गोरखपुर। जिला विकास अधिकारी गोवंश आश्रय स्थल पर किया पौधारोपण आज जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा ग्राम पंचायत बासपार विकासखंड पिपरौली के निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल पर वृक्षारोपण कर कहा कि पौधारोपण का उद्देश्य महज पौधा लगाना नहीं है बल्कि जनमानस को एक संदेश देना है कि पर्यावरण के संतुलन को संतुलित करने के लिए भी पौधरोपण आवश्यक है। जब पर्यावरण सही होगा तभी यह धरती हरी-भरी हो सकेगी। जिला विकास अधिकारी ने कहा कि हर व्यक्ति को पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए एक पौधारोपण करना चाहिए जिससे पर्यावरण संतुलित हो सके पौधों की कटान से पर्यावरण संतुलन बिगड़ गया है पर्यावरण तभी संतुलित हो सकेगा जब हरा भरा करने के लिए हर व्यक्ति को पौधारोपण करना होगा जिला विकास अधिकारी ने कहा कि सभी कर्मचारियों को अपने घर के आसपास एक पौधा जरूर लगाए जिससे पर्यावरण संतुलित हो सके पिपरौली डेवलपमेंट अधिकारी रहे मौजूद।
Category: उत्तर प्रदेश
-

सदर तहसील प्रशासन ने किया पौधारोपण संरक्षित करने का लिया संकल्प
सदर तहसील प्रशासन ने किया पौधारोपण संरक्षित करने का लिया संकल्प
पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का_ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
गोरखपुर। सदर तहसील परिसर में तहसील प्रशासन ने किया पौधारोपण पौधे संरक्षण का लिया संकल्प आज ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी के नेतृत्व में अर्जुन जामुन पाकड़ आंवला सहदवन के 101 पौधे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव नायब तहसीलदार हिमांशु सिंह नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पांडे नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान कानूनगो लेखपाल सहित समस्त कर्मचारियों ने एक-एक वृक्ष लगाए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ने कहा की पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है। पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का लाभ हमें मिल रहा है। इस कर्तव्य को पूरा करने का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। पर्यावरण को बचाना सबकी जिम्मेदारी है।प्रत्येक व्यक्ति अपने आस-पास ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। इससे हमें स्वच्छ हवा मिलेगी। हम कई तरह की बीमारी से बच सकते हैं। कई तरह की गंभीर बीमारियां पर्यावरण के दूषित होने से बढ़ रही हैं। इसे गंभीरता से समझना होगा और हर व्यक्ति को जनहित व देशहित में पौधारोपण करने का संकल्प लेना होगा।पर्यावरण संरक्षण को लेकर जल, भूमि, पेड़-पौधे, जीव-जंतु, मानव की गतिविधियां शामिल होती है। बेहतर कल के लिए हमें आज पर्यावरण सुरक्षा की ¨चिंता करनी होगी। पर्यावरण का मनुष्य के स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ता है इसलिए कॉल रोपण कर उसे संरक्षित करने का संकल्प लें। -

एक घर में घुसे SOG के जवानों ने किया हंगामा.
मुरादाबाद.
एक घर में घुसे SOG के जवानों ने किया हंगामा.
घर की महिलाओं को डंडों से बेरहमी से पीटा
घर में मौजूद एक महिला का जवानों ने सिर फोड़ा
जवानों के साथ नहीं थी कोई भी महिला पुलिस
महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती
एक आरोपी को पकड़ने दर्जन भर जवान घर में घुसे थे
मझोला थाना क्षेत्र के गागन वाली मैनाठेर का मामला. -

संचालित नियमित एवं स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों (स्नातक, परास्नातक, पी-एच०डी०, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स
एतद्वारा समस्त सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि विश्वविद्यालय के पत्र संख्या-1207/ कमेटी / 2024 दिनांक 04.07.2024 के द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 में विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध समस्त राजकीय, अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में संचालित नियमित एवं स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों (स्नातक, परास्नातक, पी-एच०डी०, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स) तृतीय, पंचम, सप्तम, एवं नवम् सेमेस्टर तथा परास्नातक तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश एवं पंजीकरण फार्म पूरित कर जमा करने की तिथि 20.07.2024 तक निर्धारित की गई है। सम्यक् विचारोपरान्त छात्रहित में विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश एवं पंजीकरण फार्म पूरित करने की पुनः दिनांक 31.07.2024 तक विस्तारित की जाती है।
इसके उपरांत कोई भी तिथि विस्तारित नहीं की जायेगी। जिन छात्र/छात्राओं द्वारा उक्त अवधि में प्रवेश एवं पंजीकरण फार्म नहीं पूरित किया जाता है, तो ऐसे छात्र/छात्रायें किसी भी दशा में परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पायेंगे। -

बाढ़ राहत वितरण सूची में अपात्र लोगों का नाम ना बढ़ाना लेखपाल को पड़ा महंगा
बाढ़ राहत वितरण सूची में अपात्र लोगों का नाम ना बढ़ाना लेखपाल को पड़ा महंगा
पार्षद प्रतिनिधि ने लेखपाल को भद्दी-भद्दी बातों से किया अपमानित पार्षद प्रतिनिधि के खिलाफ मुकदमा दर्ज.
सदर तहसील प्रशासन के अधिकारी, लेखपाल संघ रामगढ़ ताल थाने पर दिया शिकायती प्रार्थना पत्र
थाना प्रभारी ने देर रात्रि में दिए गए प्रार्थना पत्र का कराया जांच, जांच में मिला सच किया मुकदमा दर्ज
गोरखपुर। अपात्र को पात्र न बनाने पर सदर तहसील लेखपाल को किया गया अपमानित लेखपाल संघ ने रामगढ़ ताल थाने पर दिया शिकायती प्रार्थना पत्र किया गया मुकदमा दर्ज।सेमरा देवी प्रसाद पार्षद प्रतिनिधि द्वारा लेखपाल के साथ अभद्र व्यवहार करने से सदर तहसील लेखपालों में उबाल आ गया लेखपाल संघ के पदाधिकारियों और अधिकारियों ने देर रात्रि रामगढ़ ताल थाने पर पार्षद प्रतिनिधि के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र दिया थाना प्रभारी ने देर रात्रि में ही अपने सहयोगियों से शिकायती प्रार्थना पत्र की तत्परता दिखाते हुए जांच कराई तो बात शत प्रतिशत सही निकला तत्काल मुकदमा दर्ज कराया शुक्रवार को क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा बाढ़ राहत सामग्री वितरण करने के लिए सूची बनाया जा रहा था लेखपाल जो बाढ़ प्रभावित थे उनकी सूची बना रहा था लेकिन पार्षद प्रतिनिधि द्वारा सूची में सिर्फ अपने लोगों का नाम डालने के लिए कहा जा रहा था लेखपाल द्वारा कहा गया कि जो ग्राम वासी पात्र होंगे उन्हीं को बाढ़ राहत सामग्री वितरण सूची में नाम डालेंगे गलत लोगों का नाम सूची में नहीं डालेंगे जिससे पार्षद प्रतिनिधि आग बबूला होकर लेखपाल को भद्दी-भद्दी बातों से अपमानित करने लगे क्षेत्रीय लेखपाल ने सारी बातों से अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया उच्च अधिकारियों एवं लेखपाल संघ को मामले की जानकारी होने के बाद अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए रामगढ़ ताल थाने पहुंच गए थानेदार द्वारा मामले की रात्रि में ही अपने सहयोगियों द्वारा जांच कराई गई जो सच पाई गई जांच रिपोर्ट के आधार पर लेखपाल के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले पार्षद प्रतिनिधि के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।क्या पार्षद प्रतिनिधि द्वारा दबाव देकर अपने अपात्र लोगों का बाढ़ राहत सामग्री वितरण सूची में नाम डलवाना गलत नही है और क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा सूची में गलत अपात्र लोगों का नाम न डालने से भद्दी भद्दी बातों से पार्षद प्रतिनिधि द्वारा अपमानित करना क्या जायज है ऐसे लोगों पर कार्रवाई होना स्वाभाविक था।
-

नगर आयुक्त श्री गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा समस्त जोनल अधिकारी के साथ बैठक की गई
नगर आयुक्त श्री गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा समस्त जोनल अधिकारी के साथ बैठक की गई बैठक में सावन माह के दृष्टिगत मंदिरों की विशेष स्तर पर साफ सफाई कराए जाने हेतु निर्देश दिया गया है महानगर में स्थित मानसरोवर मंदिर झारखंडी मंदिर व मुक्तेश्वरनाथ मंदिर की विशेष तौर पर अच्छे से साफ सफाई करने हेतु संबंधित जनरल अधिकारियों व सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिया गया इसके अलावा इन स्थानों पर फॉगिंग एंटी लारवा का छिड़काव व चुना मेलाथियान ब्लीचिंग पाउडर का विशेष तौर पर छिड़काव कराया जाए जोनल अधिकारी अपने जोन में नाले व सड़कों की सूची जहां पर रोड व नल खराब है उन स्थानों की सूची बनाकर उपलब्ध कारण जिससे उन्हें बनवाया जा सके ऐसे वार्ड की में लाइट लगती है उनकी सूची बनाएं जिससे डार्क स्पॉट खत्म किया जा सके नालों की स्थिति, सफाई व ऐसे स्थान जहां पर जल भराव होते हैं उन स्थानों पर कदापि जल भराव ना होने पाए। जहां पर नालियों से पानी निकालने की सुविधा न हो उन नालियों को बड़े नालों से कनेक्ट करें जिन स्थानों पर बड़े नालों की आवश्यकता है उनकी सूची उपलब्ध कराये। वार्डों में डोर टू डोर कूडा कलेक्शन का यूजर चार्ज जमा कारण जिन दुकानदारों द्वारा कूड़ा गाड़ी में नहीं दिया जाता है उन दुकानों का चालान किया जाए प्रतिदिन हर वार्ड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई एवं चालान की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए रात्रि कालीन साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त किया जाए महानगर में जितने भी फूड या फास्ट फूड के ठेले लगाए जाते हैं उनसे यूजर चार्ज हर हाल में लिए जाए इसके अलावा वार्ड के माननीय पार्षद गणों को भी उसमें शामिल किया जाए जिन स्थानों पर बड़े-बड़े सब्जी मार्केट लगते हैं वहां से कूड़ा कलेक्ट किया जाए वह यूजर चार्ज लिया जाए समस्त जोनल अधिकारी अपने अपने जोन में वृक्षारोपण करने हेतु आवश्यक स्थान देखे जाएं महानगर में जितने भी नारियल पानी के ठेले लगाए जाते हैं उनसे भी यूजर चार्ज वसूले जाए।
-

अधिवक्ताओं के बार-बार पत्रक देने से मुवक्किल हो रहे हल्कान परेशान.
अधिवक्ताओं के बार-बार पत्रक देने से मुवक्किल हो रहे हल्कान परेशान.
अधिवक्ता गणों को अपने कर्तव्यों का ध्यान रखते हुए अधिक से अधिक न्यायिक कार्यों पर ध्यान, जिससे मुवक्किल का हो सके कल्याण
गोरखपुर।जिला अधिवक्ता एसोसिएशन कलेक्ट्रेट गोरखपुर के अधिवक्ताओं द्वारा बार-बार पत्रक देने से मुवक्किल हो रहे हलकान और परेशान अधिवक्ताओं को अपने लाभ को दरकिनार करते हुए मुवक्किल के हितों का रखना चाहिए ध्यान अगर मुवक्किल अधिवक्ता गणों के पास आना बंद कर दे तो रोजी-रोटी अधिवक्ता गणों का हो जायेगा बंद।अधिवक्ता गण अपने घरो से तैयार होकर अपने मुवक्किल का मुकदमा देखने के लिए कचहरी पहुंचते हैं लेकिन अधिवक्ताओं के पदाधिकारीकभी गर्मी कभी ठंडी कभी बरसात कभी अधिवक्ता का देहांत कभी अधिवक्ता के पत्नी का देहांत हो गया का पत्रक देकर न्यायिक कार्यों से विरत रहते हैं लेकिन कभी अधिवक्ता गण अपने मुवक्किल को फोन कर यह नहीं बताएंगे कि आज कोर्ट नहीं चलेगा हम लोग न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे फीस हमें नहीं चाहिए अगर मुवक्किल नहीं आता है तो उसको फोन करके बुला लिया जाता है फीस लेने के बाद बताया जाता है कि आज कोर्ट नहीं चलेगा यह नहीं बताया जाता है कि हमारे पत्रक देने के वजह से कोर्ट नहीं चल रहा है कोर्ट ना चलने से मुवक्किल हल्कान परेशान होकर अपने घर चला जाता है मुवक्किल करे भी तो क्या करें बार-बार पत्रक देने से कोर्ट नहीं चलता कोर्ट नहीं चलने से पत्रावलियों का निस्तारण समय से नही होने से न्यायालय में मुकदमो का अंबार लग जाता है यह अधिवक्ता गण को सोचना चाहिए कि हमारे द्वारा बार-बार पत्रक देने से मुवक्किल तो परेशान होता ही है न्यायालय के कार्य बाधित होते हैं अधिवक्ता गणों को अपनी सुविधा के साथ-साथ मुवक्किल के हितों को भी ध्यान में रखना चाहिए अगर मुवक्किल नहीं तो अधिवक्ता गणों की कचहरी में कोई जरूरत नहीं पड़ेगी तो पहले अधिवक्ता गणों को अपने कर्तव्यों का ध्यान में रखते हुए अपने मुवक्किल का ध्यान देते हुए अपना कर्तव्य को याद करना चाहिए जिससे मुवक्किल के हितों की रक्षा हो सके एक वकील का कर्तव्य है कि वह निर्भीक होकर अपने मुवक्किल के हितों को निष्पक्ष और सम्मानजनक तरीकों से बनाए रखे। एक अधिवक्ता स्वयं या किसी अन्य के लिए किसी भी अप्रिय परिणाम की परवाह किए बिना ऐसा करेगा। वह किसी अपराध में आरोपी व्यक्ति के प्रति अपनी व्यक्तिगत राय की परवाह किए बिना, उसके हितों की रक्षा करेगा जिससे मुवक्किल के मुकदमों की सही तरीके से पैरवी करते हुए निस्तारण जल्द से जल्द कराया जा सके।
-

सोनौली कोतवाली में बरामद हेरोइन के साथ आरोपित व सुरक्षा एजेंसियों की टीम।
15 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
संवाददाता, अरविंद कुमार
सोनौली /महराजगंज : पुलिस व एसएसबी के 66वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को सोनौली के फरेंदी तिवारी बाजार स्थल पर एक युवक को पकड़ लिया। जिस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस व एसएसबी को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर फरेंदी तिवारी के पगडंडी रास्तों से नेपाल जाने के फिराक में है। जिस पर पुलिस उपनिरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता व एसएसबी के एएसआई विवाश राय के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने सोनौली के फरेंदी तिवारी बाजार स्थल के पास घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया। उसके जेब में प्लास्टिक में रखा 15 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम ओम प्रकाश निवासी वार्ड नंबर 13 सुकरौली कस्बा सोनौली बताया। सोनौली थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि स्मैक के साथ पकड़े गए युवक पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है। -

त्रिशूली नदी के पास जेसीबी के पास खड़े लोग।
नारायणी के बाल्मिकी बैराज पर मिल रहे त्रिशूली हादसे के शव
संवाददाता अरविंद कुमार भैरहवा (नेपाल) : बीते 12 जुलाई को नेपाल के चितवन जिला के सीमलताल क्षेत्र में शुक्रवार की भोर में भूस्खलन के कारण त्रिशुली नदी में दो बसों से लापता यात्रियों के शव 103 किलोमीटर दूर नारायणी (गंडक) नदी में बने बाल्मिकी बैराज के पास मिलना शुरू हो गए हैं। नदी में लापता दोनों बसों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।बुधवार को तीन शव बरामद हुए हैं। जिनकी पहचान गणपति डीलक्स बस के चालक किशोर चौधरी निवासी परवाह नगर पालिका रौतहट व सह चालक ऋषि कुमार सिंह निवासी चपुर नगर पालिका वार्ड 10 रौतहट के रूप में हुई। एक शव की पहचान नहीं हो पाई है।
नेपाल प्रशासन के अनुसार नदी में लापता करीब 65 यात्रियों में अब तक कुल 17 शव बरामद हुए हैं। जिसमें से नौ की शिनाख्त हुई है। मृतक भारतीयों में जय प्रकाश ठाकुर निवासी बेतिया पश्चिमी चंपारण बिहार , सज्जाद अंसारी बेतिया थाना क्षेत्र, ऋषि पाल शाह निवासी बेतिया बिहार के हैं । अन्य शिनाख्त हुए छह शव नेपाली नागरिकों के हैं।
नेपाल सेना व प्रहरी के 400 से भी अधिक जवान विभिन्न टोलियों में बोट व आधुनिक संयंत्रों की मदद से त्रिशूली व नारायणी नदी में बस और लापता यात्रियों की तलाश जुटे हैं। नवलपरासी जिला में स्थित बाल्मिकी बैराज व उससे निकली नहरों में भी यात्रियों के शव तलाशे जा रहे हैं। भारतीय क्षेत्र में बहने वाली गंडक नदी में तलाश के लिए नेपाल प्रशासन ने यूपी व बिहार के प्रशासन से सहयोग मांगा है।
चितवन के सीडीओ इंद्रदेव यादव ने बताया कि अब तक 17 शव बरामद हुए हैं। त्रिशुली व नारायणी नदी में बस व लापता यात्रियों की तलाश चल रही है। -

बाइक से गिरकर दो घायल
बाइक से गिरकर दो घायल
संवाददाता अरविंद कुमार
नौतनवा/ महराजगंज : नौतनवा-खनुआ मार्ग पर हरदी डाली गांव के पास गुरुवार की रात करीब आठ बजे एक बाइक पर सवार दो लोग अनियंत्रित हो गिर पड़े। जिससे उनको काफी चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए नौतनवा भेजा। घायल व्यक्ति नौतनवा कस्बा के वार्ड नंबर 21 राजेंद्र नगर निवासी बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक बाइक सवार नशे में धुत थे और सड़क पर तेज रफ्तार बाइक चला नौतनवा की तरफ जा रहे थे।









