Category: उत्तर प्रदेश

  • यूपी में बनेगा 700 KM लंबा एक्सप्रेस-वे

    यूपी में बनेगा 700 KM लंबा एक्सप्रेस-वे

     

    लखनऊ-अयोध्या समेत 22 जिलों को होगा फायदा, टूरिस्ट को भी मिलेगी राहत।

    उत्तर प्रदेश में पूर्वी और पश्चिमी यूपी को जोड़ने के लिए एक नया एक्सप्रेस- वे का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा, जो 700 किलोमीटर लंबा होगा। बता दें, गंगा एक्सप्रेस-वे के बाद ये यूपी का दूसरा सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे होगा।
    आजादी के बाद से अब तक भारत में कई विशाल एक्सप्रेस-वे बन चुके हैं, जो करीब-करीब सभी बड़े शहरों को आपस में जोड़ रहे हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि इन एक्सप्रेस-वे से देश में काफी विकास हुआ है, वहीं जल्द ही यूपी को भी एक नया एक्सप्रेस-वे मिलने जा रहा है। जो पूर्वी और पश्चिमी यूपी को जोड़ेगा। बता दें, यहां हम गोरखपुर से शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की बात कर रहे हैं। आइए जानते हैं, इस एक्सप्रेस-वे के बारे में और कब से होगा काम शुरू
    उत्तर प्रदेश में कई विकास के कार्य हो रहे हैं, जिसमें अब एक्सप्रेस-वे बनना भी लिस्ट में शामिल हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये नया एक्सप्रेस- वे लगभग 700 किलोमीटर तक फैला होगा, जो पूर्वांचल के गोरखपुर को पश्चिमी यूपी के शामली से जोड़ेगा। जिसका नाम ‘ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस- वे’ रखा गया है। खास बात ये है कि ये एक्सप्रेस-वे यूपी के 22 जिलों से होकर गुजरेगा। जिसके साथ ही इस राज्य की कनेक्टिविटी और शानदार हो जाएगी।
    गोरखपुर से शामली के बीच 700 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे तैयार होने के बाद यूपी ये दूसरा सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे बन जाएगा। यूपी के सबसे बड़े एक्सप्रेस-वे का नाम है गंगा एक्सप्रेस-वे, जिसका काम जारी है। बता दें कि यह गोरखपुर से हरियाणा के पानीपत तक जाएगा।
    कई अन्य राज्यों की तुलना में यूपी की जनसंख्या काफी अधिक है, ऐसे में यहां बड़ी आबादी को ध्यान में रखते हुए एक्सप्रेस- वे के प्रोजेक्ट को डिजाइन किया गया है। बता दें, ये एक्सप्रेस- वे लखनऊ, अयोध्या, बरेली, बस्ती, मेरठ समेत 22 जिलों से होकर गुजरेगा।
    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्सप्रेस- वे पर आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की तरह एक रनवे भी बनाया जाएगा। जिसका इस्तेमाल इमरजेंसी फ्लाइट्स की लैंडिंग में किया जा सकता है। वहीं एक्सप्रेस-वे के निर्माण के दौरान सुरक्षा के पैमानों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
    22 जिलों से होकर गुजरने वाला ये एक्सप्रेस-वे ,टूरिस्ट्स को भी काफी राहत प्रदान करेगा। बता दें, उत्तर प्रदेश टूरिज्म के मामले में काफी विकास कर रहा है। उत्तर प्रदेश के आगरा, वाराणसी, वृंदावन, अयोध्या, लखनऊ, प्रयागराज में कई टूरिस्ट प्लेस हैं, जिन्हें देखने के लिए देश और दुनिया से लोग आते हैं। ऐसे में ये एक्सप्रेस- वे लोगों के सफर को आसान बना देगा।

  • अम्बेडकरनगर:वोट डालने पहुंची महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप

    अम्बेडकरनगर:वोट डालने पहुंची महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप

    अम्बेडकरनगर:वोट डालने पहुंची महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप,

    महिलाओं ने पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप,

    पुलिस हमारे गांव में आतंक फैला रही है-मतदाता,

    इसके पहले ऐसा चुनाव हमने नहीं देखा-मतदाता,

    पुलिस हम लोगों को डराने का प्रयास कर रही-मतदाता,

    घर से निकलने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई,

    रास्ते पर बैरिकेडिंग लगाकर किया गया ब्लॉक.

  • शोक सभा आयोजित कर दी गई श्रद्धांजलि

    शोक सभा आयोजित कर दी गई श्रद्धांजलि

    बड़हलगंज/ गोरखपुर( निष्पक्ष टुडे):स्थानीय विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बेल्सड़ी निवासी प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय प्रहलाद तिवारी के बड़े सुपुत्र स्व. संदीप तिवारी के असामयिक निधन पर सोमवार को एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    बताते चलें कि ग्राम बेलसडी निवासी व नेशनल पी जी कालेज बड़हलगंज में बतौर लैब टेक्नीशियन कार्यरत 45 वर्षीय संदीप तिवारी की बीते पंद्रह नवंबर को दिन में हार्ट अटैक से निधन हो गया।उनका अंतिम संस्कार शनिवार को मुक्ति पथ बड़हलगंज पर किया गया। मुखाग्नि उनके सात वर्षीय पुत्र शास्वत तिवारी ने दिया। संदीप तिवारी अपने पीछे पत्नी बड़ी बेटी साक्षी तिवारी उम्र 17 वर्ष, दूसरी बेटी वैभवी तिवारी (पीहू) उम्र 14 वर्ष तथा सबसे छोटा बेटा शाश्वत तिवारी है।भाई सपन तिवारी लखनऊ सचिवालय में कार्यरत हैं। स्व. संदीप तिवारी के असामयिक निधन की खबर सुनकर नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के प्रबंधक भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी, चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, प्राचार्य डॉ.राकेश पाण्डेय, पूर्व विधान परिषद सभापति गणेश शंकर पाण्डेय, पूर्व प्रमुख राज बहादुर सिंह,पूर्व प्रमुख विजय यादव, प्रधान भुवनेश्वर चतुर्वेदी, श्रीनाथ तिवारी, परमा दुबे,अजय दुबे, आनन्द तिवारी रिंकू ,शैलेश पांडेय,राजेश पाण्डेय, आलोक तिवारी, लल्लन तिवारी, संदीप पाण्डेय, प्रदीप दुबे,अमीर यादव, प्रभात उपाध्याय सहित नेशनल पीजी कालेज के समस्त स्टाफ ने शोक व्यक्त किया है।

  • कानपुर में डिंपल यादव आज करेंगी रोड शो

    कानपुर में डिंपल यादव आज करेंगी रोड शो

    बड़ी खबर आ रही है कानपुर से,

    कानपुर में डिंपल यादव आज करेंगी रोड शो,

    सीसामऊ विधानसभा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के चुनाव प्रचार में उतरेंगी

    सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के लिए मांगेंगी वोट

    सांसद डिंपल यादव कानपुर संगीत टॉकीज से हलीम कॉलेज, रूपम चौराहे तक करीब डेढ़ किलोमीटर का करेंगी रोड शो
    20 नवंबर को सीसामऊ विधानसभा में होना है उपचुनाव

    बतादें कि.. सपा की मजबूत सीट है ये सीसामऊ विधानसभा सीट
    पिछले तीन दशक से समाजवादी पार्टी के ही विधायक यहां से रहे हैं।

  • अनिल के हत्यारे मोहम्मद सैफ को पुलिस ने मुखभेड़ में किया गिरफ्तार

    अनिल के हत्यारे मोहम्मद सैफ को पुलिस ने मुखभेड़ में किया गिरफ्तार

    अनिल के हत्यारे मोहम्मद सैफ को पुलिस ने मुखभेड़ में किया गिरफ्तार,

     

    गोरखपुर। अनिल गुप्ता का हत्यारा मो सैफ पुलिस मुखभेड़ में गिरफ्तार हत्यारे सैफ के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू अनिल गुप्ता के गले से गायब सोने की चैन एक तमंचा कारतूस मोटरसाइकिल चिलुआताल पुलिस ने किया बरामद। पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गस्त के दौरान अनिल के हत्यारे मोहम्मद सैफ निवासी हिमायूंपुर को मुखभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया जिसके बाएं पैर में गोली लगी है जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कर दिया गया है।

  • जमीनी विवाद में मारपीठ, चार घायल, तीन पर केस दर्ज

    जमीनी विवाद में मारपीठ, चार घायल, तीन पर केस दर्ज

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    गोरखपुर/सहजनवा ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के देवापार डुगडुइया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मार पीट हुई । जिसमें एक पक्ष के चार व्यक्ति घायल हो गए । घायलों में से दो की हालत गंभीर है । एक व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने पी जी आई, लखनऊ रेफर कर दिया है ।
    पिछले दो दिन पूर्व गांव के ही विनोद मल्ल और अमर सिंह के बीच खेत में रास्ते को लेकर विवाद हुआ था । जिसमें विनोद के द्वारा अमर सिंह को मारा पीटा गया । वही जब इस घटना की जानकारी अमर सिंह के बच्चो को हुई तो, वह आज अपने पिता को लेकर विनोद मल्ल के घर सुलह समझौते के लिए पहुंचे । जहां पहले से तैयार विनोद मल्ल और उसके लड़के द्वारा अमर सिंह और उनके लड़के सुधीर सिंह और दीपक सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया गया । वहीं बीच बचाव करने पहुंचे राहुल सिंह पुत्र स्व छेदयी सिंह के लड़के को भी जम कर मारा पीटा । शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग वह पहुंचे और बीच बचाव करते हुए घायलों को लेकर सहजनवा सरकारी अस्पताल पहुंचे । जहां से डाक्टरों ने सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर 112 पुलिस पहुंची और आवश्यक कारवाही में जुट गई । गंभीर रूप से घायल सुधीर सिंह को मेडिकल कॉलेज से पी जी आई लखनऊ रेफर कर दिया गया है । जहां अभी भी हालत गंभीर बनी हुई है ।

  • आगरा पुलिस ने यातायात जागरूकता केअपनाया अद्भुत तरीका

    आगरा पुलिस ने यातायात जागरूकता केअपनाया अद्भुत तरीका

    आगरा पुलिस ने यातायात जागरूकता के एक नए और नाटकीय तरीके को अपनाया है।

    पुलिस ने यमराज का स्वरूप तैयार किया है जो शहर के चौराहों और बाजारों में लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित कर रहा है।

  • दिनदहाड़े फायरिंग से मची सनसनी

    दिनदहाड़े फायरिंग से मची सनसनी

    दिनदहाड़े फायरिंग से मची सनसनी

    गोरखपुर जनपद के ऊरुवा थाना क्षेत्र के गोली पार ग्राम सभा के पास एक युवक ने दिनदहाड़े देसी तमंचे से फायरिंग कर दिया, जिसके बाद पास में मौजूद ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर खूब पीटा।

    युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस वक्त युवक हिरासत में है और पूछताछ जारी है।

  • युवती से छेड़छाड़ कर मारने-पीटने और धमकी देने के मामले में दो सगे भाइयो पर केस दर्ज

    युवती से छेड़छाड़ कर मारने-पीटने और धमकी देने के मामले में दो सगे भाइयो पर केस दर्ज

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    गोरखपुर/सहजनवा ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने थाना पुलिस को तहरीर देकर गांव के दो सगे भाइयों पर छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने की धारा में बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया है ।
    थाना क्षेत्र की युवती ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते सोमवार को शाम चार बजे के करीब अपने घर से मड़ई पर पशुओं को चारा खिलाने जा रही थी कि, रास्ते में घेर कर गांव के ही राजकमल यादव व कृष्ण प्रताप यादव पुत्रगण राजकुमार यादव निवासी कटाई टिकर ने मिलकर छेड़छाड़ करने लगे । विरोध करने पर मारने-पीटने लगे और जान माल की धमकी देने लगे । शोरगुल सुनकर छुड़ाने आए भाई को भी मारपीट कर मनबढो ने घायल कर दिया ।
    इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे ने बताया कि युवती की तहरीर पर राजकमल यादव और कृष्ण प्रताप यादव के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है ।

  • चिल्लूपार का नाम बदल हो गोला विधान सभा,राष्ट्रपति को लिखा पत्र

    चिल्लूपार का नाम बदल हो गोला विधान सभा,राष्ट्रपति को लिखा पत्र

    चिल्लूपार का नाम बदल हो गोला विधान सभा,राष्ट्रपति को लिखा पत्र

    गोला।चिल्लूपार 328 विधान सभा क्षेत्र का नाम बदलकर तहसील गोला के नाम पर 328 गोला चिल्लूपार विधानसभा करने की आवाज गोला के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उठाई है। इसके लिए बुधवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य घनानंद यादव,युवा नेता साहिल विक्रम तिवारी व समाजसेवी सूरज पाण्डेय,सरोज आलम हाशमी ऊर्फ मुन्ना हाशमी,विपिन मिश्रा,संतोष तिवारी,राकेश कुमार यादव,सुनील यादव,गौतम पाण्डेय,अंकित पाण्डेय,राममूरत आदि ने राष्ट्रपति को संबोधित एक पत्रक स्पीड पोस्ट कर मांग किया
    राष्ट्रपति को सम्बोधित पत्रक में लिखा गया है कि उत्तर प्रदेश के समस्त विधानसभाओं का नाम उनके तहसील के नाम से जाना जाता है। एकमात्र चिल्लूपार 328 विधानसभा” का नाम चिल्लूपार नामक एक गांव के नाम से जाना जाता है। लगभग पूरे चिल्लूपार विधानसभा का तहसील गोला है।2007 के परिसीमन के बाद पुराने धुरियापार विधान सभा क्षेत्र का एक तिहाई हिस्सा चिल्लूपार में सम्मिलित हो गया।नए विधानसभा का नाम जहां “गोला विधानसभा” होना चाहिए, वहां पुनः चिल्लूपार कर दिया गया। गोला बहुत पुराना कस्बा है और गोला ही तहसील है।गोला बहुत पुराना व्यापार का केंद्र रहा है और पूरे विधानसभा का केंद्र बिंदु “गोला” ही है। तहसील भी गोला है।इसलिए 328 चिल्लूपार का नाम “328 गोला चिल्लूपार” या “328 चिल्लूपार गोला” किया जाना चाहिए, जिससे गोला का नाम भी प्रचलन में रहे। समस्त व्यापारिक संगठन,सामाजिक संगठन एवं आम जनमानस की भी यही मांग है और यही मंशा है। लोगों ने राष्ट्रपति से संज्ञान लेकर विधानसभा क्षेत्र “328 चिल्लूपार” का नाम बदलकर “328 गोला- चिल्लूपार” अथवा “328 चिल्लूपार गोला” करने की मांग की है।