एक ही तहसील में जमे 13 लेखपालों का तबादला
गोरखपुर। एक ही तहसील में 10 वर्ष से अधिक रहने वाले लेखपालों को जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश के स्वीकृती पर मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ ने 13 लेखपालों को जनपद के अन्य तहसीलों में तबादला किया जिससे तहसीलों की सुचिता बनी रहे और शासनादेश का अनुपालन सुचारू अनुपालन हो सके। दिनेश कुमार पंकज को सदर तहसील से चौरी चौरा मोहम्मद जावेद खान को सदर तहसील से चौरी चौरा गिरिश चंद को सदर तहसील से चौरी चौरा राहुल श्रीवास्तव को बांसगांव से सहजनवा कृष्ण कुमार श्रीवास्तव को बांसगांव से खजनी राजू को खजनी से बासगाव ओम प्रकाश यादव को गोला से बांसगांव नरसिंह को गोला से खजनी उमेश को गोला से बांसगांव रवि प्रताप सिंह को गोला से खजनी संजय तिवारी को गोला से कैंपियरगंज कमलेश कुमार यादव को सहजनवा से खजनी रामकुमार पांडे को कैंपियरगंज से सहजनवा भेजा गया। रामजन्म यादव और अर्जुन को भी एक तहसील में 10 वर्ष से अधिक रहते हो गया है लेकिन उनका रिटायरमेंट 2 साल के अंदर होने वाला है शासनादेश के अनुसार सेवानिवृत्ति से 2 साल तक अपने तहसील या जनपद में रह सकता है उसका अनुपालन करते हुए दो लेखपालों का तबादला नहीं किया गया है। शासनादेश जैसा कहता है कि 5 साल से अधिक रहने वाले कानूनगो का तबादला होना चाहिए कुछ कानूनगो एक ही तहसील में जमे हुए हैं उनका भी तबादला जल्द किया जाएगा।
Category: उत्तर प्रदेश
-

एक ही तहसील में जमे 13 लेखपालों का तबादला
-

Aमहानगर को हरा-भरा एवं प्रदूषण मुक्त बनाए जाने के लिए नगर निगम गोरखपुर हमेशा संकल्पित रहा है।
महानगर को हरा-भरा एवं प्रदूषण मुक्त बनाए जाने के लिए नगर निगम गोरखपुर हमेशा संकल्पित रहा है। इसी क्रम में नगर आयुक्त महोदय, नगर निगम गोरखपुर द्वारा नगर निगम सीमान्तर्गत वृहद वृक्षारोपण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिस हेतु नगर निगम सीमान्तर्गत विज्ञापन कार्य एवं चौराहा सौन्दर्यीकरण का कार्य कर रही फर्मों को प्रोत्साहित करते हुए जनहित में छायादार वृक्षों को मय ट्री गार्ड लगवाने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया। जिसके तहत फर्म- 1. मेसर्स स्पलाईस, हिमालय टिम्बर, गोरखपुर 2. मेसर्स श्रीनाथ जी, बैंक रोड, गोरखपुर 3. मेसर्स परम्परा ज्वेलर्स, बेतियाहाता, गोरखपुर 4. मेसर्स अदिति डिजिटल मिडिया, सिनेमा रोड, गोरखपुर एवं मेसर्स जे0टी0एन0 सर्विसेज प्रा0लि0, कानपुर द्वारा आज दिनांक 12.07.2024 को ट्रान्सपोर्ट नगर से महेवा कटनिया बन्धे के किनारे विज्ञापन विभाग टीम, नगर निगम गोरखपुर की उपस्थिति में 50-50 अदद पेड़ (गुलमोहर, अर्जुन, अशोक, नीम व करन्जा आदि छायादार वृक्ष) मय ट्री गार्ड लगवाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वृक्षारोपण के इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त-II, प्रभारी अधिकारी विज्ञापन विभाग श्री निरंकार सिंह, सहायक नगर आयुक्त श्री सन्तोष मिश्रा, सम्बन्धित फर्मों के प्रतिनिधि, विज्ञापन विभाग लिपिक श्री दीपक श्रीवास्तव एवं श्री फजले रिजवान खां उपस्थित रहे।
-

आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित गांव पर सदर तहसीलदार ने वितरित किया लाइव जैकेट
आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित गांव पर सदर तहसीलदार ने वितरित किया लाइव जैकेट
गोरखपुर। सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह आंशिक रूप से बाढ़ से प्रभावित गांव शेरगढ़, बहरामपुर उत्तर और बहरामपुर दक्षिण नरहरपुर का निरीक्षण किया ग्राम वासियों को लाइव जैकेट वितरित किया। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने सभी एसडीएम, तहसीलदार को सख्त हिदायत दी है की कोई भी गांव प्रभावित न हो जहा प्रभावित गांव हो वहा तत्काल राहत सामग्री पहुंचाया जाए जिसके अनुपालन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी के निर्देश पर तहसीलदार सदर ध्रुवेश कुमार सिंह आंशिक रूप से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र शेरगढ़, बहरामपुर उत्तर और बहरामपुर दक्षिण नरहरपुर का निरीक्षण किया ग्राम वासियों को लाइव जैकेट वितरण कर कानूनगो और लेखपाल को निर्देशित किया कि बाढ़ ग्रस्त गांव में लेखपाल और कानूनगो कैंप करें किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सदैव तत्पर रहे लेखपाल कानूनगो गांव के प्रधान और कोटेदार से सदैव संपर्क बनाए रखें किसी भी ग्रामवासी को खाने के लिए किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए सदर तहसीलदार ने कहा कि जिन गांव पर आशिक बाढ़ है उन गांव पर आवश्यकता अनुसार नाव लगा दिया गया है जरूरत पड़ने पर और भी नाव लगाई जाएगी अगर विशेष दिक्कत होगा तो ग्राम वासियों को अन्य सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित करने का कार्य किया जाएगा जिससे ग्रामवासी सुरक्षित रह सके ग्राम वासियों की सुरक्षा और खाने की व्यवस्था करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।
-

डीएम ने कलेक्ट्रेट142 कर्मचारियों को वितरित किया रेनकोट, छाता
डीएम ने कलेक्ट्रेट142 कर्मचारियों को वितरित किया रेनकोट, छाता
बरसात से कोई कर्मचारी भीगने ना पाए स्वास्थ्य के प्रति रखें अपना ख्याल_ डीएम
गोरखपुर। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश कलेक्ट्रेट परिसर पर्यटन भवन पर अपने कर्मचारियों लिपिक वर्गीय/आशुलिपको 64 नजारत अर्दली वाहन चालक 78 कुल 142 कलेक्ट कर्मचारीको बरसात से बचने के लिए रेनकोट छाता वितरित किये। बरसात के मौसम में कोई कर्मचारी भीगने ना पाए सुचारू रूप से अपने घर से ऑफिस और ऑफिस से घर जा सके जिसकी सुरक्षा के लिए कलेक्ट्रेट प्रशासन अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति सदैव तत्पर रहता है आज कलेक्ट कर्मचारी रेनकोट और छाता पाकर प्रफुल्लित हो गए। और जिलाधिकारी ने अपने कर्मचारियों से कहा कि बरसात होने पर भी कोई कर्मचारी बहाने बाजी ना करने पाए वह अपनी ड्यूटी के प्रति सदैव तत्पर रहे समय से ड्यूटी पर आए जिससे सरकारी कार्य बाधित न होने पाए और समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट मंगलेश दुबे अंडर ट्रेनिग उप जिला अधिकारी दीपक सिंह कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ मंत्री विशेष शुक्ला कोषाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव संयुक्त सचिव सुग्रीव कुमार कचहरी क्लब कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह मौजूद रहे।
-

बगीचे में नाबालिग बच्चों द्वारा आम बिनने को लेकर नाबालिगों को पेड़ में हाथ पैर बांध कर मुख में आम रखकर टार्चर किया गया
महाराजगंज.
खबर जिला महाराजगंज से जहा आम के बगीचे में नाबालिग बच्चों द्वारा आम बिनने को लेकर नाबालिगों को पेड़ में हाथ पैर बांध कर मुख में आम रखकर टार्चर किया गया जिसका वीडियो सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।फिलहाल पुलिस ने संज्ञान में लेकर कार्यवाही कर दिया है। जानकारी के मुताबिक चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरिहा गुरु गोविन्द राय में महज आम बीनने के आरोप में तीन बच्चों को तालीबानी सजा दी गई है। बाग के रखवालों ने तीनों बच्चों को पकड़ उन्हें पेड़ से बांध दिया। उनके मुंह में आम ठूंस दिया। आरोप है कि उन्हें मारापीटा भी गया। बागीचे में दोबारा नहीं आने की धमकी दी गई। अन्यथा इससे भी अधिक यातना भुगतने की चेतावनी दी गई। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद तीनों बच्चों की मां चौक थाना पहुंच तीन आरोपितों के खिलाफ तहरीर दीं,वही अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया आम के बगीचे से तीन बच्चों को आम तोड़ने के कारण एक व्यक्ति द्वारा बंधक बनाया गया था। उक्त प्रकरण में थाना चौक पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।बाइट:- आतिश कुमार सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक )
-

नवागत एस डी एम राजू कुमार ने संभाला गोला तहसील का कार्यभार
नवागत एस डी एम राजू कुमार ने संभाला गोला तहसील का कार्यभार
गोला ।गोला तहसील पर कार्यरत एस डी एम केशरीनंदन तिवारी को बांसगांव तहसील का एस डी एम व जिले पर कार्यरत राजू कुमार को एस डी एम गोला का दायित्व दिया है।नवागत एस डी एम राजू कुमार ने गुरुवार को गोला तहसील मुख्यालय पर पहुच कर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्री कुमार मुख्य रूप से अम्बेडकर जनपद के निवासी है ।और बर्ष 2022 के पी सी एस है ।जनपद मुख्यालय के पहले खजनी तहसील के एस डी एम रह चुके है।
एक औपचारिक भेंट के दौरान श्री कुमार ने बताया कि बार और बेंच के सम्बंध को मधुर रखते हुए न्यायालय का कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न कराते हुए शासन के कार्यक्रमो व योजनाओं को पूर्ण रूप से लागू कराना मेरी प्राथमिकता में होगा।
पीड़ितों की पीड़ा को बिधिवत सुना जाएगा और विधिसम्मत निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा।
बताते चले कि निवर्तमान एस डी एम केशरीनंदन तिवारी बीते 27 फरवरी को यहां कार्यरत एस डी एम रोहित कुमार मौर्य के स्थानांतरण के बाद एस डी एम का कार्यभार ग्रहण किया था। गोला तहसील पर उनका लगभग साढ़े चार माह का कार्यकाल रहा है। -

वैज्ञानिक तकनीकी से खेती कर बढ़ाएं उत्पादन:रामआशीष राय
वैज्ञानिक तकनीकी से खेती कर बढ़ाएं उत्पादन:रामआशीष राय
गोला। आधुनिक कृषि यंत्रों उन्नतशील बीज कृषि रक्षा रसायन वैज्ञानिक तकनीकी सरकार की कृषक उपयोगी योजनाओं सुविधाओं का उपयोग कर खेती करके उत्पादन बढ़ाकर देश और प्रदेश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाएं।उक्त जानकारी बड़हलगंज विकास खंड बड़हलगंज परिसर में आयोजित कृषक गोष्ठी में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख आशीष राय ने दी। पीजी कॉलेज बड़हलगंज के शस्य वैज्ञानिक डॉ वीरभद्र तिवारी ने मृदा परीक्षण बीज का चयन संतुलित उर्वरक का प्रयोग फसल अवशेष प्रबंधन और प्राकृतिक खेती सहित आदि पर विस्तार से जानकारी दी। जैव वैज्ञानिक डॉ चिंतामणि तिवारी ने जैविक खेती और जैविक खाद एवं रसायन बनाने की विधि एवं प्रयोग पर्यावरण सुरक्षा जल संरक्षण आदि पर विस्तार से दी जानकारी। पूर्व अपर जिला कृषि अधिकारी राम अधार यादव ने खेती में कृषि यंत्रों की उपयोगिता फसल बीमा मक्का एवं मिलेट्स की खेती संचारी रोग नियंत्रण पर विस्तार से दी जानकारी। वही गोष्ठी में प्रवीण कुमार सिंह हीरालाल चौहान क्रांति कुमार पांडेय अजीत कुमार मिश्रा दिवाकर मानसिंह यादव मनीष कुमार ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं कृषि निवेश की उपलब्धता प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि बीज खाद्य दवा पर अनुदान की सुविधा फसल बीमा प्राकृतिक खेती सहित तकनीकी तथा सामयिक जानकारी दी। गोष्ठी की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी धीसम प्रसाद व संचालन क्रांति कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर अशोक कुमार अनिल मंजू देवी सुनीता देवी देवकी नंदन पाल जवाहर पाल संजय राणा पतरू प्रसाद रामनिवास राजेंद्र मगरु प्रसाद सहित अधिक संख्या में किशनगढ़ मौजूद रहे।
-

आनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
आनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
गोला।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आनलाइन हाजिरी के विरोध में चलाए जा रहे अभियान के द्वितीय चरण में दो दिन हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा जिसमें आज गुरुवार को बीआरसी गोला के प्रांगण में काशीनाथ तिवारी एवम् मंत्री प्रेम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में विद्यालय समय के उपरांत लाइन हाजिरी के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें गोला विकास खंड के सभी न्याय पंचायतों नीबी, परसिया, भर्रोह, रानीपुर, विशुनपुर राजा , गोपालपुर, बनवरपार , ककरही , चिलवा, पकड़ी के शिक्षकों द्वारा पंक्तिबद्ध होकर असहमति कॉलम में हस्ताक्षर किए। यह अभियान शुक्रवार को भी चलेगा।
इस अवसर पर ब्लॉक इकाई गोला के अध्यक्ष काशीनाथ तिवारी ने कहा कि आनलाइन हाजिरी का विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक इसे सरकार वापस न ले ले। शिक्षकों की तमाम जरूरी मांगे न मानकर सरकार यह शिक्षकों पर थोपना चाहती है उसे स्वीकार नहीं है। पुरानी पेंशन, प्रोन्नति, स्थानांतरण , उपार्जित अवकाश , कैशलेश चिकित्सा आदि प्रमुख मुद्दे है पहले सरकार इसका समाधान करे।। शिक्षक एकजुट रहे और हर संघर्ष के लिए तैयार रहे संघ उनकी सभी जटिल समस्याओं के निदान के लिए सदैव तैयार है। सरकार द्वारा आनलाइन हाजिरी थोपे जाने वाली योजना का विरोध जारी रहेगा। ब्लॉक मंत्री प्रेम प्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षक साथी धैर्य रखेंगे हमारे विरोध को सरकार दमन करने के लिए तमाम हथकंडे अपना सकती है लेकिन हमे अडिग और एकजुट रहना होगा। समाज के बौद्धिक लोग भी हमारे साथ हैं।यह योजना पूर्ण रूप से अव्योहारिक है। संघटन अपने शिक्षक साथियों के दम पर इसे निष्फल करेगा।
इस अवसर पर उपेंद्र कुमार मिश्र, जैनेंद्र दुबे, रामनयन शुक्ल, नीलम राय, उपेंद्र दुबे, रणधीर सिंह, रवींद्र यादव, अनिल मिश्र, उपेंद्र दुबे, अरविंद तिवारी, अनिता यादव, राजेश्वरी देवी, दिवाकर सिंह, कंचन गुप्ता, रीता राय, समीक्षा मिश्र, मृत्युंजय राय, वेद प्रकाश यादव, अनिल भारती आदि तमाम शिक्षक उपस्थित रहें। -

नवागत तहसीलदार ध्रुवेश सिंह ने पदभार किया ग्रहण
नवागत तहसीलदार ध्रुवेश सिंह ने पदभार किया ग्रहण शिकायतकर्ताओं को बार-बार तहसील का चक्कर न लगाना पड़े_ तहसीलदार
राजस्व के सभी कार्य समय वध तरीके से हो , किसान ना हो परेशन _तहसीलदार
वादों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करने का प्रयास किया जायेगा_तहसीलदार
गोरखपुर नवागत सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया नवागत तहसीलदार ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता राजस्व विभाग के सभी कार्य समय पर हो और किसानों को उनके काम के कारण परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि वादों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करने का प्रयास किया जायेगा। शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता व न्याय संगत तरीके से धरातल पर कराने का प्रयास होगा ताकि शिकायतकर्ताओं को बार-बार तहसील के चक्कर न लगाना पड़े। लोगों को सुविधाएं मिल सकें शासन द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए सदर तहसील के अंतर्गत आवश्यकता अनुसार जमीन उपलब्ध कराने का कार्य किया जाएगा जिससे योजना और परियोजना को शुरू करने में किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए उसके लिए हमारे राजस्व कर्मचारी सदैव कंधे से कंधा मिलाकर योजनाओं को पूरा करने में अपना योगदान देंगे न्यायालय में चल रहे वादों को अधिवक्ता गण से सामंजस बनाकर न्यायालय को सुचारू रूप से चलाने का प्रयास किया जाएगा जिससे वादकारियों को न्याय संगत तरीके से न्याय मिल सके। नवागत तहसीलदार का जिला लेखपाल संघ अध्यक्ष जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में तहसीलदार का स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान नवागत नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन का भी जिला लेखपाल संघ ने स्वागत अभिनंदन किया। -

नगर पंचायत महिला के कर्मियों को एसडीएम ने बांटा रेनकोट
नगर पंचायत महिला के कर्मियों को एसडीएम ने बांटा रेनकोट
गोला: नगर पंचायत बड़हलगंज के तीस महिला कर्मियों को नवागत उपजिलाधिकारी गोला राजू कुमार ने बारिश से बचने के लिये रेनकोट वितरित किया।
गुरुवार को नगर पंचायत बड़हलगंज के सभागार में नगरपंचायत कर्मियों को रेनकोट का वितरण करते हुये नवागत उपजिलाधिकारी राजू कुमार ने कहा कि बारिश के मौसम में सफाई करना काफी कठिन होता है, ऐसे में चेयरमैन प्रीति उमर व उनके प्रतिनिधि महेश उमर का महिला कर्मियों के सुविधा का ख्याल रखना सकारात्मक सोच को दर्शाता है। इस दौरान तहसीलदार बृजमोहन शुक्ल ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हित में काफी कदम भी उठा रही है। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, ईओ शिवकुमार, सभासद दीपक शर्मा, सुरेश उमर, सतीश पांडेय, धर्मेंद्र तिवारी, राजन मिश्रा, सुनील कुमार, अरविंद सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।









