बाढ़ प्रभावित गांव का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण गोरखपुर। नेपाल द्वारा नदियों में पानी छोड़े जाने से गोरखपुर में भी बाढ़ आने की संभावना को देखते हुए जिला अधिकारी कृष्ण करुणेश जनपद के समस्त एसडीएम और तहसीलदार को निर्देशित किया है कि आपने अपने तहसील अंतर्गत भ्रमणशील रहकर बाढ़ संबंधित ग्राम सभाओं का बराबर निरीक्षण करते रहें जिससे बाढ़ आने की संभावना पर बाढ़ पीड़ितों को राहत शिविर कैंपों में पहुंचाया जा सके जिसके अनुपालन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी अपने तहसील के अंतर्गत सेंदुली वेंदुली गांव का स्थलीय निरीक्षण कर अपने लेखपाल और कानूनगो को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ संभावित गांव पर बराबर निगरानी बनाए रखें जिससे बाढ़ आने की स्थिति पर ग्राम वासियों को राहत शिविर केंद्र पर पहुंचाया जा सके और जिन स्थानों पर नाव की जरूरत हो वहां नाव लगा दी जाएं जिससे ग्राम वासियों को आने-जाने की दिक्कत न होने पाए क्षेत्रीय लेखपाल को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित ग्राम वासियों को राहत सामग्री उपलब्ध करा दिया जाए जिससे खाने के लिए किसी वस्तु की कमी नही हो सके ग्रामवासी को परेशानी न होने पाए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने क्षेत्रीय लेखपाल को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि लेखपाल बराबर गांव में कैंप करें जिससे बाढ़ आने की संभावना से निपटने के लिए तत्काल सहायता किया जा सके।
Category: उत्तर प्रदेश
-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शुक्रवार को उनके सरकारी आवास पर आगरा मंडल से आए विधायकों ने शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शुक्रवार को उनके सरकारी आवास पर आगरा मंडल से आए विधायकों ने शिष्टाचार भेंट की।
-

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रिजॉल्व तिब्बत एक्ट पर किए साइन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रिजॉल्व तिब्बत एक्ट पर किए साइन
देहरादून में रेडियो ऐक्टिव डिवाइस मिलने से सनसनी; दिल्ली से MP तक कनेक्शन
स्पाइसजेट की महिला कर्मचारी गिरफ्तार, जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ASI को मारा था थप्पड़.
Breaking news Varanasi
सावन में रविवार को खुलेंगे निजी स्कूल सोमवार को अवकाश स्कूली बच्चों को सावन के सोमवार के डायवर्जन से बचने के लिए लागू हुई व्यवस्था।
रविवार को खुलेंगे स्कूल होगी पढ़ाई
रूट डायवर्जन और श्रद्धालुओं की भीड़ में फंस जाते हैं बच्चे
डीएम बोले छात्र छात्रों के हित में होता है बंद। -

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2023 के परिणाम
यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2023 के परिणाम में लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक वन हासिल की है. वहीं दूसरा स्थान अनिमेश प्रधान को मिला है और तीसरे नंबर पर अनन्या रेड्डी हैं, चौथे स्थान पर पीके सिद्धार्थ रामकुमार हैं जबकि पांचवें स्थान पर रुहानी हैं. बता दें कि जिन 1016 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ है उनमें 347 जनरल कैटेगिरी से हैं। 115 ईडब्ल्यूएस क्लास से हैं जबकि 303 ओबीसी कैंडिडेट हैं. 165 एससी और 86 एसटी उम्मीदवारों का सेलेक्शन हुआ है
-

महराजगंज में ससुरालियों से प्रताड़ित बहू ने लगाई फांसी
- महराजगंज में ससुरालियों से प्रताड़ित बहू ने लगाई फांसी
मृतका को दहेज के लिए ससुरालीजन करते थे प्रताड़ित,आत्महत्या से पहले थाने के चक्कर लगा चुकी थी मृतक,आत्महत्या से पहले मृतका ने ससुर पर लगाया था रेप का आरोप,कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या की मृतका ने कही थी बात,सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम अंमतहां में युवती ने लगाई फांसी।
- महराजगंज में ससुरालियों से प्रताड़ित बहू ने लगाई फांसी
-

मुहर्रम जुलूस को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा
मुहर्रम जुलूस को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा
हर व्यक्ति पर रहेगी पुलिस की पैनी नज़र कानून व्यवस्था खराब करने वालो पर होगी कड़ी कार्यवाही- जितेंद्र सिंह
गोरखपुर: मुहर्रम की आज पांचवी है ऐसे में तामाम इलाको से अब जुलूस निकालने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी है गोरखनाथ क्षेत्र में सातवीं नौंवी और दसवीं को मुहर्रम का जुलूस निकाला जाता है गोरखनाथ पुलिस मुहर्रम जुलूस को लेकर पूरी तरह से अलर्ट पर है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किये जा रहे है।एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देश और क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ योगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर गोरखनाथ जितेंद्र कुमार सिंह भी गोरखनाथ क्षेत्र में लगातार गश्त करके हर गतिविधियों पर नज़र बनाये हुए है। आगामी मोहर्रम की सातवी नवी और दसवीं का जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए गोरखनाथ पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है क्योंकि इसी गोरखनाथ थाना क्षेत्र में सीएम आवास यानी गोरखनाथ मंदिर भी है ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चुस्त दुरुस्त कर दी गयी है। गोरखनाथ थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने आज गोरखनाथ थाना क्षेत्र के जाहिदाबाद, नौरंगाबाद, चक्सा हुसैन,नूरी जामा मस्जिद,जगेसर पासी चौराहा, हुमांयुपुर, गोरखनाथ रोड, रसूलपुर आदि इलाको में जाकर पैदल गश्त कर के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गोरखनाथ थाना प्रभारी ने गोरखनाथ थाना क्षेत्र के तमाम मुहल्ले के इमामबाड़ों पर जाकर वहां की व्यवस्थाओं को भी परखा गोरखनाथ थाना क्षेत्र में 28 इमामबाड़ा है सभी इमामबाड़ा पर लगातार गोरखनाथ पुलिस तहाजियेदारों से मिलकर छोटी बड़ी समस्याओं की जानकारी हासिल कर रही है। गोरखनाथ थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह ने प्रत्येक इमामबाड़ों पर जाकर भ्रमण किया पुलिस फ़ोर्स के साथ पैदल गस्त कर आमजनमानस में पुलिस की मौजूदगी और सुरक्षा का एहसास भी करवाया पैदल गश्त के दौरान थाना प्रभारी ने अलग अलग मोहल्ले में जाकर वहां की जनता से बातचीत भी किया और लोगो से कहा कि किसी भी प्रकार की अगर दिक्कत होती है तो फौरन पुलिस से संपर्क करे या डायल 112 पर कॉल करे फौरन मदद की जाएगी। वही प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ जितेंद्र कुमार सिंह सिंह ने आमजनमानस से अपील भी किया है कि शांतिपूर्ण ढंग से अपने अपने इमामबाड़ा के जूलूसों को आगे बढ़ाएंगे ऐसा कोई काम नही करेंगे जिससे किसी की भावना आहत हो। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालो पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। -

सीएम आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम
लखनऊ
सीएम आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम
सीएम योगी ने फरियादियों की समस्या सुनी,
अफसरों को तत्काल समस्या निस्तारण के आदेश -

ओबीसी पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों में 16 बिंदुओं पर पोल खोलो अभियान चलाएगी.
प्रकाशन व प्रसारण हेतु
ओबीसी पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों में 16 बिंदुओं पर पोल खोलो अभियान चलाएगी.
आज ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने ग्रामीण जन समस्याओं को लेकर “पोल खोलो” अभियान चलाने की घोषणा किया है.
काली शंकर यदुवंशी ने कहा कि लगातार यह घोषणाएं और दावे किए जा रहे हैं कि 1-ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बन गया है. 2-घर-घर तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो रही है. 3-पानी निकासी की अच्छी व्यवस्था बन गई है. 4-बिना किसी समस्या के मुफ्त राशन का वितरण हो रहा है. 5-तटबंधों की मजबूत श्रृंखला खड़ी कर दी गई है. 7-गांव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और डॉक्टरों की उपलब्धता है. 8-प्राइमरी स्कूलों में बेहतर शिक्षा हो रही है. 9-सहकारी समितियां पर पर्याप्त मात्रा में खाद बीज उपलब्ध है. 10-बैंकों से आसानी से बेरोजगार लोगों के लिए तथा स्वरोजगार करने के इच्छुक लोगों को ऋण प्राप्त हो रहा है. 11- दलित बस्तियों का कायाकल्प हो चुका है.12- ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहुत ही अच्छी है और विद्युत फाल्ट होने पर तत्काल उसको ठीक किया जा रहा है. 13- ब्लॉक एवं तहसील स्तरीय सरकारी कार्यालयो में जनता की समस्याओं को सुना जा रहा है और त्वरित निस्तारण किया जा रहा है. 14- ग्रामीण क्षेत्र के नौजवानों को रोजगार और स्वरोजगार प्राप्त हो रहा है. 15- किसानो की आय दोगुनी हो चुकी है. 16-पिछड़े और दलित समाज के आरक्षण कोटा के अंतर्गत कार्य हो रहा है और उन्हें सामाजिक न्याय मिल रहा है.
काली शंकर यदुवंशी ने कहा कि उपरोक्त 16 बिंदुओं पर ओबीसी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में जाएंगे और आम जनता में इसका जायजा लेंगे दावे झूठे पाए जाने पर पोल खोलने का काम करेंगे तथा मीडिया और मांग पत्रों तथा ज्ञापन के माध्यम से जिम्मेदार अधिकारियों और सरकार के समक्ष तत्काल कार्यवाही करने के लिए आवाज उठाएंगे.
भवदीय
काली शंकर यदुवंशी
राष्ट्रीय अध्यक्ष- ओबीसी पार्टी
M- 8009794999 -

एक ही दिन में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही हो गए फेमस
लखनऊ: एक ही दिन में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही हो गए फेमस “100 रुपए से अधिक कहीं नहीं है दाल का भाव” , ये बयान था कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान। पत्रकारों ने जब पता पूछा मंत्री जी से, तो हंसने लगे। मंत्री जी ख़ुद ही मज़ाक बन कर रह गए हैं। ऐसे मौके पर भारतीय युवा कांग्रेस से प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने भी होर्डिंग लगवा कर, मंत्री जी का सम्मान बढ़ा दिया….
इससे प्रतीत होता है की उत्तर प्रदेश सरकार के जितने भी मंत्री हैं, उनके आवास पर हर सामान फ्री में आता है और बोलने के लिए फ्री का बयान होता है। इसीलिए आज तक उन्हें यह नहीं पता, की जमीनी स्तर पर आम आदमी किस तरीके से झेल रहा है, किन दामों में चीज खरीद रहा है और कैसे अपना गुजारा चल रहा है। मंत्री जी को दाल खरीदना होता तब इन्हें पता चलता। फ्री की सेवा पा कर, ठहाके मार रहे हैं। ऐसे मंत्री समाज का क्या सेवा करेंगे, जिनको आटा दाल का भाव नहीं पता….? -

अमरमणि त्रिपाठी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज
यूपी/बस्ती
अमरमणि त्रिपाठी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज.
एमपी/एमएलए कोर्ट में अमरमणि की अर्जी खारिज
न्यायाधीश प्रमोद कुमार ने जमानत अर्जी खारिज की
अमरमणि के लंबे आपराधिक इतिहास का दिया हवाला
6 दिसम्बर 2001 को राहुल का हुआ था अपहरण
कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया था अपहरण का मुकदमा अमरमणि के लखनऊ आवास से राहुल हुआ था बरामद.
2001 में ही अमरमणि की लखनऊ में हुई थी गिरफ्तारी।








