आज नगर निगम महापौर सभा कक्ष में स्वच्छता अभियान एवं ब्रांड एंबेसडर चैंपियनशिप के कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें महापौर मंगलेश श्रीवास्तव व नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने आदिल अमीन को सम्मानित किया।।
Category: उत्तर प्रदेश
-

टाटा नगर थावे एक्सप्रेस का गोरखपुर कैंट तक हो विस्तार – रवि किशन
टाटा नगर थावे एक्सप्रेस का गोरखपुर कैंट तक हो विस्तार – रवि किशन
गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने शुक्रवार को संसद में टाटा नगर थावे एक्सप्रेस के विस्तार के लिए मांग की। इस ट्रेन का कई स्टेशनों पर विस्तार होने के लिए सांसद ने आवाज उठाई है।
सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि आज मैने संसद में कई जिलों के यात्रियों के लिए थावे टाटानगर एक्सप्रेस को पडरौना, तमकुही रोड, कप्तांगज सहित गोरखपुर कैंट तक इसके विस्तार के लिए आवाज उठाई है।
सांसद ने कहा कि अगर इस ट्रेन का विस्तार इन जगहों तक होता है तो पूर्वाचल के उन लोगों को लाभ मिलेगा जो जमशेदपुर में रह रहे है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों का आर्थिक विकास भी बढ़ेगा।
सांसद रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक गति से आगे बढ़ रहा है। देश का इतना विकास पहले कभी नहीं हुआ था। आज हर क्षेत्र में देश आगे है।
सांसद ने कहा कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के नेतृत्व में आज भारतीय रेल ने विश्व में पहचान बनाई है। उन क्षेत्रों में भी रेल ने पहुंच बनाई गई जो आजादी के बाद से पिछड़े थे। वंदे भारत, भारत गौरव ट्रेन सहित इस सरकार ने ट्रेनों के विस्तार में अदभुत कार्य किया है। इसी तरह उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विकास का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। -

बोले फतेह बहादुर, योगी में पहले भी था विश्वास, आज भी है भरोसा, वही हमारे नेता
- बोले फतेह बहादुर, योगी में पहले भी था विश्वास, आज भी है भरोसा, वही हमारे नेता
कुछ लोगों ने बताया था मेरी जान-माल को खतरा, सही दिशा में है एसटीएफ की जांच: फतेह बहादुर
सीएम योगी ने पांच वर्षों से उपलब्ध कराई है वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा
गोरखपुर, 26 जुलाई। पूर्व मंत्री और कैम्पियरगंज से भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना नेता बताते हुए कहा है कि योगी जी पर पहले भी भरोसा था और आज भी विश्वास है। खुद के जान-माल के खतरे को लेकर हो रही उच्च स्तरीय जांच से संतुष्ट बताते हुए फतेह बहादुर सिंह ने कहा है कि वह जांच से पूरी तरह संतुष्ट हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि उन्हें पिछले पांच सालों से उपलब्ध कराई गई वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देन है और वह पूरी निष्ठा और आस्था के साथ सीएम योगी के साथ पहले भी थे और अब भी हैं। शुक्रवार को अपने लेटर हेड पर एक बयान जारी करते हुए फतेह बहादुर सिंह ने कहा है, “अभी हाल ही में कथित तौर पर कुछ व्यक्तियों द्वारा मेरी जान-माल का खतरा बताया गया, जिसकी प्रशासन द्वारा उच्च स्तरीय जांच एसटीएफ द्वारा कराई जा रही है, लेकिन अभी तक उसकी पुष्टि नहीं हो पायी है। मैं जांच से पूरी तरह संतुष्ट हूं।
पूर्व मंत्री श्री सिंह ने यह भी कहा है, “व्यक्तिगत रूप से मैं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ पहले भी था और अभी भी हूं। यहां यह भी स्पष्ट करना चाहूंगा कि मुझे पिछले पांच वर्षों से वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा भी माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा उपलब्ध कराई गई है। माननीय मुख्यमंत्री जी योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व में मैं पूरी तरह निष्ठा एवं आस्था के साथ विश्वास रखता हूं। माननीय योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का उत्तरोत्तर चहुमुखी विकास हो रहा है, जिसकी पूरे देश में सराहना की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि सीएम योगी के निर्देश पर विधायक फतेह बहादुर सिंह को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। इसके तहत वर्तमान समय में कुल 11 सुरक्षाकर्मी (1-4 की गार्द तथा 6 पीएसओ 8-8 घंटे के लिए) लगाए गए हैं।
- बोले फतेह बहादुर, योगी में पहले भी था विश्वास, आज भी है भरोसा, वही हमारे नेता
-

बजट 2024-25 पर परिचर्चा.
बजट 2024-25 पर परिचर्चा.
अर्थशास्त्र विभाग के द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों के क्रम में आज दिनांक 26.07.2024 को ‘केन्द्रीय बजट 2024-25’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. संदीप कुमार ने बताया कि बजट में गरीबों के कल्याण, कृषि क्षेत्र के विकास और अर्थव्यवस्था के बुनियादी ढांचे के लिए जो प्रावधान है वह प्रशंसनीय है। 8 से 10 लाख तक की आय वर्ग के लोगों को आयकर राहत में विशेष फायदा है। बड़ी कंपनी द्वारा जो इंटर्नशिप युवाओं को दी जाएगी जो की एक अच्छा प्रयास है। वही शिक्षा एवं चिकित्सा पर और अधिक व्यय होने चाहिए जो की बजट में कम है और नए प्रकार के रोजगार के अवसर तथा स्थाई रोजगार के भी प्रयास होने चाहिए। विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सत्यपाल सिंह ने अपने वक्तव्य में यह बताया कि आज मोदी सरकार ने 3.0 का पहला बजट पेश किया अर्थात चालू वित्तीय वर्ष में सरकार द्वारा प्रस्तुत इस बजट को वर्तमान वैश्विक अर्थव्यवस्था के मुश्किल दौर में एक सन्तुलित बजट कहा जा सकता है। वित्त मंत्री ने इस बजट में पहले से चली आ रही योजनाओं और कार्यक्रमों की निरंतरता को बनाए रखने का ही प्रयास किया अर्थात इस बजट के माध्यम से गरीबो, वंचितों, महिलाओं और युवाओं पर केंद्रित रहने का प्रयास किया गया है तथा नीतियों में कुछ आवश्यक परिवर्तन करके, विदेशी निवेश में प्रोत्साहन हेतु उदार विदेशी निवेश नीति , निजी निवेश को प्रोत्साहित कर इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रामीण विकास को प्राथमिकता में रखकर अमृतकाल में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में लाने के सपने को साकार करने का प्रयास दिखाई दे रहा है। विभाग के सहायक आचार्य डॉ.अमित कुमार शर्मा द्वारा अपने वक्तव्य में बताया कि केंद्रीय बजट 2024-25 के बजट में समावेशी विकास के लक्ष्य को ध्यान में रखा गया है। इसमें पर्यावरण को ध्यान में रखकर जो भी कदम उठाए गए हैं वह प्रशंसनीय हैं। जैसे पीएम सोलर योजना जहां एक तरफ निशुल्क 300 यूनिट बिजली उपलब्ध कराएगी वहीं अप्रत्यक्ष रूप से सतत विकास की ओर बढ़ते कदम की दिशा को भी मजबूती प्रदान करेगी।सहायक आचार्य डॉ. वन्दना अहिवार ने अपने विचार साझा किया और बताया कि बजट 2024-25 में आर्थिक वृद्धि व योजनाओं का विशेष ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस बजट में रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की पहल की गई है,तथा ऊर्जा के गैर परंपरा का स्रोतों में सौर ऊर्जा पर विशेष बल दिया गया है। इसके साथ ही कृषि के बजट में भी सरकार ने ऐतिहासिक वृद्धि कर किसानों को मजबूती प्रदान करने का प्रयास किया है। कार्यक्रम का संचालन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. मनीश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभाग के समस्त शोध छात्र तथा विधार्थी उपस्थिति रहें हैं। -

गोरखपुर के रक्षा एवम स्त्राताजिक अधययन विभाग के तत्वाधान में आज दिनांक 26 जुलाई 2024 को कारगिल विजय दिवस मनाया गया।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के रक्षा एवम स्त्राताजिक अधययन विभाग के तत्वाधान में आज दिनांक 26 जुलाई 2024 को कारगिल विजय दिवस मनाया गया।
आज इस अवसर पर विश्वविद्यालय की माननिया कुलपति प्रो. पूनम टंडन महोदया ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और इस कार्यक्रम की अक्ष्यक्षता की , उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारे बहादुर सैनिकों की ही देन है कि हम सभी यहां सुरक्षित बैठे है हमे अपने देश के सैनिकों के शौर्य, बहादुरी एवं अपना सर्वस्य देश पर न्योछावर करने की भावना और उनके बलिदान पर गर्व है, कारगिल युद्ध में शहीद हुए सभी वीरों को श्रद्धांजलि एवं सभी देशवासियों को विजय दिवस की शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस को भी राष्ट्रीय पर्व के रूप मनाया जाना चाहिए। उन्होंने अपने संबोधन में रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग की भी तारीफ की और कहा कि यह विभाग विश्विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ विभागों में से एक है।
संबोधन के अगले क्रम में आज के विशिष्ट अतिथि प्रो प्रदीप कुमार यादव( सेवानिवृत) ने कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का वर्णन किया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आज के मुख्य अतिथि पूर्व प्रतिकुलपति दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर ,विश्वविद्याल गोरखपुर प्रो. हरी सरन ने भी कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और अपने संबोधन में कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सफेद सागर , ऑपरेशन विजय और भारतीय नौसेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन तलवार की विस्तृत व्याख्या की और सभी देश वासियों को विजय दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान अतिथियों का स्वागत उद्बोधन विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार सिंह जी ने किया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, कार्यक्रम का संचालन डॉ आरती यादव जी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रो. श्रीनिवास मणि त्रिपाठी जी ने किया। इस अवसर पर विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रजनीकांत पांडेय, गणित विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. विजय शंकर वर्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के अध्यक्ष प्रो मनीष मिश्र, इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो मनोज कुमार तिवारी, प्रो. विनय कुमार सिंह, डॉ. उपेंद्र त्रिपाठी,डा. कुसुम रावत डॉ विजय कुमार, डॉ अभिषेक सिंह, डॉ विनोद कुमार यादव, विभाग के शोध छात्र एवं परास्नातक तथा स्नातक के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। -

प्लेसमेंट ड्राइव में 58 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
प्लेसमेंट ड्राइव में 58 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
गोरखपुर।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में एलन कोचिंग द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें बॉटनी, जूलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, भौतिकी और रसायन विज्ञान विभाग के पीजी के कुल 58 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो अनिल द्विवेदी ने बताया कि विभाग की प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ तूलिका मिश्रा, और डॉ राकेश पाण्डेय के नेतृत्व में बॉटनी के 46 और माइक्रोबायोलॉजी के 4 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने पहले लिखित परीक्षा और फिर साक्षात्कार में शानदार प्रदर्शन किया। एलन समूह द्वारा जल्द ही इसका परिणाम घोषित किया जाएगा। चयनित छात्र -छात्राओं को दो वर्ष का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीसरे वर्ष उन्हें विषय विशेषज्ञ के रूप में अलग-अलग जगहों पर अच्छे पैकेज पर नियुक्ति दी जाएगी।
कुलपति प्रो पूनम टंडन और प्लेसमेंट सेल के समन्वयक प्रो आलोक गोयल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि अच्छी संख्या में चयन होगा। -

यूपी में बड़ा सियासी खेल
उत्तर प्रदेश-
यूपी में बड़ा सियासी खेल
सपा विधायक पल्लवी पटेल ने कल सायंकाल CM योगी से भेंट की,क़यासों का बाज़ार गर्म
संजय सेठ के राज्यसभा चुनाव मामले में भी पल्लवी भाजपा नेताओं के संपर्क में थीं,
लेकिन विभिन्न कारणों से आपस में बात नहीं बनी थी, इसलिए मुलाकात नहीं हुई
मुलाकात के दौरान करीब 20 मिनट तक सीएम योगी और सिराथू विधायक पलवी पटेल के बीच चली बातचीत
पल्लवी पटेल औऱ उनकी बहन अपना दल एस से केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल में छत्तीस का आंकड़ा है -

अगले तीन वर्ष में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा: सीएम योगी
अगले तीन वर्ष में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कारगिल स्मृति वाटिका में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित ‘रजत जयंती समारोह’ को संबोधित किया
सीएम योगी ने कहा- उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर के 6 नोड पर तेजी के साथ कार्य हो रहा है
बोले सीएम- कारगिल युद्ध में भारत के बहादुर जवानों ने पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया था
सीएम ने कहा- आज देश में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण है 26 जुलाई, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अगले तीन वर्ष में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। तीसरी अर्थव्यवस्था बनने का मतलब है कि भारत समृद्धि के नए सोपान को स्थापित करते हुए आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर के 6 नोड पर तेजी के साथ कार्य हो रहा है। यहां पर देश-विदेश की रक्षा क्षेत्र से जुड़ी हुई कंपनियां मैन्युफैक्चरिंग इकाइयां स्थापित कर रही हैं, जो रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता का एक नया उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। सीएम योगी ने शुक्रवार को कारगिल स्मृति वाटिका में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित ‘रजत जयंती समारोह’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 1999 में हुआ कारगिल का युद्ध पाकिस्तान ने छद्म तरीके से भारत पर थोपा था, जिसका हमारे बहादुर जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया था। उस समय भारत ने कारगिल विजय की घोषणा करके पूरी दुनिया को अपने शौर्य और पराक्रम का लोहा मनवाया था। सीएम योगी ने कहा कि भारत एक शांतिपूर्ण देश है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों एवं आदर्शों में विश्वास करता है। यही वजह है कि भारत ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया।
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आजादी के अमृत काल में प्रवेश किया है। इसको देखते हुए हमें विकसित भारत की संकल्पनाओं को पूरा करने के लिए स्व से ऊपर उठकर कार्य करने की आवश्यकता है। मेरा और तेरा के भाव को समाप्त करते हुए हमें राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण है और जब किसी देश में ऐसा वातावरण बनता है तो उस देश की समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त होता है। सीएम योगी देश की सीमा की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृतियों को नमन करते हुए पूरे प्रदेश को कारगिल विजय दिवस की बधाई दी।
शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पचक्र अर्पित किया
कार्यक्रम से पहले सीएम योगी ने कारगिल स्मृति वाटिका में लगाई गई शाहिद मेजर रितेश शर्मा, कैप्टन मनोज पांडेय, कैप्टन मनोज मिश्र, लांस नायक केवड़ा नंद द्विवेदी और राइफलमैन सुनील जंग की प्रतिमाओं पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी स्मृतियों को नमन किया।
कार्यक्रम में सीएम योगी के साथ नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी डॉ महेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान, पवन कुमार चौहान, इंजी.अवनीश कुमार सिंह, सोमेश त्रिवेदी, विधायक नीरज बोरा समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। -

चिलुआताल नदी में पुल से छलांग लगाकर वृद्ध ने दे दी जान
चिलुआताल नदी में पुल से छलांग लगाकर वृद्ध ने दे दी जान गोरखपुर।गुलरिहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मलंग स्थान रोड पर स्थित माँ बामंत माता स्थान के पास स्थित पक्के पुल से एक बृद्ध नदी में कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस शव को नदी से निकाल कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुक्रवार की सुबह बांस स्थान मन्दिर के पास स्थित पक्के पुल से एक वृद्ध ने कूद कर अपनी जान दे दी।घटना की सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया घटना स्थल पर जुटी भीड ने मृतक की पहचान सरहरी चौकी क्षेत्र के महराजगंज गांव के राजी टोला निवासी साठ वर्षीय चन्द्र बली के रुप में किया। मृतक के दो बेटे हैं दोनों अलग-अलग रहते हैं।पत्नी की बहुत पहले मृत्यु हो गयी थी वे इच्छानुसार दोनों बेटों के पास रहते थे। -

महिला शिक्षामित्र का हुआ असामायिक निधन
महिला शिक्षामित्र का हुआ असामायिक निधन
गोरखपुर।कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैदवली बाबू में कार्यरत शबनम निगार (शिक्षामित्र) का आकस्मिक निधन हो गया है।उनके पति नूर आलम बांसगांव ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ठठउर में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत हैं।
ब्लॉक अध्यक्ष सर्वेश सिंह ने बताया कि शिक्षा मित्र शबनम निगार सरकार की कुछ गलत नीतियों के कारण अवसाद के चलते बीमार चल रही थी। बुधवार शाम को जिंदगी की आखिरी जंग लड़ते लड़ते वो हार गई और हार्ड अटैक से मृत्यु हो गयी। शिक्षामित्र संगठन ने असमय हुई मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, कि संगठन अपने साथी के परिवार के आर्थिक सहयोग हेतु हर समय उपलब्ध रहेगा।
शिक्षामित्र संघ इकाई ब्लॉक बांसगांव के अध्यक्ष सर्वेश सिंह एवम ब्लॉक मंत्री अजीत राय ने एक शोक सभा का आयोजन किया जिसमे 2मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना किया गया।इस शोक सभा में केपी सिंह,कृष्ण कुमार,धर्मराज, मुहर्रम अली,सविता राय,कंचन गोस्वामी सहित सैकड़ो की संख्या में शिक्षा मित्र उपस्थित रहे।








