Category: उत्तर प्रदेश

  • आबकारी मंत्री नीतीश अग्रवाल ने दिया निर्देश

    आबकारी मंत्री नीतीश अग्रवाल ने दिया निर्देश

    21 वर्ष से कम उम्र के युवकों को सरकारी शराब की दुकान से शराब देना सख्त मना, पकड़े जाने पर दुकानदार पर कार्यवाही।
    वही शराब के दुकान के बगल में बिना लाइसेंस के होटल, खोमचा, ठेला लगा कर पास बैठाकर शराब पिलाने पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई का दिया निर्देश।
    असुविधा से बचने के लिए आबकारी विभाग से लें लें लाइसेंस।

  • कर कंतेनर शत प्रतिशत वसूल किया जाए _एडीएम वित्त

    कर कंतेनर शत प्रतिशत वसूल किया जाए _एडीएम वित्त

    कर कंतेनर शत प्रतिशत वसूल किया जाए _एडीएम वित्त

    गोरखपुर। एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में कर को बढ़ाने का दिया गया निर्देश। कर कंतेनर अधिकारियों के साथ एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह बैठक कर शत प्रतिशत राजस्व वसूली करने का दिया निर्देश एडीएम वित्त ने अधिकारी को निर्देशित किया कि किराना मिठाई दवाई सहित अन्य दुकानों पर कर वसूली को बढ़ाने के लिए कंप्यूटर में ऐसा डिवाइस लगाया जाए जिसको संबंधित अधिकारी कभी भी जाकर चेक कर सके कि उनके कंप्यूटर से कितनी पर्चियां निकली हैं जिससे दुकानों पर होने वाली कर चोरी रुक कर राजस्व वसूली अधिक से अधिक बढ़ाया जाए यह तभी संभव है जब संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए दुकानों पर होने वाली बिक्री को सही तरीके से ना दर्शा कर कंप्यूटर में करो को कम दर्शा कर चोरी करने का कार्य किया जाता है इस को रोकना नितांत आवश्यक है कर अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रतिदिन रूटीन के विपरीत दुकानों को चेक कर राजस्व वसूली को शत प्रतिशत बढ़ाने का कार्य करें।

    एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से राजस्व वसूली में तेजी लाए जाने को कहा इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। हर विभाग अपने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 100 फीसदी वसूली का कार्य पूरा करें। कर करेत्तर, वाणिज्यकर, स्टांप एवं निबंधन, आबकारी, परिवहन, ऊर्जा, वन विभाग, मनोरंजन कर विभाग, चीनी उद्योग एवं गन्ना विभाग, खनन, कृषि विपणन, मंडी समिति, लोक निर्माण विभाग व भू- राजस्व, नगर विकास, सिंचाई आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई।

  • धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप को इस साल के अंत तक लांच करने की तैयारी

    सीएम योगी के विजन के अनुरूप ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर ग्रेटर गीडा विकसित करने की बनी है कार्ययोजना

    गोरखपुर के दक्षिणांचल की ऊसर जमीन पर उगेगी उद्योगों की फसल

    गोरखपुर, 11 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के मुताबिक आने वाले समय में गोरखपुर को इंडस्ट्रियल हब बनाने के लिए गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) ने धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप को आकार देने हेतु प्रक्रियात्मक कार्य तीव्र कर दिया है। गीडा की तैयारी इस साल के अंत तक इंडस्ट्रियल टाउनशिप के पहले चरण को लांच कर देने की है। इसके लिए अधिसूचित गांवों में भूमि अर्जन/क्रय करने की कार्यवाही तेज कर दी है। पहले चरण में सकरदेईया, हरपुर और काश्तकाशीनायक गांवों में करीब 1600 एकड़ भूमि अर्जित होनी है। गीडा इसमें से 300 एकड़ भूमि का अधिग्रहण हो भी गया है।

    उपजाऊ जमीन फसलों के माध्यम से सोना उगले और ऊसर-बंजर धरती पर उद्योगों के जरिये रोजगार की भरपूर छांव मिले। योगी सरकार इसी फॉर्मूले के तहत ग्रेटर गीडा के रूप में धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप का खाका खींच चुकी है। इस टाउनशिप को बसाने के लिए जिन 17 गांवों में जमीनों का अधिग्रहण किया जा रहा, वे परती पड़ी रहती हैं। यानी किसानों के लिए अनुपजाऊ। अब तक सिर्फ रकबे में गिनी जाने वाली ये जमीनें किसानों को भरपूर रकम दिलाकर मालामाल करेंगी। बीते सात सालों में देश-दुनिया के कई निवेशकों का गोरखपुर की तरफ रुझान देखते हुए सीएम योगी के मार्गदर्शन में धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। धुरियापार क्षेत्र में जमीनों का एक हिस्सा ऊसर प्रकृति का है। किसानों को ऊसर जमीनों का ही अधिग्रहण किया जा रहा है। इससे उन्हें अनुपजाऊ भूमि का भरपूर मूल्य प्राप्त होगा और ऊसर धरती पर औद्योगिक विकास के माध्यम से रोजगार और खुशहाली की फसल लहलहाएगी।

    धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप को 17 ग्रामों की 5754 एकड़ भूमि में बसाया जाएगा। इस टाउनशिप का विकास चरणबद्ध तरीके से किया जाना है। मास्टर प्लान के मुताबिक कुल क्षेत्रफल में 32.04 प्रतिशत क्षेत्र औद्योगिक, 19.39 प्रतिशत आवासीय, 6.51 प्रतिशत पीएसपी, 4.21 प्रतिशत व्यावसायिक, 15.70 प्रतिशत हरित-खुला क्षेत्र, 2.32 प्रतिशत मिश्रित, 4.17 प्रतिशत ट्रांसपोर्ट सुविधाओं के लिए प्रस्तावित है। फिलहाल पहले चरण के लिए तीन गांवों में करीब 1600 एकड़ भूमि क्रय करने के लिए गीडा की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

    गीडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मलिक बताती हैं कि धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप के लिए भूमि अर्जन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। अब तक 300 एकड़ भूमि का अधिग्रहण हो चुका है और बाकी के लिए भी प्राधिकरण लगातार काम कर रहा है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी का मानना है कि मूर्त रूप में आने के बाद यह इंडस्ट्रियल टाउनशिप धुरियापार समेत समूचे गोरखपुर दक्षिणांचल के लिए गेम चेंजर साबित होगी। धुरियापार की पहचान अति पिछड़े क्षेत्र के रूप में रही लेकिन आने वाले दिनों में इसकी ख्याति गोरखपुर के नए औद्योगिक क्षेत्र के गेटवे के रूप में होगी। बीते सात सालों में देश-दुनिया के कई निवेशकों का रुझान गोरखपुर की तरफ देखते हुए सरकार धुरियापार क्षेत्र को ग्रेटर गीडा बनाने की तैयारी कर रही है। औद्योगिक विकास के साथ ही यहां रोजगार की बहार भी बहेगी।

    दक्षिणांचल के औद्योगिक विकास को लेकर योगी सरकार संजीदा*
    गोरखपुर के दक्षिणांचल के औद्योगिक विकास को लेकर योगी सरकार काफी संजीदा है। धुरियापार में बनने के बाद से ही बंद पड़ी चीनी मिल के कुछ हिस्से में इंडियन ऑयल की तरफ से कम्प्रेस्ड बायो गैस प्लांट लगाया जा चुका है। इस प्लांट के बाद धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप के मूर्त रूप में आने के बाद इस क्षेत्र का कायाकल्प हो जाएगा।

  • यूपी सरकार ने DIG जुगल किशोर को किया सस्पेंड, इस मामले को लेकर हुआ एक्शन

    यूपी सरकार ने DIG जुगल किशोर को किया सस्पेंड, इस मामले को लेकर हुआ एक्शन

    यूपी सरकार ने DIG जुगल किशोर को किया सस्पेंड, इस मामले को लेकर हुआ एक्शन
    लखनऊ– यूपी में तैनात IPS अधिकारी जुगल किशोर तिवारी को सस्पेंड कर दिया है। वर्तमान में वह डीआईजी फायर सर्विसेज के पद पर पोस्टेड थे। आचरण नियमावली का पालन ना करने के चलते उनपर ये एक्शन लिया गया है। आरोप है कि IPS जुगल किशोर ने अपने अधिकार क्षेत्र के बाहर जाकर दो साल से ज्यादा छुट्टी पर रहे एक सरकारी ड्राइवर की सुनवाई करते हुए नियमों के परे जाकर उसे लाभ पहुंचाया था।

  • एक पौध मां के नाम , पौधारोपण का लक्ष्य पूरा करें विभाग_ मंडलायुक्त

    एक पौध मां के नाम , पौधारोपण का लक्ष्य पूरा करें विभाग_ मंडलायुक्त

    एक पौध मां के नाम , पौधारोपण का लक्ष्य पूरा करें विभाग_ मंडलायुक्त

    गोरखपुर । मंडलायुक्त ने मण्डल के समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए कहा। यह स्वच्छ व सुंदर पर्यावरण के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहे व पेयजल के लिए समस्याओं का सामना ना करना पड़े। इसके लिए पौधा लगाकर उनकी सुरक्षा जरूर करें संबंधित विभागों को दिए गए लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल सीडीओ संजय कुमार मीना डीएफओ विकास यादव ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी गण मौजूद रहे।

  • उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष वहां के वरिष्ठ सदस्य O N सिंह बनाए गए हैं।

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष वहां के वरिष्ठ सदस्य O N सिंह बनाए गए हैं।

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष वहां के वरिष्ठ सदस्य O N सिंह बनाए गए हैं। IAS प्रवीर कुमार मौजूदा चेयरमैन का इस्तीफा मुख्यमंत्री ने मंजूर कर लिया है।

  • उत्तर प्रदेश के पूर्व चीफ सेक्रेटरी #IAS आलोक रंजन को साइबर ठगों ने अपना निशाना बनाया

    उत्तर प्रदेश के पूर्व चीफ सेक्रेटरी #IAS आलोक रंजन को साइबर ठगों ने अपना निशाना बनाया

    उत्तर प्रदेश के पूर्व चीफ सेक्रेटरी #IAS आलोक रंजन को साइबर ठगों ने अपना निशाना बनाया है उनके क्रेडिट कार्ड से 383 अमेरिकी डॉलर (32 हजार ₹ )निकल लिए हैं मैसेज आने पर चीफ़ साहब को धोखाधड़ी का एहसास हुआ फ़ौरन लखनऊ गोमतीनगर में #FIR दर्ज कराई है।

  • लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर को मिली NPG की मंजूरी..

    लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर को मिली NPG की मंजूरी..

    (SD) 🚊लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर को मिली NPG की मंजूरी..

    लखनऊ मेट्रो के प्रस्तावित ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर के डीपीआर की मंजूरी की दिशा में एक और सकारात्मक पहल। चारबाग से वसंत कुंज तक प्रस्तावित ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर की कुल लंबाई 11.165 किलोमीटर होगी। एलिवेटेड लंबाई 4.286 किलोमीटर और भूमिगत लंबाई 6.879 किलोमीटर होगी। प्रस्तावित कॉरिडोर को पूरा होने में लगेगा अनुमानित 5 साल का समय। योगी सरकार इसी वर्ष मार्च माह में इस परियोजना को दे चुकी है मंजूरी। प्रस्तावित ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर से जुड़ेंगे ये स्टेशन।

    1. चारबाग (भूमिगत) ,2. गौतम बुद्ध नगर (भूमिगत),3. अमीनाबाद (भूमिगत), 4. पांडेयगंज (भूमिगत), 5. सिटी रेलवे स्टेशन (भूमिगत), 6. मेडिकल चौराहा (भूमिगत), 7. चौक (भूमिगत),8. ठाकुरगंज (एलिवेटेड),9. बालागंज (एलिवेटेड), 10. सरफराजगंज (एलिवेटेड), 11. मूसाबाग (एलिवेटेड) , 12. वसंत कुंज (एलिवेटेड)

  • योगी सरकार बाढ़ पीड़ित के लिए बनी देवदूत

    योगी सरकार बाढ़ पीड़ित के लिए बनी देवदूत

    Exclusive Story – गोरखपुर ज़ोन

    “अगर योगी जी की टीम न आती तो, हम बर्बाद हो जाते” यह शब्द हैं श्रावस्ती जनपद के उन ग्रामीण की जो नदी के बीच धारा में फंस गए थे*। *उन्हें अगर समय से मदद न मिलती तो वह नदी के प्रवाह में बह जाते।

    नदी के प्रवाह में फंसे इन ग्यारह लोंगों में से कुछ लोंगों का दर्द भारत समाचार के कैमरे के सामने छलक गया*। *बिलखते हुए महिलाओं ने बताया कि हमारी पूरी फसल नदी में बर्बाद हो गई।

    इन सभी लोंगों से अभी कुछ देर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिलने वाले है। मुख्यमंत्री के मिलने से पहले भारत समाचार के संवादाता ने ग्राउण्ड ज़ीरो पर पहुँच कर जाना उनका हाल।

  • मुख्यमंत्री ने आज जनपद लखीमपुर खीरी में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

    मुख्यमंत्री ने आज जनपद लखीमपुर खीरी में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

    मुख्यमंत्री ने आज जनपद लखीमपुर खीरी में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

    साथ ही, बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री भी वितरित की
    मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संचालित राहत कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को बचाव एवं राहत कार्य युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए
    स्टीमर पर बैठकर सीएम ने किया प्रभावित गांवों का दौरा

    सीएम के साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे
    वाया- खीरी न्यूज़ अपडेट

    जनपद लखीमपुर खीरी के धौरहरा तहसील में आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

    जन-जन की सुरक्षा और सेवा हमारी शीर्ष प्राथमिकता भी है, प्रतिबद्धता भी है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।