दिन दहाड़े सराफा व्यवसाई के यहां लूट कांड का एसपी सोमेन बर्मा ने किया खुलासा
सुल्तानपुर। नगर कोतवाली के मेजरगंज इलाके में भरतजी सर्राफ की दुकान पर बुधवार को हुए लूट कांड का एसपी सोमेन बर्मा ने किया खुलासा। एसपी के अनुसार डकैती की घटना में शामिल थे 15 अंतर्जनपदीय डकैत।अमेठी, प्रतापगढ,रायबरेली, जौनपुर व आजमगढ़ के डकैतों ने घटना को दिया था अंजाम।घटना के लिए 20 दिन पहले से की थी रेकी।घटना में शामिल बाईकों को गैर जनपद से था चुराया।भोर में तीन गैर गैरजनपदीय डकैत पुलिस मुठभेड़ में हुए गिरफ्तार।गिरफ्तार डकैतों से 15 किलो सफेद धातु चांदी व तीन अवैध तमंचे हुए बरामद।गोली लगने से घायल डकैतों का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज।अन्य डकैतों की गिरफ्तारी के लिए गठित की गई पुलिस की सात टीमें।अन्य डकैतों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे माल को किया जायेगा बरामद.
Category: उत्तर प्रदेश
-

दिन दहाड़े सराफा व्यवसाई के यहां लूट कांड का एसपी सोमेन बर्मा ने किया खुलासा
-

शिक्षक दिवस की थीम पर आधारित है यह अंक
अंग्रेजी विभाग की मासिक पत्रिका के 11वें संस्करण का कुलपति ने किया विमोचन
शिक्षक दिवस की थीम पर आधारित है यह अंकदीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका “साहित्य विमर्श” के 11वें संस्करण का विमोचन विश्वविद्यालय की कुलपति, प्रोफेसर पूनम टंडन द्वारा किया गया। यह विशेष संस्करण शिक्षक दिवस पर आधारित है और इसमें विभाग द्वारा दीक्षांत समारोह सप्ताह के अंतर्गत आयोजित की गई गतिविधियों को भी समाहित किया गया है।
इस अंक में छात्रों द्वारा शिक्षकों पर लिखी गई सुंदर कविताओं को विशेष रूप से सराहा गया है। विद्यार्थियों की इस अद्वितीय पहल को व्यापक प्रशंसा मिली है। उल्लेखनीय है कि अंग्रेजी विभाग यह पत्रिका प्रतिमाह प्रकाशित करता है, और यह इसका 11वां संस्करण है।
इस पत्रिका के प्रत्येक अंक का संपादन विभाग के छात्र स्वयं करते हैं। इस संस्करण के संपादक तीसरे सेमेस्टर के विद्यार्थी आयुषी राव, सुधांशु राय, श्वेता उपाध्याय और कुशाग्र मिश्रा हैं। इन छात्रों ने अपने संपादन कौशल से इस अंक को एक नया आयाम दिया है।
अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष, प्रोफेसर अजय कुमार शुक्ला ने इस अवसर पर कहा, हमारे विभाग के छात्रों ने ‘साहित्य विमर्श’ को लगातार नए आयाम दिए हैं। यह पत्रिका न केवल उनके रचनात्मक विचारों को मंच प्रदान करती है, बल्कि उनके संपादन कौशल को भी निखारती है। मुझे गर्व है कि हमारे छात्र इस तरह की पहल कर रहे हैं और हर अंक में नए विचारों और विषयों के साथ सामने आ रहे हैं।
कुलपति महोदया ने छात्रों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि “साहित्य विमर्श” जैसी पत्रिका विश्वविद्यालय के अन्य विभागों के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत है। ऐसे प्रयास विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ज़रूरी होते हैं -

लखनऊ में रंगेहाथ पकड़ा गया दारोगा
लखनऊ में एक चौकी इंचार्ज (दारोगा) राजकुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है. मामला लखनऊ के पारा इलाके स्थित डॉक्टर खेड़ा का है, जहां के चौकी इंचार्ज को विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया.आरोपी दारोगा प्रतापगढ़ के रहने वाले दिनेश पटेल से एटीएम के जरिए पैसों में हुई धोखाधड़ी के केस में उनका नाम फाइनल रिपोर्ट से निकालने के एवज में 20 हजार मांग रहा था. जब दिनेश ने रुपये देने से मना किया तो दारोगा उनका नाम फाइनल रिपोर्ट में डाल देने की धमकी देने लगा, जिसके बाद परेशान होकर दिनेश ने पूरे मामले की जानकारी एसपी विजिलेंस को दे दी.
-

नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठे अभ्यर्थियों के चेहरे
कुशीनगर
नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठे अभ्यर्थियों के चेहरे
2 अभ्यर्थियों को जिलाधिकारी ने वितरित किया नियुक्ति पत्र जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जनपद के 2 अभ्यर्थियों जुबैर आलम ग्राम व पोस्ट-मठिया नरईपुर,अवर अभियन्ता (विद्युत /यांत्रिक) आवास एवं शहरी नियोजन विभाग एवं बृजेश मद्धेशिया ग्राम-जवही मलही मुस्तकील पोजही , अवर अभियंता (सिविल) नगर निकाय विभाग को नियुक्ति पत्र वितरित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वैभव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रेम कुमार राय, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, एक्स ईएन नलकूप/ सिंचाई, डीसी एनआरएलएम, अधिशासी अधिकारी पडरौना, तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। -

2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही बुलडोजरों का रुख गोरखपुर की तरफ होगा, अखिलेश यादव
2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही बुलडोजरों का रुख गोरखपुर की तरफ होगा, अखिलेश यादव
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 में उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार बनेगी और बीजेपी का सफाया होगा. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही प्रदेश के सभी बुलडोजरों का रुख गोरखपुर की तरफ होगा. अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव के परिणाम से पूरे देश की राजनीति प्रभावित होगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में निर्दोष लोगों को सताया जा रहा है. किसान परेशान है और नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है. -

सीएम योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर पलटवार किया है
लखनऊ: सीएम योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर पलटवार किया है सीएम योगी ने कहा कि बुलडोजर चलाने के लिए दिल और दिमाग चाहिए। हर व्यक्ति के हाथ में बुलडोजर फिट नहीं हो सकता। दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले बुलडोजर के सामने पस्त हैं सीएम योगी ने कहा कि आज टीपू भी सुल्तान बनने का सपना देख रहे हैं। इन लोगों को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखते हैं। इन्होंने युवाओं के भरोसे को तोड़ा
-

उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अखिलेश यादव के बयान पर बोला मुंगेरी लाल
उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अखिलेश यादव के बयान पर बोला मुंगेरी लाल के सपने न देखे 2012 के जनादेश को संभाल नही पाए इसी क्रम ने गोरखपुर सांसद रवि किशन ने बोला की क्या गुरु गोरक्षनाथ की धरती गोरखपुर में ही बुल्डोजर क्यों चलेगा क्या उनको हिंदुत्व से खतरा है
-

एन सी सी बटालियन की ट्रेनिंग के लिए 25 छात्रों का हुआ चयन
एन सी सी बटालियन की ट्रेनिंग के लिए 25 छात्रों का हुआ चयन
गोला।गोला क्षेत्र के आनन्द विद्या पीठ इण्टर कालेज ककरहीं में एन सी सी की भर्ती 45 बटालियन एन सी सी गोरखपुर के कमान अधिकारी के दिशा-निर्देश और एसोसिएट एन सी सी अधिकारी अजय कुमार शुक्ल के देख रेख में सम्पन्न किया गया।
जिसमें 85 छात्रों में से 40 कैडेटों ने अपना शारीरिक मानक की परीक्षा उत्तीर्ण कर पूर्ण कर लिखित परीक्षा दिया है जिसमें से 25 कैडेट्स का चयन अन्तिम परिणाम स्वरूप किया गया । बटालियन द्वारा भर्ती हेतु नामित नायब सूबेदार टीका क्षेत्री, हवलदार रमेश थापा, हवलदार सुक बहादुर कमल ने दौड़,पुसप सिटप, दण्ड इत्यादि के आधार पर शारीरिक परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को लिखित परीक्षा हेतु चयनित किया। विद्यालय के शिक्षक अभिषेक राय का सहयोग सराहनीय रहा। कैडेट सिद्धार्थ विश्वकर्मा,रोशन रावत,अमन, हिमांशु, सहित सभी द्वितीय वर्ष के कैडेटों ने उपस्थित होकर नये कैडेटों का उत्साह वर्धन किया और चयन में सहयोग प्रदान किया. -

सरयू नदी की कटान से बगहा देवार गांव खतरें में
सरयू नदी की कटान से बगहा देवार गांव खतरें में, ग्रामीण भयभीत
सरयू नदी के कटान से प्राथमिक विद्यालय पर मंडराने लगा खतरा
बड़हलगंज( गोरखपुर ) बड़हलगंज विकास खंड के बगहा देवार व मूसाडीह के गांव के लोगों की मूसीबते कम होने का नाम नहीं ले रही है अभी भीषण बाढ़ की चपेट से लोग निकल पाते कि सरयू नदी की कटान का खतरा उनपर मंडराने लगा सरयू नदी की कटान इतनी तेज हो रही है की गांव के अस्तित्व पर भी खतरा बन रहा है वहीं गांव के प्राथमिक विद्यालय पर भी खतरा मंडराने लगा है
बगहा देवार प्राथमिक विद्यालय से लगभग दस मीटर दूरी पर सरयू नदी की कटान तेजी से हो रही है और कृषि योग्य भूमि सरयू नदी के तेज धारा में विलीन हो रहा है प्राथमिक विद्यालय मे बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षक मोहम्मद जावेद खान ने बताया कि जब नदी में कटान होती है और दरार फटने के बाद नदी की तेज धारा में से जो आवाज निकलती है उससे सुन व देखकर बहुत डर लगता है बच्चे इधर उधर देखने लगते हैं। कटान की गति बहुत तेज हैं विद्यालय पर खतरा बढ़ गया है बगहा गांव के बिनोद सिंह शिवकमार जयसवाल वंसी यादव वकील सिंह यशवंत सिंह केदार यादव रामवृक्ष यादव धनेश सिंह ने बताया कि हम लोगों की कृषि योग्य भूमि प्रति दिन नदी में समाती जा रहा है कटान की गति देखकर गांव की महिलाएं काफी भयभीत व डरी सहमी है उनके सामने अपने आशियाने को भी नदी में कटने का भय सता रहा है
श्रीमती बिन्दु देवी सुमित्रा देवी ज्ञानमती आशा सिंह ममता सिंह का कहना है कि कई दिन से कटान हो रहा है अभी तक कोई जिम्मेदार अधिकारी कटान को देखने तक नहीं आया । यदि कटान रोकने का कोई ठोस उपाय नहीं होगा तों हम लोग सड़क जाम कर धरना देने के लिए मजबूर होंगे जिस तर से कोलखास जगदीश पुर नदी में समा गये उसी तरह बगहा देवार और मूसाडीह भी समा जायेगा।
इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी राजू कुमार का कहना है बाढ खंड को पत्र लिखकर जल्द कार्रवाई होगी।
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी -

स्वास्थ्य केन्द्र में गंदगी और उगी जंगली घांस, बीमारीयों को दे रही न्योता
स्वास्थ्य केन्द्र में गंदगी और उगी जंगली घांस, बीमारीयों को दे रही न्योता
गोला।गोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पिछे गंदगी का अम्बार लगा है। अस्पताल परिसर में उगी जंगली घस दिवारों पर चढ़ कर छत को छू रही है। लेकिन यहां के अधिक्षक महोदय को यह सब दिखाई नही दे रहा है। इसमें पनप रहे डेंगू और मलेरिया के मच्छर यहां इलाज कराने आनेवाले मरीजों को और बीमार बनाने के लिए आतूर है। प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य ग्रामीण मिशन के तहत अक्सर स्वक्षता अभियान चला कर सरकारी, गैर सरकारी यहां तक कि गांवों के गलियारों तक की सफाई करा रही है। ताकि कचरे से पनपने वाली बीमारियों से लोग बच सके लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोला जो सभी मरीजों को सफाई की नसीहत देता है। वह खुद गंदगी से भरा है। गोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इस क्षेत्र का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। यहां दवा कराने के लिए हर रोज क्षेत्र के सैकड़ो मरीज आते रहते हैं। अस्पताल के अंदर तो साफ सफाई अच्छी है। लेकिन बाहर गंदगी का अम्बार लगा है। अस्पताल के ठीक पिछे कचरे का ढेर लगा है। इतना ही नहीं अस्पताल के बगल में बड़ी बड़ी जंगली घास उगी है। जो दिवाल पकड़ कर छत पर चढ़ रही है। इतना ही नहीं सफाई के अभाव में दिलवालों में घास और छोटे छोटे पौधे उग रहे हैं। इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।इन कचरो और घासों में पनप रहे मच्छर कही सबको स्वस्थ रखने वालों को ही नऽ बीमार कर दे।
इस बारें में जब केन्द्र प्रभारी डा. अमरेंद्र ठाकुर से बात कीया तो उन्होंने कहा कि इस की पहले सफाई हुई थी बारिश की वजह से घास जम गई है। इसे साफ करा दिया जायेगा.









