लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर उन्नाव जिले की महिला अंजली जाटव ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाई। पुलिसकर्मियों ने कंबल डालकर महिला को बचाया, अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा।
Category: उत्तर प्रदेश
-

PM आवास योजना में 1 करोड़ से ज्यादा का घोटाला
शाहजहांपुर.
PM आवास योजना में 1 करोड़ से ज्यादा का घोटाला
जांच पड़ताल में 260 लोग अपात्र पाए गए.
अपात्रों को 40-40 हज़ार की किस्त जारी की गई.
ग्राम सचिवों, प्रधानों ने पैसों का बंदरबांट किया.
पक्के मकान वालों को भी जारी कर दी क़िस्त.
सभी अपात्रों को भेजे जा रहे रिकवरी के नोटिस
मुख्य विकास अधिकारी ने दिए जांच के आदेश -

सीएम आवास पर अफसरों के साथ CM ने बैठक की
लखनऊ
सीएम आवास पर अफसरों के साथ CM ने बैठक की
स्टाम्प शुल्क में छूट के संबंध में CM ने प्रजेंटेशन देखा
पारिवारिक सम्बन्धियों के मध्य लगने वाले स्टाम्प में छूट
स्टाम्प शुल्क में छूट के संबंध में अफसरों के साथ मीटिंग
मुख्य सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मीटिंग में मौजूद -

बांग्लादेश में हिंसा पर बसपा ने पोस्ट किया
लखनऊ
बांग्लादेश में हिंसा पर बसपा ने पोस्ट किया
BSP अध्यक्ष मायावती ने एक्स पर पोस्ट किया
मायावती ने कहा, बसपा केंद्र सरकार के साथ
सभी दलों का सरकार के साथ रहना जरूरी – मायावती -

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने नई हज पॉलिसी जारी की
लखनऊ.
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने नई हज पॉलिसी जारी की.
5 साल के लिए बनाई गई नई हज पॉलिसी.
नई हज पॉलिसी से मिलेंगी हाजियों को सुविधाएं
खादिमुल हुज्जाज हज इंस्पेक्टर के नाम से जाने जाएंगे
18 से 65 साल तक हज पर जाने की होगी अनुमति.
जल्द जारी किए जाएंगे हज 2025 के आवेदन फॉर्म -

किसान संगठन पहुंचा UP सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड.
लखनऊ- किसान संगठन पहुंचा UP सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड.
अपनी मांगों को लेकर पहुंचे किसान संगठन के लोग
सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद
गंगोह में बोर्ड की कमेटी नंबर 4 में भारी भ्रष्टाचार -

काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ
लखनऊ-
काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ
काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का आयोजन
9 अगस्त 2024 को महोत्सव का शुभारंभ होगा
देशभक्ति से जुड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा -

चौरीचौरा में बिजली की गड़बड़ी कौन बताएगा?
चौरीचौरा में बिजली की गड़बड़ी कौन बताएगा?
सरदारनगर विद्युत उपकेंद्र के सरदारनगर फीडर के 25 गांवों की बिजली फाल्ट के चलते पांच घंटे से ठप है। फाल्ट को विभाग ठीक नही कर पा रहा है। उपभोक्ता ध्वस्त आपूर्ति व्यवस्था से त्रस्त हो गए है। फाल्ट कहा है? क्या काम हो रहा है? कब तक आपूर्ति शुरू होगी यह बताने वाला जिम्मेदार नए जेई का फोन नही उठ रहा है। नए विभागीय जिम्मेदार से उपकेंद्र नही संभल पा रहा है। चौरीचौरा का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी सही जानकारी नही दे पा रहे है। चौरीचौरा का बिजली सिस्टम ही फेल हो गया है। ज्यादा बिजली कटने से इन्वर्टर भी टें टें करके बंद हो जा रहा है। दिन में भी घरों में टॉर्च की रोशनी जलाने की मजबूरी हो गई है। विभाग ध्यान दें। उपभोक्ताओ का आक्रोश फूटने से पहले खुद के सिस्टम को ठीक कर लें। -

शव घर से कुछ दूर पर स्थित खंडहर के मकान में मिला
पायनियर आजमगढ़.
आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव निवासी एक युवक सोमवार की शाम अपने गांव के घर से बाजार वाले घर पर खाना खाने के लिए निकला, लेकिन वहां नहीं पहुंचा। मंगलवार की सुबह उसका शव घर से कुछ दूर पर स्थित खंडहर के मकान में मिला।
सूचना देने के बाद भी पुलिस काफी देर से पहुंची, जिससे नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ सगड़ी ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
नरोत्तमपुर गांव निवासी सतीश चंद्र का गांव के साथ ही बाजार में भी मकान है। सोमवार की रात लगभग आठ बजे उनका लड़का प्रभात मिश्रा (19) गांव के मकान से खाना खाने बाजार के मकान पर जाने के लिए घर से निकला, लेकिन वह बाजार वाले मकान पर नहीं पहुंचा।
परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, जब वह नहीं मिला तो परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।* *सूचना पर 112 नंबर पुलिस पहुंची और परिवार से बात कर लौट आई। सुबह आठ बजे के करीब घर से करीब 60 मीटर दूर स्थित खंडहर में उसका शव बरामद हुआ।
गांव के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस काफी देर से पहुंची। जिससे नाराज लोगों ने मुख्य मार्ग पर ही चक्काजाम कर दिया। वहीं जानकारी मिलते ही एसपी ग्रामीण चिराग जैन भी मौके पर पहुंच गए और मौका-मुआयना किया।* -

शराब माफियाओं ने किया पुलिस पर हमला
बिग ब्रेकिंग-गोपालगंज
गोपालगंज-शराब माफियाओं ने किया पुलिस पर हमला।
दो चौकीदारों को मारा चाकू।
गंभीर हालत में सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में कराया गया भर्ती.
शराब बिक्री की सूचना पर पहुंची थी,मांझा थाने की पुलिस।
मांझा थाना के कोइनी गांव का मामला।
हमला करने वाले दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।








