Category: उत्तर प्रदेश

  • भोले के भक्तों को जंगल माता दिन वासियों ने कराया भोजन

    भोले के भक्तों को जंगल माता दिन वासियों ने कराया भोजन

    भोले के भक्तों को जंगल माता दिन वासियों ने कराया भोजन गोरखपुर। शिव भक्त कांवड़ियों को रास्ते में खाने की दिक्कत ना हो जंगल माता दिन शाहपुर निवासी शेषनाथ योगी के नेतृत्व में भोजन कराया गया ।
    आज रविवार को जंगल माता दिन शाहपुर के निवासियों शेषनाथ योगी डब्लू श्रीवास्तव धीरज सिंह अनूप श्रीवास्तव बबलू जेपी श्रीवास्तव द्वारा मोहल्ले के रास्ते से गुजरने वाले हर कांवड़ियों को भोजन कराया मोहल्ले वासियों का एक ही उद्देश्य रहा कि इस रास्ते से गुजरने वाला कोई भी शिव भक्त भूखा न जाए इस उद्देश्य हर शिव भक्त कांवड़ियों को भोजन कराया जा रहा था और शिव भक्तों की सेवा कर रहे थे और शिव भक्तों की सेवा में किसी प्रकार की कमी मोहल्लेवासी नही आने दे रहे शिव भक्तों से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे।

  • नगर निगम के मेगा शिविर में 58 आपत्तियों का किया गया निस्तारण

    नगर निगम के मेगा शिविर में 58 आपत्तियों का किया गया निस्तारण

    नगर निगम के मेगा शिविर में 58 आपत्तियों का किया गया निस्तारण
    गोरखपुर।आज नगर निगम, गोरखपुर के जोनल कार्यालय जोन-04, सुभाष चन्द्र बोस नगर में जी०आई०एस० आपत्तियों के निस्तारण हेतु मेगा शिविर का आयोजन किया गया। उक्त मेगा शिविर में जी०आई०एस० की कुल 33 नई आपत्तियों प्राप्त हुई, जिसकी जाँच कर निस्तारण किया जाना शेष है तथा पूर्व में प्राप्त 58 आपत्तियों का मेगा शिविर में निस्तारण किया गया। भवन स्वामी नरसिंह प्रसाद गुप्ता, भवन संख्या-02, मोहल्ला-पुराना गोरखपुर का पूर्व में 1,382/- रूपये कर आता था, जिसे जी०आई०एस० सर्वे में 3,110/- निर्धारित किये जाने के उपरान्त इनके द्वारा आपत्ति की गयी, जाँचोपरान्त इनका कर 2488/- निर्धारित किया गया, इसी क्रम में भवन स्वामी हीरालाल सिन्धी, भवन संख्या-109ए मोहल्ला-पुराना गोरखपुर का पूर्व में 1,842/- रूपये कर आता था, जिसे जी०आई०एस० सर्वे में 3,732/ निर्धारित किये जाने के उपरान्त इनके द्वारा आपत्ति की गयी, जाँचोपरान्त इनका कर 2,764/- निर्धारित किया गया तथा भवन स्वामी श्री कृष्ण गोपाल श्रीवास्तव भवन संख्या-155, मोहल्ला पुराना गोरखपुर का पूर्व में 968/- रूपये कर आता था, जिसे जी०आई०एस० सर्वे में 2,710/- निर्धारित किये जाने के उपरान्त इनके द्वारा आपत्ति की गयी, जांचोपरान्त इनका कर 1,770/- निर्धारित किया गया जिस पर उपरोक्त समस्त भवन स्वामी पूर्णरूप से संतुष्ट रहे। शिविर में 20 भवन स्वामियों द्वारा कुल 57,587/- गृहकर / जलकर जमा कराया गया। उक्त शिविर में महापौर डॉ० मंगलेश श्रीवास्तव नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, जोनल अधिकारी अविनाश प्रताप सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय, कर अधीक्षक विपुल विक्रम राय एवं समस्त राजस्व निरीक्षक व कर निरीक्षक सहित लिपिकगण उपस्थित रहे।

  • अंग्रेज़ी विभाग में रामचरितमानस, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, भोजपुरी लोकगीत और जलवायु परिवर्तन पर होगा शोध

    अंग्रेज़ी विभाग में रामचरितमानस, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, भोजपुरी लोकगीत और जलवायु परिवर्तन पर होगा शोध

    अंग्रेज़ी विभाग में रामचरितमानस, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, भोजपुरी लोकगीत और जलवायु परिवर्तन पर होगा शोध
    एनईपी के अंतःविषयक और समग्र शिक्षा के सिद्धांत के अनुरूप होगा शोध कार्य
    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में शोधार्थियों ने एनईपी के अंतःविषयक और समग्र शिक्षा के सिद्धांत के अनुरूप रामचरितमानस, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, भोजपुरी लोकगीत और जलवायु परिवर्तन पर शोध कार्य करना प्रारंभ किया है . अंग्रेजी विभाग ने विभागीय शोध समिति की बैठक में विभिन्न शोध प्रस्तावों को मंजूरी दी। इन शोध विषयों में न केवल साहित्यिक कृतियों का विश्लेषण किया जा रहा है, बल्कि समाज के विभिन्न पहलुओं पर भी गहराई से अध्ययन किया जा रहा है।
    शोधार्थी विष्णु मिश्रा का रामचरितमानस के समाज की मुख्य धारा से वंचित पात्रों जैसे शबरी, केवट, जामवंत, अंगद, सुग्रीव, जटायु आदि पर एक शोध प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है। शोधार्थी ने रामचरितमानस में वर्णित घटनाओं के माध्यम से यह सिद्ध करने का प्रयास किया है कि रामचरितमानस में सभी वर्गों को समानता से दिखाया गया है। इस अध्ययन में अरण्यकांड और अन्य कांडों से उदाहरण लिए गए हैं, जिससे समाज में वर्गों के धुंधले होने का संकेत मिलता है।
    इसी प्रकार, शोधार्थी विकास गुप्ता ने साइबरपंक उपन्यासों में वर्चुअल रियलिटी और साइबर स्पेस की अवधारणाओं पर शोध कार्य आरंभ किया है। उनका शोध कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आभासी वास्तविकता के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करेगा।
    भोजपुरी लोकगीतों के अध्ययन पर खुशबू जायसवाल द्वारा किए जा रहे शोध में धार्मिक गीतों (जैसे छठ गीत, माता के गीत, शिव के गीत,आदि), विवाह के विभिन्न अवसरों के गीत (सगुन, सिंदूरदान, विदाई, आदि), भारतीय संस्कारों के गीत (सोहर, नामकरण, जनेऊ आदि), त्योहारों के गीत (होली, नागपंचमी, आदि), नारीवाद और प्रकृति पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस शोध का उद्देश्य न केवल इन लोकगीतों की सांस्कृतिक महत्ता को स्थापित करना है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए इस धरोहर को संरक्षित रखना भी है।*
    इसके अलावा, दीपिका त्रिपाठी जलवायु परिवर्तन और आधुनिक डिस्टोपियन उपन्यासों पर शोध कर रही हैं, जिसमें वह जलवायु परिवर्तन के विभिन्न पहलुओं और उनके साहित्यिक प्रतिबिंबों का अध्ययन कर रही हैं।
    अन्य शोधार्थियों में प्रतिभा गुप्ता ,दिव्या राय, कीर्ति श्रीवास्तव और रीतू यादव भी शामिल हैं, जो समकालीन साहित्य के विभिन्न पहलुओं पर शोध कर रहे हैं।
    राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए, इन शोध विषयों का चयन किया गया है, जो न केवल पारंपरिक साहित्यिक अध्ययन तक सीमित हैं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक परिवर्तनों की व्यापक समझ भी प्रदान करते हैं। एनईपी के अंतःविषयक और समग्र शिक्षा के सिद्धांत के अनुरूप, अंग्रेजी विभाग के शोधार्थी रामचरितमानस से लेकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता और जलवायु परिवर्तन तक के विविध और समकालीन विषयों पर शोध कर रहे हैं, जो कि इस नीति की व्यापक दृष्टि के अनुरूप है।
    इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि विभाग के शोधार्थियों द्वारा चुने गए इन विषयों से यह स्पष्ट है कि हमारे विद्यार्थी न केवल पारंपरिक साहित्यिक अध्ययन तक सीमित हैं, बल्कि समकालीन मुद्दों पर भी गहराई से अध्ययन कर रहे हैं। यह हमारे विभाग की प्रगति और समर्पण का प्रतीक है
    अंग्रेज़ी विभाग के शोधार्थियों द्वारा रामचरितमानस, भोजपुरी लोकगीत, वर्चुअल रियलिटी, और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर किया जा रहा शोध सराहनीय है। यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अंतःविषयक और समग्र शिक्षा की अवधारणा को साकार करता है। अंग्रेज़ी विभाग के सभी शोधार्थियों को बधाई

  • राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनन्दीबेन पटेल की प्रेरणा से तथा द्वारा गोद लिये गये पाँच गाँवों

    राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनन्दीबेन पटेल की प्रेरणा से तथा द्वारा गोद लिये गये पाँच गाँवों

    में स्थित स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों पर विभिन्न प्रकार की प्रतिस्पर्धा का प्रारंभ दिनाक तेरह अगस्त से किया जा रहा हैं ।यह संकल्प महामहिम श्री राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के सचिवालय निर्देश के क्रम में विश्वविद्यालय के ४३ वे दीक्षांत समारोह को सामाजिक दृष्टिकोण से और सार्थक बनाने की एक अत्यंत सराहनीय अनूठी पहल है ।
    ये गाँव -रामनगर करजहा, ककराखोर, जंगल अख़लासकवर ,बालापार और बैजनाथपुर जो की तीन विभिन्न ब्लॉको में है क्रमश पिपराइच , पिपरौली और चरगांवँ। इनमें स्थित आगनवाड़ी केंद्रों जिनकी संख्या कुल पंद्रह है में बच्चों में स्वास्थ्य और स्वक्षता , केंद्र की स्वक्षता तथा आगनवाड़ी सेविकाओं की निपुणता को केंद्रित कर आपसी प्रतियोगता होगी ।इन समस्त मानको पे जो केंद्र सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा , उस आंगनवाड़ी केंद्र को महामहिम राज्यपाल दीक्षांत के अवसर पर पुरस्कृत करेंगी ।
    इसके साथ साथ इन गाँवों /ब्लॉको में स्थित प्राइमरी, हायर सेकेंडरी और सेकेंडरी स्कूलों के मध्य कक्षा तीन से पाँच , छै से आठ , नौ से दस तथा ग्यारह से बारह के चार कक्षा समूहों में भाषण प्रतियोगिता , चित्रकला प्रतियोगिता तथा कहानी कथन प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया जा रहा है ।इन गाँव / ब्लॉकों से हार समूह के हर प्रतियोगता के दो उत्कृष्ट छात्र/छात्राओं को प्रतियोगता के दूसरे चरण के लिए विश्वविद्यालय में आकर आपस में प्रतिस्पर्धा करनी होगी । इसके पश्चात इन तीनों प्रतियोगिता के हर कक्षा समूह के दो सर्वश्रेष्ठ छात्र/छात्रा को महामहिम श्री राज्यपाल द्वारा दीक्षांत समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा तथा इनकी कृतियों का प्रदर्शन भी महामहिम के समक्ष होगा ।
    इस पूरे कार्यक्रम में ज़िला प्रशासन स्तर पर डीपीओ,बीएसए , डीएसओआई का सहयोग साथ साथ डॉ रीना सिंह और डॉ विनय मल्ल का सहयोग लगातार मिल रहा है।
    माननीय कुलपति प्रो पूनम टंडन के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न कराये जा रहे इस अंतर आगनवाड़ी प्रतियोगिता तथा अंतरविद्यालय प्रतियोगिता के सुचारूँ संचालन के लिए प्रो दिव्या सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय स्तर पर एक टीम का गठन भी किया गया है ।

  • बीएसपी सभी 10 सींटो पर उप चुनाव लड़ेंगी

    बीएसपी सभी 10 सींटो पर उप चुनाव लड़ेंगी

    बिग ब्रेकिंग
    बीएसपी सभी 10 सींटो पर उप चुनाव लड़ेंगी
    मायावती ने किया एलान

  • मुख्यमंत्री ने जनपद जालौन में हुए हादसे का संज्ञान लिया

    मुख्यमंत्री ने जनपद जालौन में हुए हादसे का संज्ञान लिया

    मुख्यमंत्री ने जनपद जालौन में हुए हादसे का संज्ञान लिया
    सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त
    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
    मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश.
    लखनऊ
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद जालौन में निर्माणाधीन मकान में हुए हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
    मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
    मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

  • शाम होते ही कलेक्ट्रेट बस स्टैंड के पास शराबियों का लग जाता है

    शाम होते ही कलेक्ट्रेट बस स्टैंड के पास शराबियों का लग जाता है

    शाम होते ही कलेक्ट्रेट बस स्टैंड के पास शराबियों का लग जाता है जमवाड़ा, सड़कों तक शराब और बीयर पीते नजर आते हैं शराबी. आपको बतादे की कलेक्टेट बस स्टैंड के पास स्थित सरकारी अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान के अंदर और बाहर सड़कों तक शराबी बेरोक-टोक शराब पीते नजर आते हैं।वही महज चंद कदमों की दूरी पर कमिश्नर कार्यालय और 100 कदमों की दूरी पर पुलिस चौकी होने के बावजूद सड़को पर शराबी बेरोकटोक बड़े इत्मिनान से शराब पीते नजर आते हैं।इन दुकानों से महज कुछ ही दूरी पर गर्ल्स हॉस्टल और कुलपति आवास भी स्थित है।जिस कारण बालिकाओ का इस रास्ते लगातार आना जाना लगा रहता है।इन सब के बावजूद पुलिस की सख्ती यहा नही दिखती हैं। वही सड़कों पर ठेला लगाने वाले लोगों की बात करे तो पुलिस लगातार ठेले वालों पर कानून स्थापित करते हुए। ठेलो को सड़कों से हटवाती है लेकिन यह शराबी सड़कों पर खड़े होकर शराब पीते है।लेकिन पुलिस इन सब के ऊपर कारवाई क्यो नहीं करती है। यह सोचने वाली बात है

  • संत निरंकारी सत्संग भवन सूरजकुंड गोरखपुर के मीडिया सहायक सत्येंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया

    संत निरंकारी सत्संग भवन सूरजकुंड गोरखपुर के मीडिया सहायक सत्येंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया

    1. गोरखपुर, 9 अगस्त, 2024:- संत निरंकारी सत्संग भवन सूरजकुंड गोरखपुर के मीडिया सहायक सत्येंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बतायारी मिशन गोरखपुर शाखा के द्वारा “सूरजकुंड धाम” के परिसर में दिनांक 11-08-2024 प्रात: 07:00 से 09:00 बजे तक वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा । उन्होंने आगे बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं पूज्य निरंकारी राजपिता जी के दिव्य मार्गदर्शन एवं पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन द्वारा पर्यावरण के संरक्षण हेतु सन् 2021 में ‘वननेस वन’ नामक मेगा वृक्षारोपण परियोजना का आरम्भ किया गया। इस परियोजना का लक्ष्य ‘वृक्षों के समूह’ (लघु वन) का रोपण एवं इनकी देखभाल करना था, जिसके स्वरूप में अब वर्ष दर वर्ष निरंतर बढ़ोतरी हो रही है।
      संत निरंकारी मण्डल के सचिव आदरणीय श्री जोगिन्दर सुखीजा जी ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि सन् 2021 में आयोजित ‘वननेस वन’ परियोजना के प्रथम चरण के अंतर्गत संपूर्ण भारतवर्ष में लगभग डेढ़ लाख के करीब वृक्षों का रोपण किया गया। जिस उत्साह के साथ निरंकारी भक्तों द्वारा इन वृक्षों को रोपित किया गया था उसी उत्साह के साथ वर्ष भर निरंतर उनकी देखभाल भी की गई। जिसके परिणामस्वरूप इन ‘वृक्षों के समूह’ में इतना अधिक विस्तारण हुआ कि अब वह एक ‘लघु वन’ के रूप में प्रदर्शित हो रहा है। इन ‘वृक्षों के समूह’ पर प्रवासी एवं दुर्लभ प्रजाति के पक्षियों की उपस्थिति भी देखी जा रही है जिनका अस्तित्व लगभग समाप्त हो चुका था। निःसंदेह प्रकृति संतुलन में इन सभी जीवों का अत्याधिक महत्व है। सन् 2022 में भी ‘वननेस वन’ परियोजना के दूसरे चरण का आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्वक किया गया जिसमें वृक्षों की संख्या बढ़कर 2 लाख के करीब पहुंची। उसके उपरांत वर्ष दर वर्ष निरंतर इनकी संख्या में वृद्धि होती जा रही है और परिणामस्वरूप अब 2.50 लाख के करीब वृक्षों को रोपित किया जा चुका है जिनकी तल्लीनतापूर्वक निरंतर देखभाल भी की जा रही है। मिशन के सेवादारों द्वारा इन वृक्षों को फलित एवं पोषित रखने हेतु उन्हें स्थानीय जलवायु एवं भौगोलिक परिवेश के अनुसार ही रोपा जा रहा है जिसमें उनकी सुरक्षा एवं बढ़ोतरी के लिए उत्तम जैविक खाद, स्वच्छ जल एवं सिंचाई की नवीनतम तकनीकों का प्रयोग किया जाता है ताकि उनका संपूर्ण रूप से विकास हो सके।
      समाज कल्याण के लिए आवश्यक इस परियोजना को क्रियान्वित करने हेतु संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में और अनेक नये स्थानों को जोड़कर इस महाभियान के चौथे चरण की सेवाओं का आरम्भ 11 अगस्त, रविवार को संपूर्ण भारतवर्ष के लगभग 600 से अधिक स्थानों पर ‘विशाल वृक्षारोपण अभियान’ के रूप में किया जा रहा है। इसमें मिशन के सभी अनुयायी व स्वयंसेवक सम्मिलित होकर करीब 10 लाख वृक्ष लगाऐंगे और अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को निभाते हुए तीन से पाँच वर्षों तक इन वृक्षों की देखभाल भी करेंगे ताकि यह प्रथम चरण की भांति ही ‘लघु वन’ के रूप में प्रफुल्लित हो सकें।
      वर्ष 2020 में कोरोना संकट ने हम सभी को प्रकृति की अमूल्य देन, प्राण वायु अर्थात् ऑक्सीजन के महत्व को समझाया जिसके लिए इन वृक्षों का अस्तित्व अत्यंत आवश्यक है क्योंकि इन वृक्षों की अधिक संख्या के प्रभाव से न केवल आसपास का वातावरण प्रदूषित होने से बचेगा वरन् स्थानीय तापमान भी नियंत्रित रहेगा। निरंकारी मिशन समय-समय पर ऐसी कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित कर ‘पर्यावरण संरक्षण’ और धरती को सँवारने में अपनी अहम् भूमिका निभाता रहा हैं
  • 10 हजार रूपये का ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

    10 हजार रूपये का ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

    10 हजार रूपये का ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार.
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट के नेतृत्व में उ0नि0 महेश कुमार चौबे मय टीम के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 220/2024 धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 198 से संबंधित ईनामिया अभियुक्त महावीर कुमार पटेल पुत्र स्व0 शिवनारायण पटेल नि0 भरटोला वार्ड न0 06 रुद्रपुर थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

    *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*
    महावीर कुमार पटेल पुत्र स्व0 शिवनारायण पटेल नि0 भरटोला वार्ड न0 06 रुद्रपुर थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया
    गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास 

    i. मु0अ0सं0- 220/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना कैंट ,गोरखपुर
    ii. मु0अ0सं0- 662/2023 धारा-379/411/420 भादवि थाना कैंट ,गोरखपुर
    iii. मु0अ0स0 638/2023 धारा 379/420 थाना कैंट ,गोरखपुर
    iv. मु0अ0सं0- 95/2023 धारा-34,392,411,413,506 भादवि थाना कैंट ,गोरखपुर
    गिरफ्तारी की टीम-
    1. उ0नि0 महेश कुमार चौबे चौकी प्रभारी रेलवे थाना कैंट जनपद गोरखपुर
    2. हे0का0 मोहसिन खाँ थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
    3.का0 संजीत कुमार थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
    4.हे0 का0 विरेन्द्र तिवारी थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

  • एक 70 वर्ष के मौलाना को लोगों ने उस वक्त पकड़ा जब वो बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था

    एक 70 वर्ष के मौलाना को लोगों ने उस वक्त पकड़ा जब वो बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था

    कानपुर
    एक 70 वर्ष के मौलाना को लोगों ने उस वक्त पकड़ा जब वो बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। भीड़ भाड़ में वो भाग गया। उसके कई बेहद आपत्तिजनक वीडियो वायरल हैं। पुलिस ने केस दर्ज किया है।