Category: उत्तर प्रदेश

  • दंपति का विश्वास जीत परिवार नियोजन में मददगार बन रहीं आशा कार्यकर्ता

    दंपति का विश्वास जीत परिवार नियोजन में मददगार बन रहीं आशा कार्यकर्ता

    विश्व जनसंख्या दिवस (11 जुलाई 2024) पर विशेष

    दंपति का विश्वास जीत परिवार नियोजन में मददगार बन रहीं आशा कार्यकर्ता

    जिले में सर्वाधिक महिला नसबंदी, त्रैमासिक अंतरा इंजेक्शन और पीपीआईयूसीडी लगवानें हुईं सफल

    दंपति के मन में बैठे मिथक और भ्रांति को दूर करने से आसान हो जाता है काम

    परिवार नियोजन के कई उपयोगी साधन मिथक और भ्रांतियों के कारण दंपति अपनाने से हिचकते हैं, लेकिन सही समय पर उचित सलाह मिल जाए तो काम बन जाता है। यह साबित कर दिखाया है जिले की तीन अलग अलग आशा कार्यकर्ता ने। उन्होंने दंपति को पूरी जानकारी देकर उनका विश्वास जीता और फिर परिवार नियोजन में उनकी मददगार बन गयीं । पिपराईच ब्लॉक के सिधावल उपकेंद्र की आशा कार्यकर्ता नीता शर्मा ने महिला नसबंदी, सहजनवां ब्लॉक के बघौरा उपकेंद्र की आशा कार्यकर्ता नीलम गुप्ता ने त्रैमासिक अंतरा इंजेक्शन और चरगांवा ब्लॉक के रामपुर चक उपकेंद्र की आशा कार्यकर्ता पूनम ने पीपीआईयूसीडी की सेवा में पिछले वर्ष जिले में कीर्तिमान स्थापित किया है।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने इन तीनों कार्यकर्ता को बधाई देते हुए जनपद की सभी अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह 11 से 31 जुलाई तक प्रस्तावित विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े को सफल बनाएं। उन्होंने बताया कि इस साल पखवाड़े की थीम है-दो बच्चों में पर्याप्त अंतर से होगी मां की सेहत की पूरी देखभाल। इसके अलावा इस साल विश्व जनसंख्या दिवस का स्लोगन है-विकसित भारत की नई पहचान, परिवार नियोजन हर दंपति की शान। डॉ दूबे ने कहा कि यह थीम और स्लोगन तब तक सार्थक नहीं होंगे, जब तक कि प्रत्येक आशा कार्यकर्ता, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समर्पित भाव से दंपति को सेवाओं के बारे में परामर्श नहीं देंगी और साधन की उपलब्धता नहीं कराएंगी।

    *अपना उदाहरण देकर छोटे परिवार का महत्व बताती हैं पूनम*

    चरगांवा ब्लॉक के रामपुर चक उपकेंद्र की आशा कार्यकर्ता पूनम ने वर्ष 2006 से काम शुरू किया था। उनकी उम्र 36 वर्ष और उन्होंने खुद ही दो बच्चों के बाद परिवार नियोजन अपना लिया । वह बताती हैं कि दंपति को परिवार नियोजन के सभी साधनों की जानकारी दी जाती है। खासतौर से जो गर्भवती होती हैं उनके प्रसव पूर्व जांच के दौरान ही परामर्श दिया जाता है ताकि प्रसव के बाद वह उचित साधन का चुनाव कर सकें। उन्हें बताया जाता है कि यह उनकी व बच्चे की सेहत के लिए बहुत जरूरी है। खुद के छोटे और नियोजित परिवार का उदाहरण देकर समझाना पड़ता हैं। ज्यादातर महिलाएं प्रसव पश्चात आईयूसीडी (पीपीआईयूसीडी) के लिए तैयार हो जाती हैं। जिन लोगों के परिजनों के मन में डर होता है कि कहीं खून की कमी न हो जाए या अन्य कोई नुकसान न हो, तो उनके परिजनों को ब्लॉक के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ धनंजय कुशवाहा और एचईओ मनोज कुमार से परामर्श दिलवाया जाता है। इस तरह पिछले साल वह 34 महिलाओं को पीपीआईयूसीडी की सेवा दिलवाने में सफल हो सकीं।

    *दंपति की परेशानी समझ कर सलाह देती हैं नीलम*

    वर्ष 2008 से आशा कार्यकर्ता के रूप में सहजनवां ब्लॉक के बघौरा उपकेंद्र पर कार्य करने वाली नीलम गुप्ता (35) बताती हैं कि परिवार नियोजन के लिए कंडोम या गोलियों का इस्तेमाल करने वाले दंपति की समस्या को वह ध्यान से सुनती हैं। ज्यादातर महिलाओं की समस्या होती है कि वह गोली खाना भूल जाती हैं । कई बार दंपति कंडोम का इस्तेमाल भी नहीं कर पाते हैं और अनचाहे गर्भ का खतरा बना रहता है। ऐसी दिक्कतों का सामना कर रहे दंपति को वह त्रैमासिक अंतरा इंजेक्शन के बारे में बताती हैं। महिलाओं को साथ ले जाकर चिकित्सक से परामर्श दिलवाती हैं। जो महिलाएं जांच के बाद त्रैमासिक अंतरा के लिए फिट पाई जाती हैं और यह साधन अपनाने की इच्छुक होती हैं, उन्हें यह सेवा दी जाती है। इस तरह वह पिछले वर्ष अपने क्षेत्र में करीब 30 से 40 महिलाओं को त्रैमासिक अंतरा इंजेक्शन की 66 डोज लगवा चुकी हैं। वह बताती हैं कि इंजेक्शन लगने के बाद जिन महिलाओं का मासिक चंक्र हार्मोनल बदलाव के कारण प्रभावित होता है, उनके डर को दूर करने के लिए परिवार नियोजन परामर्शदाता से बात कराती हैं। उन्हें समझाती हैं कि यह सामान्य बदलाव है जो अपने आप ठीक हो जाएगा, इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। दूसरी महिलाओं को उदाहरण देती हैं और इस तरह उनके क्षेत्र में त्रैमासिक अंतरा इंजेक्शन पहली पसंद बन रहा है।

    *संस्थागत प्रसव नीता के लिए बना मददगार*

    पिपराईच ब्लॉक के सिधावल उपकेंद्र की आशा कार्यकर्ता नीता का जोर अधिकाधिक महिलाओं का सरकारी अस्पताल पर सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए होता है। इसकी वजह से उनके क्षेत्र में लोग उन पर बहुत अधिक भरोसा करते हैं। 30 वर्षीय नीता ने वर्ष 2006 से आशा के रूप में कार्य करना शुरू किया। वह बताती हैं कि गांव में गर्भवती को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाना और सुरक्षित प्रसव करवाना उनके लिए लोगों के मन में सम्मान पैदा करता है । ऐसे में जब वह परिवार नियोजन के बारे में किसी भी दंपति से बात करती हैं तब न तो पति की तरफ से कोई बाधा आती है और न ही सास की तरफ से। पिछले वर्ष नीता ने 40 महिलाओं का संस्थागत प्रसव करवाया। गांव के लोगों के बीच भरोसा उनके लिए काम आया और एक ही वर्ष में वह जिले में सर्वाधिक 21 महिला नसबंदी करवाने में कामयाब हो सकीं। वह महिलाओं की नसबंदी के बाद भी गृह भ्रमण कर उनका हालचाल लेती हैं। टांका कटवाने में मदद करती हैं। इससे दूसरी दंपति भी उनके जरिये सेवा लेने के लिए उत्साहित रहते हैं।

  • गोला में आयोजित हुआ मतदाता अभिनंदन समारोह

    गोला में आयोजित हुआ मतदाता अभिनंदन समारोह

    गोला में आयोजित हुआ मतदाता अभिनंदन समारोह

    गोला। उपनगर गोला के सुन्दरम लान में भाजपा द्वारा आयोजित मतदाता अभिनंदन समारोह में बांसगांव सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि हम पीएम नरेन्द्र मोदी के शुक्रगुजार हैं जिन्होने हमें टिकट दिया और अपनी सरकार में मंत्री बनाया।पीएम के जनकल्याणकारी योजनाओ की बदौलत जनता द्वारा बांसगांव से चौथी बार सांसद चुनने के लिए बांसगांववासियों को धन्यवाद देता हूं।
    उन्होने कहा कि चुनाव में चिल्लूपार में नौ हजार कम वोट मिलने का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओ से बीती बातें भूल कर आगामी चुनाव के लिए अभी से लगने को कहा।
    क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि पीएम मोदी की आयुष्मान कार्ड योजना,गरीबों को आवास,सौभाग्य योजना जैसी तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण जनता ने तीसरी बार केंद्र में भाजपा सरकार चुनी। चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि पूरे चुनाव में विपक्षियों ने झूठ और संविधान को बदलने का जनता के बीच भ्रम फैलाया जिसे हम सब समझ नहीं पाये फिर भी नाकाम रहे।इसके पूर्व चिल्लूपार के पांचों मंडल अध्यक्ष अखंड प्रताप शाही देवेश निषाद संतोष तिवारी सुनील सिंह अमित चंद पांडेय को अतिथियों ने अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन ने मंत्री जी सहित क्षेत्रीय अध्यक्ष जिलाध्यक्ष व विधायक जी को अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।और कार्यक्रम में सभी सम्मानित मतदाताओं को अतिथि गणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत और अभिनंदन किया।समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह व संचालन जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह तथा कार्यक्रम संयोजक शबल सिंह पालीवाल ने आभार प्रकट किया।समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता नित्यानंद मिश्र ब्लाक प्रमुख राम आशीष राय रतन प्रकाश दूबे जिपंस मायाशंकर शुक्ला योगेन्द्र नाथ सिंह ब्लॉक प्रमुख कुसुमावती देवी महेश उमर मुराली प्रसाद श्यामनारायण दूबे प्रशांत शाही नवीन सिंह राजकपूर सिंह नवनीत राय विनोद तिवारी डॉ बृजभूषण मिश्र सत्यव्रत तिवारी अशोक कुमार वर्मा रामपुरन गुप्ता संजय राय अजय राजभर ऋषि साहनी दीपक जायसवाल बलवंत यादव रमाशंकर सदन प्रसाद इमरान अंसारी रिंकू चौधरी डॉ राजेश सोमनाथ गुप्ता सच्चिदानंद राय संतलाल जायसवाल जयशंकर तिवारी सुरेश सिंह सुरेंद्र यादव नन्हे लाल यादव डॉ बृजभूषण मिश्र डॉ देवानंद रजक सदानंद मझवार अमित दूबे दिनेश सिंह मार्कण्डेय उमर उदय शंकर गुप्ता ऋषिकेश साहनी वीरेंद्र मालाकार संजय मद्धेशिया आकाश जायसवाल जगदीश निगम रविंद्र मौर्य शुभम तिवारी तिलकधारी सीताराम मद्धेशिया राम ललित तिवारी अशोक कुमार यादव गोपाल यादव आदि शामिल थे।

  • सूफियाना अंदाज में मियां साहब का किया गया इस्तकबाल

    सूफियाना अंदाज में मियां साहब का किया गया इस्तकबाल

    सूफियाना अंदाज में मियां साहब का किया गया इस्तकबाल

    सादगी और भाईचारे के साथ मनायें मुहर्रम : मियां साहब

    हमेशा से दरगाह ने अमनों- अमान और मुहब्बत का दिया है पैगाम : इकरार अहमद

    गोरखपुर। मुहर्रम की तीसरी तारीख को दरगाह हजरत बाबा मुबारक खां शहीद के अध्यक्ष इकरार अहमद ने अपनी टीम के साथ बड़ी संख्या में मियां साहब इमामबाड़ा इस्टेट में पहुंचकर गद्दीनशीं सैयद अदनान फर्रुख अली शाह मियां साहब और उनके शाहबजादे अयान अली शाह मियां साहब का गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर माल्यार्पण के साथ भव्य तरीके से खैरमकदम व इस्तकबाल किया गया।
    इस मौके पर हजरत बाबा मुबारक खां शहीद रहमतुल्लाह अलैह दरगाह के सदर इकरार अहमद ने मियां साहब को इस्लामिक नये साल की मुबारकबाद देते हुए कहा कि हमेशा से दरगाह से अमनों अमान और मुहब्बत का पैगाम देने के साथ ही अपने बड़ों का आदर और सम्मान किया जाता रहा है।
    दरगाह कमेटी के सदर इकरार अहमद वाहनों के बड़े काफिले के साथ मियां साहब इमामबाड़ा इस्टेट पहुंचे हुए थे।
    वर्षों से यह रिवायत रही है कि नए साल पर मियां साहब को गोरखपुर की अवाम मुबारकबाद देने के लिए इमामबाड़ा इस्टेट पहुंचती है।
    स्वागत करने वाले में इमामबाड़ा मुतवल्ली एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्लाह इंडियन ह्यूमन राइट्स संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रजी, हाजी खुर्शीद खान, हाजी कलीम अहमद फरजंद, शमशीर अहमद शेरू, अहमद हसन, सैयद शहाब अहमद, पार्षद समद गुफरान, समेत तमाम लोगों ने मियां साहब का सूफियाना अंदाज में इस्तकबाल किया। मियां साहब ने सभी को मुबारकबाद दी और अपील किया कि मुहर्रम का त्योहार हजरत इमाम हुसैन के शहादत का त्योहार है। इसको सादगी और भाईचारे के साथ मनायें। जुलूस में शांति व्यवस्था बनाकर चलें। जुलूस में नशा करने वालों का प्रवेश न होने दें। साथ ही जिला प्रशासन का सहयोग भी करें। उन्होंने कहा कि आपसी सौहार्द व स्वच्छ वातावरण में मुहर्रम को मनायें।
    इस मौके पर मुख्य रूप से हाजी खुर्शीद आलम, शमशीर अहमद शेरू, मुर्तजा हुसैन रहमानी, फैयाज अहमद, जफर खान, अब्दुल कादिर, अरशद राही, सनउवर खान, बाॅबी, कुतुबुद्दीन खान, रमजान खान, सैयद शमसुल आरफीन, इसरार अहमद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

  • गोल्डी यादव, तोशी द्विवेदी का दहेज पर आधारित लोकगीत ‘दहेज मेरे बाप का’ वर्ल्डवाइड से हुआ रिलीज

    गोल्डी यादव, तोशी द्विवेदी का दहेज पर आधारित लोकगीत ‘दहेज मेरे बाप का’ वर्ल्डवाइड से हुआ रिलीज

    गोल्डी यादव, तोशी द्विवेदी का दहेज पर आधारित लोकगीत ‘दहेज मेरे बाप का’ वर्ल्डवाइड से हुआ रिलीज

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी जब भी कोई गाना लेकर आती है तो वह कहीं ना कहीं समाज, संस्कृत और आम जिंदगी से जुड़ा हुआ होता है। जिससे संगीतप्रेमियों का मनोरंजन तो होता ही है, साथ ही साथ उनमें संदेश का संचार भी होता है। इसी कड़ी में दहेज पर आधारित लोकगीत ‘दहेज मेरे बाप का’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत को हर दिल अजीज सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है, जिनकी आवाज का कायल हर कोई है। उनकी आवाज में गाया हुआ कोई भी गाना सीधे दिल को टच करता है और मन को सुकून मिलता है।
    वहीं इस गाने के वीडियो की बात करें तो इसके वीडियो में एक्ट्रेस तोशी द्विवेदी ने इंडियन लुक में साड़ी पहने दर्शकों का ध्यान अट्रैक्ट कर रही है। उनका परफॉर्मेंस गाने में देखने लायक है। वह अलग-अलग कलर के साड़ी ब्लाउज में कयामत ढा रही है और अपनी नजाकत से सबको दीवाना बना रही है। उनका डांस मूमेंट देखते ही ऑडियंस क्रेजी हो जाती है। इस गाने का फिल्मांकन बहुत ही बेहतरीन किया गया है। यह लोकगीत एक सिचुएशनल सॉन्ग है, जिसे पति-पत्नी के मधुर रिश्तों के बीच में दहेज जैसी कुप्रथा आड़े आती है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक युवा पत्नी अपने पति को अपनी हर बात मनवाने की कोशिश कर रही है और पिता द्वारा दिये गये दहेज को याद दिला रही है। वह कहती है कि घर में जो कुछ भी है वह मेरे बाप द्वारा दहेज में दिया गया है। जब दहेज के रूप में आपकी सब डिमांड मेरे पिताजी ने पूरी किया है तो क्यों ना आप मेरी भी डिमांड पूरी करें।

    लिंकः https://youtu.be/c4raiUSP8zc?si=1QBxmVyLpdPQSNVh

    इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस तोशी द्विवेदी मरून कलर की साड़ी पहने कयामत ढा रही हैं और अपने बेस्ट डांस मूमेंट से बिजली गिरा रही है। तो वहीं अपने पति को पिता द्वारा दहेज देने की बात याद दिलाकर चेतावनी देते हुए कहती है कि…
    टाइम से खाने अ पीने ना दूँगी, चाय बिना चैन से जीने ना दूँगी, लाये नाही काहे ड्रेस मेरे नाप का, बनते हैं चालू मुँह लेके आलू चाप का, घर है आपका दहेज मेरे बाप का… अरे कुछहु ना होगा पिया हमरे खिलाफ का, घर है आपका दहेज मेरे बाप का…

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘दहेज मेरे बाप का’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर आवाज में गाया है। वीडियो में एक्ट्रेस तोशी द्विवेदी ने शानदार परफार्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार से आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी व कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, डीओपी संतोष यादव, नवीन व एडिटर प्रवीण यादव हैं। प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

  • नगर निगम बोर्ड की बैठक गहमा गहमी के बीच संपन्न हुआ सत्ता और विपक्षी के पार्षद अपनी अपनी बाते पहले महापौर के सामने रखने के लिए उत्तेजित रहे।

    नगर निगम बोर्ड की बैठक गहमा गहमी के बीच संपन्न हुआ सत्ता और विपक्षी के पार्षद अपनी अपनी बाते पहले महापौर के सामने रखने के लिए उत्तेजित रहे।

    गोरखपुर। नगर निगम बोर्ड की बैठक गहमा गहमी के बीच संपन्न हुआ सत्ता और विपक्षी के पार्षद अपनी अपनी बाते पहले महापौर के सामने रखने के लिए उत्तेजित रहे।

  • आपसी समन्वय से शहरी क्षेत्र में विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े को सफल बनाएं

    आपसी समन्वय से शहरी क्षेत्र में विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े को सफल बनाएं

    आपसी समन्वय से शहरी क्षेत्र में विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े को सफल बनाएं

    अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में हुई शहरी समन्वय समिति की बैठक 11 से 31 जुलाई तक प्रस्तावित पखवाड़े को सफल बनाने के बारे में हुई चर्चा

    ‘‘शादी होने पर पहला बच्चा कम से कम दो साल बाद प्लान करें। दो बच्चों के बीच न्यूनतम तीन साल का अंतर रहना चाहिए। बच्चे एक रहें या दो, लेकिन नियोजन के साथ होने चाहिए । स्वास्थ्य विभाग इसके लिए परिवार नियोजन के अस्थायी और स्थायी साधनों के जरिये प्रत्येक दंपति की मदद करता है।’’ इस संदेश को घर घर पहुंचा कर शहरी क्षेत्र में विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े को सफल बनाएं। यह बातें अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (परिवार कल्याण) डॉ एके चौधरी ने कहीं। वह मंगलवार शाम को आयोजित शहरी समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस माह 11 से 31 जुलाई तक प्रस्तावित पखवाड़े को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा पीएसआई इंडिया संस्था के फीडबैक के आधार पर उनके सहयोग से की गयी।

    अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (परिवार कल्याण) ने कहा कि पखवाड़े को सफल बनाने में स्वयं सहायता समूहों की खासतौर से मदद ली जा सकती है। इन समूहों की महिलाओं को परिवार नियोजन के ‘बॉस्केट ऑफ च्वाइस’ की पूरी जानकारी दी जाए और उन्हें प्रेरित किया जाए कि वह समुदाय की सभी महिलाओं तक यह जानकारी पहुंचाएं। इससे लाभार्थियों की संख्या बढ़ेगी और अनचाहे गर्भधारण से बचाव होगा । डूडा के प्रबन्धक निसार खान नन्हे ने आश्वस्त किया कि डूडा से जुड़े समूह न केवल परिवार नियोजन बल्कि अन्य कार्यक्रमों में भी हरसंभव सहयोग करेंगे।

    डॉ चौधरी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के घर पर भी परिवार नियोजन बॉक्स का डिपो बनाने के बारे में चर्चा हुई। यह बॉक्स केंद्र पर प्रदर्शित नहीं किये जाएंगे, लेकिन कार्यकर्ता के पास मौजूद रहेंगे। इस बॉक्स में कंडोम, साप्ताहिक गोली छाया और प्रेग्नेंसी टेस्ट किट रहता है। पीएसआई इंडिया संस्था की प्रतिनिधि कृति पाठक और प्रियंका सिंह ने शहर में परिवार नियोजन कार्यक्रम की स्थिति के बारे में प्रकाश डाला।

    इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ हरिओम पांडेय, डिवीजनल कंसल्टेंट डॉ प्रीति सिंह, शहरी स्वास्थ्य मिशन समन्वयक सुरेश सिंह चौहान, सहयोगी फैजान, आरबीएसके की डीईआईसी मैनेजर डॉ अर्चना, मास्टर कोच डॉ एके वर्मा, सहयोगी संस्था यूएनडीपी से पवन सिंह, जेएसआई के प्रतिनिधि, आईसीडीएस, आजीविका मिशन आदि संस्थाओं के प्रतिनिधिगण व शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधिकारी, स्टॉफ नर्स एवं डेटा एंट्री ऑपरेटर भी मौजूद रहे।

    शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर इन साधनों की सुविधा

    अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सभी 23 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर कंडोम, त्रैमासिक अंतरा इंजेक्शन, साप्ताहिक गोली छाया, माला एन, आईयूसीडी और प्रेग्नेंसी टेस्टिंग किट की सुविधा उपलब्ध रहा है। इन सभी साधनों के साथ महिला नसबंदी व पीपीआईयूसीडी की सुविधा जिला महिला अस्पताल में मौजूद है। हौसला साझेदारी योजना के तहत सूर्या क्लिनिक और प्रकाश सर्जिकल पर भी नसबंदी की सुविधा सरकारी प्रावधानों के तहत दी जा रही है।

    जिले में पिछले पखवाड़े की उपलब्धियां

    साधन उपयोग महिला नसबंदी 1210 पुरुष नसबंदी 17 आईयूसीडी 6378 पीपीआईयूसीडी 1762 त्रैमासिक अंतरा 6624 कंडोम 2.98 लाख माला एन 27408साप्ताहिक गोली छाया 21116

  • रायबरेली:आवारा सांड चढ़ा पुलिस चौकी की छत पर.

    रायबरेली:आवारा सांड चढ़ा पुलिस चौकी की छत पर.

    रायबरेली:आवारा सांड चढ़ा पुलिस चौकी की छत पर.

  • आज मोहर्रम की तीसरी तारीख को इमामबाड़ा में लगने वाले मेले का औपचारिक उद्घाटन

    आज मोहर्रम की तीसरी तारीख को इमामबाड़ा में लगने वाले मेले का औपचारिक उद्घाटन

    आज मोहर्रम की तीसरी तारीख को इमामबाड़ा में लगने वाले मेले का औपचारिक उद्घाटन अयान अली शाह उर्फ छोटे मियां साहब मैं फीता काटकर किया. इस अवसर पर अयान अली शाह ने मेले में आए सभी दुकानदारों को शुभकामनाएं दी तथा उम्मीद जताया कि उनकी बिक्री अच्छी होगी. इस अवसर पर मंजूर आलम तौकीर आलम इरशाद अहमद हाजी सोहराब खान मोहम्मद रज़ी शकील शाही आफताब अहमद सायदुल्लाह परवेज कल्लन खान उपस्थित रहे

  • यूपी में 10 एएसपी स्तर के अफसरो के हुए तबादले

    यूपी में 10 एएसपी स्तर के अफसरो के हुए तबादले

    यूपी में 10 एएसपी स्तर के अफसरो के हुए तबादले

    1.प्रवीण सिंह चौहान को एएसपी कुंभ मेला प्रयागराज

    2.अमित कुमार को मेरठ से उपसेना नायक चौथी वाहिनी पीएसी प्रयागराज

    3.अवनीश कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध जनपद मेरठ

    4.असीम चौधरी को एएसपी कुंभ मेला प्रयागराज

    5.प्रदीप कुमार वर्मा को एएसपी जनपद जालौन

    6.वीरेंद्र कुमार प्रथम को उपसेना नायक 01 वाहिनी एसएसएफ लखनऊ

    7.पीयूष कुमार सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद

    8.देवेश कुमार शर्मा को एएसपी यूपीपीसीएल मुख्यालय लखनऊ

    9.मनोज कुमार यादव को एएसपी ट्रैफिक जनपद मथुरा
    10.कृष्णकांत सरोज एएसपी ग्रामीण जनपद बदायूं

  • गोरखपुर जनपद के 209 नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र किया गया वितरण

    गोरखपुर जनपद के 209 नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र किया गया वितरण

    गोरखपुर जनपद के 209 नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र किया गया वितरण

    गोरखपुर।प्रदेश के नवनियुक्त 7720 लेखपालों को प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किया गया गोरखपुर जनपद के 209 लेखपालों को एनेक्सी सभागार में एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों ग्रामीण विधायक विपिन सिंह सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला खजनी विधायक श्री राम चौहान एडीएम सिटी विनीत कुमार सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता सिटी मजिस्ट्रेट मंगलेश दुबे द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इस दौरान सातों तहसीलों के एसडीम तहसीलदार मौजूद रहे।