अम्बेडकरनगर
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बड़ा बयान
रेप और हत्या के मामले में फांसी का कानून बने
बीजेपी लाठी वाली और बुलडोजर वाली सरकार है
‘बुलडोजर को SC ने रोक दिया,सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद’
नौकरी मांगने वालों पर लाठी चलाई जा रही है
सुल्तानपुर में पांच करोड़ की डकैती हुई है
उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से जंगलराज कायम है
Category: उत्तर प्रदेश
-

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बड़ा बयान
-

खुद को UP पुलिस में सिपाही बताता है, लेकिन है नहीं
इसका नाम है राजन वर्मा,
8वीं पास है
खुद को UP पुलिस में सिपाही बताता है, लेकिन है नहीं
इसने शादी का झांसा देकर UP पुलिस की कई महिला कांस्टेबलों से रेप किया, उनसे रुपए ठगे और भाग निकला। आज बरेली पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया
मुरादाबाद, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बरेली में भी रेप के मुकदमे दर्ज हैं। ये सिर्फ उन्हीं महिला कांस्टेबलों को टारगेट करता था, जिनका सरनेम ‘वर्मा’ होता है। पहले दोस्ती, फिर प्यार, फिर शादी का झांसा और आखिर में रुपए लेकर फरार
राजन वर्मा लखीमपुर का रहने वाला बताया जा रहा है -

2017 के पहले जो लोग प्रदेश में लूट खसोट मचाते थे
2017 के पहले जो लोग प्रदेश में लूट खसोट मचाते थे,आज उनके सपनों पर फिर चुका है, अब टीपू भी चले सुल्तान बनने
सपना देख रहे हैं,मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे है -

सीएम योगी देंगे गोरखपुर को एक नए फील्ड थाने की सौगात
सीएम योगी देंगे गोरखपुर को एक नए फील्ड थाने की सौगात
और पुख्ता होगी जिले के उत्तरी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, 6 सितंबर को सीएम करेंगे नए थाने का भूमि पूजन
26 करोड़ 56 लाख रुपये से होगा सोनबरसा थाने के प्रशासनिक और आवासीय भवनों का निर्माण
गोरखपुर, 3 सितंबर। गोरखपुर जिले की पुलिसिंग अब और मजबूत होगी। इसके लिए योगी सरकार गोरखपुर में फील्ड का तीसवां थाना बनाने जा रही है। नए और फील्ड के तीसवें थाने सोनबरसा को लेकर अधिसूचना तो पहले ही जारी हो चुकी है, अब इस थाने के प्रशासनिक और आवासीय भवनों के निर्माण का कार्य भी शुरू होने जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 सितंबर को भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे। सोनबरसा थाना के प्रशासनिक और आवासीय भवनों के निर्माण पर 26 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत आएगी।
योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस के इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी खासा काम किया गया है। जनता और पुलिस के बीच भौगोलिक दूरी कम करने तथा लोगों के बीच पुलिस की पहुंच तत्परता से बढ़ाने के लिए योगी सरकार में अकेले गोरखपुर में चार नए फील्ड थानों गीडा, रामगढ़ताल, एम्स और सोनबरसा को मंजूरी दी गई है। इनमें से गीडा, रामगढ़ताल और एम्स थाने क्रियाशील हो चुके हैं। अब सरकार और पुलिस प्रशासन का फोकस सोनबरसा थाने पर है। सोनबरसा फील्ड का तीसवां और कुल मिलाकर बत्तीसवां थाना होगा। जिले में अन्य दो थाने साइबर अपराध और मानव तस्करी से संबंधित अपराध पर काम करते हैं।
बालापार मार्ग पर सोनबरसा थाने के अस्तित्व में आने से गोरखपुर जिले के उत्तरी भाग में कानून व्यवस्था और पुख्ता होगी। इसके लिए अधिसूचना तो पहले ही जारी हो गई थी, अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 सितंबर को भूमि पूजन और शिलान्यास कर निर्माण का शुभारंभ करेंगे। सोनबरसा थाने के प्रशासनिक भवन के निर्माण पर 17 करोड़ 21 लाख 70 हजार रुपये तथा इसके आवासीय भवनों के निर्माण पर 9 करोड़ 34 लाख 62 हजार रुपये की लागत आएगी। इस थाना क्षेत्र में करीब तीन दर्जन गांव शामिल होंगे। नए थाने से डेढ़ लाख से अधिक आबादी को फायदा पहुंचेगा। -

आयुष्मान भारत योजना के 9 करोड़ लाभार्थियों को प्रति परिवार ₹5 लाख का चिकित्सा बीमा
लखनऊ: आयुष्मान भारत योजना के 9 करोड़ लाभार्थियों को प्रति परिवार ₹5 लाख का चिकित्सा बीमा, देश में सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड वितरित
एक जनपद-एक मेडिकल कॉलेज मिशन के अंतर्गत
उत्तर प्रदेश में 65 मेडिकल कॉलेज संचालित
उत्तर प्रदेश में 22 मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन
गोरखपुर व रायबरेली में एम्स का संचालन
सत्र 2024 से 7 नये मेडिकल कालेजों बिजनौर,
बुलंदशहर, कानपुर देहात, कुशीनगर, ललितपुर, पीलीभीत एवं सुल्तानपुर
का संचालन आरंभ
अयोध्या में राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय का निर्माण
वाराणसी में राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना
सरकारी क्षेत्र में 4550 एमबीबीएस सीट तथा निजी क्षेत्र में 5600 एमबीबीएस सीट पीपीपी मोड की एमबीबीएस की 350 सीटें उपलब्ध
एमडी/एमएस/डिप्लोमा सीटों की संख्या 900 से बढ़कर 1543, निजी क्षेत्र में कुल 1775 पीजी सीटें
नर्सिंग में 7000 तथा पैरामेडिकल में 2000 सीटों की वृद्धि
गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों के उपचार हेतु ₹3200 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में 12.48 करोड़ लोगों का उपचार
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक माह की 15 तारीख को
एकीकृत निःक्षय दिवस का आयोजन। -
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर किया post
लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर किया post
PM मोदी किसानों की आजीविका को बढ़ा रहे।
किसानों की आजीविका बढ़ाने को लेकर निवेश को मंजूरी।
उनकी आय को बढ़ावा देने के लिए भी मंजूरी मिली।
निवेश के साथ 7 प्रमुख पहलों को मंजूरी दी है।
13,966 करोड़ के कुल निवेश,7 प्रमुख पहलों को मंजूरी।
ये योजनाएं डिजिटल कृषि को बढ़ावा देंगी।
फसल विज्ञान को आगे बढ़ाएंगी।
कृषि शिक्षा का आधुनिकीकरण करेंगी।
पशुधन स्वास्थ्य में सुधार करेंगी।
बागवानी का विकास करेंगी।
कृषि विज्ञान केंद्रों को मजबूत करेंगी।
प्रभावी प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन सुनिश्चित करेंगी।
ये प्रयास हमारे कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव लाएंगे।
हमारी कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे।
इस पहल के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद। -

यूपी के जिला बहराइच में पिता नईम ने 18 वर्षीय बेटी खुशबू की हत्या कर दी
यूपी के जिला बहराइच में पिता नईम ने 18 वर्षीय बेटी खुशबू की हत्या कर दी। गंडासे से उसकी गर्दन, दोनों हाथ और पैर काट दिए।
बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग में खुशबू कुछ दिन पहले एक लड़के के साथ चली गई थी। पुलिस ने लड़की बरामद करके पिता को सौंप दी थी। तभी से विवाद था।
हत्या के बाद क़ातिल पिता वही बैठा रहा। बोला :- इज़्ज़त ख़राब रही थी बेटी.. मारता ना तो क्या करता ? -

मथुरा में शाही मस्जिद ईदगाह को उड़ाने की धमकी; सिरफिरे युवक ने कार लेकर घुसने का किया प्रयास
मथुरा में शाही मस्जिद ईदगाह को उड़ाने की धमकी; सिरफिरे युवक ने कार लेकर घुसने का किया प्रयास
मथुरा में एक युवक ने ईदगाह को बम से उड़ाने की धमकी देकर कार से घुसने की कोशिश की। पुलिस ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस ने उसकी कार का चालान काट दिया था जिसके बाद वो गुस्से में था। बता दें कि ईदगाह पर सुरक्षा का कड़ा पहरा है। -

गोरखनाथ थाने पर पिछले कई महीनों तक बेहतर कानून व्यवस्था और आमजनमानस
गोरखनाथ थाने पर पिछले कई महीनों तक बेहतर कानून व्यवस्था और आमजनमानस की समस्याओं को प्राथमिकता पर समाधान करने वाले जितेन्द्र कुमार सिंह ने गुलहरिया थाने की जिम्मेदारी संभाल ली है एसएसपी ने जितेंद्र कुमार सिंह को गुलहरिया थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया है
-

लोहिया यूनिवर्सिटी में IPS की बेटी की मौत
Lko Big Breaking
लोहिया यूनिवर्सिटी में IPS की बेटी की मौत
LLB की छात्रा अनिका रस्तोगी कल देर रात अपने हॉस्टल में बेहोश पाई गई!!
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया!!
IPS संतोष रस्तोगी की बेटी है अनिका,संतोष रस्तोगी NIA में IG के पद पर हैं तैनात!!
मामले की जानकरी मिलते ही लखनऊ पुलिस कमिश्नर देर रात मौके पर पहुंचे!!
हॉस्टल के कमरे को किया गया सील मामले की तफ्तीश जारी!!आशियाना थाना क्षेत्र स्थित लोहिया विधि विश्वविद्यालय के हॉस्टल में मिला शव!!








