गोरखपुर ।थाना सहजनवां पुलिस द्वारा धोखाधड़ी कर चार गुना कूटरचित करेन्सी का प्रलोभन देकर 02 करोड़ रूपयों के असली नोटों का गबन करने के आरोप में 08 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से 28,77,800 रुपये व 01 अदद स्कार्पियो वाहन बरामद किया।
Category: उत्तर प्रदेश
-

वित्तीय साक्षरता : भावी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण
वित्तीय साक्षरता : भावी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण
गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय द्वारा 43वें दीक्षांत सप्ताह समारोह के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता पर व्याख्यान आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एंजल वन लिमिटेड के यूपी और उत्तराखंड के क्षेत्रीय उत्पाद प्रबंधक श्री फैसल खान, प्रबंधक श्री लव प्रकाश, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड के उप प्रबंधक श्री उमा शंकर पांडेय , श्री दिव्यांश सिंह एंजल वन के चैनल पार्टनर उपस्थित रहे
कार्यक्रम का शुभारंभ वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष और अधिष्ठाता प्रो.श्रीवर्धन पाठक के स्वागत अभिवादन के साथ हुआ। उन्होंने अतिथियों का स्वागत किया तथा वित्तीय साक्षरता से संबंधित प्रारंभिक वक्तव्य प्रस्तुत किया।
एंजल वन लिमिटेड के उत्पाद प्रबंधक श्री फैसल खान ने वित्तीय साक्षरता, निवेश की आवश्यकता, निवेश का समय कारक एवं मुद्रास्फीति की दर , आदि विषयों से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अवगत कराया।
तदोपरांत श्री उमा शंकर पांडेय ने म्यूचुअल फंड और उससे जुड़ी अवधारणाओं पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।
उन्होंने वित्तीय साक्षरता, निवेश, सेवानिवृत्ति कर, संपत्ति साक्षरता, धन सृजन वैकल्पिक आय, एसआईपी (व्यवस्थित निवेश योजना), एसडब्ल्यूपी (व्यवस्थित निकासी योजना), कस्टम विदड्रॉल प्लान और कई अन्य विषयों को प्रकाशित किया। श्री लव प्रकाश ने शेयर बाजार के साथ ही डिमैट खाते के महत्व के विषय में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। श्री दिव्यांश सिंह ने निवेश कैसे शुरू करें, इस प्रश्न पर विस्तृत वक्तव्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में विभिन्न वित्तीय सेवा प्रदाताओं के कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने स्वास्थ्य बीमा, टर्म इंश्योरेंस आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. अंशु गुप्ता, जिन्होंने इस कार्यक्रम का प्रबंधन और संचालन किया, उन्होंने विशिष्ट वक्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्यक्रम न केवल वित्तीय साक्षरता से जुड़ा है बल्कि निवेश साक्षरता, कर साक्षरता, बीमा साक्षरता और वित्त से जुड़े सभी आयामों के लिए है।
कार्यक्रम में प्रो. आरपी सिंह, प्रो. आशीष कुमार श्रीवास्तव, प्रो. अनिल यादव, डॉ. हर्ष देव वर्मा, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. राहुल मिश्रा, एचएमसीटी संकाय के अतिथि शिक्षक , बी.कॉम बैंकिंग बीमा संकाय के अतिथि शिक्षक एवं शोध विद्यार्थी उपस्थित रहे। -

फिराक गोरखपुरी रहती दुनिया तक उर्दू साहित्य के हवाले से सदैव लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे-मिन्नत गोरखपुरी
उर्दू के सुप्रसिद्ध शायर रघुपति सहायक फिराक गोरखपुरी की जयंती के अवसर पर युवा कवि एवं शायरों ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया
फिराक गोरखपुरी रहती दुनिया तक उर्दू साहित्य के हवाले से सदैव लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे-मिन्नत गोरखपुरी
उर्दू के सुप्रसिद्ध शायर अंतर्राष्ट्रीय पटेल पर गोरखपुर शहर का परचम लहराने वाले रघुपति सहाय फिराक गोरखपुरी 128 में जयंती के अवसर पर युवा कवि एवं शायर मिन्नत गोरखपुरी के नेतृत्व में गोरखपुर शहर के युवा कवियो एवं शायरों ने बेतिहाता स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया |
इस अवसर पर मिन्नत गोरखपुरी ने कहा कि फिराक गोरखपुरी रहती दुनिया तक उर्दू साहित्य के हवाले से सदैव लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे |
इस अवसर पर मुख्य रूप से गौतम गोरखपुरी, उत्कर्ष पाठक, रुद्रा उत्कर्ष शुक्ला, डॉक्टर सरिता सिंह, एकता उपाध्याय ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया | -

ANTI RAGGING WEEK
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्विद्यालय, गोरखपुर के वनस्पति विज्ञान विभाग में ANTI RAGGING WEEK (22August- 27 August) के अंतर्गत हुआ विभिन्न (निबंध, रंगोली, आशु भाषण, आमंत्रित व्याख्यान प्रतियोगिताओं का आयोजन।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. सुधा यादव (अध्यक्ष रसायन विज्ञान विभाग) दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर) ने प्रतियोगियों के द्वारा बनायें गये उत्कृष्ट रंगोली का निरिक्षण किया और उनके इस शानदार प्रयास के लिए सराहना करते हुए उन्हे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान किया. यह पूरा कार्यक्रम वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो.अनिल कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ. रंगोली कार्यक्रम की संयोजक डॉ दीपा श्रीवस्तवा तथा डॉ के सुनीता , निबंध प्रतियोगिता कार्यक्रम के संयोजक डॉ राजवीर सिंह चौहान तथा डॉ स्मृति मल्ल रहे, आशु भाषण कार्यक्रम के संयोजक डॉ वीरेंद्र कुमार मधुकर तथा डॉ राकेश पाण्डेय रहे, आमंत्रित व्याख्यान कार्यक्रम के संयोजक डॉ अभय कुमार तथा डॉ अशोक कुमार रहेlआयोजन का शीर्षक टैक्सनोमी ऑफ pteridophytes एंड फ्यूचर पर्सपेक्टिव था। व्याख्यान के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय वनस्पति शोध संस्थान लखनऊ के सीनियर प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉक्टर अजीत प्रताप सिंह जी ने छात्रों को पूर्वांचल एवं पूरे भारत में विभिन् Pteridophytes के प्रकारों को बताया उन्होंने अपने व्याख्यान में बताया कि लुप्त होते हुए pteridophytes को हम डेवलपमेंटल बायोलॉजी के प्रयोग से संरक्षित कर सकते हैं और प्रकृति के कार्बन डाई ऑक्साइड के बढ़ते उत्सर्जन को कम कर सकते हैं, जिससे जलवायु में हो रहे परिवर्तन को रोक जा सके। कार्यक्रम के आयोजक सचिव डॉक्टर अभय कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर, वनस्पति विज्ञान विभाग, ddugu ने डॉक्टर सिंह का टैक्सनोमी में १३ नए स्पीसीज को विश्व लेवल पर और २३ नई स्पीसीज भारत के स्तर पर खोजा के बारे में प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता का स्वागत विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो ए के द्विवेदी जी ने किया, तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर अशोक कुमार ने दिया l
कार्यक्रम में प्रो.वी.एन. पाण्डेय ,प्रो. पूजा सिंह,प्रो. रामवंत गुप्ता एवं डॉ तूलिका मिश्रा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विभाग के B.Sc तथा M.Sc के सभी छात्र उपस्थित रहे और कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया. -

यूपी के सुल्तानपुर में भरतजी सर्राफ ठठेरी बाजार चौक में पांच करोड़ की डकैती, पूरी वारदात CCTV में कैद
यूपी के सुल्तानपुर में भरतजी सर्राफ ठठेरी बाजार चौक में पांच करोड़ की डकैती, पूरी वारदात CCTV में कैद
करीब पांच करोड़ की लूट में तीन किलो सोना और 30 किलो चांदी ले गए बदमाश
एसपी ने 24 घंटे का समय मांगा है, अपराधियों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर दी गई है,अपराधी शहर से बाहर नहीं गए हैं। -

यूपी की योगी सरकार ने नई सोशल मीडिया पॉलिसी को मंजूरी दी है
यूपी की योगी सरकार ने नई सोशल मीडिया पॉलिसी को मंजूरी दी है, जिसमें सोशल मीडिया यूजर को देशविरोधी कॉन्टेंट पोस्ट करने पर उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है
इसके अलावा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में बताने वालों को आठ लाख रुपये तक का विज्ञापन भी दिया जाएगा. -

NH28 पर हुई भीषण दुर्घटना हुई है।
कुशीनगर.
अहिरौली थाना क्षेत्र के
NH28 पर हुई भीषण दुर्घटना हुई है।
सुबुधिया खुर्द के पास हुई दुर्घटना।
घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली भेजा गया है। -

अब सोलर सिटी के रूप में भी होगी गोरखपुर की पहचान
अब सोलर सिटी के रूप में भी होगी गोरखपुर की पहचान
नॉलेज सिटी, मेडिकल सिटी के बाद गोरखपुर के नाम जुड़ेगी एक और उपलब्धि
हर घर सोलर अभियान के तहत 75000 आवासीय भवनों पर स्थापित होंगे सोलर रूफटॉप संयंत्र
दो किलोवाट क्षमता का संयंत्र लगाने पर केंद्र व राज्य से मिलेगा कुल 90 हजार रुपये का अनुदान
गोरखपुर, 28 अगस्त। बीते कुछ सालों में शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व प्रगति से गोरखपुर की पहचान नॉलेज और मेडिकल सिटी के रूप में होने लगी है। अब आने वाले दिनों में इस पहचान में सोलर सिटी भी जुड़ जाएगी। प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के जिन शहरों को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा है, उनमें गोरखपुर का भी नाम प्रमुखता से शामिल है।गोरखपुर को सोलर सिटी बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर खासा जोर दे रही है। इस योजना के लिए नारा दिया गया है “हर घर सोलर अभियान”। यूपीनेडा (उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण) के परियोजना अधिकारी गोविंद तिवारी के मुताबिक हर घर सोलर अभियान में सोलर सिटी गोरखपुर में 75000 आवासीय भवनों पर सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए पोर्टल http://pmsuryaghar.gov.in के माध्यम से आवेदन हो रहा है। हर घर सोलर रूफटॉप के लिए केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से भरपूर अनुदान दिया जा रहा है।
इस योजना में सभी श्रेणी के घरेलू विद्युत उपभोक्ता 1 किलोवाट से 10 किलोवाट तक के घरेलू विद्युत कनेक्शनधारी अपने निजी घर की छत पर सोलर रूफटॉप स्थापित कराकर, अनुदान प्राप्त करते हुए 25 वर्षों तक विद्युत खर्च की बचत कर सकते हैं। हर घर सोलर अभियान में 1 किलोवाट का सोलर प्लांट लगवाने पर केंद्र सरकार की तरफ से 30000 रुपये और राज्य सरकार की तरफ से 15000 रुपये यानी कुल 45000 रुपये का अनुदान मिल रहा है। 2 किलोवाट के सोलर प्लांट पर केंद्र की तरफ से 60000 व राज्य की तरफ से 30000 यानी कुल 90000 रुपये का अनुदान प्राप्त होगा। जबकि 3 किलोवाट या इससे अधिक क्षमता के सोलर प्लांट पर केंद्र सरकार से 78000 और राज्य सरकार से 30000 रुपये अर्थात कुल 108000 रुपये का अनुदान मिलेगा। अनुदान की राशि लाभार्थी के खाते में डीबीटी के माध्यम से प्राप्त होगी।
यूपीनेडा के परियोजना अधिकारी गोविंद तिवारी ने बताया कि 2 किलोवाट के विद्युत उपभोक्ता सोलर रूफटॉप प्लांट के जरिये औसतन 10 यूनिट विद्युत प्रतिदिन बचत करते हुए लगभग दो हजार रुपये की बचत प्रति माह कर सकते हैं। 2 किलोवाट क्षमता के सोलर रूफटॉप प्लांट के लिए 200 वर्गफीट छत की आवश्यकता होगी। बाजार दरों पर लगभग 120000 रुपये रजिस्टर्ड वेंडर को भुगतान कर सोलर रूफटॉप स्थापित कराया जा सकता है। इसमें से 90000 रुपये की राशि एक माह में वापस अनुदान के रूप में मिल जाएगी। इस तरह 2 किलोवाट के सोलर रूफटॉप प्लांट ओर लाभार्थी का वास्तविक खर्च महज 30000 रुपये होगा। और, यह राशि भी एक तरह से 15 माह में विद्युत खर्च की बचत के रूप में वापस प्राप्त हो जाएगी। सोलर रूफटॉप प्लांट से 25 सालों में कुल 528000 रुपये का लाभ अर्जित होगा। इस योजना में 5 वर्षों तक मुफ्त मरम्मत व सर्विस की सुविधा तो मिलेगी ही, सोलर मॉड्यूल की भी 25 वर्ष की गारंटी होगी।
सोलर सिटी की लक्ष्यपूर्ति के लिए विभागवार भी दी गई जिम्मेदारी सोलर सिटी गोरखपुर में 75000 सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापना की लक्ष्य पूर्ति के लिए विभागवार जिम्मेदारी भी तय की गई है। इसमें विभिन्न अधिकारियों समेत कुल 47 विभागों को टारगेट दिया गया है। सभी विभागाध्यक्ष अपने सेवारत और सेवानिवृत्त कार्मिकों के निजी घरों पर कम से कम 2 किलोवाट का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित कराएंगे। -
ट्राला में टकराई रोडवेज की दो बसें, चालक सहित दो की मौत
ट्राला में टकराई रोडवेज की दो बसें, चालक सहित दो की मौत गोरखपुर ।गीडा थाना क्षेत्र के मरवड़िया कुंआ, जीतपुर के पास मंगलवार की देर रात हुई अलग अलग दो दुर्घटनाओं में रोडवेज बस चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई।
बस में सवार 15 अधिक यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची नौसढ़ पुलिस चौकी पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। दुर्घटना का शिकार हुई दोनों बसें प्रयागराज सिविल लाइंस डिपो की बताई जा रही है। नौसढ़/ घघसरा संवाद के अनुसार मंगलवार की रात करीब दो बजे प्रयागराज, सिविल लाइंस डिपो की बस यात्रियों को लेकर गोरखपुर आ रही थी। बस लेकर चालक मरवड़िया कुंआ, जीतपुर के पास पहुंचा। तभी हाईवे पर पहले से खड़े गिट्टी लदे ट्राला में बस की टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस के परखचे उड़ गए। बस सवार एक युवक(अज्ञात, उम्र 25 साल) का बदन दो टुकड़ों में बंट गया। उसके बदन का कुछ हिस्सा छिटकर ट्राला की गिट्टी पर पहुंच गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आनन फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
उधर इस घटना के करीब एक घंटे बाद तीन बजे दूसरी बस की टक्कर हो गई। प्रयागराज से यात्रियों को लेकर आ रही बस आगे आगे चल रहे ट्राला में टकरा गई। दुर्घटना में इस बस के चालक जौनपुर, बदलापुर निवासी चालक राजेश (50) की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य पांच – छह यात्री घायल हो गए। पुलिस ने उनको भी जिला अस्पताल पहुंचाया। एक्सीडेंट की जानकारी पाकर एआरएम अशोक सिंह मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में बाघागाड़ा के पास गिट्टी लदे डंपर, ट्रक और ट्राला के खड़े होने से दुर्घटनाएं होती हैं।








