Category: उत्तर प्रदेश

  • स्काउट गाइड के नवाचारों से बच्चे बनेंगे अच्छे नागरिक :ज्ञानेंद्र ओझा

    स्काउट गाइड के नवाचारों से बच्चे बनेंगे अच्छे नागरिक :ज्ञानेंद्र ओझा

    स्काउट गाइड के नवाचारों से बच्चे बनेंगे अच्छे नागरिक :ज्ञानेंद्र ओझा
    गोरखपुर ।अयोध्यादास स्काउट कुटीर में जिला मुख्यायुक्त राम जन्म सिंह के निर्देशन में तृतीय सोपान जाँच शिविर के प्रशिक्षकों की एक कार्यशाला सम्पन्न हुई,
    कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त गोरखपुर मंडल राकेश सैनी ने प्रशिक्षकों को वर्दी पहनने, गांठ बंधन, शिविर लगाना, हाइक पर जाना, बिना बर्तन के भोजन बनाना, मानचित्र,आग से बचाव, संकेत वार्ता आदि के बारे में विधिवत जानकारी देते हुवे तृतीय सोपान के प्रशिक्षुओं को सही ढंग से प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया।

    इस कार्यशाला में अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिला आयुक्त एडल्ट रिसोर्स स्काउट ज्ञानेंद्र ओझा ने तृतीय सोपान के प्रशिक्षुओं को ठीक ढंग से स्काउटिंग के नवाचारों से प्रशिक्षित कर उन्हें राज्य पुरस्कार पाने हेतु प्रोत्साहित करने का प्रशिक्षकों का आह्वान किया, उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड के इन प्रशिक्षणो से बच्चों में मानवता,सेवा भाव एवं देश भक्ति की भावना विकसित कर अच्छा नागरिक बनने में सहयोग किया जा सकता है।
    कार्यशाला के अन्त में जिला सचिव रंजना राय ने सभी प्रशिक्षकों, प्रशिक्षुओं एवं पदाधिकारी गण का आभार व्यक्त करते हुवे इस कार्यशाला में प्राप्त ज्ञान को अच्छा सामाजिक नागरिक बनाने में उपयोग करने पर बल दिया,
    कार्यशाला में डीओसी गाइड एवं स्काउट इशरत सिद्दीकी, डीटीसी स्काउट अजय सिंह,डीटीसी गाइड प्रतिमा शुक्ला, लीडर ट्रेनर ओम प्रकाश उपाध्याय,किरन देवी,अजय गुप्ता बजरंगी, सुधीर कुमार, दुर्गावती धुसिया,राजू मौर्या,खुश्बू गौड़, गौरी गुप्ता, शिवेंद्र गोपाल,शिवा कुमार, पूजा सिंह, अभिजीत गौड़,नंदिनी सैनी,पूजा सिंह,कल्पना पासवान,ज्योति विश्वकर्मा,शशांक पाण्डेय,नंदिनी सैनी,विशाल यादव आदि प्रशिक्षु, प्रशिक्षक एवं पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

  • पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन का मिला सुराग!

    पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन का मिला सुराग!

    प्रयागराजः पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन का मिला सुराग!
    अतीक अहमद की लंबे समय से फरार पत्नी शाइस्ता परवीन के बारे में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। गत गुरुवार देर रात गिरफ्तार किए गए मो. शमशाद से पूछताछ के बाद पुलिस के हाथ सुराग लगा है। पता चला कि कुछ माह पहले अतीक के गुर्गे कार से उसे दिल्ली के पास शाइस्ता से मुलाकात कराने के लिए ले गए थे। इसके अलावा अतीक के छोटे भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा व बहन नूरी के बारे में भी अहम बातें पता चली हैं। अब पुलिस इन तीनों लेडी डान की तलाश और तेज करेगी।
    पूरामुफ्ती पुलिस ने पोंगहट जाने वाले मार्ग से मो. शमशाद निवासी हवदेश्वरनाथ साहपुर, हथिगहां प्रतापगढ़, हालपता बेली गांव कैंट को गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया था। उसके पास से चार बम बरामद किया था। पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज मिला था, जिसमें मो. शमशाद अतीक की पत्नी 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन के साथ नजर आया था। अतीक के जेल जाने के बाद वह शाइस्ता परवीन के साथ ही चलता था।

    पुलिस ने उससे शाइस्ता के बारे में पूछा तो उसने बताया कि कुछ माह पहले उसे अतीक अहमद के गुर्गे कार में बैठाकर दिल्ली के पास एक स्थान पर ले गए थे। वहां शाइस्ता से उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद वह कभी शाइस्ता से नहीं मिला। कार सवार जो उसे ले गए थे, वह इस समय जेल में हैं। पुलिस को उनके नाम भी बताए। शाइस्ता के साथ 25 हजार की इनामी जैनब फातिमा व नूरी के बारे में पुलिस ने पूछा तो उसने बताया कि वह दोनों शाइस्ता के साथ नहीं थीं, लेकिन जेल में बंद अतीक के कुछ गुर्गे दोनों के ठिकानों के बारे में जानते हैं। पुलिस ने उन गुर्गों का नाम पूछा तो वह गोलमोल जवाब देने लगा।
    शमशाद से पूछताछ के बाद पुलिस को यह यकीन हो गया है कि तीनों लेडी डान एक-दूसरे के संपर्क में हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस अब दिल्ली के आसपास तीनों लेडी डान की तलाश तेज करेगी। थानाध्यक्ष पूरामुफ्ती मनोज सिंह का कहना है कि शमशाद से पूछताछ के बाद शाइस्ता परवीन के बारे में कुछ जानकारी मिली है। साथ ही अतीक के तीन-चार गुर्गों के नाम भी पता चले हैं। पूरामुफ्ती पुलिस ने शमशाद को जेल भेज दिया है, लेकिन अब उसे रिमांड पर लिया जाएगा। इसके लिए लिखापढ़ी शुरू कर दी गई है,शमशाद को रिमांड पर लेकर पुलिस उससे अतीक अहमद के गुर्गों के बारे में पूछताछ करेगी

  • साधु महात्मा पर फायरिंग से मचा हड़कंप

    साधु महात्मा पर फायरिंग से मचा हड़कंप

    फिरोजाबाद
    साधु महात्मा पर फायरिंग से मचा हड़कंप
    गंभीर हालत में आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर
    अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर किया घायल
    फिरोजाबाद के रेपुरा गांव में आश्रम पर फायरिंग.

  • CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

    CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

    CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
    “एक संत और एक योगी सत्ता का गुलाम नहीं होता है”- CM योगी

  • PCS मनोज कुमार श्रीवास्तव ने लिया VRS

    PCS मनोज कुमार श्रीवास्तव ने लिया VRS

    PCS मनोज कुमार श्रीवास्तव ने लिया VRS
    UP सरकार में 2018 बैच के PCS अफ़सर मनोज कुमार श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे & गामीण जल आपूर्ति ने अपने स्वास्थ्य कारणों से VRS माँग लिया था जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है और #गवर्नर हाउस ने भी VRS पर अपनी मुहर लगा दिया है आने वाले वख्त में प्रदेश के कई और भी PCS अफ़सर सरकार से VRS मांगने वाले है क्यों कि वह काफी वख्त से साइड पोस्टिंग में पड़े हुए है जिससे वह काफी दुःखी है !!

  • डॉक्टर की डिग्री का अवैध व कूटरचित प्रयोग कर अवैध क्लिनिक/डायग्नोस्टिक सेण्टर संचालित करने के आरोप में 03 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    डॉक्टर की डिग्री का अवैध व कूटरचित प्रयोग कर अवैध क्लिनिक/डायग्नोस्टिक सेण्टर संचालित करने के आरोप में 03 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    प्रेस नोट थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर दिनांक 01.09.2024 डॉक्टर की डिग्री का अवैध व कूटरचित प्रयोग कर अवैध क्लिनिक/डायग्नोस्टिक सेण्टर संचालित करने के आरोप में 03 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 414/2024 धारा 420 भादवि बढ़ोत्तरी धारा 419, ,467,468,471,120बी भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. बृजेश लाल, 2.ओमप्रकाश गौतम व 3.दीपक विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।घटना का संक्षिप्त विवरण-
    वादी मुकदमा द्वारा दिनांक 17.05.2024 थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया कि उनके नाम की डिग्री की कूटरचना कर अवैध प्रयोग करते हुए अवैध डायग्नोस्टिक सेण्टर व अल्ट्रासाउण्ड सेण्टर खोला गया है जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया गया था । विवेचना से वादी मुकदमा की डिग्री का अवैध प्रयोग कर जखनियां, जनपद गाजीपुर में अवैध डायग्नोस्टिक सेण्टर का संचालित होना पाया गया , जिसके संचालक बृजेश लाल को गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में अभियुक्त बृजेश उपरोक्त द्वारा बताया गया कि अभियुक्त को उक्त डॉक्टर की डिग्री 50 हजार रूपयो में ओमप्रकाश गौतम द्वारा दिया गया था । उक्त पैसे को ओमप्रकाश गौतम द्वारा अपने क्लिनिक के मकान मालिक के लड़के के खाते में लिया गया था । जब अभियुक्त बृजेश को पता चला कि उक्त डॉक्टर ने अपनी डिग्री का अवैध कूटरचित प्रयोग करने के संबंध में थाना गुलरिहा पर मुकदमा पंजीकृत कराया है तब ओमप्रकाश गौतम द्वारा पुनः एक अन्य डॉक्टर के नाम की डिग्री 50 हजार रूपये में अभियुक्त बृजेश लाल उपरोक्त को दिया गया । उक्त रूपयों का भुगतान अभियुक्त बृजेशलाल द्वारा ओमप्रकाश गौतम के क्लिनिक में काम करने वाली महिला कर्मचारी के खाते में किया गया था । अभियुक्त ओमप्रकाश गौतम द्वारा पटना से अवैध डेन्टिस्ट का डिप्लोमा बनवाकर जनपद वाराणसी के जाल्हूपुर में आदर्श डेन्टल एण्ड आई क्लिनिक चलाया जा रहा है । पूछताछ में उसने बताया गया कि उसे यह डिग्री जनपद वाराणसी के चौबेपुर में सहारा अस्पताल के संचालक दीपक विश्वकर्मा द्वारा 35 हजार रूपये में दी गयी थी । अभियुक्त दीपक विश्वकर्मा से पूछताछ की गयी तो यह बात प्रकाश मे आयी कि अभियुक्तगण द्वारा क्लिनिक खोलने के लिए होने वाले आनलाइन रजिस्ट्रेशन में किसी डाक्टर की डिग्री का प्रयोग किया जाता है । जबसे क्लिनिक/डायग्नॉस्टिक सेण्टर खोलने की प्रक्रिया ऑनलाइन हो गयी है तब से इनके द्वारा इसी प्रकार का कार्य किया जा रहा है । अभियुक्त दीपक उपरोक्त द्वारा बताया गया कि उसे डॉक्टरों की डिग्री उसके अस्पताल में काम करने वाले सुहैल द्वारा दी जाती थी । सुहैल की पतारसी सुरागरसी की जा रही है । अन्य डॉक्टरों की डिग्री के अवैध प्रयोग के संबंध में जाँच की जा रही है । अभियुक्त दीपक विश्वकर्मा ने अन्य लोगों को भी कूटरचित डिग्री बेची है जिसके संबंध में जाँच की जा रही है ।
    जाँच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया है कि अभियुक्तों के मोबाइल फोन में अन्य डॉक्टरों की डिग्री का प्रयोग, बातचीत की रिकार्डिंग व एक दूसरे के खाते में पैसे भेजने के प्रमाण भी मिले है । वर्तमान में जनपद वाराणसी में संचालित “जीवन ज्योति क्लिनिक” का रजिस्ट्रेशन भी इसी प्रकार कराया गया है जिसके संबंध में विधिक कार्यवाही की जा रही है । साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 419,467,468,471,120बी भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी है ।
    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता.
    1. बृजेश लाल पुत्र स्व0 छविनाथ लाल निवासी पदुमपुर मैगर राय थाना भुडकुड़ा जनपद गाजीपुर
    2. ओमप्रकाश गौतम पुत्र स्व0 नन्दलाल ग्राम दीनापुर चिरईगांव थाना सारनाथ जनपद वाराणसी
    3. दीपक विश्वकर्मा पुत्र अनिरुद्ध प्रसाद विश्वकर्मा निवासी बराई थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी
    गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-
    मु0अ0सं0 414/2024 धारा 419,420,467,468,471,120बी भादवि थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर ।
    गिरफ्तारी की टीम-
    1. प्र0नि0 शशि भूषण राय थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
    2. उ0नि0 अवनीश कुमार पाण्डेय थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर।
    3. उ0नि0 अजय मौर्या थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
    4. का0 कार्तिक पाण्डेय थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
    5. का0 पंकज शर्मा थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
    नोट- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा उपरोक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।

  • स्पा सेंटरो में सजी थी सेक्स क़ी मंडी

    स्पा सेंटरो में सजी थी सेक्स क़ी मंडी

    स्पा सेंटरो में सजी थी सेक्स क़ी मंडी… 13 लड़कियों सहित 20 लोग पकडे गए.. एक विदेशी युवती भी हुई अरेस्ट
    प्रयागराज के प्रसिद्ध मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट की सूचना पर चार स्पा सेंटरों से 13 लड़कियों समेत 20 लोग हिरासत में लिए गए। इनमें से एक महिला संचालक व दो मैनेजर भी शामिल हैं। शाम साढ़े तीन बजे के करीब सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ‘एक्स’ पर प्रयागराज पुलिस को टैग करते हुए @NSUI_Shekhar ने
    ट्वीट कर आरोप लगाया कि सिविल लाइंस में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाए जा रहे हैं। इनमें विदेशी मूल की महिलाओं को भी रखा गया है। ट्वीट में एक वीडियो भी पोस्ट किया गया जिसे स्पा सेंटर का बताया गया। इसमें वीडियो बनाने वाले युवक की कुछ लाेगों से नोकझोंक की बात सुनाई देती है और एक विदेशी समेत कुछ महिलाएं भी दिखती हैं।
    ट्वीट की जानकारी अफसरों तक पहुंची तो हड़कंप मच गया और इसके बाद देर शाम रोडवेज बस अड्डे के ठीक बगल स्थित पी स्क्वॉयर मॉल में छापा मारा गया। यहां चार स्पा सेंटरों में पुलिस के पहुंचते ही अफरातफरी मच गई। इस दौरान अन्य लोग भाग निकले जबकि 13 महिलाओं व युवतियों समेत 20 लोग हिरासत में ले लिए गये

  • बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला करने की कोशिश की गई थी

    बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला करने की कोशिश की गई थी

    बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला करने की कोशिश की गई थी
    जिसके बाद इस पर राजनीतिक गरमा गई है
    वहीं अब उन्होंने त्रिशूल के साथ फोटो शेयर की है।

  • विश्वविद्यालय के छात्रावास के सामने “एलुमनी हास्टल ग्रुप“

    विश्वविद्यालय के छात्रावास के सामने “एलुमनी हास्टल ग्रुप“

    आज दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रावास के सामने “एलुमनी हास्टल ग्रुप” की तरफ से वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत पाँच अशोक का और एक नीम का वृक्ष गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रावासी भाई छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष श्रीकांत मिश्र के द्वारा कराया गया। इस कार्यक्रम मे नन्द किशोर गोंङ,दीपक मिश्र, प्रभाकर तिवारी, डॉ राजेश यादव, डॉ चन्द्रशेखर कुशवाहा, करूणेश कुमार मिश्र, महेन्द्र पटेल,दिलीप कुमार, अलीम,हरिशंकर, विनय मिश्र और शहर के अन्य गणमान्य भी शामिल हुए और वृक्षारोपण छात्रावास के सामने वाली सङक के डिवाडर के बीच लगाया गया।

  • दो महीने के बाद लखनऊ शहर की एक भी सड़क पर गड्ढा नहीं दिखेगा

    दो महीने के बाद लखनऊ शहर की एक भी सड़क पर गड्ढा नहीं दिखेगा

    दो महीने के बाद लखनऊ शहर की एक भी सड़क पर गड्ढा नहीं दिखेगा
    लखनऊ को गड्ढे, जल भराव, और कूड़े से निजात दिलाने के लिए नगर निगम महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त समेत सभी वार्डों के पार्षदों के साथ बैठक की। इस बैठक में 3 साल में लखनऊ के सभी वार्डों में बेहतर जलनिकासी के लिए नया ड्रेनेज सिस्टम विकसित करना, 2 महीनो के अंदर शहर के गड्ढे भरना, कूड़ा उठान का सही प्रबंधन जैसे प्रमुख मुद्दे शामिल किये गए।