Category: उत्तर प्रदेश

  • देर रात चोरों ने बंद पड़े घर को बनाया निशाना, लाखों के सामान पर किया हाथ साफ

    देर रात चोरों ने बंद पड़े घर को बनाया निशाना, लाखों के सामान पर किया हाथ साफ

    ब्रेकिंग/चंदौली
    देर रात चोरों ने बंद पड़े घर को बनाया निशाना, लाखों के सामान पर किया हाथ साफ
    अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर गहने और नगदी पर किया हाथ साफ
    पुलिस गश्त लोगों ने उठाया सवाल, कहा – महज दो किमी दूरी पर स्थित है पुलिस चौकी
    चोरी की घटनाओं समेत छीनैती की बढ़ी घटनाएं…
    सूचना पर पहुंची पुलिस, मौका मुआयना कर मामला किया दर्ज…
    परिजनों की माने तो करीब ढाई लाख के सामान ले उड़े अज्ञात चोर…
    धरौली चौकी अंतर्गत मैढी गांव का है पूरा मामला

  • जे ई की मनमानी से अक्रोशित हैं गडरी अनुसूचित बस्ती के लोग

    जे ई की मनमानी से अक्रोशित हैं गडरी अनुसूचित बस्ती के लोग

    जे ई की मनमानी से अक्रोशित हैं गडरी अनुसूचित बस्ती के लोग गोला:विद्युत उपकेंद्र पकड़ी के अन्तर्गत आने वाले ग्राम सभा गडरी अनुसूचित बस्ती के लोग उपकेन्द्र जे ई के मनमाने रवैये से आक्रोशित हैं।ग्रामीणों ने सोमवार को अपने टोले में लगे ट्रांसफार्मर के पास धरना प्रदर्शन कर जेई के खिलाफ आक्रोश जताया। ____धरना प्रदर्शन करने वाले अनुसूचित टोले के राम बहाल, हरिलाल,जगरनाथ,सुदर्शन, कृपाल, मंटू,धर्मेंद्र, रंजीत,सुबास, जगलाल,द्वारिका लाल आदि का कहना है कि हमारा 40 घर का टोला है। सरकार की नई योजना के तहत हमारे टोले में खम्भों पर उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने के लिए 2020 में चार तार की केबिल बिछाई गई है लेकिन जे ई की मनमानी के चलते कनेक्शन नहीं दिया गया। 40 वर्ष पूर्व लगा तार जर्जर हो गया है जो बार बार टूट कर गिरता रहता है। लाइन फाल्ट होती रहती है। फाल्ट लाइन तभी ठीक होता है जब उनको पहले सुविधा शुल्क पहुँचाया जाता है। इस उमस भरी गर्मी में हम लोगों का जीना हराम हो गया है। केबल से कनेक्शन मिल जाता तो हमेशा लाइन फाल्ट नहीं होता। इस सम्बंध में जेई मंशा राम का कहना है कि जिस समय केबिल बिछा इन लोगों को उसी समय कनेक्शन ले लेना चाहिए था। यह बात अब मेरे संज्ञान में आया है । पता लगा कर समस्या का समाधान करवाता हूं।

  • इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर.

    प्रयागराज.
    इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर.
    सपा सांसद अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत
    गैंगस्टर मामले में अफजाल अंसारी को मिली बड़ी राहत,
    हाईकोर्ट ने गाजीपुर एमपी एमएलए कोर्ट के फ़ैसले को रद्द किया, गाजीपुर एमपी एमएलए कोर्ट ने 4 साल की अफजाल को सजा सुनाई थी,
    अफजाल ने हाईकोर्ट में गाजीपुर एमपी एमएलए कोर्ट के फ़ैसले को चुनौती दी थी।

  • बदलते परिवेश में अपराध करने का बदला तरीका नए कानून में उसकी सजा -डॉ गौरव ग्रोवर(एसएसपी)

    बदलते परिवेश में अपराध करने का बदला तरीका नए कानून में उसकी सजा -डॉ गौरव ग्रोवर(एसएसपी)

    बदलते परिवेश में अपराध करने का बदला तरीका नए कानून में उसकी सजा -डॉ गौरव ग्रोवर(एसएसपी)
    अंग्रेजों के समय के कानून को बदलकर स्वदेशी कानून बना न्याय संहिता-एस पी सिटी
    अपराध पत्रकारिता का बदलता स्वरूप और नये कानून पर मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति ने आयोजित किया संगोष्ठी
    गोरखपुर । एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने कहा कि आईपीसी सीआरपीसी कानून जो अंग्रेजों के समय से चला रहा है उसे बदलकर स्वदेशी कानून बना दिया गया है समय के साथ परिस्थितियों बदली अपराध अपराधी और अपराध करने का तरीका बदलता गया इसकी जांच करने के लिए और माननीय न्यायालय में सुबूत इकट्ठा करने का तरीका और चार्जशीट प्रस्तुत करने और इसका ट्रायल के समय जो औपचारिकताएं होती है। वह अभी समय के साथ बदल रहा है नये कानून में जो भी बदलाव किए गए हैं उसे भविष्य को ध्यान में रखकर किया गया है कि भविष्य में कैसी परिस्थितियों होगी कैसे टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होना चाहिए कौन से हमारे पास सबूत होने चाहिए और जांच की विश्वसनीयता भी बनी रहेगी इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि वादी और प्रतिवादी दोनों के साथ न्याय हो किसी के साथ अन्याय ना हो उक्त बातें मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति द्वारा गोरखपुर के एक स्थानीय होटल में आयोजित अपराध पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और नए कानून पर आयोजित संगोष्ठी के दौरान उन्होंने कही। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने कहा कि पुलिस और पत्रकार दोनों एक सिक्के के पहलू हैं जितना समय पुलिस किसी घटना पर देती है उतना समय पत्रकार भी उन बारीकियां को समझते हैं और अपने लेखनीय के माध्यम से समाचार पत्रों में प्रकाशित करते हैं।
    संगोष्ठी के मुख्य वक्ता एसपीओ बीडी मिश्रा ने कहा कि नये कानून में सेक्शन 73 प्रेस के लिए जोड़ा गया है कानून में जितनी नयी व्यवस्थाएं दिया गया है चाहे पत्रकारिता से संबंधित 73 हो या किसी वयस्क महिला के साथ प्रपंच सेक्सुअल रिलेशन हो या भारत की संप्रभुता संपन्नता एकता अखंडता हो या संगठित अपराध हो वह अचानक नहीं जुड़ा यह सारे मामले विगत 10 वर्षों से किसी न किसी मामले में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत हुआ माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को निर्देशित किया कि इस पर कानून बनाया जाए इस परिपेक्ष में सेक्शन 73 कानून बना है। मुख्य वक्त बीडी मिश्रा ने नए कानून के बारे में विस्तार से सभी को अवगत कराया।
    विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता जे पी सिंह ने नये कानून के बारे में सभी पत्रकारों को विस्तार से बताया। नये कानून के तहत पहला मुकदमा दर्ज करने पर कैंट थाना प्रभारी रणधीर मिश्रा को सम्मानित किया गया। सम्मान के क्रम में वरिष्ठ पत्रकार टीपी शाही विवेकानंद तिवारी अधिवक्ता रूपल तिवारी वरिष्ठ पत्रकार सफी आज़मी ,मानव सेवा संस्थान के राजेश मणि को सम्मानित किया गया अंत में मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के अध्यक्ष अरविंद राय ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया।

  • श्रेया यादव के परिवार से मिल डीएम अविनाश सिंह की हुई आँखे नमः

    श्रेया यादव के परिवार से मिल डीएम अविनाश सिंह की हुई आँखे नमः

    अम्बेडकरनगर – श्रेया यादव के परिवार से मिल डीएम अविनाश सिंह की हुई आँखे नमः
    दिल्ली में श्रेया यादव के मौत के बाद परिजनो से मिलने पहुंचे डीएम अविनाश सिंह ,और एसपी डॉ कौस्तुभ
    डीएम अविनाश सिंह ने कहा जिले के लिए बड़ी दुःख की घड़ी, हम सब श्रेया के परिवार की मदद के लिए है खडे
    दिल्ली के एक आईएएस कोचिंग में जलभराव के कारण हुई है श्रेया की मौत
    सपा नेता धर्मेन्द्र यादव की भतीजी है श्रेया यादव

  • जिला उन्नाव में 15 वर्षीय शिव 6 दिन से लापता था।

    जिला उन्नाव में 15 वर्षीय शिव 6 दिन से लापता था।

    उत्तर प्रदेश
    जिला उन्नाव में 15 वर्षीय शिव 6 दिन से लापता था। कल उसकी लाश डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के घर के पास नाले में पड़ी मिली। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
    पुलिस के अनुसार- ”PM रिपोर्ट में डूबने से मौत हुई है। नाला कवर्ड नहीं था, संभवत: वो गिर गया हो”

  • मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को दी बधाई

    मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को दी बधाई

    मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को दी बधाई विधानसभा अध्यक्ष संग विधान भवन स्थित समिति कक्ष का किया उद्घाटन
    सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा अध्यक्ष के कार्यकाल पर आधारित स्मारिका का भी किया विमोचन
    लखनऊ, 29 जुलाईः विधानमंडल के मानसून सत्र प्रारंभ होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को बधाई दी। सीएम योगी ने पुष्पगुच्छ देकर नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। सीएम ने विश्वास जताया कि मानसून सत्र के सकुशल संचालन में विपक्ष भी बहुमूल्य योगदान देगा। वहीं मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र प्रारंभ होने के पूर्व विधान भवन स्थित नवनिर्मित समिति कक्ष का भी उद्घाटन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘उत्तर प्रदेश विधानसभा में माननीय अध्यक्ष सतीश महाना के दो वर्ष’ स्मारिका का विमोचन भी किया।
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन के गलियारे में सभी का अभिवादन भी स्वीकार किया।
    इन कार्यक्रमों के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद के सभापति मानवेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, मयंकेश्वर शरण सिंह, कांग्रेस विधायक अनुराधा मिश्रा ‘मोना’, सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह, संग्राम सिंह यादव, जयकुमार सिंह जैकी, आकाश सक्सेना, प्रेमसागर पटेल आदि मौजूद रहे।

  • बलिया के नरही थाना कांड के एसओ ने किया सरेंडर

    बलिया के नरही थाना कांड के एसओ ने किया सरेंडर

    बलिया के नरही थाना कांड के एसओ ने किया सरेंडर
    गोला ।गोला थाना क्षेत्र के ग्राम भरसी निवासी पन्नेलाल कन्नौजिया पुत्र स्व बेचई बलिया के नरही थाना के एसओ रहे है।बीते 25 जुलाई को सादे कपड़े में एडीजी डीआईजी बड़े पैमाने पर हो रही धन उगाही का पर्दाफाश करने के लिए एक योजना के तहत छापे मारी की थी। जिसमें एसओ पन्नेलाल कन्नौजिया फरार चल रहे थे। रविवार की सुबह करीब 8 बजे ही बलिया एसओजी टीम उनके पैतृक गांव पहुची और स्थानीय थाना गोला की पुलिस भी पहुची और उनको सरेंडर करने का दबाव बनाने लगी करीब 6 घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद पन्नेलाल कन्नौजिया बाइक से अपने घर पहुच कर एसओजी बलिया और गोला पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। सुत्रो की माने तो सुबह 8 बजे पहुची एसओजी टीम ने कन्नौजिया के पत्नी को उठाने लगी तब परिजन बेचैन हो कर पन्नेलाल से सम्पर्क किया। पन्नेलाल ने पुलिस टीम से अपने परिजन के फोन से बात कर कहा कि हमारे परिवार को नहीं उठाए मैं कुछ देर में आकर आपके सामने सरेंडर कर रहा हूं। पुलिस टीम उनकी बात का भरोसा कर उनका इंतजार करती रही ।पन्नेलाल सायं करीब 2 :30 बजे एक बाइक से घर पहुच कर पुलिस टीम के सामने सरेंडर कर दिया। बलिया एसओजी टीम पन्नेलाल को अपनी गाड़ी में बैठा कर बलिया के लिए रवाना हो गई।

  • केन्द्रीय राज्यमंत्री ने तटबंध का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आदेश

    केन्द्रीय राज्यमंत्री ने तटबंध का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आदेश

    1. केन्द्रीय राज्यमंत्री ने तटबंध का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आदेश
      केन्द्रीय राज्यमंत्री ग्रामीण विकास कमलेश पासवान छितहरी थुंनी तटबंध ग्राम गोपालपुर के पास बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।
      केन्द्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने गोरखपुर के राप्ती नदी के बायें तट पर स्थित छितहरी थुंनी तटबंध के किमी 2.480 पर ग्राम गोपालापुर के पास जिसकी लागत 249.61 लाख एवं राप्ती नदी के बायें तट पर स्थित छितहरी थुंनी तटबंध के किमी 1.800 से किमी.2.400 के मध्य ग्राम गोपालापुर के पास जिसकी लागत 966.97 लाख का बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य का निरीक्षण किए। केन्द्रीय राज्यमंत्री ग्रामीण विकास कमलेश पासवान ने कहा कि तटबंध का सुरक्षात्मक कार्य जो भी कार्य शेष रह गया हो बाढ़ की दृष्टिकोण को देखते हुए अतिशीघ्र पूर्ण कर दें जिससे की क्षेत्र के जनता को किसी तरह की अशुविधा न हो। प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ हर क्षेत्र में विकास का कार्य बहुत तेजी से हो रहा है। इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मानवेन्द्र यादव, मंडल अध्यक्ष सुग्रीव तिवारी, अधीक्षण अभियन्ता गंडक के.पी.सिंह, अधिशासी अभियंता बाढ़ खण्ड बी.बी.सिंह, संघ प्रकाश राव सहायक अभियंता,भोलेन्द्र यादव जूनियर इंजीनियर, दिलीप कुमार, रामपृत यादव, सुनील गुप्ता जिला पंचायत सदस्य, मनोज शुक्ला जिला पंचायत सदस्य, नरेन्द्र सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष, नरेन्द्र यादव ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि, राकेश त्रिपाठी, माया शंकर शुक्ला जिला पंचायत सदस्य, सुनील यादव प्रधान प्रतिनिधि,इन्द्रजीत यादव, अरविंद पासवान, उपेन्द्र पासवान, चूड़ामणि शाही सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
  • सपा नेता आईपी सिंह ने एक्स पर किया पोस्ट

    सपा नेता आईपी सिंह ने एक्स पर किया पोस्ट

    लखनऊ – सपा नेता आईपी सिंह ने एक्स पर किया पोस्ट
    यूपी में विधायक,अफसरों में सिरफुटौव्वल जारी है.
    उत्तर प्रदेश जंगलराज में तब्दील हो गया है!
    केंद्र सरकार यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाये
    बीजेपी विधायक और इंजीनियर की बात का वीडियो वायरल कानपुर गोविंद नगर सीट से भाजपा विधायक ने हड़काया
    तुमको-तुम्हारे बुलडोजर को नहर में घुसेड़ दूंगा – सुरेंद्र मैथानी विधायक ने इंजीनियर से कहा तुमको ठीक कर दूंगा