Category: उत्तर प्रदेश

  • नकुड़ महिला SDM को धमकी देने वाला गिरफ्तार

    नकुड़ महिला SDM को धमकी देने वाला गिरफ्तार

    सहारनपुर : नकुड़ महिला SDM को धमकी देने वाला गिरफ्तार
    कुछ दिन पूर्व SDM संगीता राघव को दी थी फोन पर धमकी
    फोन पर आरोपी ने SDM से जमकर की थी बदसलूकी
    25 हजार के ईनामी चांदनी उर्फ चंदन को मेरठ से किया गिरफ्तार
    पुलिस आरोपी को भेजेगी जेल

  • विश्वविद्यालय में व्याप्त समस्याओं के समाधान को लेकर अभाविप ने दिया गोरखपुर विश्वविद्यालय कुलपति को ज्ञापन

    विश्वविद्यालय में व्याप्त समस्याओं के समाधान को लेकर अभाविप ने दिया गोरखपुर विश्वविद्यालय कुलपति को ज्ञापन

    विश्वविद्यालय में व्याप्त समस्याओं के समाधान को लेकर अभाविप ने दिया गोरखपुर विश्वविद्यालय कुलपति को ज्ञापन
    गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरखपुर विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रावासों में शुल्क वृद्धि, मेस के नियमित संचालन, कक्षाओं के सुचारू रूप से संचालन, नाथ चंद्रावत छात्रावास को पीएसी से खाली करा के छात्रों को आवंटित करने संबंधी समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो० पूनम टंडन को ज्ञापन सौंपा।
    प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रांत मंत्री मयंक राय ने कहा, विश्वविद्यालय का नया सत्र शुरू हो चुका है परंतु अभी भी कक्षाएं सुचारू रूप से नियमित नहीं चल रहीं, विश्वविद्यालय के प्रमुख स्नातक के विद्यार्थियों के लिए आवंटित होने वाले नाथ चंद्रावत छात्रावास को पीएसी से खाली करा छात्रों को आवंटित होना चाहिए। इसके साथ ही पूर्व में मेस सहित छात्रावास का शुल्क दो किस्तों में जमा कराया जाता था, इस वर्ष से एक बार में ही पूर्ण शुल्क जमा कराया जा रहा है जो छात्रों के लिए परेशानी बन चुका है जिसे कम से कम दो किस्तों में जमा कराया जाए।
    मेस के अलावा स्वामी विवेकानंद छात्रावास में अन्य सभी शुल्क पहले लगभग 5 हजार लगते थे जिसे इस वर्ष से शुल्क बढ़ाकर 10 हजार कर दी गई है। इसके साथ ही पंडित आर० पी० शुक्ला छात्रावास में मेस शुल्क के अलावा 4700 रुपए लग रहा था जिसकी राशि बढ़ाकर 15,500 कर दी गई है, जो 400% की वृद्धि को दर्शा रही है, हम इसे तत्काल वापस लिए जाने की मांग करते हैं, और छात्रों से मेस की फीस तो ली जाती हैं परंतु कभी भी मेस का संचालन ठीक प्रकार से नहीं किया गया। जिस हॉस्टल में मेस चलता ही नहीं है उनसे मेस शुल्क न लिया जाए ताकि छात्रों को शुल्क वापस कराने की जटिल प्रक्रिया का शिकार न होना पड़े।
    विश्वविद्यालय में परीक्षाएं तो संपन्न हो जा रही है परंतु अधिक संख्या में विद्यार्थियों के रिजल्ट अपूर्ण दिखाई दे रहा है। गोरखपुर विश्वविद्यालय के सबसे प्राचीन छात्रावास नाथ चंद्रावत छात्रावास को पिछले डेढ़ वर्ष से छात्रों से खाली कराकर पीएससी आवास के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है जिसे तत्काल पीएससी से खाली कराकर आम छात्रों के लिए आवंटित कराया जाये।
    इकाई मंत्री आदित्य प्रताप सिंह पने कहा, अभाविप ने इससे पहले भी तमाम ज्ञापनों के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन को समस्याओं से अवगत कराती रहती हैं परंतु समस्याओं के निवारण के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा किये गये कार्य संतोषजनक नहीं है, यदि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र हितों से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र निवारण नही करता है तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन को बाध्य होगी और जिसका जिम्मेदार विश्वविद्यालय प्रशासन स्वयं होगा।
    प्रदर्शन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सौम्या गुप्ता, प्रांत सह-मंत्री अर्पित कसौधन, अनुराग मिश्र, विभाग संगठन मंत्री अवनीश राय मानस, चंद्रपाल सिंह यादव, शुभम गोविंद राव, दीपक पांडेय, आलोक गुप्ता, सचिन गौड़, विवेक सिंह, राहुल मौर्य आदि मौजूद रहें।

  • चौरी-चौरा विधानसभा को ओबीसी पार्टी गोद लेकर देश की मॉडल विधानसभा बनाने के लिए अभियान चलाएगी।

    चौरी-चौरा विधानसभा को ओबीसी पार्टी गोद लेकर देश की मॉडल विधानसभा बनाने के लिए अभियान चलाएगी।

    प्रकाशन व प्रसारण हेतु
    चौरी-चौरा विधानसभा को ओबीसी पार्टी गोद लेकर देश की मॉडल विधानसभा बनाने के लिए अभियान चलाएगी।
    आज ओबीसी पार्टी ने घोषणा किया कि जन क्रांति की धरती चौरी-चौरा को देश की मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित करवाने के लिए चौरी-चौरा विधानसभा को गोद लेगी और जन अभियान चलाएगी।
    ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने बताया कि जन क्रांति की धरती से देश की मॉडल विधानसभा की ओर अभियान के अंतर्गत ओबीसी पार्टी के पोल-खोलो अभियान को चौरी-चौरा में तेज गति देते हुए गांव-गांव लोगों की मूलभूत जन समस्याओं का निराकरण करवाया जाएगा तथा सरकारी दावों और योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए कार्य होगा।
    काली शंकर यदुवंशी ने बताया कि लोकतांत्रिक और संवैधानिक ढंग से इस अभियान को मजबूती से संचालित करते हुए भ्रष्टाचार मुक्त कार्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, युवा रोज़गार, महिला रोज़गार-स्वरोज़गार,जन सुविधाऐं, जन सम्मान, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, दलित बस्तियों में जन सुविधा, किसानो की सुविधाएं, व्यापारी सम्मान, तटबंधों की मजबूत श्रृंखला, पिछड़ो-दलितों का सम्मान, सुंदरीकरण, युवाओ के लिए खेल मैदान, जल निकासी, वृक्षारोपण, नई बाजार को न्याय पंचायत और ब्रम्हपुर के 52 गांवो का अलग ब्लॉक बनवाना, चौरी-चौरा की ऐतिहासिक, धार्मिक व पुरातात्विक स्थलों का संरक्षण व विकास, अवैध खनन व अवैध वृक्षों की कटान की खिलाफत, सड़क-नाली-शौचालय, चौरी-चौरा के शहीदो और उनके परिजन का सम्मान, सरैया चीनी मिल कर्मचारियों का भुगतानऔर चीनी मिल को चलवाने का काम सहित पोल खोलो अभियान के 16 बिंदु अभियान के मुख्य बिंदु होंगे।
    भवदीय
    काली शंकर यदुवंशी
    राष्ट्रीय अध्यक्ष- ओबीसी पार्टी
    M- 8009794999

  • सैनिक कल्याण अधिकारी की विदाई

    सैनिक कल्याण अधिकारी की विदाई

    आज भारत नेपाल मैत्री समाज वीर सेनानी कल्याण संस्थान अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक विकास प्रकोष्ठ ने किया ज़िला सैनिक कल्याण के अधिकारी विंग कमांडर श्री मुकेश तिवारी जी का लखनऊ ईटीएफ के पद पर हुए तबादले पर ज़िला सैनिक कल्याण परिषद के हाल में दी विदाई ।
    श्री मुकेश तिवारी जी ने अपने संबोधन में कहा की जब गोरखपुर उनका तबादला हुआ था तो यहाँ आने का मन नहीं हो रहा था कारण यहाँ के क्राइम को देखते सुनते हुए पर जब आ गया तो लोगो से उनके असीम प्यार मिलने पर वो बात ख़त्म हो गई अब जाने की इच्छा नहीं हो रही पर तबादले तो नौकरियों में होते ही रहते हैं
    कार्यक्रम में तीनों संस्थानों के अध्यक्षों ने बारी बारी से विंग कमांडर श्री मुकेश तिवारी जी को माला पहनाया साथ ही वीर सेनानी के अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा की विंग कमांडर श्री मुकेश तिवारी जी के गोरखपुर कार्यकाल के दरम्यान सभी पूर्व सैनिकों का काम जिम्मेदारीपूर्ण तरीक़े से बिना भेदभाव के निबटाते रहें अब उनके लखनऊ तबादला हो जाने से वो अभाव तो हम सभी पूर्व जवानों को खलेगा ही ।
    भारत नेपाल मैत्री समाज के अध्यक्ष ने कहा कि सेना के पूर्व जवानो की इज्जत हम सभी के दिलों में है उन्हें किसी राजनीतिक दल का पिछलग्गू नहीं बनना चाहिए उनके किसी भी उचित कार्य को बिना किसी लाग लपेट के भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों को करना चाहिए बग़ैर कोई एहसान जताए ।
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विंग कमांडर श्री मुकेश तिवारी जी को सभी लोगो ने उनके द्वारा ज़िला सैनिक कल्याण परिषद के अधिकारी के रूप में पूर्व सैनिकों के लिए किए गए कार्यों के लिए धन्यवाद दिया
    कार्यक्रम में भारत नेपाल मैत्री समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्त अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के शीतल प्रताप सिंह वीर सेनानी कल्याण संस्थान के अध्यक्ष अनिरुद्ध शाही,ओंकार नाथ मिश्र,अबुल हसन अंसारी,रामराज प्रसाद,बैद्यनाथ पोद्दार अभिनंदन मिश्र,सुधाकर दुबे,श्री रमन दूबे हरिश्चंद्र सिंह,लाल बहादुर,शिवाजी यादव राकेश कुमार भारतीय,रामनाथ,शाल,बैजनाथ गुप्ता,सुदर्शन चौधरी,फ़रियाद अहमद,रामज्ञा प्रसाद,ज्योति कुमारी चौबे आदि शामिल रहे

  • ‘योगी जी के प्रेरक प्रसंग’ व ‘यूपी की अर्थव्यवस्था पर आधारित ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी.. अब नहीं रुकेगा उत्तर प्रदेश’ पुस्तक का विमोचन 15 जुलाई को होगा।

    ‘योगी जी के प्रेरक प्रसंग’ व ‘यूपी की अर्थव्यवस्था पर आधारित ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी.. अब नहीं रुकेगा उत्तर प्रदेश’ पुस्तक का विमोचन 15 जुलाई को होगा।

    योगी जी के प्रेरक प्रसंग पुस्तक का विमोचन 15 को
    लोकहृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ और यूपी की अर्थव्यवस्था पर आधारित ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी.. अब नहीं रुकेगा उत्तर प्रदेश का भी होगा विमोचन
    लोकनिर्माण विभाग के मुख्यालय स्थित विश्वेश्वरैया सभागार में होगा आयोजन
    लखनऊ : ‘योगी जी के प्रेरक प्रसंग’ व ‘यूपी की अर्थव्यवस्था पर आधारित ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी.. अब नहीं रुकेगा उत्तर प्रदेश’ पुस्तक का विमोचन 15 जुलाई को होगा। यह आयोजन लोकनिर्माण विभाग के मुख्यालय स्थित विश्वेश्वरैया सभागार में सायं पांच बजे होगा।
    यह जानकारी पुस्तक के लेखक डॉ. शीलवंत सिंह ने दी। पुस्तक के दोनों संस्करण (हिंदी व अंग्रेजी) का विमोचन होगा। इसके साथ ही लेखक अमित सिंह की पुस्तक ‘लोकहृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ’ का भी विमोचन किया जाएगा।
    डॉ. सिंह ने बताया कि विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्कृति/पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और भारतीय रिजर्व बैंक मुंबई के आर्थिक नीति व अनुसंधान विभाग के निदेशक डॉ. विनीत कुमार श्रीवास्तव होंगे।

  • बुधवार को निकलेगा ताजिया जुलूस, सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम

    बुधवार को निकलेगा ताजिया जुलूस, सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम

    बुधवार को निकलेगा ताजिया जुलूस, सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम एसपी उत्तरी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
    ताजिया जुलूस में सुरक्षा के लिए पीएसी जवान रहेंगे मौजूद गोरखपुर।प्रखंड क्षेत्र में दरगाह पर चादर चढ़ाने के साथ ही मुहर्रम का त्योहार आरंभ हो गया है। यह त्योहार हजरत इमाम हुसैन की याद में मनाया जाता है। मुहर्रम को देखते हुए उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गोरखपुर जिले में बुधवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजिया जुलूस निकाला जाएगा।
    मुस्लिम समाज के लोग मातम करते हुए ताजिए को कर्बला तक ले जाएंगे।मोहर्रम के त्योहार पर शांति व्यवस्था एवं अलम व ताजियों के जुलूस को सही ढंग से निकलवाये जाने के लिए पुलिस ने सर्तकता बढ़ा दी है।अलम के गुजरने वाले मार्गो पर पड़ रहे अवरोधों को दूर करने के लिए पुलिस ने होमवर्क शुरू कर दिया है।एसपी उत्तरी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने विभिन्न थाना क्षेत्र के गाँव व मोहल्लों में जाकर पुलिस व्यवस्थाओं के संबध में जायजा लिया।गौरतलब है कि मोहर्रम के पर्व पर अलम व ताजियों को गाँव और कस्बों में परम्परागत रूप से निकाला जाता है।गाँव में जिन मार्गो से होकर यह जुलूस गुजरता है। उन मार्गो पर पुलिस बल को आवश्यकता अनुसार तैनात किया जा रहा है।इस दौरान किसी तरह की कोई अव्यवस्था नहीं हो,इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।सुरक्षा को लेकर पुलिस ने खास बंदोबस्त किया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात हैं।एसपी उत्तरी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है।एसपी उत्तरी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी उत्तरी सर्कल थानों पर पीस कमेटी की बैठक पूर्ण कर ली गई है।जुलूस और रूटों के समीक्षा हो चुका है।कर्बला की साफ सफाई को लेकर सम्बंधित विभागों को निर्देशित किया जा चुका है।

  • बारिश के कारण सांप काटने की होती है घटना.

    बारिश के कारण सांप काटने की होती है घटना.

    गोरखपुर – बारिश के कारण सांप काटने की होती है घटना.
    उसको लेकर CMO आशुतोष दुबे अलर्ट
    लगातार CMO सभी अधीनस्थों को दे रहे हैं निर्देश
    सांप काटने पर उपचार के लिए दवा उपलब्ध
    सभी CHC और PHC पर मिलेगा तत्काल उपचार
    सांप काटने के रोगियों की संख्या हुई,हम सतर्क

  • CM पोर्टल पर शिकायत के बाद दर्ज हुई चोरी की FIR

    CM पोर्टल पर शिकायत के बाद दर्ज हुई चोरी की FIR

    लखनऊ
    CM पोर्टल पर शिकायत के बाद दर्ज हुई चोरी की FIR,
    20 दिन पहले हुई चोरी की FIR CM पोर्टल पर शिकायत के बाद दर्ज हुई।
    आलमबाग़ के गुरुनानक नगर स्तिथि बंद मकान मे हुई थी लाखों की चोरी।
    15-20 जून के बीच बंद मकान कों चोरो ने बनाया था निशाना।   घर का सारा सामान,नगदी व ज्वेलरी पार कर गए थे चोर। कृष्णानगर पुलिस पीड़िता द्वारा बंद मकान मे चोरी के शिकायत पत्र कों दबाकर बैठी रही।
    CM पोर्टल पर FIR ना दर्ज होने की शिकायत के बाद 13 तारीख़ कों दर्ज की FIR
    पीड़िता हसमित बग्गा की शिकायत पर चोरी की FIR 20 दिन बाद कृष्णानगर थाने मे हुई दर्ज।।

  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा

    कन्नौज.
    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा
    पिकअप अनियंत्रित होकर डीसीएम में पीछे से टकराई
    पिकअप सवार दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत
    8 से अधिक लोग हुए घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
    दिल्ली से बिहार तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहे थे
    सौरिख क्षेत्र के 149 किलोमीटर कट पर हुआ हादसा

  • शेरगढ़ में बाढ़ राहत सामग्री तहसीलदार सदर ने किया वितरित

    शेरगढ़ में बाढ़ राहत सामग्री तहसीलदार सदर ने किया वितरित

    गोरखपुर। बाढ़ राहत गांव में सदर तहसीलदार बाढ़ प्रभावित ग्राम वासियों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित किया। बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त ना होने पाए ग्राम वासियों को राहत सामग्री समय-समय पर मिलता रहे जिससे ग्राम वासियों को खाने की वस्तु प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सदैव मिलता रहे आज सोमवर को सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह शेरगढ़ में पहुंचकर राहत सामग्री वितरण किए। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने समस्त एसडीएम व तहसीलदार को निर्देशित किया है कि अपने-अपने तहसील अंतर्गत बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री के साथ-साथ ग्राम वासियों को आने-जाने के लिए पर्याप्त मात्रा में नाव उपलब्ध रहे जिससे ग्राम वासियों को आने-जाने के लिए किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए जिसके अनुपालन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी के निर्देश पर सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह शेरगढ़ में कैंप लगाकर ग्राम वासियों को खाने की वस्तुएं दाल आटा चावल नमक माचिस तेल आलू प्याज लाई लाइफ जैकेट उपलब्ध कराई जिससे बाढ़ प्रभावित गांवों में खाने की वस्तुओं की दिक्कत न होने पाए बाढ़ आने पर सुरझित स्थान पर लाइफ जैकेट पहन कर जा सके तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह ने अपने समस्त लेखपाल और कानूनगो से कहा है कि बराबर गांव में कैंप करें अगर बाढ़ की स्थिति विकराल होने की संभावना होती है तो तत्काल सूचित करें जिससे ग्राम वासियों को राहत शिविर में पहुंचाया जा सके कोटेदारों और ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में राशन की उपलब्धता निरंतर बनी रहे।