Category: उत्तर प्रदेश

  • गुंडों का गैंग

    गुंडों का गैंग

    बैंक लोन रिकवरी फर्म ‘गुंडों का गैंग’
    एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बैंक लोन रिकवरी फर्म को ‘गुंडों का गैंग’ बताया और पुलिस को आरोपी के खिलाफ संबंधित अदालत में आरोप पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया। कोलकाता निवासी देवाशीष बी. रॉय चौधरी ने बैंक आफ इंडिया के खिलाफ प्रताड़ित करने से सम्बंधित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की थी।

  • लखनऊ के आईटी पार्क का काम होगा तेज

    लखनऊ के आईटी पार्क का काम होगा तेज

    लखनऊ के आईटी पार्क का काम होगा तेज
    योगी सरकार ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थापित होने वाली इंटीग्रेटेड आईटी पार्क व इनक्यूबेशन सेंटर की परियोजना में तेजी ला दी है। इसके लिए जल्द प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट (पीएमयू) का गठन होगा। इससे लखनऊ के अमौसी इंडस्ट्रियल एरिया में 40 एकड़ प्रसार क्षेत्र में आईटी पार्क, एसटीपीआई पार्क, इनक्यूबेशन सेंटर, स्टेट डाटा सेंटर समेत विभिन्न सुविधाओं के विकास की कार्ययोजना जल्द पूरी कोई होगी।

  • लखनऊ UP में 9 अफ़सर सस्पेंड

    लखनऊ UP में 9 अफ़सर सस्पेंड

    लखनऊ UP में 9 अफ़सर सस्पेंड
    उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास विभाग में कई बार ट्रांसफर होने के बाद एक ही जगह वर्षों से जमें 9 अफ़सरो को तबादला आदेश नही मानने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है
    सस्पेंड अफसर के नाम
    सुनील भाटी सहायक विधिक अधिकारी
    नरदेव सहायक विधिक अधिकारी नोएडा
    विजेंद्र पाल सिंह निजी सचिव ग्रेड वन
    सुमित ग्रोवर प्रबंधवक नियोजन नोएडा
    U.S फारूक सहायक प्रबंध वास्तविक नियोजन नोएडा
    प्रमोद कुमार लेखाकार नोएडा
    विजय कुमार बाजपेई प्रबंध सिविल ग्रेटर नोएडा
    सुरेंद्र कुमार सहायक प्रबंधक सिविल ग्रेटर नोएडा
    अजब सिंह भाटी प्रबंधक
    विजय कुमार रावल वरिष्ठ प्रबंधक सिविल
    सतेंद्र गिरी प्रबंधक सिविल नोएडा
    प्रेम कुमार सहायक प्रबंध वास्तविक नियोजन

  • सीएम योगी करेंगे एशिया के पहले राजगिद्ध संरक्षण केंद्र का उद्घाटन

    सीएम योगी करेंगे एशिया के पहले राजगिद्ध संरक्षण केंद्र का उद्घाटन

    सीएम योगी करेंगे एशिया के पहले राजगिद्ध संरक्षण केंद्र का उद्घाटन   गोरखपुर वन प्रभाग के कैम्पियरगंज रेंज में बना है जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र
    स्मार्ट विलेज सोनबरसा में आयोजित कार्यक्रम में 634.66 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास गोरखपुर, 31 अगस्त। देश ही नहीं एशिया में राजगिद्ध (रेड हेडेड वल्चर) के संरक्षण के लिए गोरखपुर वन प्रभाग के कैम्पियरगंज रेंज में स्थापित ‘जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र’ का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसके लिए 6 सितंबर की तिथि प्रस्तावित है। इस जटायु संरक्षण केंद्र का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री ने 7 अक्टूबर 2020 को किया था। जटायु संरक्षण केंद्र का उद्घाटन करने के बाद 6 सितंबर को ही मुख्यमंत्री स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित मानीराम क्षेत्र के सोनबरसा गांव में 634.66 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।राजगिद्ध जटायु की गाथा तो रामायण काल से ही सभी जानते हैं लेकिन पर्यावरणीय खतरे के चलते जटायु के वंशजों के अस्तित्व पर ही संकट आ गया। योगी सरकार ने इस संकट को दूर करने का संकल्प लिया है। राजगिद्ध के संरक्षण व संवर्धन के लिए गोरखपुर वन प्रभाग के कैम्पियरगंज (भारीवैसी) में जटायु संरक्षण व संवर्धन केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र के जरिये राजगिद्धों की संख्या बढ़ेगी ही, विलुप्त होती प्रजातियों में शामिल इन जीवों को देखने के लिए सैलानियों की आमद बढ़ने से ईको टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा।जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र की स्थापना पर कुल 2 करोड़ 80 लाख 54 हजार रुपये की लागत आई है। इसमें ब्रीडिंग एवरी, होल्डिंग एवरी, हॉस्पिटल एवरी, नर्सरी एवरी, वेटनरी सेक्शन, प्रशासनिक भवन, रिकवरी एवरी, गार्डरूम, जेनरेटर रूम, पाथवे का निर्माण किया गया है। इस केंद्र में कुल 8 स्टाफ कार्यरत हैं। जटायु संरक्षण केंद्र में कुल 6 राजगिद्धों (नर एवं मादा) को लाया जा चुका है। यहां राजगिद्धों गिद्धों की निगरानी की सीसी कैमरों से की जाएगी। गोरखपुर के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) विकास यादव के मुताबिक पांच हेक्टेयर जमीन पर बनाए गए इस केंद्र के लिए बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी और प्रदेश सरकार के बीच में समझौता हुआ है। गोरखपुर वन प्रभाग द्वारा बनाई गई कार्ययोजना के अनुसार इस जटायु संरक्षण केंद्र से आगामी आठ-दस साल में 40 जोड़े राजगिद्ध छोड़े जाने का लक्ष्य है।
    रेल ओवरब्रिज, स्मार्ट स्कूल और स्मार्ट पंचायत भवन का होगा लोकार्पण
    जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोनबरसा गांव में आयोजित समारोह में 88 करोड़ 46 लाख 98 हजार रुपये की दो विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 546 करोड़ 19 लाख 11 हजार रुपये की तीन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। लोकार्पण और शिलान्यास की इन परियोजनाओं की कुल लागत 634 करोड़ 66 लाख 9 हजार रुपये है। लोकार्पण की प्रमुख परियोजना बालापार-टिकरिया मार्ग स्थित रेल समपार संख्या-6 के स्पेशल टू लेन रेल ओवरब्रिज शामिल है। इसके निर्माण पर 84 करोड़ 87 लाख 58 हजार रुपये की लागत आई है। मुख्यमंत्री सोनबरसा गांव में हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के सीएसआर फंड से जीडीए द्वारा बनवाए गए स्मार्ट स्कूल और स्मार्ट पंचायत भवन का भी लोकार्पण करेंगे। इस पर 3 करोड़ 59 लाख 40 हजार रुपये की लागत आई है।
    फोरलेन और नए थाना भवन के निर्माण कार्य का होगा शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के हाथों बालापार-टिकरिया-गांगी बाजार मार्ग के फोरलेन में चौड़ीकरण (लागत 519.62 करोड़), रिपोर्टिंग पुलिस चौकी सिकटौर को उच्चीकृत कर थाना सिकटौर सोनबरसा हेतु प्रशासनिक व आवासीय भवनों (लागत 26.56 करोड़) के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी करेंगे।

  • तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी के पास तमकुहीराज तरयासुजान मार्ग पर लग्जरी कार और मोटरसाइकिल

    तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी के पास तमकुहीराज तरयासुजान मार्ग पर लग्जरी कार और मोटरसाइकिल

    बिग ब्रेकिंग कुशीनगर!
    तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी के पास तमकुहीराज तरयासुजान मार्ग पर लग्जरी कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को तमकुही राज सीएचसी भेजवाया। एक की हालत गंभीर।

  • नवरात्री से डबल डेकर बस का लीजिये आनंद

    नवरात्री से डबल डेकर बस का लीजिये आनंद

    नवरात्री से डबल डेकर बस का लीजिये आनंद
    लखनऊ की सड़कों पर नवरात्री से दो मंजिला सिटी बस दौड़ती नजर आएंगी। डबल डेकर ई-बस गोमतीनगर के विराजखंड सिटी बस स्टाप पर खड़ी है। सीएम से इसके उ‌द्घाटन के लिए समय मांगा गया है। बीती रात मुंबई से एसी ई डबलडेकर बस लखनऊ पहुंची है। ई बसें स्कूटर इंडिया से कमता वाया अमौसी, ट्रांसपोर्टनगर, शहीद पथ, अहिमामऊ। वहीं, दुबग्गा से कमता वाया आईआईएम, टेढ़ीपुलिया, मुंशीपुलिया रिंगरोड होकर चलेंगी.

  • SDM का बाबू घूस लेते गिरफ्तार

    SDM का बाबू घूस लेते गिरफ्तार

    SDM का बाबू घूस लेते गिरफ्तार
    UP के मुरादाबाद जिले की ठाकुरद्वारा तहसील के SDM के कार्यवाहक बाबू को विजिलेंस टीम के द्वारा 50,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

  • थाना कसया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नादह के वादी गनेश गुप्ता द्वारा सूचना दिया गया

    थाना कसया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नादह के वादी गनेश गुप्ता द्वारा सूचना दिया गया

    बिग ब्रेकिंग कुशीनगर
    थाना कसया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नादह के वादी गनेश गुप्ता द्वारा सूचना दिया गया कि कुछ लोगों द्वारा उनको मारा-पीटा व अभद्रता की गयी है। इस सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर एक आरोपी की, की गयी गिरफ्तारी के संबंध में क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह की बाईट।

  • बहराइच आदमखोर भेड़िए ने किया नान-पारा इलाके का रुख

    बहराइच आदमखोर भेड़िए ने किया नान-पारा इलाके का रुख

    बहराइच
    बहराइच आदमखोर भेड़िए ने किया नान-पारा इलाके का रुख,24 घंटे में दूरी बार नान-पारा के गावों में दी दस्तक,कल भी नान-पारा के 8 गावों में पहुंचा था आदमखोर ,भेड़िया आने की सूचना से इलाके में मचा हड़कंप,SHO नान-पारा, SDM नान-पारा व MLA नान-पारा पहुंचे,वन विभाग की टीम व भारी पुलिस फोर्स तैनात,जिले के अलग- अलग स्थानों पर भेड़िया दे रहा दस्तक,प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को लाउडस्पीकर से किया सचेत,दरवाजे बंद करने, बच्चो को घर के अंदर करने की हिदायत

  • पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर PRKS

    पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर PRKS

    पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर PRKS मुख्यालय मंडल के उपाध्यक्ष श्री हरि मोहन जी CTTI गोरखपुर को सेवानिवृत्ति पर किया गया सम्मानित
    श्री हरि मोहन जी पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के समर्पित पदाधिकारी हैं संघ इनके सुखी एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता है- विनोद राय
    पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर आज गोरखपुर के CTTI एवं पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ मुख्यालय मंडल के उपाध्यक्ष श्री हरि मोहन जी के सेवानिवृत्ति पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन मुख्यालय मंडल के मंडल मंत्री श्री सतीश चंद्र अवस्थी जी ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन कारखाना मंडल के संयुक्त मंडल मंत्री श्री दीपक चौधरी ने किया। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री तथा असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी एनएफआईआर श्री विनोद राय ने हरिमोहन जी का माल्यार्पण एवं शाल ओढ़ाकर के सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री हरि मोहन जी पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के एक समर्पित वरिष्ठ पदाधिकारी हैं मैं इनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं तथा आगे भी पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ से जुड़े रहेंगे यही कामना है। कार्यक्रम को मुख्यालय मंडल के श्री कौशल कुमार सिंह, पीआर केएस यूथ विंग के अध्यक्ष श्री देवेश सिंह, कारखाना मंडल के संयुक्त मंत्री श्री दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में रिटायर्ड श्री हरि मोहन जी के सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना किया एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। श्री हरि मोहन जी ने स्वागत समारोह में अपने संबोधन में कहा कि मैं 20 वर्षों से लगातार पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ से जुड़ा हूं और आगे भी जुड़ा रहूंगा। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री सतीश चंद्र अवस्थी,कौशल कुमार सिंह, के एम मिश्रा, संजीव धर, दीपक चौधरी,देवेश सिंह,कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, विजय पाठक, जयप्रकाश सिंह, निजामुद्दीन सिद्दीकी,राकेश श्रीवास्तव,अंशुमान पाठक, निशांत यादव, दीपक प्रजापति, धीरज यादव, विनय यादव इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।