Category: उत्तर प्रदेश

  • मंडलीय कारागार के जेलर और बंदियों ने खाई फाइलेरिया से बचाव की दवा

    मंडलीय कारागार के जेलर और बंदियों ने खाई फाइलेरिया से बचाव की दवा

    मंडलीय कारागार के जेलर और बंदियों ने खाई फाइलेरिया से बचाव की दवा
    पुलिस लाइन में सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने भी किया दवा का सेवन
    अभी भी स्वास्थ्य केंद्रों और आशा कार्यकर्ता से सम्पर्क कर खा सकते हैं दवा
    फाइलेरिया से बचाव की दवा खाने से जुड़े सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान के अंतिम दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंडलीय कारागार पहुंच कर जेलर एके कुशवाहा और बंदियों को दवा खिलाई। इससे पहले टीम ने पुलिस लाइन में सैकड़ों पुलिसकर्मियों को भी इस दवा का सेवन कराया । जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि अभी भी यह दवा निकटतम स्वास्थ्य केंद्रों पर और आशा कार्यकर्ता से सम्पर्क कर खा सकते हैं। इसके लिए इस हफ्ते मॉप अप राउंड चलाया जाएगा।
    जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ राजेश की अगुआई में मेडिकल टीम सबसे पहले पुलिस लाइन गई। टीम में शामिल सहायक मलेरिया अधिकारी राजेश चौबे और सहयोगी सुरेंद्र ने पुलिसकर्मियों को दवा का सेवन कराया। पुलिस लाइन के चिकित्सक डॉ अश्विनी वर्मा और आरआई हरिश्चंद्र सिंह ने सभी को दवा खाने के लिए प्रेरित किया। मेडिकल टीम ने फाइलेरिया बीमारी, इसके लक्षण और बचाव के लिए दवा सेवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    इसके बाद यही टीम मंडलीय कारागार पहुंची। वहां जेलर एके कुशवाहा और जेल के चिकित्सा अधिकारी डॉ वीके राय ने टीम का स्वागत किया। जेलर ने बंदियों को बताया कि वह खुद दो वर्षों से इस दवा का लगातार सेवन कर रहे हैं। यह पूरी तरह से सुरक्षित है और फाइलेरिया से बचने के लिए यह दवा अवश्य खानी चाहिए। यह दवा खाली पेट नहीं खानी है। जेलर ने पहले खुद दवा खाई और फिर उनसे प्रेरित होने के बाद सैकड़ों बंदियों ने पंक्तिबद्ध होकर दवा का सेवन किया।
    पिछले साल भी खिलाई गई थी दवा
    जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार दूबे के दिशा निर्देशन में पिछले वर्ष भी पुलिस लाइन और मंडलीय कारागार में फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई गई थी। यह दवा दो वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को खानी है। सिर्फ गर्भवती और अति गंभीर बीमार मरीजों को यह दवा नहीं खिलाई जाती है। शुगर, बीपी, थाइराइड, कोलेस्ट्राल आदि बीमारियों के मरीज दवा खा सकते हैं। बुखार के रोगी भी दवा खा सकते हैं। सिर्फ कैंसर व ह्रदय के जटिल रोगी दवा नहीं खाएंगे।
    माइक्रो फाइलेरी को खत्म करती है दवा
    श्री सिंह ने बताया कि दवा सेवन के बाद कुछ लोगों को हल्की उल्टी, मितली, चक्कर आना और सिरदर्द जैसी दिक्कतें होती हैं। यह तब होता है जब दवा खाने के बाद शरीर में माइक्रो फाइलेरी मरते हैं और पूरा शरीर बीमारी के संक्रमण से मुक्त हो रहा होता है। यह दवा अगर पांच साल तक लगातार साल में एक बार खाई जाए तो संक्रमण से मुक्ति मिलेगी और बीमारी के लक्षण नहीं आएंगे। जब ज्यादा से ज्यादा लोग इस दवा का सेवन कर लेंगे तो बीमारी के संक्रमण का चेन भी टूट जाएगा। क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होने वाली इस बीमारी में संक्रमण के पांच से पंद्रह वर्ष बाद हाथ, पैर, स्तन व अंडकोष में सूजन जैसे लक्षण आते हैं जो पूरी तरह से ठीक नहीं होते हैं। इसलिए साल भर में एक बार बचाव की दवा जरूर खाएं।

  • सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में कभी अपराध की नर्सरी के रूप

    सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में कभी अपराध की नर्सरी के रूप

    गोरखपुर। सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में कभी अपराध की नर्सरी के रूप में पहचाना जाने वाला गोरखपुर अब पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सैनिक स्कूल के लोकार्पण के उपरांत राष्ट्र रक्षा की नर्सरी बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट्स पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सैनिक स्कूल का लोकार्पण उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 7 सितंबर को करेंगे। लोकार्पण समारोह में उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।
    रवि किशन सोमवार को सैनिक स्कूल में लोकार्पण के मद्देनजर चल रही तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल में अध्ययनरत विभिन्न जिलों से आए छात्र देश और दुनियां की सेनाओं में फौज में अफसर बनेंगे। देश की सीमाओं की रक्षा करेंगे। युवाओं के शारीरिक, मानसिक और चारित्रिक विकास करते हुए सैनिक स्कूल समूचे पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए गौरव स्तम्भ के रूप में दिखेगा। उन्होंने कहा कि 49 एकड़ में 176 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले इस स्कूल का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 23 जुलाई 2021 को किया था। रिकार्ड अवधि में यहां निर्माण होने के साथ पठन पाठन भी शुरू हो गया है। प्रवेश परीक्षा के जरिये कक्षा 6 और 9 में दाखिला लेने के बाद इस सैनिक स्कूल में पहली जुलाई से पढ़ाई शुरू हो चुकी है। प्रथम चरण में इस स्कूल में कक्षा 6 और 9 में 84-84 विद्यार्थी जिनमें 40 छात्राएं और 128 छात्र हैं, यहां अध्ययनरत हैं।

    देश के प्रत्येक युवा को दो साल की मिलेट्री ट्रेनिंग अनिवार्य करें
    मीडियाकर्मियों से बात करते हुए रवि किशन ने कहा कि उनकी मांग है कि देश के प्रत्येक युवा को दो वर्ष के लिए मिलेट्री ट्रेनिंग अनिवार्य की जानी चाहिए। इससे उनके बीच न केवल अनुशासन की भावना बलवती होगी। बल्कि राष्ट्र प्रेम भी जागृत होगा। नशे की प्रवृति से वे दूर होंगे। युवाओं में अवसाद की समस्या भी कम होगी। युवाओं में आत्महत्या की प्रवृति भी कम होगी।

  • खण्ड विकास अधिकारी के विरुद्ध ग्राम प्रधान हुए लामबंद

    खण्ड विकास अधिकारी के विरुद्ध ग्राम प्रधान हुए लामबंद

    कुशीनगर
    खण्ड विकास अधिकारी के विरुद्ध ग्राम प्रधान हुए लामबंद
    मनरेगा योजना में गलत तरीके से हुए भुगतान को लेकर ग्राम प्रधान बीडीओ के विरुद्ध दे रहे धरना।
    सुकरौली विकास खण्ड मुख्यालय का मामला।

  • अस्पताल कर्मियों की लापरवाही से प्रसूता की हुई मौत

    अस्पताल कर्मियों की लापरवाही से प्रसूता की हुई मौत

    अस्पताल कर्मियों की लापरवाही से प्रसूता की हुई मौत
    डेढ़ साल पहले दुल्हन बन आई थी ससुराल
    बड़हलगंज:( गोरखपुर ) सीएचसी बड़हलगंज के कर्मचारियों की लापरवाही व चिकित्सक के रात्रि निवास न करने के चलते शनिवार की रात्रि एक प्रसूता की मौत हो गई। मृतका के परिजन ने इलाज में हुई लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दे दी है।
    बताते चलें कि बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बहसुआ गांव निवासी गोपाल गौंड़ की पुत्री रानी का विवाह बीते साल 22फरवरी 2023 को नगर पंचायत बड़हलगंज के जाईपार निवासी सोनेलाल गौंड के पुत्र आलोक से हुई थी। हसीन सपनों को देखती हुए रानी ससुराल आई। हंसी खुशी कुछ महीने बीते और जल्द ही उसे मां बनने की खुशखबरी मिली। हर महिला के लिए यह खुशी कुछ अलग होती है। रानी भी बच्चे को लेकर सपने सजाने लगी। उसे क्या पता था कि क्या होने वाला है?शनिवार दोपहर रानी को प्रसव वेदना हुई। और परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़हलगंज पहुंचे जहां रानी को कुछ घण्टे बाद पुत्र पैदा हुआ। परिजन काफी खुश हुए।अस्पताल कर्मी नेग मांगे। परिजन सात हजार रुपए दे डाले। शाम तक सब ठीक रहा। इसी बीच प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ शुभम् कुमार का स्थानांतरण का आदेश आ गया। और देर शाम वे अस्पताल से चले गए। उनके जाते ही सारे कर्मचारी भी गायब हो गए। रात में रानी के पेट में भयंकर दर्द उठा। परिजन चिकित्सक को ढूंढते रह गए पर इमर्जेंसी में कोई चिकित्सक अस्पताल पर मौजूद नहीं था। असह्य वेदना के चलते रात्रि पौने तीन बजे रानी ने दम तोड़ दिया और इस तरह चिकित्सीय लापरवाही ने एक बार फिर एक घर उजाड़ दिया। पति से उसकी पत्नी व नवजात से उसकी मां को छीन लिया। मृतका रानी गौड़ के ससुर सोनेलाल गौड ने इलाज में चिकित्सीय लापरवाही व दवाओं की कमी के चलते अपनी बहू की मौत का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, एक पक्ष के चार लोग घायल

    जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, एक पक्ष के चार लोग घायल

    जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, एक पक्ष के चार लोग घायल गोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरसी के राजस्व टोला घरावल में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक पछ के चार लोग घायल, दुसरे पक्ष को भी चोट लगी है। जिनका इलाज गोला के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। अनिल मिश्र के तरफ से गोला थाने पर तहरीर दे दी गई है।
    घरावल निवासी अनिल मिश्र के खेत से मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली पिच सड़क जा रही है। इसी खेत में नवीन पर्ती की जमीन है। जिसमे दो डिस्मल जमीन जगदीश पाण्डेय पट्टा करा लिए है। अपने पट्टे की जमीन पर विगत चार माह पुर्व वह टिनसेड डाल रहे थे जिसपर अनिल मिश्र ने आपत्ति दर्ज करते हुए रोक दिया कि यह नवीन पर्ती आपके दरवाजे पर ही है। जो आपके कब्जे में है। अब आप यहां कैसे टिनसेड डालेंगे। इस बात को लेकर दोनों लोगों में हाथापाई हुई और मामला थाने तक पहुंच गया। कीसी तरह उसदिन मामला शांत हो गया। लेकिन जगदीश पाण्डेय ने शनिवार की सुबह डम्फर से अपने पट्टे की जमीन पर मिट्टी डलवाने लगे इसपर अनिल मिश्र ने आपत्ति की और डाल 112 पर सुचना दी मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों पक्ष को थाने पर बुलाया और यथा स्थिति बहाल रखने का हिदायत दे कर छोड़ दिया। आज रविवार की सुबह लगभग 8 बजे जगदीश पाण्डेय पुनः डम्फर से मिट्टी डलवाने लगे जिसका विरोध करने अनिल मिश्र उनकी पत्नी और दो नाबालिक बच्चे पहुच गये। और विवाद सुरु हो गया।
    अनिल मिश्र ने अपने लिखित तहरीर मे लिखा है कि प्रार्थी और जगदीश पाण्डेय के बिच जमीनी विवाद चल रहा है रविवार सुबह समय लगभग आठ बजे जगदीश पाण्डेय अपने पुत्र और अन्य दुसरे गांव के लोगों के साथ गोल बंद हो कर, लाठी डंडा और धारदार हथियार के साथ लैस हो कर पार्थी और प्रार्थी के पुत्र यज्ञ प्रकास मिश्र, अन्शुमान मिश्र को मार कर घायल कर दिए। और प्रार्थी की पत्नी जो घर में थी उसे घर में घुस कर मारे पिटे जिके चलते उसके कान की झाली और मंगल सुत्र कही गीर गया। घटना को देख जब अगल बगल के लोग जूटने लगे तो लोग भाग निकले।
    जब कि दुसरे पक्ष की गीता पाण्डेय (जगदीश पाण्डेय की बहु) का कहना है कि घर के सभी सदस्य पानी चलाने गये थे। अकेला देख कर अनिल मिश्र गाली गुप्ता देने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए हमारे और हमारे पति तथा ससुर पर हमला कर दिए। जिससे हमारे ससुर के सिने में चोट लगी है।
    यहां सवाल यह भी है कि प्रशासन द्वारा मिट्टी खनन पर रोक है। इसके बावजूद भी खखन माफिया मिट्टी कहा से ला रहे हैं।
    ग्रामीणों का कहना है कि यहां दो तीन बार विवाद हो चूका है। समय रहते यदि प्रशासन इस घटना को गम्भीरता से नही लेता है। तो यहां बड़ी घटना घट सकती है   थाना प्रभारी गोला मधुपनाथ मिश्रा का कहना है कि घायल अनिल मिश्रा की तरफ से लिखित तहरीर मिली है।मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

  • जिम्मेदारों के लापरवाही का भेंट चढ़ा हाईमास्ट

    जिम्मेदारों के लापरवाही का भेंट चढ़ा हाईमास्ट

    जिम्मेदारों के लापरवाही का भेंट चढ़ा हाईमास्ट
    क्रासर -वर्षो से खराब पड़ा है चौकड़ी गांव में लगा हाईमास्ट ।  चौकड़ी गांव खराब पडा हाईमास्ट।
    गोला।जहां सुबे के मुखिया योगी आदित्य नाथ क्षेत्र पंचायत निधि से हर गांवो में पथ प्रकाश व सभी सार्वजनिक स्थानों पर हाईमास्ट लगा कर शहरों के तर्ज पर गांवो को भी प्रकाश मान कर रहे हैं ।वहीं गहगहा ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत चौकड़ी गांव में लाखों रूपये सरकारी धन से लगा हाईमास्ट वर्षो से खराब पड़ा हुआ है ।जिसकी न तो ब्लाक के जिम्मेदार सुधि ले रहे है और न ही पंचायत प्रतिनिधि गांव के समाज सेवी मनीष तिवारी प्रकाश दूबे संतोष दूबे नुरे आलम व ज्ञान मिश्र आदि ने बताया की यह हाईमास्ट जहां लगा यहां पर गांव के महिला पुरूष आकर अपनी दिनचर्या के अनुसार व्यायाम आदि करने के साथ ही पूजा पाठ करते है छठ पर्व पर गांव की सभी महिलाए बगल स्थित पोखरे पर छठ मां का पूजन आदि के साथ सूर्य अर्घ देती हैं ।साथ ही गांव के अधिकर लोगो का निकास भी इसी रास्ते पर है। इस खराब पड़ें हाईमास्ट को ठीक कराने के लिए ग्राम प्रधान व सचिव सहित सभी जिम्मेदारों से कहा जा चुका है। लेकिन कोरे आश्वासन के शिवा कोई सुधि लेने वाला नही है।समाचार के माध्यम से ग्राम वासियों ने संबंधित जिम्मेदारों का ध्यानाकृष्ठ कराते हुए इसे जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग किया है।

    इस बावत ग्राम प्रधान रामलोचन कशौधन ने बताया की इस संबंध संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को पूर्व में सूचना दी जा चुकी दो दिन के अंदर हाईमास्ट को ठीक करा दिया जाएगा ।
    वहीं खण्ड विकास अधिकारी गगहा एजाज अहमद ने कहा की मामला जानकारी में नही है क्षेत्र पंचायत निधि से लगे सभी हाईमास्ट का रख रखाव एक वर्ष पूर्ण होने के बाद पंचायत निधि से किया जाता है ।ग्राम प्रधान व सचिव से बात कर जल्द से जल्द ठीक कराया जाएगा।अगर किसी विन्दू पर लापरवाही होगी तो जिम्मेदारों पर उचित कार्रवाई भी की जाएगी ।

  • महिलाओ को आत्मनिर्भर और लखपति बनाने का कार्य कर रही है सरकार-कमलेश पासवान

    महिलाओ को आत्मनिर्भर और लखपति बनाने का कार्य कर रही है सरकार-कमलेश पासवान

    महिलाओ को आत्मनिर्भर और लखपति बनाने का कार्य कर रही है सरकार-कमलेश पासवान  
    बड़हलगंज (गोरखपुर) केन्द्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को लखपति बहन बनाने का काम कर रही है।
    केन्द्रीय राज्य मंत्री सोमवार को बड़हलगंज ब्लाक परिसर में आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत अन्नप्रासन व गोदभराई कार्यक्रम मे लोगो को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि सरकार ने महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने का रास्ता दिखा दिया है और आज महिलाए उसपर चलकर तेजी से आगे बढ़ रही है। सरकार की योजनाए गांव गांव, घर घर पहुचा रही है। उन्होने कहा कि महिलाओ का शोषण किसी भी सूरत मे बर्दास्त नही किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लाक प्रमुख रामआशीष राय ने कहा कि प्रधानमंत्री जी महिलाओ को लखपति बनाने की योजना देश की महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिनव कुमार मिश्र ने कहा कि पोषण माह पखवारा लगातार दो वर्ष से गोरखपुर में प्रथम स्थान प्राप्त कर रहा है। इस दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री ने दो बच्चो का अन्नप्रासन कराने के साथ स्वयं सहायता समूह की दर्जनभर महिलाओ को सम्मान पत्र व समूह की महिलाओ को 1.50 करोड़ व 16.50 लाख का चेक प्रदान किया। बीडीओ घीसम प्रसाद ने अतिथियों का आभार व संचालन अखंड प्रताप शाही ने किया। कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला, संतोषी राय, नित्यानंद मिश्र, बैरिस्टर यादव, चंदन पांडेय, दिनेश पांडेय, बसंत पासवान, सुधाकर दुबे, रमेश शाही आदि लोग मौजूद रहे।

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • एलआईसी का मनाया गया 68 वा स्थापना दिवस

    एलआईसी का मनाया गया 68 वा स्थापना दिवस

    एलआईसी का मनाया गया 68 वा स्थापना दिवस
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज (गोरखपुर) स्थानीय कस्बा स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा कार्यालय में 68 वां बीमा सप्ताह समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। शाखा प्रबंधक हरि प्रसाद ने निगम ने गीत से प्रारंभ किया और उसके बाद हरि प्रसाद निगम दीप प्रज्वलित कर निगम की सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई। बताया कि प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और वित्त मंत्री सी डी देशमुख के नेतृत्व में 1 सितंबर 1956 को भारतीय जीवन बीमा निगम को राष्ट्रीयकृत किया गया। उस समय भारतीय जीवन बीमा निगम के पास 5 करोड़ की पूंजी थी और आज भारतीय जीवन बीमा निगम देश की सबसे अग्रणी संस्था के रूप में कार्य कर रही है। आज हमारा निगम नव व्यवसाय के क्षेत्र और दावा भुगतान में भी अच्छा कार्य कर रहा है। संचालन कर रहे पी एन द्विवेदी ने निगम के 68 वां बीमा सप्ताह समारोह में भारतीय जीवन बीमा निगम के संक्षिप्त इतिहास पर प्रकाश डाला। प्रशासनिक अधिकारी सुनील तिवारी, हरेंद्र पांडेय, बी बी शर्मा, कमल शंकर ओझा, जीउत राम, कृष्ण कुमार मिश्रा, नीलम, अंकिता, आकाश शुक्ला, राजीव दुबे, संदीप कुमार सिंह, प्रभुनाथ यादव, बृजेश मिश्रा, राजेश चौहान, नित्यानंद दीक्षित आदि मौजूद रहे।

  • केन्द्रीय राज्यमंत्री ने आम के पौधे का किया बृक्षारोपण

    केन्द्रीय राज्यमंत्री ने आम के पौधे का किया बृक्षारोपण

    केन्द्रीय राज्यमंत्री ने आम के पौधे का किया बृक्षारोपण
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बड़हलगंज (गोरखपुर)
    केन्द्रीय ग्रामीण विकास मन्त्री कमलेश पासवान ने लोगों को बृक्षारोपण के प्रति जागरूक करते हुये आम के बृक्ष का रोपड़ किया।
    कार्यक्रम में मौजूद बड़हलगंज चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने केंद्रीय मंत्री से नगर में 400केवीए के विद्युत ट्रान्सफर देने का आग्रह किया।
    इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख आशीष राय, अष्टभुजा सिंह, अखण्ड शाही, दिनेश पाण्डेय, राजेश निषाद, धर्मराज निषाद, सभासद लक्ष्मण निषाद, ऋषि चंद आदि मौजूद थे।

  • यूनिफाइड पेंशन स्कीम, नेशनल पेंशन स्कीम से ज्यादा खराब हैं:अटेवा

    यूनिफाइड पेंशन स्कीम, नेशनल पेंशन स्कीम से ज्यादा खराब हैं:अटेवा

    यूनिफाइड पेंशन स्कीम, नेशनल पेंशन स्कीम से ज्यादा खराब हैं:अटेवा
    कौड़ीराम 02 से 06सितम्बर 2024 तक काली पट्टी बांधकर होगा विरोध
    गोरखपुर।प्रदेश अध्यक्ष के आवाहन पर सोमवार 2 सितम्बर अटेवा पेंशन बचाओ मंच जनपद गोरखपुर के विकास खंड कौड़ीराम में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध करके बिरोध किया। बीआरसी कौड़ीराम,ब्लाक में एफ एल एन का चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुरुआत हुआ। जिसमें अटेवा के आवाहन पर प्रशिक्षण के दौरान कौड़ीराम ब्लाक के सभी प्रशिक्षणार्थियों ने काली पट्टी बांध कर अपना विरोध दर्ज किया।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव प्रसाद शर्मा ने किया अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र सरकार ने 24 अगस्त 2024 को केन्द्रीय कर्मचारियों अधिकारियों के लिए नेशनल पेंशन स्कीम के स्थान पर यूनिफाइड पेंशन स्कीम की घोषणा कर दी। प्रधानमंत्री की घोषणा के तुरंत बाद से देश भर में केंद्रीय व राज्य के शिक्षकों, कर्मचारिंयों अधिकारीयों ने विरोध करना शुरू कर दिया है।यूनिफाइड पेंशन स्कीम नेशनल पेंशन स्कीम से ज्यादा खराब हैं शिक्षक कर्मचारी अधिकारी इसका विरोध 02 से 06 सितंबर 2024 तक देश के समस्त शासकीय प्रतिष्ठानों में शिक्षक कर्मचारी अधिकारी काली पट्टी बांध कर अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
    यूनिफाइड पेंशन स्कीम मोदी सरकार का तत्काल से विरोध देश भर के केन्द्रीय व राज्य शिक्षक, कर्मचारी,अधिकारी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से देश के एक करोड़ शिक्षक कर्मचारी अधिकारी अपील करते हैं कि पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने की घोषणा करें जो देश भर के केन्द्रीय व राज्य के शिक्षक कर्मचारी अधिकारी आन्दोलनरत हैं।
    नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम ने घोषणा किया है कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होते हैं तब तक हमारा आन्दोलन जारी रहेगा।
    उन्होंने कहा समस्त जिला शिक्षक, अधिकारी,कर्मचारी पदाधिकारियों व सदस्यों के सहयोग से राष्ट्रीय घोषित कार्यक्रमों का सफल आयोजन करेंगे।
    प्रदेश के सभी विभागों के कर्मचारी अधिकारी से आग्रह है कि यूनिफाइड पेंशन स्कीम का विरोध एवं पुरानी पेंशन स्कीम का समर्थन करें।
    कार्यक्रम मे वरुण दूबे जिला मंत्री, रामराज, सुरेंद्र पाठक ,अरविंद यादव,रुपा राय,मंजूलिका गुप्ता ,अनीता,पप्पू पासवान,दिलीप सिंह हरेंद्र नायक, सौम्या शुक्ला, दमयंति देवी ,सुधीर ,कल्पना गुप्ता,समीम बानों, भारती, कृष्णा कुमारी आदि प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।