Category: उत्तर प्रदेश

  • 2027 में फिर से प्रदेश में फहरेगा भाजपा का परचम : योगी आदित्यनाथ

    2027 में फिर से प्रदेश में फहरेगा भाजपा का परचम : योगी आदित्यनाथ

    2027 में फिर से प्रदेश में फहरेगा भाजपा का परचम : योगी आदित्यनाथ
    प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में योगी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश   बोले योगी.
     सांसद से लेकर पार्षद तक सभी को अभी से 2027 के लिए जुटना होगा
    सोशल मीडिया पर हो जाएं सुपर एक्टिव, अफवाहों का तत्काल करें खंडन
    अति आत्मविश्वास ने हमारी अपेक्षाओं पर चोट पहुंचाई है
    बाबा साहब और दलित चिंतकों का जितना सम्मान भाजपा ने किया उतना किसी ने नहीं किया.
    हमारे लिए संविधान ही सर्वोच्च, भाजपा नेशन फर्स्ट के विचार को मानने वाली पार्टी.
    हमने बुंदेलखंड को डकैतों से मुक्त करने का कार्य किया       रामलला का मंदिर बना तो सनातन धर्मावलम्बियों के 500 साल का इंतजार खत्म हुआ
    भाजपा कार्यकर्ता को किसी भी स्थिति में बैकफुट पर आने की आवश्यकता नहीं.
    इस चुनाव में हुआ है जाति के नाम पर विभाजित करने का पाप, हमें सावधान होना होगा
    जिन्हें उछल कूद करने का अवसर मिला है, वो दोबारा उछल कूद नहीं कर सकेंगे.
    पहले ताजिया के नाम पर घर तोड़ दिये जाते थे, सड़कें सूनी हो जाती थीं, तार तोड़ दिये जाते थे.
    हमने कहा है कि पर्व और त्योहार मनाना है तो नियमों के अंतर्गत मनाओ, वरना घर में बैठ जाओ

    लखनऊ, 14 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में 10 सीटों पर होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सभी को अभी से सक्रिय होना होगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा सांसद के साथ ही विधायकगण, एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन और पार्षद सभी लोग आज से ही 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। हमें एक बार फिर प्रदेश में भाजपा का परचम लहराना है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर सुपर एक्टिव होना होगा और किसी भी प्रकार की अफवाहों का तत्काल खंडन करना होगा। सीएम योगी रविवार को डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के डॉ भीमराव अंबेडकर सभागार में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

    *अति आत्मविश्वास ने हमारी अपेक्षाओं को चोट पहुंचाई*
    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमने यूपी में 2014, 2017, 2019 और 2022 में बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए विपक्ष पर लगातार दबाव बनाए रखा था। 2014 और उसके बाद के चुनावों में जितना मत प्रतिशत भाजपा के पक्ष में था, 2024 में भी भाजपा उतना वोट पाने में सफल रही है, लेकिन वोटों की शिफ्टिंग और अति आत्मविश्वास ने हमारी अपेक्षाओं को चोट पहुंचाई है। जो विपक्ष पहले हार मान के बैठ गया था, वो आज फिर से उछल-कूद मचा रहा है।

    *किसी भी स्थिति में बैकफुट पर आने की आवश्यकता नहीं*
    मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 में विपक्ष चुनाव के बाद मारपीट पर उतारू हो गया था। तब हमारे सभी कार्यकर्ताओं को ये लगा कि वास्तव में हमारी सरकार का माफिया मुक्त यूपी का विहान इन्हीं गुंडों के लिए है। आज आपके सहयोग से हमें यूपी को माफिया मुक्त करने में सफलता मिली है। इसके अलावा अयोध्या में श्रीरामलला अपने मंदिर में विराजमान हुए तो 500 वर्षों का इंतजार भी समाप्त हुआ है। सीएम योगी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को किसी भी स्थिति में बैकफुट पर आने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आपने कार्य किया है। जब आप विपक्ष में थे तब जनता के मुद्दों को लेकर लड़ते थे, जब सरकार में हैं तो यूपी में सुरक्षा का वातावरण देखने को मिल रहा है।

    *आज मोहर्रम हो रहा है ये पता भी नहीं चलता*
    सीएम योगी ने कहा कि कभी मोहर्रम में सड़कें सूनी हो जाती थीं। आज मोहर्रम हो रहा है ये पता भी नहीं चलता। ताजिया के नाम पर घर तोड़े जाते थे, पीपल के पेड़ काटे जाते थे, सड़कों के तार हटाए जाते थे। आज कहा जाता है कि गरीब की झोपड़ी नहीं तोड़ेंगे, तार नहीं तोड़ेंगे। हमारा स्पष्ट तौर पर निर्देश है कि पर्व और त्योहार मनाना है तो नियमों के अंतर्गत मनाओ, वरना घर में बैठ जाओ। भाजपा ने पूरे देश में विधि और सुशासन की सरकार चला के दिखाया है। मुख्यमंत्री ने कोरोना काल की चर्चा करते हुए कहा कि तब प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा ही संगठन का मंत्र दिया था। उस वक्त भी भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर जनता की सेवा कर रहे थे, मगर अन्य कोई राजनीतिक दल तब नहीं दिखा।

    *यूपी में कभी इन्फ्रास्ट्रक्चर कल्पना थी*
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जाति, मत, मजहब के नाम पर भेदभाव नहीं करते। 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन किसी की जाति, धर्म देखकर नहीं मिल रहा। कोरोना काल में भी भूख से मौत और आत्महत्या नहीं होने दिया गया। उस कालखंड में भी हमारे कार्यकर्ता अपनी जान की परवाह किये बगैर लगातार कार्य करते रहे। जिस कोरोना के सामने दुनिया की बड़ी-बड़ी ताकतें नतमस्तक हो गई, उसे पीएम मोदी के नेतृत्व में समाप्त करने का कार्य हम सबने मिलकर किया। सीएम योगी ने इन्सेफेलाइटिस का मामला सामने रखते हुए कहा कि जब जेपी नड्डा जी देश के स्वास्थ्य मंत्री बने थे तब मैं एक सांसद के नाते उनसे मिला था। इन्सेफेलाइटिस को हमारी सरकार ने प्राथमिकता पर रखा और 40 साल से ज्यादा समय से पूर्वांचल में आतंक मचाने वाली इस बीमारी को हमने जड़ से समाप्त कर दिया। सीएम योगी ने कहा कि आज गोरखपुर में एम्स शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि यूपी में कभी इन्फ्रास्ट्रक्चर कल्पना थी, आज कहीं जाइए आपको फोरलेन कनेक्टिविटी मिलेगी।

    *समाजवादियों ने राम, कृष्ण और शिव की परंपरा को लहुलुहान किया*
    सीएम योगी ने कहा कि हमने बुंदेलखंड को डकैत मुक्त बनाने का संकल्प लिया था जो कि पूरा हो चुका है। प्रदेश माफिया मुक्त हो चुका है। उन्होंने डॉ लोहिया को याद करते हुए कहा कि लोहिया जी ने कहा था कि जबतक भारत में राम, कृष्ण और शिव की पूजा होगी भाारत को कोई समाप्त नहीं कर सकता। मगर इन समाजवादियों ने राम, कृष्ण और शिव की परंपरा को लहुलुहान किया था। सीएम योगी ने कहा कि जब प्रयागराज में राजू पाल और उमेश पाल की हत्या होती है, तब क्या ये लोग पिछड़ी जाति के नहीं थे। कृष्णानंद राय के साथ रमेश पटेल और रमेश यादव भी मौत के घाट उतार दिये गये, क्या ये पिछड़ी जातियों के नहीं थे। आज माफिया के लिए फातिहा पढ़ने वाले फिर से चिल्ला-चिल्ला कर चुनौती देने की स्थिति में आ गये हैं।

    *समाजवादी पार्टी हमेशा से दलित चिंतकों और महापुरुषों का अपमान करती रही*
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्नौज के मेडिकल कॉलेज का नाम डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम पर था। सपा के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने उसका नाम बदल दिया। हमारी सरकार आने के बाद हमने फिर से बाबा साहब के नाम पर विश्वविद्यालय का नामकरण किया। समाजवादी पार्टी हमेशा से दलित चिंतकों और महापुरुषों का अपमान करती रही है। इन लोगों ने अनुसूचित जाति के आरक्षण में सेंध लगाने का कार्य किया। एससी के स्कॉलरशिप को रोकने का काम किया। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी जी ने बाबा साहब के पंच तीर्थ बनाए गये। संविधान को सिर माथे रखकर नई संसद में स्थापित किया। भाजपा संविधान को सर्वोच्च सम्मान देने वाली पार्टी है। मगर अफवाह और भ्रम फैलाकर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया।

    *हम राष्ट्रवादी मिशन वाले लोग हैं*
    सीएम योगी ने कहा कि दुनिया जानती है कि हमारा समाज बिखरा होगा तो आसानी से शिकार हो जाएगा, मगर एकजुट होगा तो बड़ी-बड़ी ताकतें भी इसके सामने धराशाई हो जाएंगी। जाति के नाम पर विभाजित और शक्ति को छिन्न-भिन्न करने का जो पाप इस चुनाव में हुआ है, हमें इससे सतर्क और सावधान होना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना होगा। इसी सोशल मीडिया का उपयोग करके षड्यंत्र के साथ विरोधी ताकतें और विदेशी लगे थे, जिसमें वो सफल हो गये। हम राष्ट्रवादी मिशन वाले लोग हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को ये देखना होगा कि सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है। हमें अफवाहों का तत्काल खंडन करना होगा। अनुसूचित जाति के महापुरुषों के बारे में भाजपा के विचारों को सबके सामने लाना होगा। 2019 में हमने इसी प्रदेश में सबसे बड़े गठबंधन को धराशाई किया था।

    *एक-एक व्यक्ति को जुटना होगा*
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने नगर निकाय चुनाव में सभी 17 मेयर सीटें जीतीं, सर्वाधिक नगर निकायों की सीट हम जीते। प्रदेश में सर्वाधिक चेयरमैन और पार्षद हमारे हैं। आजमगढ़ और रामपुर के उपचुनाव में हमने जीत दर्ज की। आने वाले सभी 10 विधानसभाओं के उपचुनाव में भी भाजपा का परचम लहराएगा। इसके लिए हमें अभी से जुट जाना है। यही हमारा संकल्प आज से होना चाहिए। जिले में मेयर से लेकर पार्षद तक हमारा है। एक-एक व्यक्ति को जुटना होगा, ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन, महापौर, जिला पंचायत सदस्य, विधायक, एमएलसी, राज्यसभा सांसद और लोकसभा सांसद को मिलकर संकल्प को पूरा करना है। जिन लोगों को आज उछल कूद करने का अवसर मिला है, वो दोबारा उछल कूद नहीं कर पाएंगे।

    *बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया*
    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नवनिर्वाचित सांसदों को उनके उज्जवल भविष्य और अच्छे कार्यकाल के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। इससे पहले सुबह के सत्र में उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत किया और पौधरोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।

    इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, अरुण सिंह, संगठन महामंत्री धर्मपाल, राष्ट्रीय मंत्री सुरेन्द्र नागर सहित प्रदेशभर से आए हुए भाजपा के पदाधिकारीगण, प्रदेश सरकार में मंत्रीगण, क्षेत्रीय पदाधिकारी, सांसद, विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, चेयरमैन, मंडल प्रमुख आदि मौजूद रहे।

  • महाकुंभ 2025 को लेकर चल रहीं तैयारियों के दृष्टिगत योगी सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

    प्रयागराज
    महाकुंभ 2025 को लेकर चल रहीं तैयारियों के दृष्टिगत योगी सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार गंगा और यमुना की निर्मलता के लिए अब फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) स्थापित करेगी। प्रदेश सरकार की ओर से महाकुंभ की महात्वाकांक्षी परियोजनाओं में इसे शामिल कर लिया है।लगभग 10 करोड़ रुपये से दोनों प्लांट नैनी में स्थापित किए जा रहे हैं। नैनी में 100 तथा झुंसी में 50 एमएलडी के प्लांट होंगे। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात के निर्देश पर कार्य शुरू करा दिया गया है। दोनों प्लांट 30 अक्टूबर तक तैयार हो जाएंगे।

  • कीचड़ व पानी में चलने को मजबूर

    कीचड़ व पानी में चलने को मजबूर

    कीचड़ व पानी में चलने को मजबूर
    बारिश होते ही सर्विस लेन पर भर जाता है पानी
    हाटा बाजार में अधूरा नाली व सर्विस रोड
    गोला। गोरखपुर- वाराणसी फोरलेन का धीमी गति से कार्य कर रही कार्यदाई संस्था से गगहा क्षेत्र के हाटा बाजार के लोगो में खासा आक्रोश व्याप्त है। निर्माण कार्य शुरू हुए आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी लोग बारिश के समय जल जमाव व कीचड़ से ऊबर नहीं पाए,बारिश के दिनों में सर्विस लेन पर कीचड़ में चलना यहाँ के लोगो को विवश करता है।हल्की सी बारिश में सर्विस लेन पर  पानी व कीचड़ से भर जाता है। अधूरे सर्विस लेन से सटे प्राथमिक विद्यालय है जहाँ बच्चे पढ़ने आते है वहाँ पर अधूरी नाली व सर्विस रोड जानलेवा साबित हो रहा है, सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली छात्र छात्राओं को होती है।जो पढ़ने हेतु प्रतिदिन स्कूलों में आते जाते है  अक्सर उनका ड्रेस खराब हो जाता हैं।लोग उसी कीचड़ व पानी में  अपने गंतव्य तक जाने को मजबूर हैं।वर्ष 2016 में राष्ट्रीय राजमार्ग 29 का फोरलेन निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ था।लोगों को लगा की इसके बन जाने से बारिश के दिनों में कीचड़ व जल जमाव से छुटकारा  मिल जायेगा।नाली निर्माण के लिये खोदे गये मिट्टी को सर्विस रोड पर छोड़ देने से व जलज़माव से कीचड़ से पार करना और  कठिन हो गया है।कार्यदाई संस्था उदासीनता इस कदर है की निर्माण कार्य शुरू हुए आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी सर्विस लेन व नाली अधूरी है।सर्विस लेन पर भरे लबालब पानी व कीचड़ में तनिक भी लापरवाही होने से आमजन गिरकर कीचड़ से लथपथ हो जाता है।आमजन सर्विस लेन पर जाने से लोग कतराते हैं।बारिश के समय सर्विस लेन पर कीचड़ व पानी भर जाने के कारण यहां के स्थानीय व्यापारी दर्द झेल रहे है।जिनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। हाटाबाजार में अधूरे सर्विस रोड व नाली कब-तक बन कर तैयार इसका जबाब किसी के पास नहीं है।स्थानीय लोगो ने कार्यदाई संस्था पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोशित हैं।वहीं गुड्डू शुक्ला, जयराम गुप्ता, कृष्णमोहन जयसवाल, भीम सिंह,छोटू निगम, विजय गुप्ता,  अनिल शाही,रमेश तिवारी सहित अनेकों लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आठ वर्षों से हम ग्रामीण दुर्दशा झेल रहे हैं। क्षेत्र के लोग कार्यदाई संस्था की कार्यप्रणाली से नाखुश हैं। विभाग से सर्विस लेन व अधूरे नाली निर्माण को शीघ्र बनवाने की अपील की है।

  • राहत सामग्री पाकर ग्राम वासियों के खिले चेहरे.

    राहत सामग्री पाकर ग्राम वासियों के खिले चेहरे.


    बरहमपुर उत्तर में सदर तहसीलदार ने वितरित किया राहत सामग्री गोरखपुर। बाढ़ राहत गांव में सदर तहसीलदार ने वितरित किया राहत सामग्री।उफनाती राप्ती नदी के पानी से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त ना होने पाए ग्राम वासियों को राहत सामग्री समय-समय पर मिलता रहे जिससे ग्राम वासियों को खाने की वस्तु प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सदैव मिलता रहे आज रविवार को सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह बहरामपुर उत्तर में पहुंचकर राहत सामग्री वितरण किए। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने समस्त एसडीएम व तहसीलदार को निर्देशित किया है कि अपने-अपने तहसील अंतर्गत बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री के साथ-साथ ग्राम वासियों को आने-जाने के लिए पर्याप्त मात्रा में नाव उपलब्ध रहे जिससे ग्राम वासियों को आने-जाने के लिए किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए जिसके अनुपालन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी के निर्देश पर सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह बहरामपुर उत्तर गांव में कैंप लगाकर ग्राम वासियों को खाने की वस्तुएं दाल आटा चावल नमक माचिस तेल आलू प्याज उपलब्ध कराई जिससे बाढ़ प्रभावित गांवों में खाने की वस्तुओं की दिक्कत न होने पाए सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह ने अपने समस्त लेखपाल और कानूनगो से कहा कि बराबर गांव में कैंप करें अगर बाढ़ की स्थिति विकराल होने की संभावना होती है तो तत्काल सूचित करें जिससे ग्राम वासियों को राहत शिविर में पहुंचाया जा सके कोटेदारों और ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में राशन की उपलब्धता निरंतर बनी रहे जिससे आवश्यकता पड़ने पर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराया जा सके।

  • मोटरसाइकिल की ठोकर से पत्रकार बृजेश पाठक गंभीर रूप से घायल

    मोटरसाइकिल की ठोकर से पत्रकार बृजेश पाठक गंभीर रूप से घायल

    मोटरसाइकिल की ठोकर से पत्रकार बृजेश पाठक गंभीर रूप से घायल
    चौरी चौरा थाना क्षेत्र के बदुरहीया महिला डिग्री कॉलेज के सामने 13/07/2024 शनिवार को 4:00 के लगभग देवरिया से गोरखपुर जा रहे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने पत्रकार बृजेश पाठक के मोटरसाइकिल में पीछे से ठोकर मार दिया जिससे बृजेश पाठक और उनके साथ बाइक पर पिछे बैठे अधिवक्ता सड़क पर गिरकर बुरी तरह चोटिल हो गए घटना में बृजेश पाठक के चेहरे सर और हाथ पैर में गंभीर चोटे आई है पत्रकार बृजेश पाठक गौरी बाजार से कुछ कार्य करके अपने घर चौरीचौरा लौट रहे थे! घटनाकरित करने के बाद मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया! स्थानी लोगों ने बृजेश पाठक और उनके साथी को स्थानीय चिकित्सालय में इलाज के लिए भेज दिया था!

  • PPS अफसरों का तबादला

    PPS अफसरों का तबादला

    उत्तर प्रदेश
    PPS अफसरों का तबादला 

  • इंटर के अंकपत्र अपलोड करने हेतु कल तक आखिरी मौका

    इंटर के अंकपत्र अपलोड करने हेतु कल तक आखिरी मौका

    प्रवेश परीक्षाओं की उत्तर कुंजी जारी
    इंटर के अंकपत्र अपलोड करने हेतु कल तक आखिरी मौका दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक प्रवेश परीक्षाओं की उत्तर कुंजी आज जारी कर दी गई। सभी उत्तर कुंजियां विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल www. dduguadmission.in पर उपलब्ध हैं।अभ्यर्थी ओएमआर की अपनी प्रति पर अंकित अपने बुकलेट सीरीज (पी, क्यू ,आर, एस) की उत्तर कुंजी से इसका मिलान कर सकते हैं।    

    उल्लेखनीय है कि इस वर्ष स्नातक के 14 तथा परास्नातक के 29 कार्यक्रमों के लिए 27 जून से 9 जुलाई तक दोनों पालियों में प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। अगले सप्ताह परिणामों की घोषणा के बाद ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया प्रारंभ हो जायेगी।
    इंटर के अंकपत्र अपलोड करने की कल अंतिम तिथि
    स्नातक प्रवेश परीक्षा दे चुके कुछ अभ्यर्थियों ने अभी तक अपनी अर्हता परीक्षा यानी इंटरमीडिएट के अंक और अंकपत्र पोर्टल पर अपलोड नहीं किए है। हालांकि सभी बोर्डों द्वारा इंटरमीडिएट के अंकपत्र काफी पहले ही जारी हो चुके हैं।
    ऐसे अभ्यर्थियों को चिह्नित कर उन्हें कई बार संदेश भी भेजे जा चुके हैं। यदि अभ्यर्थी 14 जुलाई तक अपने अंक/अंकपत्र अपलोड नहीं करते तो उनकी रैंकिंग पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।

  • खुलेंगे 6 नए महाविद्यालय, कुलपति की अध्यक्षता में कार्य परिषद ने दी मंजूरी

    खुलेंगे 6 नए महाविद्यालय, कुलपति की अध्यक्षता में कार्य परिषद ने दी मंजूरी

    सूचना, प्रशासन एवं जनसंपर्क केंद्र
    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
    खुलेंगे 6 नए महाविद्यालय, कुलपति की अध्यक्षता में कार्य परिषद ने दी मंजूरी
    गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय कि कुलपति प्रो पूनम टंडन की अध्यक्षता में कार्य परिषद की बैठक संपन्न हुई।   कार्य परिषद की बैठक में ने 6 नए महाविद्यालयों को संबद्धता प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
    कुलपति प्रो पूनम टंडन ने बताया कि वर्तमान शैक्षिक सत्र से कुशीनगर जिले में तीन और देवरिया जिले में तीन नए स्थापित महाविद्यालयों में 11 नए पाठ्यक्रमों को संचालित करने की मंजूरी भी दी गई है।
    इसके साथ ही कार्य परिषद ने 38 महाविद्यालयों में 78 नए पाठ्यक्रम संचालित करने के प्रस्ताव पर मोहर लगाई।
    *4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रमों को भी मंजूरी*
    वर्तमान शैक्षिक सत्र में संचालित होने वाले 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रमों को भी कार्य परिषद ने मंजूर कर दिया है। इससे पहले बोर्ड ऑफ स्टडीज, संकाय परिषद तथा विद्या परिषद ने अपनी स्वीकृति प्रदान की थी।
    *6 नए कार्यक्रमों के संचालन का अनुमोदन*
    कार्य परिषद ने विश्वविद्यालय में शुरू होने वाले नए शैक्षणिक कार्यक्रमों- डीफार्मा, बीफार्मा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एमएस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) में बीसीए, डेटा साइंसेज में बीसीए के पाठ्यक्रम तथा शुल्क संरचना को मंजूरी दे दी है।
    *45 शिक्षकों का हुआ प्रमोशन*
    करियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत 45 सहायक आचार्य पद पर कार्य कर रहे शिक्षकों के प्रमोशन को कार्य परिषद ने मंजूर कर दिया है।

  • बाँध फूटने का खतरा को लेकर ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर ने किया प्रदर्शन

    बाँध फूटने का खतरा को लेकर ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर ने किया प्रदर्शन

    प्रकाशन व प्रसारण हेतु.
    आज ओबीसी पार्टी के पोल-खोलो अभियान के अंतर्गत चौरी-चौरा तहसील के ग्राम पंचायत जयरामकोल जो गोर्रा नदी के तटबंध पर स्थित है का बांध बहुत ही जर्जर अवस्था में है और नदी उफान पर है जिससे बांध फूटने का खतरा है जिसको लेकर ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने प्रदर्शन किया तथा चीफ इंजीनियर सिंचाई वीके सिंह से 24 घंटे के अंदर बांध मरम्मत करने की मांग किया जिस पर चीफ इंजीनियर ने तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन दिया.
    काली शंकर ने चीफ इंजीनियर सिंचाई से चौरी चौरा क्षेत्र में गोर्रा नदी पर स्थित सभी बांधो का तत्काल निरीक्षण कर मरम्मत की मांग किया है.
    काली शंकर ने ओबीसी पार्टी के सभी जिलों के कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारीयो से कहा है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में बांधों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से मिलकर बांधों के जर्जर अवस्था से अवगत कारण और मरम्मत करने की मांग करें.
    प्रदर्शन में मुख्य रूप से एडवोकेट रंजीत बाघे,अभिषेक, आकाश,रामानंद, नंद किशोर, दीपनारान, गुड्डू, मनोज, परिखन, पंकज, सिद्धेश्वर, हरीश, सोनू , धीरज, राधेश्याम, पिंटू पासवान, मनीष, देवेंद्र, श्याम, रामकरण, विक्रम, रामहित आदि उपस्थित थे.

  • समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बाढ़ प्रभावित गांवों को लेकर हुई बैठक

    समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बाढ़ प्रभावित गांवों को लेकर हुई बैठक

    समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिला समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में हुई संचालन जिला उपाध्यक्ष मुन्नीलाल यादव ने किया बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथों पर मेहनत कर इन्डिया गठबन्धन के प्रत्याशीयों के पक्ष में मतदान किया व कराया सभी सम्मानित समाजवादी साथियों को धन्यवाद । सभी साथी अपने अपने क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित गांवों पर पैनी नजर रखते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करें तथा पार्टी कार्यालय को सुचित करते रहे जिससे उच्च अधिकारियों से मिलकर लोगों की समस्याओं का समाधान कराया जा सके भाजपा सरकार की नीति ही किसान, नौजवान, गरीब विरोधी है। महंगाई, बेरोजगारी,अपराध चरम पर है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण बेरोजगारी बढ़ती जा रही है भाजपा समाज में नफरत फैलाती है। लोगों से भेदभाव करती है। भाजपा की कथनी और करनी में भारी अंतर है। इसने किसानों नौजवानों को धोखा दिया। जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया। नौजवानों को नौकरियां नहीं दी। पिछड़ों, दलितों को नौकरियों में नियमानुसार आरक्षण नहीं दिया। भाजपा सरकार ने दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यको का हक छीना है। महंगाई,बेरोजगारी से लोग त्रस्त है। नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है बाढ़ से जनजीवन त्रस्त है। नालों की सफाई नहीं करायी। समय रहते बाढ़ और जलभराव रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाये। जनता भाजपा सरकार की निष्क्रियता और अकर्मण्यता का खामियाजा भुगत रही है।इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम मुन्नीलाल यादव नगीना प्रसाद साहनी मिर्जा कदीर बेग दुधनाथ मौर्य डाक्टर संजय कुमार रूपावती बेलदार देवेंद्र भूषण निषाद मैना भाई दयाशंकर निषाद अखिलेश यादव अभिमन्यु यादव गिरीश यादव कृष्ण कुमार त्रिपाठी नीरज शाही नरसिंह यादव हरी यादव रामजतन यादव राघवेंद्र तिवारी राजू अमरजीत यादव संजय यादव सुनील यादव सुरेंद्र मौर्य दयानंद विद्रोही महेंद्र निषाद मनीष कमांडो विनय यादव राजाराम बेलदार पप्पू यादव दुर्गेश मास्टर धनश्याम राव राजेश निषाद रविन्द्र यादव रामप्रसाद शर्मा रवि यादव शिव दुबे रामसजीवन मौर्य धर्मराज सिंह यादव सन्तोष पासवान राजेश कुशवाहा जयप्रकाश यादव अम्बरीष यादव जय कुमार साहनी रफीउल्लाह सलमानी गयासुद्दीन अविनाश तिवारी गोली यादव प्रभाकर यादव सन्तोष यादव बबलू अंसारी मनोज कुमार मेराज खान दुईजा देवी छोटे लाल राजभर गणेश प्रजापति शिवशंकर यादव मनोज पाण्डेय रामसकल देहाती अनिरुद्ध पासवान बल्लभ सहाय राजेश निषाद रामाज्ञा मौर्य शुभेन्दु यादव भृगुनाथ निषाद सौरभ निषाद राजाराम चौहान रामकोमल सुमित कुमार सम्भुनाथ साहनी सेराजुद्दीन रहमानी अर्जून यादव अजय कन्नौजिया आदि मौजूद रहे