Category: उत्तर प्रदेश

  • त्रैमासिक ई-पत्रिका गोरख पथ के तीसरे अंक का कुलपति ने किया विमोचन

    त्रैमासिक ई-पत्रिका गोरख पथ के तीसरे अंक का कुलपति ने किया विमोचन

    त्रैमासिक ई-पत्रिका गोरख पथ के तीसरे अंक का  कुलपति ने किया विमोचन
    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर स्थित महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ की त्रैमासिक ई-पत्रिका गोरख पथ के द्वितीय वर्ष के दूसरे अंक का विमोचन प्रो. पूनम टण्डन, मा. कुलपति, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के द्वारा दिनांक 16 जुलाई 2024 को हुआ। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने पिछले वर्ष से लगातार प्रकाशित हो रही इस पत्रिका के संपादक टीम को नियमित प्रकाशन, कंटेन्ट एवं समर्पण के लिए बधाई दिया। शोधपीठ के उपनिदेशक डा. कुशलनाथ मिश्र ने बताया कि शोधपीठ के शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों से युक्त यह पत्रिका नियमित रूप से विश्वविद्यालय एवं शोधपीठ के आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाता है। यह अंक अप्रैल, मई एवं जून में शोधपीठ में हुई गतिविधियों पर आधारित है। इस अवसर पर ई-पत्रिका के सम्पादक महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ के उप निदेशक डॉ. कुशलनाथ मिश्र, सह सम्पादक शोधपीठ के सहायक निदेशक डॉ. सोनल सिंह, सहायक ग्रन्थालयी डॉ. मनोज कुमार द्विवेदी, रिसर्च एसोसिएट डॉ. सुनील कुमार एवं सम्पादन सहयोगी शोध अध्येता हर्षवर्धन सिंह उपस्थित रहे।

  • एसएसपी ने पुलिस ऑफिस पर पौधारोपण कर अभियान का किया शुभारंभ.

    एसएसपी ने पुलिस ऑफिस पर पौधारोपण कर अभियान का किया शुभारंभ.


    एसपी नगर एसपी उत्तरी डीएफओ पौध रोपण कर संरक्षित करने का किया आव्हान
    गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने पुलिस ऑफिस प्रांगण में किया पौध रोपण सहयोगी अधिकारियों पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई डीएफओ विकास यादव पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने भी किया पौध रोपण।एसएसपी गौरव ग्रोवर ने पौधरोपण कर कहा कि पौध रोपन कर पौधे का सुरक्षा करना बेहद जरूरी एसएसपी ने पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया पुलिस आफिस पर आम बरगद व नीम का पेड़ लगाकर उन्होंने पौध रोपण अभियान की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है इसलिए उससे बचने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पेड़- पौधों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है । उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे जहां हमारे स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है वहीं पेड़-पौधे हमारे लिए अनेक प्रकार की औषधियां भी प्रदान करते है। पुलिस जवानों से कहा की उन्हें भी एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि आज लगाए पौधे कल पेड़ होंगे तो खुद के मन को भी शांति मिलेगी। इसलिए पौधे जरूर लगाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव डीएफओ विकास कुमार यादव भी पौध रोपण किए।

  • भोर में पांच बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से लोग सहम गए।

    भोर में पांच बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से लोग सहम गए।

    पायनियर मऊ.
    मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मऊ- आजमगढ़ बॉर्डर पर तिलसवा गांव के भट्टा मोड के समीप मंगलवार की भोर में पांच बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से लोग सहम गए। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश विगत 12 जुलाई को कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर रहीमाबाद गांव में हुई फायरिंग की घटना का आरोपी है।   

    यह है पूरा मामला
    मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. अजय विक्रम सिंह ने बताया कि मीरपुर रहीमाबाद में फायरिंग की घटना के बाद पुलिस चौकस थी। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह और एसओजी प्रभारी मनोज कुमार सिंह बदमाशों की धर पकड़ के लिए आपसी विचार विमर्श कर रहे थे। इस बीच मुखबिर द्वारा एक बदमाश के चिरैयाकोट के तरफ से आने की सूचना पर पुलिस ने करहां बाजार में घेराबंदी किया।
    बदमाश चिरैयाकोट मुहम्मदाबाद रोड से जहानागंज लगूपुर की तरफ भागने लगा। लगूपुर के पास उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह और उप निरीक्षक अमितेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम पहले से घेराबंदी कर रखी थी। खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाश मुड़कर भागने का प्रयास किया तो बाइक फिसल कर गिर गई।

    पुलिस ने उसे पकड़ना चाहा तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। बचाव में पुलिस की फायरिंग में उसे बाएं पैर के घुटने में गोली लग गई। मौके पर पुलिस टीम पहुंची तो एक बदमाश घायल मिला। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अजीत यादव पुत्र चंद्रिका यादव निवासी ताहीरपुर थाना रानीपुर जनपद मऊ बताया।*
    पूछताछ में बदमाश ने बताया कि सराय लखंसी थाना क्षेत्र के अछार गांव निवासी कौशल यादव के ऊपर 12 जुलाई को मीरपुर रहीमाबाद गांव में अपने साथियों के साथ फायरिंग किया था, जिसमें वह बच गया। उसके पास से 9 एमएम की अवैध पिस्टल मिली। जिस मोटरसाइकिल से भाग रहा था वह भी चोरी की है।
    घायल बदमाश घायल अजीत यादव पर मऊ जनपद के रानीपुर, चिरैयाकोट, मुहम्मदाबाद गोहना, सरायलखंसी, दक्षिण टोला, मधुबन, घोसी आदि थानों में कुल हत्या का प्रयास सहित 15 मुकदमे दर्ज हैं।

  • 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे तीन स्कूली बच्चे

    20 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे तीन स्कूली बच्चे

    गोरखपुर लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसे रहे तीन स्कूली बच्चे तारामंडल स्थित लेक व्यू अपार्टमेंट की घटना गोरखपुर विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक लेक व्यू अपार्टमेंट की दो लिफ्ट सोमवार को खराब हो गई एक में स्कूल से लौटे एक ही परिवार के तीन बच्चे करीब 20 मिनट तक फंसे रहे तो दूसरी लिस्ट में शाम के समय एक ट्रांसपोर्टर 8 मिनट तक फस गए इस घटना को लेकर समिति के लोगों में काफी आक्रोश है उनका कहना है कि दिसंबर 2023 में सीडीएन समिति को परियोजना हैंडोवर की और तब से कई बार लिफ्ट खराब हो चुकी है इसकी शिकायत प्राधिकरण से भी की गई लेकिन हर बार अधिकारी अनसुना कर देते हैं सोमवार की दोपहर तारामंडल के ठीक बगल में स्थित लेक व्यू अपार्टमेंट में बी ब्लॉक के 504 नंबर फ्लैट में रहने वाले राजीव यादव की बिटिया 15 वर्षी अंकित बेटा 13 वर्षीय अवनीश और 11 वर्षी अंश गिड़ा स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल से वापस घर लौट रहे थे समिति परिसर में पहुंचने के बाद जैसे ही तीनों बच्चे लिफ्ट नंबर चार में दाखिल हुए थोड़ी ही देर में अचानक लिफ्ट बीच में झटका के साथ बंद हो गई बच्चों को लगा कि बिजली चली गई है लेकिन जब कुछ वक्त गुजर गया तो उन्हें खतरे का अंदेशा हुआ उन्होंने लिफ्ट के भीतर लगे फोन से गेटमैन को फोन लगाया तो परिवार समय समिति के सभी लोग एकत्रित हो गए काफी मशक्कत के बाद किसी तरह से बच्चों को बाहर निकल गया

  • कुलपति ने नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत पर अधिष्ठातागण तथा विभागाध्यक्षगण की बैठक को किया संबोधित.

    कुलपति ने नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत पर अधिष्ठातागण तथा विभागाध्यक्षगण की बैठक को किया संबोधित.

    सूचना, प्रकाशन एवं जनसंपर्क केंद्र
    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
    कुलपति ने नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत पर अधिष्ठातागण तथा विभागाध्यक्षगण की बैठक को किया संबोधित.
    स्नातक तथा परास्नातक प्रोग्राम के विद्यार्थियों को फाइनल मार्कशीट जल्द होगी उपलब्ध
    गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो पूनम टंडन ने आज नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत पर अधिष्ठातागण तथा विभागाध्यक्षगण की बैठक को संबोधित किया।कुलपति एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार समय से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की बधाई का शुभकामनाएं दी।
    95% पाठयक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित
    बैठक को सम्बोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि 95% पाठयक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। बाकी परीक्षा परिणाम भी जल्द घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही कोशिश है कि जल्द ही स्नातक तथा परास्नातक प्रोग्राम के विद्यार्थियों को उनकी फाइनल मार्कशीट को दे दिया जाए। कुलपति ने कहा कि 30 अगस्त को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह के पहले सभी मार्कशीट और डिग्रियां विद्यार्थियों को प्रधान कर दी जाएगी।
    *स्कॉलरशिप के लिए 75% उपस्थिति अनिवार्य*
    कुलपति ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को यह सूचित कर दिया जाए की सरकार के निर्देशानुसार स्कॉलरशिप के लिए विद्यार्थियों की 75% उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि विद्यार्थियों की उपस्थिति शिक्षकों द्वारा ली जाए तथा प्रत्येक सप्ताह उसे अपलोड किया जाए।
    हर विभाग में संचालित हो प्लेसमेंट सेल
    कुलपति ने विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के समन्वयक को निर्देशित किया कि वह विभागाध्यक्षगण के सहयोग से सुनिश्चित करें कि हर विभाग में प्लेसमेंट सेल सुचारू रूप से संचालित हो।
    प्रतिदिन विद्यार्थियों से मिलने का एक समय हो निर्धारित
    कुलपति ने निर्देशित किया कि सभी अधिष्ठातागण तथा विभागाध्यक्षगण यह सुनिश्चित करें कि वो प्रतिदिन विद्यार्थियों से मिलने का एक समय निर्धारित हो।

  • डिजिटल अटेंडेंस के खिलाफ 25 शिक्षकों का इस्तीफा

    डिजिटल अटेंडेंस के खिलाफ 25 शिक्षकों का इस्तीफा

    लखनऊ
    डिजिटल अटेंडेंस के खिलाफ 25 शिक्षकों का इस्तीफा
    1 के 25 शिक्षकों ने पद से इस्तीफा दिया
    संकुल शिक्षक के दायित्व से दिया त्यागपत्र दिया

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अपने सरकारी आवास पर ऊर्जा विभाग की बैठक करते हुए

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अपने सरकारी आवास पर ऊर्जा विभाग की बैठक करते हुए

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अपने सरकारी आवास पर ऊर्जा विभाग की बैठक करते हुए

  • देवरिया निवर्तमान डीएम अखण्ड प्रताप सिंह को दी गई भावभीनी विदाई नवागत जिलाधिकारी  दिव्या मित्तल संकल्प शर्मा SP ने की विदाई       

    देवरिया निवर्तमान डीएम अखण्ड प्रताप सिंह को दी गई भावभीनी विदाई नवागत जिलाधिकारी दिव्या मित्तल संकल्प शर्मा SP ने की विदाई      

    देवरिया निवर्तमान डीएम अखण्ड प्रताप सिंह को दी गई भावभीनी विदाई नवागत जिलाधिकारी दिव्या मित्तल संकल्प शर्मा SP ने की विदाई

  • BJP MLC देवेंद्र प्रताप सिंह ने CM योगी को पत्र लिख

    BJP MLC देवेंद्र प्रताप सिंह ने CM योगी को पत्र लिख

    उत्तरप्रदेश/ BJP MLC देवेंद्र प्रताप सिंह (सदस्य विधान परिषद, गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र) ने CM योगी को पत्र लिखकर शिक्षकों की डिजिटल उपस्थिति का आदेश वापस लेने एवं शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाल करने का अनुरोध किया है

  • प्रो. प्रदीप कुमार यादव जी का विदाई समारोह आयोजित किया गया। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर में

    प्रो. प्रदीप कुमार यादव जी का विदाई समारोह आयोजित किया गया। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर में

    दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के रक्षा एवम स्त्राताजिक अधययन विभाग में आज दिनांक 15 जुलाई 2024 को विभाग के सेवानिवृत प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार यादव जी का विदाई ( सम्मान ) समारोह आयोजित किया गया।
    प्रो.प्रदीप कुमार यादव जी के विदाई समारोह के अवसर पर विभाग में उपस्थित विभाग के सभी शिक्षकों और विश्वविद्यालय के दूसरे विभागों एवम दूर के कॉलेजों से पधारे आचार्य गण ने प्रो. प्रदीप कुमार यादव जी से जुड़ी हुई विभिम्न घटनाक्रमों को याद किया एवम उनको उज्वल एवम स्वस्थ भविष्य की सुभकामनायें प्रदान की।
    विभाग के अध्यक्ष ने प्रो विनोद कुमार सिंह ने अपने साथी प्रो. प्रदीप कुमार यादव जी के संघर्ष के दिनों को भी याद किया और कहा कि भले ही आज प्रो. प्रदीप कुमार यादव जी आज सेवानिवृत हो जा रहे हैं फिर भी ये अगले तीन सालों तक मेरे अध्यक्षीय कार्यकाल में विभाग के सहयोगी बने रहेंगे।
    संबोधन के अगले क्रम में रसायन शास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी जी ने कहा कि प्रो प्रदीप कुमार यादव जी का जीवन शिक्षक की गरिमा एवम विश्वविद्यालय की अस्मिता की रक्षा में समर्पित रहा है और उन्होंने प्रो प्रदीप कुमार यादव जी को शिक्षक अस्मिता का प्रणेता के रूप में याद किया। अगले क्रम में इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के अध्यक्ष प्रो मनीष मिश्र ने प्रो यादव जी साथ अपने यादों को साझा करते हुए कहा कि आपने सदैव एक बड़े भाई के रूप में कार्य किया है। पूर्व विभागाध्यक्ष गणित विभाग प्रो. वी.एस. वर्मा ने कहा कि विषम परिस्थितियों में कैसे कार्य करना है ये चीज प्रदीप सर से सीखने को मिला। इनसे हर परिस्थिति में समरसता का भाव सीखने को मिला। अगले क्रम में प्रो श्याम सिंह ने प्रो प्रदीप कुमार यादव जी को जीवन के दूसरे पारी के लिए सुखद, खुशहाल एवम स्वास्थ्य जीवन के लिए सुभ कामनाएं दी।प्रो. के. के. यादव प्राचार्या बापू पीजी कॉलेज पीपीगंज (रिटायर्ड)ने कहा कि प्रो प्रदीप यादव एक अच्छे इंसान है, ये सदैव खुशहाल रहे और स्वस्थ्य रहे।
    संत विनोबा पीजी कॉलेज देवरिया के पूर्व आचार्या prof. असीम सत्यदेव ने कहा कि मेरी मुलाकात प्रो प्रदीप कुमार यादव जी उस समय पहली बार हुई थी जब समान कार्य वेतन व्यस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही थी, उन्होने प्रो प्रदीप कुमार यादव जी को उज्वल भविष्या की सुभकामनाएं दी।
    महाविद्यालय भटवली बाजार के पुर्व आचार्या प्रो बलवान सिंह, ने पुराने दिनों को याद किया और कहा कि सेवा समाप्ति के बाद ऐसा लगता है कि जीवन अभी शुरू हुआ है, प्रो यादव को उज्वल भविष्य की सुभकामनाए। डी.वी.एन. पीजी कॉलेज के पूर्व आचार्या प्रो भगवान सिंह , प्रो यादव जी के बारे में ये लाइनें कहीं कि, यही जब न होंगे तो क्या रंगे महफिल , किसे देख मुस्कुराएंगे… संबोधन के अगले क्रम में विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रो प्रदीप कुमार यादव ने सदैव अपना 100% योगदान इस विभाग को दिया, प्रो यादव एक प्रकाशित दीपक की भांति रहे हैं ये जहां भी रहेंगे सदैव प्रकाश फैलाते रहेंगे।
    संबोधन के अगले क्रम में डा. आरती यादव ने कहा कि प्रो प्रदीप कुमार यादव सर के जीवन को शब्दों में पिरोना संभव नहीं है, ये सदैव सरल , सहज एवम जिंदादिल इंसान रहे है। संबोधन के अगले क्रम में पूर्व विभागाध्यक्ष रक्षा अध्ययन विभाग प्रो. आर. एन. सिंह ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए अद्भुत अवसर है। उन्होने प्रो यादव के बारे में रामायण की पंक्तियां कहीं,”सुनाहू तात यह अकथ कहानी….. तात तुम्हारा विमल जस गाही….” संबोधन के अगले क्रम में प्रो. ए.पी. शुक्ला , पूर्व विभागाध्यक्ष रक्षा अध्ययन विभागने अपने संस्मरणों को याद करते हुऐ प्रो यादव जी को स्वास्थ्य, सुखी और समृद्ध जीवन को सुभलमन दीं। पूर्व प्रति कुलपति एवम अधिष्ठाता विज्ञान संकाय, दी. द. उ. गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर प्रो. हरी सरन ने कहा कि प्रो यादव एक अच्छे इंसान, अच्छे शिक्षक के साथ साथ एक अच्छे प्रशासक भी रहें हैं , जिस भी पद पर आप रहे है वहां आपने कीर्तिमान स्थापित किया है।
    पूर्व विभागाध्यक्ष रक्षा अध्ययन विभाग एवम विश्वविद्यालय के विभिन्न पदों पर रहे , पूर्व कुलपति रज्जू भैया विश्वविद्यालय इलाहाबाद एवम पूर्व कुलपति मगध विश्वविद्यालय प्रो. राजेंद्र प्रसाद ने प्रो प्रदीप यादव जी के बारे में कहा कि ये मेरे शिष्य भी रहे हैं और सहयोगी भी रहे हैं। इन्होने इस गुरु शिष्य परंपरा के पुष्पित पल्लवित किया है। प्रो यादव के अनुभव, और ज्ञान की अवश्यकता अभी इस विभाग को ही नहीं बल्कि पूरे देश और समाज को है। इनमें शिक्षक रहते हुए सदैव नया सिखने की भावना रही है। एक शिक्षक के रूप में प्रो यादव सर्वगुण सम्पन्न शिक्षक रहे हैं। संबोधन के अगले क्रम में प्रो. प्रदीप कुमार यादव ने अपने संबोधन में विश्वविद्यालय में अपने विद्यार्थी जीवन से लेकर शिक्षक जीवन तक के दिनों को याद किया और इस अवसर पर अपने दिनों को याद करते हुए भावुक पलों को भी याद किया। उन्होने कहा कि एक अच्छे शिक्षक की पूंजी उसके विद्यार्थी ही होते हैं और जीवनपर्यन्त मैं अपने विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध रहूंगा। आज के कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रवीन कुमार सिंह ने किया एवम धन्यवाद ज्ञापन प्रो. श्री निवास मणि त्रिपाठी जी ने किया। अवसर पर विभाग के सहायक आचार्या डा. जितेंद्र कुमार, डा. विजय कुमार, डा. अभिषेक सिंह एवम विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक गण प्रो. विजय कुमार, प्रो सुधीर कुमार श्रीवास्तव, प्रो उमा श्रीवास्तव, प्रो. प्रत्यूष दुबे, प्रो. राजवीर सिंह, डा सुनील यादव, डा अंशुमान सिंह, डा शुभ्रांशु शेखर सिंगर, विभाग के कर्मचारी गण, शोध छात्र छात्राएं एवम यूजी पीजी के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।