लखनऊ
पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गाँधी ने हाईकोर्ट में डाली याचिका
सुल्तानपुर लोकसभा चुनाव में सांसद रामभुआल निषाद के चुनाव को रद्द करने की याचिका दाखिल
सुल्तानपुर में फिर से चुनाव कराने की याचिका की गई दाखिल मेनका गांधी की तरफ़ से वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशान्त सिंह अटल ने दाखिल की चुनाव याचिका।
Category: उत्तर प्रदेश
-

पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गाँधी ने हाईकोर्ट में डाली याचिका
-

ऑपरेशन के बाद युवक की हुई मौत.
ऑपरेशन के बाद युवक की हुई मौत.
परिजनों ने लापरवाही का लगाया डॉक्टर पर आरोप
गोरखपुर। शुक्रवार की रात बेतियाहाता इलाके के एक हास्पिटल में आप्रेशन के दौरान एक युवक की मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर जा रहे परिवारीजनों ने सूरजकुंड ओवरब्रिज पर शव रखकर जाम लगा दिया।
पीड़ित परिवार डॉक्टर की लापरवाही से मौत की बात कहते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें समझा-बुझाकर शांत करा रही है।
जानकारी के अनुसार तिवारीपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सूरजकुंड निवासी सीताराम का बेटा 19 साल का राजकुमार बंगलौर में रहता था वह एक महीने पहले घर लौटा था। इस दौरान वह दुर्घटना में घायल हुआ था। परिवार के लोगों ने बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। गले में गांठ बनने की वजह से बीआरडी के डॉक्टर ने एम्स में रेफर किया था। सीताराम के परिवार ने वहां दिखाया था लेकिन आप्रेशन के लिए पैसा ना होने की वजह से वह घर लौट आए थे। इसके बारे में जब माधोपुर कालीमंदिर समिति के लोगों को जानकारी हुई तो उन लोगों ने आपरेशन के लिए दस हजार इकट्ठा कर परिवार को दिया। तब बेतियाहाता स्थित एक अस्पताल में राजकुमार का शुक्रवार की रात में आपरेशन हुआ। परिवारीजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से गले की नश कट गई। खून का रिसाव बंद नहीं हुआ और मौत हो गई। और डॉक्टर फरार हो गए और पुलिसवालों ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। शनिवार की शाम करीब चार बजे शव लेकर पीएम हाउस से निकले और सूरजकुंड ओवरब्रिज पर शव रखकर जाम कर दिया। -

स्वास्थ्य केंद्रों पर बढ़ाया जाए संस्थागत प्रसव- जिलाधिकारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धनवंतरि सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित
देवरिया(सू0वि0) 27 जुलाई। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में शनिवार को धनवंतरि सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत गठित जिला स्वास्थ्य समिति बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने मातृत्व सुरक्षा योजना, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, आशा कार्यक्रम समीक्षा, रोगी कल्याण, परिवार कल्याण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रतिरक्षण कार्यक्रम, हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर आदि की समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी एमओआईसी को हिदायत दिया कि हर लाभार्थी तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचायी जाए। किसी हाल में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि संस्थागत प्रसव को बढाया जाए। उन्होने कहा कि सभी चिकित्सक अपने दायित्वों का भली प्रकार से निर्वहन करते हुए अगले माह संस्थागत प्रसवों में बढोत्तरी लाना सुनिश्चित करें। जिन कारणों से संस्थागत प्रसवों में कमी आ रही है उनकी जांच कर आवश्यक कार्यवाही करें। एमओआईसी अपने अस्पताल परिसर से दलालों को दूर रखें। अगर कोई आशा कार्यकर्ता प्राइवेट अस्पताल में डिलेवरी कराती है तो आशा पर कार्यवाही की जाए । अगर कोई आशा प्राइवेट अस्पताल में डिलेवरी कराती है और उस गर्भवती की मृत्यु होती है तो एमओआईसी पर कार्यवाही करते हुए आशा कार्यकर्ता पर मुकदमा दर्ज कराया जाए। हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर पर स्वास्थ्य संबंधी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। परिवार कल्याण के अन्तर्गत जन सामान्य को जागरूक करते हुए प्रेरित किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी एमओआईसी को बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण की निगरानी करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण अत्यंत सावधानी के साथ कराना सुनिश्चित किया जाए। रोड पर यदि बायोमेडिकल वेस्ट बिखरे मिले तो कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय निकायों एवं बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए नामित फर्म के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की जाए।
सीडीओ सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने कहा कि प्रत्येक गर्भवती के पंजीकरण के साथ उनकी चार बार जांच अवश्य की जाएं और उनकी समीक्षा प्रत्येक एएनएम वार की जाए। साथ ही यह सुनिश्चित कि जाए कि सभी लाभार्थी को इसका लाभ मिले। इसके साथ उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं जैसे गर्भवती पंजीकरण, बच्चों का टीकाकरण का आरसीएच पोर्टल पर शत प्रतिशत पंजीकरण अवश्य किया जाए। आशाओं के मानदेय का भुगतान समय से किया जाए। सीएमओ डॉ राजेश झा ने कहा कि आशाओं एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों की डोर-टू-डोर विजिट बढाई जाए ताकि नियमित टीकाकरण का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो सके। सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ओपीडी की संख्या बढाई जाए मरीजों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े।
बैठक में सीएमएस डॉ एचके मिश्रा, एसीएमओ डॉ सुरेंद्र चौधरी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके सिन्हा, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णाकांत राय, अर्बन नोडल अधिकारी डॉ आरपी यादव, जिला मलेरिया अधिकारी सीपी मिश्रा, डीपीएम पूनम, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल, एआरओ राकेश चंद्र सहित डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, सीफार, पाथ, यूपीटीएसयू, यूएनडीपी, न्यूट्रिशन इंटरनेशनल के प्रतिनिधियों सहित सभी एमओआईसी मौजूद रहे ।
*प्रचारित प्रसारित द्वारा सूचना विभाग* -

मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा
ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर:
मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा
इलाज के दौरान युवक की हुई मौत।
परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया था लापरवाही का आरोप।
सूरजकुंड ओवर ब्रिज पर शव रखकर लगाया जाम।
सूचना पर CO सहित कई थानों की फोर्स पहुंची।
CO और SHO कैंट ने परिजनों को समझाया।
आश्वासन पर परिजनों ने किया जाम खत्म।
परिजनों की तहरीर पर अस्पताल पर केस दर्ज।
कैंट क्षेत्र के बेतियाहाता में स्थित है आस्था हॉस्पिटल। -

दायित्व का निर्वहन करते हुए विवेचना सुनिश्चित करें विवेचक_ सीओ
दायित्व का निर्वहन करते हुए विवेचना सुनिश्चित करें विवेचक_ सीओ
गोरखपुर। कैंपियरगंज सर्कल अफसर अपने कार्यालय पर विवेचना कर रहे विवेचक के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज गौरव कुमार त्रिपाठी जंगल कौड़िया अपने कार्यालय में कैंपियरगंज सर्कल के समस्त विवेचकों के साथ बैठक कर कहा कि विवेचक अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विवेचना को गुण दोष के आधार पर त्वरित निस्तारण करने का कार्य करें जिससे मुकदमे का समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जा सके श्री त्रिपाठी ने कहा कि अगर कोई भी विवेचक अपना लाभ लेते हुए किसी पक्ष को लाभ पहुंचाने का कार्य करता है तो उस विवेचक के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित किया जायेगा इसलिए कोई भी विवेचक सिर्फ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए गुण दोष के आधार पर विवेचना कर मुकदमे का निस्तारण जल्द से जल्द निश्तरित करने का कार्य करें कैंपियरगंज सर्कल में चिलुवाताल पीपीगंज कैंपियरगंज थाने आते हैं थानेवार विवेचकों के साथ क्षेत्राधिकारी ने अपने कार्यालय में बैठक आयोजित किए। सर्वप्रथम चिलुवाताल थाने के विवेचकों के साथ बैठक आयोजित किया गया बैठक में थानाध्यक्ष चिलुवाताल संजय मिश्रा सहित थाना क्षेत्र के समस्त चौकी प्रभारी व विवेचन मौजूद रहे। -

खोपड़ा मारो स्पेशलिस्ट ADM साहब.
खोपड़ा मारो स्पेशलिस्ट ADM साहब.
वाराणसी में प्रशासनिक अधिकारी की अजीबो गरीब हरकत का वीडियो हुआ वायरल
मामला है वाराणसी के एडीएम सिटी अलोक कुमार जो बनारस कोठी को जमींदोज करने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ होटल पर पहुंचे
होटल के मालिक ने आरोप लगाया कि रात में हमे सूचित किया गया था कि किसी भी तरह की बुकिंग अब होटल में नहीं होगी और सुबह प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए होटल तोड़ने.
इस बात का विरोध होटल के मालिक सहित कर्मचारी कर रहे थे. इस दौरान एडीएम सिटी अलोक कुमार उधर से टहलते हुए गुजर रहे थे तो लोगों ने उनका विरोध किया
विरोध से नाराज़ एडीएम सिटी अलोक कुमार ने अपने सर से विरोध कर रहे एक व्यक्ति के मुंह टक्कर मार दी
जिसकी वजह से वहां का माहौल गर्म हो गया जिसको वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद शांत किया गया -

एक बॉडी बरामद कर लिया गया है। बचाव अभियान जारी है
नवी मुंबई बिल्डिंग हादसा
कुल 2 लोगों को बचाया गया है। एक बॉडी बरामद कर लिया गया है। बचाव अभियान जारी है: एनडीआरएफ -

यूपी के बलिया में स्कूल बस के सड़क हादसे की भयानक घटना का भयावह वीडियो फुटेज।
यूपी के बलिया में स्कूल बस के सड़क हादसे की भयानक घटना का भयावह वीडियो फुटेज।
-

पंजाबी अकादमी उत्तर प्रदेश, एवं गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जटाशंकर गोरखपुर
कल दिनांक 28/07/2024 दिन रविवार को प्रातः 10.30 बजे से 2.00 बजे तक पंजाबी अकादमी उत्तर प्रदेश, एवं गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जटाशंकर गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में सरदार जगनैन सिंह नीटू जी के विशेष सहयोग से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जटाशंकर गोरखपुर में एक एतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहा है जिसमें आसपास के जिलों के बच्चों को एक साथ मंच साझा करने का अवसर मिलेगा । कार्य कारणी समिति आप सभी से अनुरोध करती है कि समय का विशेष ध्यान रखते हुए समय से आने की कृपा करें ताकि कार्यक्रम अपने निर्धारित समय पर शुरू हो सके । सभी से निवेदन है कि पूरा पूरा सहयोग कर अपने कार्य क्रम को सफल करें धन्यवाद। कार्य कारणी समिति गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जटाशंकर गोरखपुर
-

उत्तर प्रदेश पुलिस के 37 सीओ बने एएसपी
- लखनऊ.
उत्तर प्रदेश पुलिस के 37 सीओ बने एएसपी
2007 व 2008 बैच के अधिकारियों का हुआ प्रमोशन
प्रमोशन के बाद नई जगह पर हुई सभी अधिकारियों की तैनाती
- लखनऊ.








