Category: उत्तर प्रदेश

  • पंपिंग स्टेशनों पर लगाए गए रेगुलेटर को नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

    पंपिंग स्टेशनों पर लगाए गए रेगुलेटर को नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

    पंपिंग स्टेशनों पर लगाए गए रेगुलेटर को नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

    पंपिंग स्टेशनों पर लगाए गए रेगुलेटर सदैव चलते रहे _नगर आयुक्त

    गोरखपुर। बढ़ते पानी के जलस्तर से नगर निगम अंतर्गत कोई भी आम जनमानस प्रभावित न हो लगाए गए रेगुलेटर को सदैव चलाते रहे जिससे जल जमाव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। आज शनिवार को राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत नगरआयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल राप्ती नदी के किनारे हाबर्ट बंधे पर स्थित नगर निगम के समस्त पंपिंग स्टेशनों का निरीक्षण कर निर्देशित किया की राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से हाबर्ट बंधे पर लगे सिंचाई विभाग के रेगुलेटर बंद हो जाने के कारण महानगर से जल निकासी सुनिश्चित कराने हेतु समस्त पंपिंग स्टेशनों को लगातार चलाते रहे जिस शहर में जल जमाव की स्थिति न होने पर बरसात का पानी शहर से रेगुलेटर के द्वारा नदियों में लगातार जाता रहे पंपिंग स्टेशनों को लगातार चलते रहें।

  • होटल मैनेजर की चाकू से गोदकर हत्या

    होटल मैनेजर की चाकू से गोदकर हत्या

    होटल मैनेजर की चाकू से गोदकर हत्या
    संवाददाता सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर ।में शनिवार शाम तुर्कमानपुर कब्रिस्तान वाली गली में एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथी के साथ मिलकर मैनेजर की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या कर दी ।चाकू से सीने और गले पर कई वार किए।
    राहगीरों की सूचना पर हत्या के बाद जब पुलिस पहुंची, तब तक हिस्ट्रीशीटर और उसका साथी मौके पर रहे। पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। सामने आया कि होटल मैनेजर से रुपयों के लेनदेन का विवाद था।
    तुर्कमानपुर कब्रिस्तान वाली गली में बदमाशों ने अजीम को घेर लिया।
    तब तक चाकू से मारा, जब तक अजीम मर नहीं गया
    मिली जानकारी के अनुसार उस्मानपुर के राजघाट इलाके में रहने वाले अजीम (40) विजय चौक खोया मंडी गली स्थित सन प्लाजा होटल में बतौर मैनेजर काम करता था।परिवार के लोगों के मुताबिक, अजीम का तुर्कमानपुर के कबाड़ी शमशेर उर्फ गुड्डू से रुपयों को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था।
    शनिवार की शाम करीब 5.30 बजे अजीम अपने घर से निकलकर होटल जा रहा था। तभी गुड्डू कबाड़ी और मोहम्मद तारिक ने उसे रोक लिया। गुड्डू ने रुपए चुकाने के लिए कहा। अजीम तैयार नहीं था। इस बात पर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगी।
    आरोप है कि इतने में गुड्डू कबाड़ी और मोहम्मद तारिक ने अजीम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गर्दन और सीने पर कई घाव होने से अजीम वहीं गिर पड़ा। इसके बाद भी दोनों हमलावर उस पर चाकुओं से तब तक वार करते रहे, जब तक वह मर नहीं गया। लहूलुहान हालत में होने के बाद गुड्डू कबाड़ी मौके से भागा नहीं। इस दौरान वहा मौजूद किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर दिया।
    पुलिस के पहुंचने पर उसने बेखौफ होकर सरेंडर कर दिया। दोनों हमलावर पहले से राजघाट थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। फिलहाल पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

  • डीएम ने बाढ़ पीड़ितो का जाना हाल राहत सामग्री वितरीत करने का दिया निर्देश

    डीएम ने बाढ़ पीड़ितो का जाना हाल राहत सामग्री वितरीत करने का दिया निर्देश

    डीएम ने बाढ़ पीड़ितो का जाना हाल
    राहत सामग्री वितरीत करने का दिया निर्देश

    गोला ।कछारांचल में सरयू व राप्ती की बाढ़ से प्रभावित गांवों का डीएम कृष्णा करुणेश व एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने विभागीय अधिकारियों के साथ दौरा किया।
    शुक्रवार को पटना में बाढ़ पीड़ितो से डीएम ने बाढ़ का हाल जाना व समस्याएं पूछा। उन्होनें बाढ़ पीड़ितो को बाढ़ के पानी में सुरक्षित यात्रा करने की बात कही। डीएम ने कहा की बाढ़ के पानी से सतर्क रहें। जरुरत हो तभी घरो से बाहर निकले। उन्होंने बच्चो को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया की बाढ़ क्षेत्र में नाव की कमी नही हैं। जरूरत पड़ने पर स्टीमर की व्यवस्था भी की जायेगी। पटनाघाट पुलिस चौकी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम से दवाओ के बारे में जानकारी ली और उनका स्टाक रजिस्टर देखा। डीएम ने एसडीएम राजू कुमार को रविवार से राहत सामग्री वितरित करने का निर्देश दिया। इस दौरान तहसीलदार बृजमोहन शुक्ला, सीओ रत्नेश्वर सिंह, एई बाढ़ खंड नीरज कुमार, बीडीओ घीसम प्रसाद, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, पशुधन प्रसार अधिकारी कामेश्वर सिंह, प्रशांत शाही, अष्टभुजा सिंह, आनंद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

  • 20 वर्षी युवक की रेलवे लाइन के किनारे मिली लाश

    20 वर्षी युवक की रेलवे लाइन के किनारे मिली लाश

    20 वर्षी युवक की रेलवे लाइन के किनारे मिली लाश
    गोरखपुर। चिलूवाताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत जगतबेला स्टेशन के पोल सख्या 515/12 पर अज्ञात 20 वर्षो युवक का शव मिला। बताया जा रहा है कि जगतबेला स्टेशन के आउटर पर ट्रेन ड्राइवर को सर कटी हुई लाश दिखाई दी ड्राइवर ने आउटर गेट पर गेटमैन को तत्काल सूचना दी गेटमैन द्वारा स्टेशन मास्टर को सूचना दिया सर कटी लाश मिलने की सूचना पर तत्काल मजनू चौकी प्रभारी अमित चौधरी अपने सहयोगियों के साथ पहुंच गए थे लेकिन मामला जगत बेला स्टेशन आउटर के अंदर का था इसलिए जीआरपी सर कटी अज्ञात युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया प्रथम दृष्टिया युवक कहीं बाहर से ट्रेन द्वारा यात्रा कर कर आ रहा था ट्रेन कुछ धीमी हुई होगी ट्रेन से उतरने के चक्कर में पहिए के नीचे आ गया होगा जिसका सर कट गया होगा अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा की युवक का सर ट्रेन के पहिए से कटा है या किसी के द्वारा काटकर पटरी के किनारे रख दिया गया है बरहाल जीआरपी पोस्टमार्टम करा रही है अगर किसी भी व्यक्ति को युवक की लाश पहचान में आ रही है तो उसके परिजन जीआरपी से तत्काल संपर्क कर मृत व्यक्ति के लाश को ले सकते हैं।

  • देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात किया  विकास योजनाओं सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा किया।

    देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात किया विकास योजनाओं सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा किया।

    देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात किया विकास योजनाओं सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा किया।

  • मुख्य न्यायाधीश डॉ. धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ ने शिष्टाचार भेंट की।

    मुख्य न्यायाधीश डॉ. धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ ने शिष्टाचार भेंट की।

    लखनऊ.
    उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से आज राजभवन में सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉ. धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ ने शिष्टाचार भेंट की।

  • जिला चिकित्सालय के बाहर के निजी अस्पतालों के होर्डिंग हटाने की मांग

    जिला चिकित्सालय के बाहर के निजी अस्पतालों के होर्डिंग हटाने की मांग

    जिला चिकित्सालय के बाहर के निजी अस्पतालों के होर्डिंग हटाने की मांग

    आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कल गोरखपुर जिला अस्पताल के भ्रमण के बाद आज मुख्य सचिव तथा प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर जिला चिकित्सालय, गोरखपुर के बाहर लगे तमाम निजी अस्पतालों के बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटाए जाने की मांग की है.

    उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल के गेट पर सीएमओ कार्यालय के सामने अनेक निजी अस्पतालों के होर्डिंग, बैनर और पोस्टर लगे हैं. जिला अस्पताल में मरीजों ने अस्पताल के कुछ कर्मियों द्वारा जिला अस्पताल में आने वाले लोगों को इन निजी अस्पतालों में भेज कर दलाली प्राप्त करने की शिकायत भी की.

    अमिताभ ठाकुर ने इस पूरी स्थिति को अनुचित बताते हुए तत्काल इन निजी अस्पतालों के होर्डिंग को हटाए जाने की मांग की है. साथ ही उन्होंने प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस संबंध में निर्देश दिए जाने की बात कही है.

    https://x.com/Amitabhthakur/status/1812007058922717435?t=XCe3BNgyV5ZhdJCrKjxj9w&s=19

    डॉ नूतन ठाकुर
    प्रवक्ता
    आजाद अधिकार सेना

    शिकायत की प्रति —

    सेवा में,
    प्रमुख सचिव,
    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण,
    उत्तर प्रदेश,
    लखनऊ

    विषय– गोरखपुर के जिला चिकित्सालय के बाहर तमाम निजी प्राइवेट अस्पतालों के बैनर, पोस्टर और होर्डिंग लगने विषयक

    महोदय,

    कल दिनांक 12 जुलाई 2024 को गोरखपुर के एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत मुझ आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने गोरखपुर के जिला अस्पताल का निरीक्षण किया. मैंने यहां अन्य बातों के अलावा जिला अस्पताल के गेट के ठीक बाहर, सीएमओ कार्यालय के सामने, अनेकानेक प्राइवेट अस्पतालों के बड़े-बड़े होर्डिंग, बैनर और पोस्ट देखें.

    जिला अस्पताल में मरीजों से वार्ता के क्रम में अस्पताल के कुछ कर्मियों द्वारा जिला अस्पताल में आने वाले लोगों को इन प्राइवेट अस्पतालों में भेजने और इस प्रक्रिया में प्राइवेट अस्पतालों से दलाली प्राप्त करने की शिकायतें भी प्राप्त हुई.

    अतः इस पत्र के माध्यम से आपसे अनुरोध है कि कृपया गोरखपुर के जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दें कि उचित कदम उठाकर में होर्डिंग, बैनर और पोस्टर को तत्काल हटाया जाना सुनिश्चित करे. यह भी अनुरोध है कि कृपया इस संबंध में समस्त जिलों को भी उचित निर्देश निर्गत करने की कृपा करें.

    अमिताभ ठाकुर
    राष्ट्रीय अध्यक्ष
    आजाद अधिकार सेना
    9415534526

    प्रतिलिपि मुख्य सचिव तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु

  • यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई IPS अधिकारियों के हुए ट्रांसफर

    यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई IPS अधिकारियों के हुए ट्रांसफर

  • दरोगा समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

    दरोगा समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

    मुरादाबाद

    महिला थाने में दहेज उत्पीड़न के मामले में गोरखपुर में तैनात दरोगा समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने ये कार्रवाई सिविल लाइंस के आशियाना निवासी निशा उज्जैनवाला की तहरीर पर की है।
    पीड़िता ने बताया कि 15 मार्च 2023 को रामपुर जनपद के शाहबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला हाथीमान रामलीला मैदान निवासी विक्रम चौधरी से उसकी शादी हुई थी। विक्रम अमरोहा में मेडिकल कॉलेज में एमआरआई टेक्नीशियन के पद पर तैनात है।
    पीड़िता का आरोप है कि शादी में मिले दहेज से पति और ससुरालवाले नाखुश हैं। शादी के बाद से ही बीस लाख रुपये और स्कार्पियो गाड़ी की मांग कर रहे हैं। निशा ने बताया कि गोरखपुर में तैनात दरोगा ममेरे ससुर मुकेश कुमार ने भी ससुराल आकर धमकाया।

    कहा कि दहेज की मांग पूरी न होने पर तेरे भाई को झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा दूंगा और उसकी हत्या करा दूंगा। पीड़िता का आरोप है कि 18 दिसंबर 2023 को पति, सास-ससुर, ननद समेत अन्य आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर मारने का प्रयास किया।
    इस मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने ममेरे ससुर मुकेश कुमार के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत एसएसपी से की।
    सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर उसके पति विक्रम चौधरी, ससुर सतीश चौधरी, सास रानी चौधरी, देवर विवेक चौधरी, ननद शिवानी चौधरी, ममेरे ससुर मुकेश कुमार, मौसेरे ससुर राजन बड़गुर्जर के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न, गर्भपात कराने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

  • ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सहायक पुलिस अधीक्षक ने खोराबार थाने पर सुनी फरियाद

    ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सहायक पुलिस अधीक्षक ने खोराबार थाने पर सुनी फरियाद

    ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सहायक पुलिस अधीक्षक ने खोराबार थाने पर सुनी फरियाद
    गोरखपुर। समाधान थाना दिवस खोराबार थाने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी कैंट अंशिका वर्मा खोराबार थाने पर आए हुए समस्त फरियादियों की समस्याओं को सुना जमीनी विवाद के मामले में राजस्व और पुलिस की टीम गठित कर मौके पर भेजा जिसे फरियादियों को न्याय संगत न्याय मिल सके