएचएमसीटी, बीबीए, बीसीए, बीए एलएलबी, बीएससी एमएलटी तथा बीपीटी कोर्स शामिल हैं।
    प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू होगी। शीघ्र ही इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।
    स्नातक तृतीय वर्ष का अंकपत्र अपलोड करें पीजी प्रवेश आवेदक पीजी , एलएलबी तथा बीपीएड प्रवेश के जिन अभ्यर्थियों ने अब तक अपनी योग्यता प्रदायी परीक्षा अर्थात स्नातक तृतीय वर्ष का अंकपत्र अपलोड नहीं किया है वे 19 जुलाई तक अपना अंकपत्र अवश्य अपलोड कर दें। यदि किन्हीं कारणों से उन्हें अंकपत्र नहीं मिल पाया हो तो ऑनलाइन उपलब्ध अंकपत्र की स्वप्रमाणित प्रति अपलोड बॉक्स 1/ शोध पात्रता परीक्षा 29 जुलाई से.
    सत्र 2023 की शोध पात्रता परीक्षा (रेट) की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। यह परीक्षा 29 और 30 जुलाई को होगी। कुल 36 विषयों के लिए लगभग पांच हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।यह जानकारी देते हुए प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रवेश पत्र 23 जुलाई से डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्रदेश में सबसे पहले प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने वाले विश्वविद्यालय के रूप में हम नवागत विद्यार्थियों के स्वागत के लिए उत्सुक हैं। काउंसलिंग के बाद परिसर में उनकी शैक्षणिक यात्रा गुणवत्तापूर्ण हो यह सुनिश्चित किया जाएगा।

    *प्रो पूनम टंडन* कुलपति

  • भाजपा सरकार ने उपचुनाव में हार के डर से शिक्षकों की ‘डिजिटल अटेंडेंस’ व लखनऊ में ‘पंतनगर व इंद्रप्रस्थ के ध्वस्तीकरण’ का फरमान स्थगित किया है,

    भाजपा सरकार ने उपचुनाव में हार के डर से शिक्षकों की ‘डिजिटल अटेंडेंस’ व लखनऊ में ‘पंतनगर व इंद्रप्रस्थ के ध्वस्तीकरण’ का फरमान स्थगित किया है,

    भाजपा सरकार ने उपचुनाव में हार के डर से शिक्षकों की ‘डिजिटल अटेंडेंस’ व लखनऊ में ‘पंतनगर व इंद्रप्रस्थ के ध्वस्तीकरण’ का फरमान स्थगित किया है, इसे पूरी तरह से निरस्त होना चाहिए। भाजपा का असली चेहरा शिक्षकों व आम जनता के सामने आ गया है। शिक्षक व आम जनता भाजपा को उपचुनाव ही नहीं, अगला हर चुनाव हराएगी।
    जनता ने भाजपा सरकार की मनमानी के बुलडोज़र के ऊपर जनशक्ति का बुलडोज़र चला दिया है।

  • रोज मरीजों को ठग रहे फर्जी डॉक्टर,हर महीने बेचते हैं लाखों रु.दवा.

    रोज मरीजों को ठग रहे फर्जी डॉक्टर,हर महीने बेचते हैं लाखों रु.दवा.

    रोज मरीजों को ठग रहे फर्जी डॉक्टर,हर महीने बेचते हैं लाखों रु.दवा.
    बड़हलगंज।बड़हलगंज में स्वास्थ्य विभाग की नाकामी के कारण मरीजों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है।झोलाछाप डॉक्टरो का अम्बार लगा हुआ हैं।गैर सरकारी आंकड़ों में ऐसे डॉक्टरों की संख्या ज्यादा है।झोलाछाप डॉक्टर्स के क्लीनिक पर हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई।बिना डिग्री के यह झोलाछाप डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे हैं और उन्हें दवाइयां दे रहे हैं।पत्रकारों द्वारा स्टिंग ऑपरेशन करने के बाद डॉक्टर डिग्री नहीं दिखा सके। कुछ तो ऐसे थे, जो डिग्री मांगने पर तो दवा बेचने का लाइसेंस दिखाने लगे।बड़ा सवाल यह है कि विभाग ने रिपोर्ट बनाने के बाद भी इन पर कार्रवाई क्यों नहीं की? इलाज के दौरान मौत के मामले सामने आने के बाद भी फर्जी डॉक्टर अपनी दुकानें चला रहे हैं।यह डॉक्टर हर दिन मरीजों की सेहत से खेल रहे हैं।फर्जी डॉक्टर जो कम रेट की दवाइयां होती हैं उसे दवाई का रेट बड़ा कर लेते हैं सब जिससे मरीज दवाई लेने में असमर्थ होता है।मरीज दवाइयों और इलाज के नाम की ठगे जा रहे हैं।यदि इस हिसाब से महीने की कमाई देखें तो यह आंकड़ा लाखों रुपए बैठता है।
    *बड़हलगंज नगर पंचायत में फर्जी डॉक्टरों पर नहीं हुई कार्रवाई,* बड़हलगंज नगर पंचायत में झोलाछाप डॉक्टर मरीजों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं।मरीजो द्वारा बताया जाता है कि फर्जी नर्सिंग होम खोलकर डॉक्टर प्रैक्टिस करते हैं और इलाज के नाम पर मरीज से पैसा टने का काम करते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़हलगंज में फर्जी डॉक्टरों का अंबार लगा हुआ है जिसमें आए दिन मैरिज प्रताड़ित होते हैं और फर्जी नर्सिंग होम खोल कर बैठे हुए हैं अधिकांश लोगों के पास तो बिना डिग्री का भी अस्पताल चल रहा है अगर बात करें तो दो-तीन अस्पताल छोड़कर सभी अस्पतालों में बिना डिग्री के एमडी हो या एमबीबीएस और सर्जन के नाम पर जनता से या मरीजों से ठगी किया जाता है और मरीज को बहला फुसला कर लाया जाता है।इलाज के नाम पर उनसे पैसा यैठने का काम किया जाता है।बड़हलगंज में झोलाछाप डॉक्टरों ने क्लीनिक खोल रखे हैं। ये झोलाछाप सर्दी जुकाम से लेकर हादसे में घायलों तक के इलाज कर देते हैं।झोलाछाप डॉक्टरों ने क्लीनिक में फर्जी डिग्री टांग रखी है।मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।
    *विभाग के कुछ कर्मचारियों के झोलाछाप से मिले होने को लेकर भी उठ रहे हैं सवाल*
    क्या स्वास्थ्य विभाग इन फर्जी डॉक्टरों को बचा रहा है।सवाल इसलिए है, क्योंकि स्वास्थ्य विभाग अब तक छापे मार चुका है लेकिन एक झोलाछाप डॉक्टर भी नहीं पकड़ा गया।सूचना मिलने से पहले ही डॉक्टर क्लिनिक बंद करके फरार हो जाता है।इसका सीधा मतलब यह भी है कि स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मचारी इन फर्जी डॉक्टरों से मिले हुए हैं।